सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित, जनसेवा और जनभागीदारी का दिया संदेश ब्यूरो चीफ बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को जिला अस्पताल, बाराबंकी में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवा, संवेदना और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही जनसेवा की सच्ची भावना है। जरूरतमंदों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करने, ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने रक्तदान को मानव जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी इंजी. अवनीश सिंह, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, सीएमओ डॉ. रंजन गौतम, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा श्रीमती पूजा मिश्रा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित अन्य जन जनप्रतिनिधि एवं मानयजन उपस्थित रहे
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित, जनसेवा और जनभागीदारी का दिया संदेश ब्यूरो चीफ बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को जिला अस्पताल, बाराबंकी में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवा, संवेदना और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही जनसेवा की सच्ची भावना है। जरूरतमंदों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करने, ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने रक्तदान को मानव जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी इंजी. अवनीश सिंह, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, सीएमओ डॉ. रंजन गौतम, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा श्रीमती पूजा मिश्रा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित अन्य जन जनप्रतिनिधि एवं मानयजन उपस्थित रहे
- बहराइच। जिले के थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज के गुजरपुरवा गांव में एक 24-25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान साईमा पत्नी सलमान के रूप में हुई है। मृतका के भाई सलाहुद्दीन ने बयान देते हुए बताया मेरी बहन है, नाम साईमा है, उम्र चौबीस-पच्चीस साल है। शाम को फोन किया, अचानक सुबह बहन से बात हुई थी, फिर शाम को ये लोग फोन किए बोले कि बेहोश है, बीपी लो हो गया। अब्बा बोले कि उसको हॉस्पिटल लेके जाओ हम लोग आ रहे हैं, फिर उसके बाद जब उसके यहाँ पहुँचे तो मृत थी। सलाहुद्दीन ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले अलग-अलग बयान दे रहे हैं। ये लोग यही बता रहे हैं बीपी लो है और कोई कह रहा है फांसी लगा ली। ये लोग बयान अपना अलग-अलग दे रहे हैं। आरोप ये है कि उसको मार के लिटा दिए थे। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की शादी 20 नवंबर 2023 को हुई थी और शादी के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद होता रहता था। रंजिश उसकी एक बड़ी ननद है, जब तक वो घर पर रहती है तब तक वो झगड़ा लड़ाई किया करती है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर झाली धाम मंदिर व पृथ्वी नाथ मंदिर पर जले आशीर्वाद के दिए, ब्यूरो रिपोर्ट महेश कुमार मिश्र जिले के खरगूपुर थाना अंतर्गत दिनांक 17.09.2026 को श्री गुरु सदन आश्रम झाली धाम व पृथ्वी नाथ मंदिर पर लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर के पोखरों पर दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मेहनवन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया अपने कार्यकर्ताओं के साथ आशीर्वाद स्वरुप दीपक जलाया और दीर्घायु होने की कामना की इस अवसर पर मंदिर के महंत 1008 स्वामी नरसिंह दास महाराज जी ने अपने आशीष वचनों से प्रधानमंत्री जी को आशीर्वाद दिया एवं आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा दीपक जलाया गया प्रसाद वितरण किया गया जिसमें भारी संख्या में महिला भी शामिल रही इस अवसर पर राजीव रस्तोगी, सोहनलाल भारती, प्रशांत मिश्रा ,रविंद्र कश्यप, राजेश सोनी, संजय तिवारी,मंडल अध्यक्ष सुरेश कुलदीप, सिद्धनाथ पांडे, वासु चंद्रा , कृष्ण लाल चौहान , अरविंद तिवारी, राम प्रसाद तिवारी, अवनीश शुक्ला, रामकरन तिवारी, राजकुमार सोनी, सोनिया मिश्रा,भानु चतुर्वेदी,संजीव गुप्ता, हरिशंकर तिवारी सहित हजारों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन उपस्थित रहे4
- उधार शराब देने से इनकार पर सेल्समैन से मारपीट, सिर में लगी चोट उधार शराब देने से इनकार पर सेल्समैन से मारपीट, सिर में लगी चोट हैरिंग्टनगंज (अयोध्या) थाना इनायतनगर के हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के मलेथू बुजुर्ग सिंह नगर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर गुरुवार रात उधार शराब देने से इनकार करने पर तीन अज्ञात लोगों ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दी। घटना में सेल्समैन के सिर में चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम डीह भरथी निवासी अमर सेन यादव पुत्र केशव राज यादव मलेथू बुजुर्ग सिंह नगर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। गुरुवार रात करीब 10 बजे तीन अज्ञात लोग शराब के ठेके पर पहुंचे और सेल्समैन से उधार शराब देने की मांग करने लगे। अमर सेन यादव ने उधार शराब देने से इनकार किया तो आरोप है कि तीनों लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अमर सेन यादव के सिर में चोट लग गई और वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर हैरिंग्टनगंज चौकी के एसआई वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल सेल्समैन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल अमर सेन यादव ने घटना के संबंध में हैरिंग्टनगंज चौकी में लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- लखनऊ: दुबग्गा के कूड़ा चौराहे पर बैरिकेडिंग हटाने को लेकर वकील और पुलिस में नोकझोंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल लखनऊ: दुबग्गा चौराहे पर बैरिकेडिंग हटाने को लेकर वकील और पुलिस में नोकझोंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...1
