बिना नीलामी श्मशान घाट की जमीन से पेड़ काटे, वीडियो वायरल। बीसलपुर। दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर गांव स्थित श्मशान घाट में ग्राम समाज की जमीन पर खड़े करीब आधा दर्जन पेड़ बिना नीलामी के काटे जाने का मामला सामने आया है। पेड़ काटे जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सरकारी पेड़ों के कटान को लेकर मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि श्मशान घाट परिसर में खड़े ग्राम समाज के पेड़ों को काट दिया गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज़ एजेंसी नहीं करती है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। इस मामले में तहसीलदार हबीबउर्रहमान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नियम के अनुसार ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ों की कटान के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाता है। पेड़ों का चिन्हांकन और मूल्यांकन कराने के बाद संबंधित स्तर से अनुमति ली जाती है। इसके बाद नियमानुसार नीलामी कराई जाती है। नीलामी में अधिक बोली लगाने वाले को निर्धारित शर्तों के तहत पेड़ काटने की अनुमति दी जाती है। ऐसे में बिना नीलामी पेड़ काटे जाने की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
बिना नीलामी श्मशान घाट की जमीन से पेड़ काटे, वीडियो वायरल। बीसलपुर। दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर गांव स्थित श्मशान घाट में ग्राम समाज की जमीन पर खड़े करीब आधा दर्जन पेड़ बिना नीलामी के काटे जाने का मामला सामने आया है। पेड़ काटे जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से
वायरल हो रहे हैं। सरकारी पेड़ों के कटान को लेकर मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि श्मशान घाट परिसर में खड़े ग्राम समाज के पेड़ों को काट दिया गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज़ एजेंसी नहीं करती है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का
संज्ञान लिया है। इस मामले में तहसीलदार हबीबउर्रहमान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नियम के अनुसार ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ों की कटान के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाता है। पेड़ों का चिन्हांकन
और मूल्यांकन कराने के बाद संबंधित स्तर से अनुमति ली जाती है। इसके बाद नियमानुसार नीलामी कराई जाती है। नीलामी में अधिक बोली लगाने वाले को निर्धारित शर्तों के तहत पेड़ काटने की अनुमति दी जाती है। ऐसे में बिना नीलामी पेड़ काटे जाने की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
- पीलीभीत में सपा का प्रदर्शन, दिव्या गंगवार ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला1
- बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। कार चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने कार को लिया कब्जे में । फरीदपुर भुता। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम पड़ोली स्थित पायनियर स्कूल के समीप बुधवार को समय करीब 3:45 को बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ज्ञान सिंह (45) पुत्र अफसर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंह होंडा साइन बाइक संख्या UP25 BA 5068 से जा रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर की ओर से आ रही कार संख्या UP25 CC 0881 से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार घायल हो गए, जबकि कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। वहीं, घायल ज्ञान सिंह को उनके परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।2
- प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के आरोप, पात्र महिला तीन साल से आवास के लिए भटकने को मजबूर प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के आरोप, पात्र महिला तीन साल से आवास के लिए भटकने को मजबूर बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना के बीच भुता ब्लॉक की खण्डसरा पंचायत से अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। कौआं खेड़ा गांव निवासी विमला देवी पत्नी रमन पाल का कहना है कि पात्र होने के बावजूद उन्हें करीब तीन वर्षों से योजना का लाभ नहीं मिल सका है। विमला देवी के मुताबिक, 15 अप्रैल 2023 को हुई जांच में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र पाया गया था। इसके बावजूद आज तक उन्हें आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि वह लंबे समय से संबंधित अधिकारियों और विभाग के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि योजना की सूची में कथित तौर पर कुछ ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जो ट्रैक्टर के मालिक हैं अथवा पहले से पक्के मकानों में रह रहे हैं। वहीं, वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने शिकायत संख्या 92315000018955 और 40015026031721 के माध्यम से शिकायत किए जाने की बात कही है। विमला देवी का कहना है कि पंचायत सचिव की ओर से साइट खुलने के बाद मामले को देखने की बात कही गई। