Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईंट मारकर भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया… जहां ईंट मारकर सगे भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है।
News Network Bharatvarsh
ईंट मारकर भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया… जहां ईंट मारकर सगे भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है।
More news from मीरगंज and nearby areas
- ईंट मारकर भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया… जहां ईंट मारकर सगे भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है।1
- खमरिया आजमपुर में जमीन बंटवारे के विवाद में चली गोली, भाई समेत पत्नी घायल। मीरगंज में जमीन बंटवारे के विवाद में चली गोली, भाई समेत पत्नी घायल,मुकदमा दर्ज जांच शुरू मीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया आजमपुर में सोमवार को जमीन बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिसमें उसका भाई और बीच-बचाव करने आई पत्नी घायल हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार ग्राम खमरिया आजमपुर निवासी 80 वर्षीय सियाराम पुत्र मंगलसेन का अपने छोटे भाई त्रिमोहन पुत्र मंगलसेन (57 वर्ष) के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर सियाराम ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से फायर कर दिया। फायरिंग में त्रिमोहन के दाहिने हाथ के पंजे में छर्रे लग गए। वहीं विवाद शांत कराने पहुंची सियाराम की पत्नी नारायणी देवी भी छर्रों की चपेट में आ गईं और उनके दाहिने हाथ के पंजे में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना मीरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद नारायणी देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी सियाराम को उसकी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक सहित हिरासत में ले लिया है। मामले में थाना मीरगंज पर एफआईआर संख्या 213/26 के तहत धारा 352 और 109 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1
- बरेली के ए.पी. लॉन में मिशन एहलेबैत सोसाइटी ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया। इसमें कई जरूरतमंद बेटियों की शादियां सादगी और सम्मान के साथ सम्पन्न हुईं। लाखों के दिखावे वाली शादियों के दौर में यह आयोजन इंसानियत का खूबसूरत संदेश था।1
- बरेली के चौकी चौराहे पर तेज आंधी-बारिश से एक विशाल संकेत बोर्ड झुक गया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया। नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई कर क्षतिग्रस्त बोर्ड को हटा दिया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। अब शहर में लगे अन्य पुराने बोर्डों के निरीक्षण की भी मांग उठी है।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली में तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया है। इसकी वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरे और एक दीवार ढहने से दो लोग घायल हो गए।1
- बरेली के फरीदपुर तहसील में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। दिवाकर ने इस अवसर पर विशेष रूप से जोशपूर्ण समारोह का आयोजन किया।1
- बरेली के बहेड़ी थाना पुलिस ने गांव मुड़िया जागीर से रिजवान उर्फ 'बच्चा' को अवैध 12 बोर तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, और पुलिस के अनुसार उस पर पहले से भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।2
- बरेली में सड़क पर हुए विवाद के बाद एक युवक को क्रेटा कार में किडनैप कर 1 लाख की फिरौती मांगी गई। इज्जतनगर पुलिस ने जाल बिछाकर रातभर पीछा किया और अपहरणकर्ता को जंगल में दबोच लिया। पुलिस ने युवक को सकुशल बचाया।1