**बारिश बरसती रही… अखाड़ा गरजता रहा! कालियाखेड़ी में बाबा रामदेव के भंडारे पर दिखा ऐसा शौर्य कि देखने वालों की नजरें थम गईं!** {स्वतंत्र इंडिया राजगढ़} राजगढ़ के सारंगपुर से सामने आई ये तस्वीरें सिर्फ एक धार्मिक आयोजन की नहीं हैं… **ये तस्वीरें हैं आस्था, जुनून और युवा शक्ति के उस संगम की, जिसने बारिश को भी मात दे दी!** मौका था ग्राम **कालियाखेड़ी में बाबा रामदेव के दसवें भंडारे** का… आसमान में बादल थे… बारिश लगातार बरस रही थी… लेकिन जमीन पर माहौल किसी जंग के मैदान से कम नहीं था! **महावीर अखाड़े के युवा मैदान में उतरे और शुरू हुआ शौर्य का जबरदस्त प्रदर्शन।** बारिश की बूंदें गिरती रहीं… अखाड़े के करतब चलते रहे… और हर शानदार प्रदर्शन के साथ गूंजते रहे जयकारे और तालियां! सबसे खास बात— इस आयोजन में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि **महिला और पुरुष भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।** आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची युवा टीमों ने अपने हुनर और जोश से ऐसा समां बांधा कि हर कोई बस देखता ही रह गया। **बारिश कभी तेज हुई तो कभी धीमी… लेकिन कालियाखेड़ी के युवाओं का जोश एक पल के लिए भी कम नहीं हुआ।** ऐसा लगा जैसे आसमान से बारिश नहीं… **बाबा रामदेव के आशीर्वाद की बूंदें बरस रही हों, और नीचे धरती पर शौर्य की गाथा लिखी जा रही हो!** यह आयोजन सिर्फ भंडारा नहीं था… **यह गांव की एकता थी, युवाओं की ताकत थी और हमारी परंपरा की जीवंत तस्वीर थी।** और जब महिला, पुरुष और युवा एक साथ किसी आयोजन का हिस्सा बनें… तो समझिए आयोजन सिर्फ कार्यक्रम नहीं रहता— **वो पूरे समाज की पहचान बन जाता है!** **कालियाखेड़ी में बारिश हार गई… आस्था जीत गई! बारिश थमती रही, लेकिन बाबा रामदेव की भक्ति और युवाओं का जोश नहीं थमा!** :::
**बारिश बरसती रही… अखाड़ा गरजता रहा! कालियाखेड़ी में बाबा रामदेव के भंडारे पर दिखा ऐसा शौर्य कि देखने वालों की नजरें थम गईं!** {स्वतंत्र इंडिया राजगढ़} राजगढ़ के सारंगपुर से सामने आई ये तस्वीरें सिर्फ एक धार्मिक आयोजन की नहीं हैं… **ये तस्वीरें हैं आस्था, जुनून और युवा शक्ति के उस संगम की, जिसने बारिश को भी मात दे दी!** मौका था ग्राम **कालियाखेड़ी में बाबा रामदेव के दसवें भंडारे** का… आसमान में बादल थे… बारिश लगातार बरस रही थी… लेकिन जमीन पर माहौल किसी जंग के मैदान से कम नहीं था! **महावीर अखाड़े के युवा मैदान में उतरे और शुरू हुआ शौर्य का जबरदस्त प्रदर्शन।** बारिश की बूंदें गिरती रहीं… अखाड़े के करतब चलते रहे… और हर शानदार प्रदर्शन के साथ गूंजते रहे जयकारे और तालियां! सबसे खास बात— इस आयोजन में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि **महिला और पुरुष भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।** आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची युवा टीमों ने अपने हुनर और जोश से ऐसा समां बांधा कि हर कोई बस देखता ही रह गया। **बारिश कभी तेज हुई तो कभी धीमी… लेकिन कालियाखेड़ी के युवाओं का जोश एक पल के लिए भी कम नहीं हुआ।** ऐसा लगा जैसे आसमान से बारिश नहीं… **बाबा रामदेव के आशीर्वाद की बूंदें बरस रही हों, और नीचे धरती पर शौर्य की गाथा लिखी जा रही हो!** यह आयोजन सिर्फ भंडारा नहीं था… **यह गांव की एकता थी, युवाओं की ताकत थी और हमारी परंपरा की जीवंत तस्वीर थी।** और जब महिला, पुरुष और युवा एक साथ किसी आयोजन का हिस्सा बनें… तो समझिए आयोजन सिर्फ कार्यक्रम नहीं रहता— **वो पूरे समाज की पहचान बन जाता है!** **कालियाखेड़ी में बारिश हार गई… आस्था जीत गई! बारिश थमती रही, लेकिन बाबा रामदेव की भक्ति और युवाओं का जोश नहीं थमा!** :::
- 25 लाख लागत का तालाब 50हजार में बनाया. पहली बारिश में बह गया 25 लाख की लागत का तालाब पहली बारिश में ही बह गया {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 मंगलवार की जनसुनवाई में ग्राम पंचायत काशी तहसील राजगढ़ के ग्राम वासियों ने कलेक्टर को शिकायत कर बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच काशी द्वारा 5 महीने पहले लगभग 25 लाख की लागत का तालाब का निर्माण 50हजार में किया गया था जिसमें उच्च गुणवत्ता सामग्री का उपयोग नहीं किया जाकर.घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था जो पहली बारिश नहीं झेल पाया और बह गया. सरपंच ने एक ही नाले पर पांच जगह तालाब का निर्माण किया गया, सरपंच द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, सरपंच प्रतिनिधि जो सरपंच राजू बाई का पति. भी है,राम प्रसाद वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तालाब फूट गया है उसे फिर बना देंगे,1
- राजगढ़ में नकली दूध को लेकर मीडिया से चर्चा बोले जहां शिकायत मिलेगी कार्यवाही होगी राजगढ़ में किसानों ने दूध के भाव में वृद्धि और नकली दूध बेचने के खिलाफ रैली निकालकर कलेक्टर को जापान दिया कलेक्टर ने कहा जहां भी नकली दूध किसी साथ मिलेगी वहां कार्रवाई करेंगे1
- बिना कैमिकल वाला जैविक खाद जिससे पैदावार कई गुना अधिक यंग लोगों में आ रहा अटैक और कैंसर से दूर रहने के लिए गोमूत्र छाछ नीम से बनाया गया फ़सलो का टॉनिक ओर देशी व पारंपरिक देशी बर्मी कंपोस्ट खाद खाद1
- दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।1