- लखनऊ में प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन आम जनता पर महंगाई का बोझ लगाने का लगाया आरोप लखनऊ में प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन UPI के द्वारा किए हुए पेमेंट पर एमडीआर लगाने का विरोध कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लिए भेजी पूजन सामग्री पुलिस प्रशासन द्वारा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के माध्यम से भिजवाई पूजन सामग्री आम जनता पर महंगाई का बोझ लगाने का लगाया आरोप प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निकाला विरोध प्रदर्शन मार्च भारी संख्या में रही पुलिस बल की मौजूदगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप जन्मदिन पर मोदी ने जनता को दिया महंगाई का तोहफा4
- खरगापुर-गोमती नगर मार्ग पर कामाख्या मंदिर और सरस्वती पुरम के पास जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। स्थानीय लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द नाला निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।1
- पीस कमेटी की बैठक संपन्न दिए गये आवश्यक निर्देश, ब्यूरो रिपोर्ट महेश कुमार मिश्र गोंडा जिले के जिला पंचायत सभागार में दिनांक 17.09.2026 गणेश प्रतिमा विसर्जन व दुर्गा पूजा के तैयारी को लेकर जिलाधिकारी महोदय के अध्यक्षता में बैठक किया गया जिसमें सभी थाना अध्यक्षों से अपने क्षेत्र में होने वाले त्योहारों के बारे में जानकारी ली गई वहीं बैठक में आने वाले सभी अध्यक्षों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई उन्होंने बताया की प्रतिमा की ऊंचाई जमीन से लेकर 12 फीट ही रहेगा और जिस स्थान पर प्रतिमा रखी जाती है वही रखा जाएगा इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा साथ में पेयजल आग के बचाव है बालू एवं पानी की व्यवस्था रखी जाए सभी कमेटियों का मोबाइल नंबर वी नाम दर्ज किया जाए वही तीव्र गति से डीजे ना बजाया जाए कहीं भी नए दुर्गा प्रतिमा न रखी जाए अगर कहीं ऐसी प्रतिमा रखी जाती है तो इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, थाना प्रभारी व जिले के तमाम अधिकारी एवं सम्मानित जनता जनार्दन उपस्थित3
- नियामतपुर में ग्राम चौपाल, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग के अधिकारी रहे नदारद नियामतपुर में ग्राम चौपाल, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग के अधिकारी रहे नदारद समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को नहीं मिला मौके पर समाधान, विभागीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत नियामतपुर में शुक्रवार सुबह 10 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्राम सचिव संतोष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग से क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग वर्मा, पंचायत सहायक शारदा यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी सिंह, सफाईकर्मी बब्लू ,शिवकुमार , राजेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों ने अलग-अलग समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। राजेश प्रताप सिंह ने अंश निर्धारण, योगेंद्र प्रताप सिंह ने अंश निर्धारण, राम अचल और राममिलन ने शौचालय, जबकि धर्मवीर ने परिवार रजिस्टर से संबंधित समस्या रखी। संबंधित कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक जानकारी दर्ज की। हालांकि ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य और विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। इन विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को मौके पर संबंधित अधिकारी नहीं मिले, जिससे उन्हें तत्काल समाधान के लिए भटकना पड़ा। कुछ ग्रामीणों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य गांव में ही विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है। ऐसे में संबंधित विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी से चौपाल का उद्देश्य प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आगामी ग्राम चौपालों में सभी संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन हुई उत्तम आर्जव धर्म की आराधना दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन हुई उत्तम आर्जव धर्म की आराधना लखनऊ। जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म की श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आराधना की। शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्यों से भगवान की पूजा-अर्चना की और जीवन में सरलता, सच्चाई तथा निष्कपटता अपनाने का संकल्प लिया। याहियागंज दिगंबर जैन मंदिर में समीर जैन एवं गुड्डू जैन के सान्निध्य में माता पद्मावती की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।आशियाना जैन मंदिर में चातुर्मास के अंतर्गत मुनि उपाध्याय 108 विहसंत सागर जी महाराज के सान्निध्य में उत्तम आर्जव धर्म पर प्रवचन हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तम आर्जव का अर्थ मन, वचन और काया में एकरूपता रखना तथा छल-कपट और मायाचार से दूर रहना है। मन में जो विचार हों, वही वाणी में प्रकट हों और वाणी के अनुरूप ही आचरण हो, यही आर्जव धर्म की साधना है।मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि शनिवार को दशलक्षण महापर्व के चौथे धर्म उत्तम शौच की पूजा शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में होगी। महापर्व के दौरान प्रतिदिन पूजा, अभिषेक, प्रवचन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालु व्रत, उपवास, त्याग और तपस्या के माध्यम से आत्मशुद्धि की साधना कर रहे हैं।3