- कालापीपल मंगलवार को कालापीपल नगर के सहारा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया के खतरों से आगाह करने और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालापीपल में विशाल साइबर जागरूकता अभियान आयोजित, 700 विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा के टिप्स शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रवि भंडारी एवं साइबर सेल प्रमुख राहुल मेवाड़ा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक व फर्जी कॉल से सतर्क रहने तथा व्यक्तिगत व गोपनीय जानकारी को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण तरीके समझाए। संबोधन के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक विवरण, PIN या पासवर्ड कभी साझा न करें। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी विस्तार से बताई गई। इसके अलावा, सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' (2FA) चालू रखने, निजी तस्वीरें साझा न करने तथा साइबर बुलिंग और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे नए पैंतरों से सावधान रहने की हिदायत दी गई। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत परिजनों या पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्वयं सतर्क रहने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सहारा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज दुबे भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और इस उपयोगी आयोजन के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।1
- कालापीपल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित, 13 प्रमुख बिंदुओं पर हुआ मंथन। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान कालापीपल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित, 13 प्रमुख बिंदुओं पर हुआ मंथन। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान। #सेवा_संकल्प_अभियान #कालापीपल #सेवा_संकल्प #मध्यप्रदेश #जनभागीदारी #सरकार_आपके_द्वार #स्वच्छता_ही_सेवा #विकसित_भारत #घनश्याम_चंद्रवंशी #कालापीपल_विधानसभा1
- सारंगपुर में 250 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर चोरों को पकड़ा ,खेल राज 250 CCTV कैमरों ने खोला चोरी के गिरोह का राज: सारंगपुर पुलिस ने 11 वारदातों का किया खुलासा, 4 लाख के जेवर-नकदी और 7 बाइक बरामदगी का दावा सारंगपुर। सूने मकानों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंचने में सारंगपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन चक्षु 360° के तहत कस्बे में लगे करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से करीब 4 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और 4 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। वहीं आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के कब्जे में तीन और मोटरसाइकिल होना बताया है।  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने सारंगपुर थाना क्षेत्र में हुई मकान, दुकान और मोटरसाइकिल चोरी की 11 वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी मामलों में चोरी गए सामान की बरामदगी की कार्रवाई शुरू की है।  एक माह तक कैमरों से खंगाले चोरों के रास्ते मामले की शुरुआत 1 जुलाई को बाबड़ल्या निवासी पवित्रा बाई के कच्चे मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट से हुई। इसके बाद 9 अगस्त की रात सारंगपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर दुकानों के ताले तोड़ने और सूने मकान से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आईं। घटनाओं के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। संदिग्धों की गतिविधियों और आने-जाने के रास्तों को जोड़ने के लिए करीब 250 कैमरों की फुटेज की जांच की गई। करीब एक महीने की तलाश और साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के बाद पुलिस टीम कपिल उर्फ गोलू कंजर तक पहुंची। पूछताछ में कपिल ने अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने टोनू कंजर और धनश्याम कंजर को भी गिरफ्तार किया। 11 प्रकरणों में चोरी का सामान और वाहन सामने आए पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अलग-अलग मामलों में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इनमें तीन मामलों में सोने-चांदी के जेवर, एक मामले में दुकान से नकदी और तीन मामलों में मोटरसाइकिल चोरी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल उर्फ गोलू (27), टोनू कंजर (21) और धनश्याम कंजर (28), सभी निवासी देवड़ा, थाना सुंदरसी, जिला शाजापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कपिल पूर्व में डकैती की तैयारी जैसे गंभीर अपराध में भी संलिप्त रहा है। कार्रवाई एसपी अमित तोलानी, एएसपी केएल बंजारे और एसडीओपी सारंगपुर अरविंद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी के नेतृत्व में की गई। इसमें एसआई राहुल सेंधव के साथ सारंगपुर और लीमाचौहान पुलिस की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- मक्सूदनगढ़ के करेला गांव में कुएं में मिला नाबालिक के शव के बाद, आज फिर मामला हुआ गरम मक्सूदनगढ़ के करेला गांव में कुएं में मिला नाबालिक के शव के बाद, आज फिर मामला हुआ गरम1