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से खण्डसरा पंचायत की प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी सूची की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। पीड़िता ने मांग की है कि जांच में अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जाएं और पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मामले की निष्पक्ष जांच और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- रामनगर में डीएम का बड़ा एक्शन प्लान—जनता की फरियाद सुनी, आगामी कॉर्बेट के पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट! रामनगर में डीएम का बड़ा एक्शन प्लान—जनता की फरियाद सुनी, आगामी कॉर्बेट के पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट! रामनगर के पीएनजीपीजी महाविद्यालय में गुरुवार को सेवा सुशासन संकल्प अभियान के तहत जनसमस्या शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शिरकत कर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं. इस दौरान 30 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया. शिविर के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका समयबद्ध समाधान कराना है, उन्होंने कहा कि रामनगर में सामने आई समस्याओं में नहरों, वन्यजीव और सुरक्षा से जुड़े मामले प्रमुख हैं,इसके अलावा यातायात जाम, पुलिस से संबंधित शिकायतें और अन्य स्थानीय समस्याएं भी सामने आई हैं. जिलाधिकारी ने रामनगर के बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी चिंता जताई,उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है और करीब 25 प्रतिशत क्षमता के साथ ही व्यवस्थाएं संचालित हो रही हैं, उन्होंने नाइन यानी नवजात शिशु विशेषज्ञ, पेडियाट्रिशियन समेत अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए चिकित्सा सचिव से भी अनुरोध करने की बात कही. आगामी पर्यटन सीजन को लेकर भी प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है,जिलाधिकारी ने कहा कि कॉर्बेट आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कॉर्बेट प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस और यातायात व्यवस्था को लेकर जल्द ही बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी, इसमें स्थानीय बाजार के व्यापारियों के साथ-साथ सफारी वाहन संचालकों और रिजॉर्ट संचालकों समेत सभी स्टेकहोल्डर्स से चर्चा की जाएगी, ताकि आगामी पर्यटन सीजन को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जा सके. वहीं मानसून के बाद सड़कों के रेस्टोरेशन और यातायात को सुचारु बनाने को लेकर भी प्रशासन मॉनिटरिंग कर रहा है, जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से भी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश मिले हैं, एनएच से जुड़े मामलों को लेकर वह स्वयं संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे और निर्धारित प्रावधानों के तहत जल्द सड़क व्यवस्था को बेहतर कराया जाएगा. जिलाधिकारी ने साफ किया कि जिन समस्याओं में बजट की आवश्यकता होगी, वहां संबंधित मदों में धनराशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी,उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े सभी मुद्दों का टाइम-बाउंड तरीके से निस्तारण कराया जाएगा.1
- अमरिया तहसील परिसर में पेड़ गिरने से चार अधिवक्ताओं के चेंबर क्षतिग्रस्त अमरिया। बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान अमरिया तहसील परिसर में एक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से चार अधिवक्ताओं के चेंबर क्षतिग्रस्त हो गए। चेंबरों के टीन शेड टूटने के साथ ही अंदर रखा फर्नीचर और अन्य सामान भी खराब हो गया। पेड़ गिरने से अधिवक्ता गुलाबुल हसन, अनिल कुमार मौर्य, चंद्रशेखर त्यागी और निजामुद्दीन के चेंबर प्रभावित हुए। आंधी थमने के बाद अधिवक्ता तहसील परिसर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। चेंबरों के ऊपर लगा टीन शेड कई जगह से टूट गया था। वहीं, मेज-कुर्सियों समेत अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त मिला। अधिवक्ताओं ने बताया कि चेंबरों में न्यायिक कार्य से संबंधित जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान रखा रहता है। चेंबर क्षतिग्रस्त होने से उनका कामकाज भी प्रभावित हुआ है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त चेंबरों का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। साथ ही तहसील परिसर में खड़े पुराने और कमजोर पेड़ों की जांच कराने की भी मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से बचा जा सके। हादसे के समय चेंबरों में कोई मौजूद नहीं था। इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।1
- #bareillypolice द्वारा CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस की सहायता से माह सितम्बर 2026 में 411 गुम हुए मोबाइल फोन( *#bareillypolice द्वारा CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस की सहायता से माह सितम्बर 2026 में 411 गुम हुए मोबाइल फोन( कीमत करीब ₹82 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए जाने के संबंध में #SPSouth की बाइट।* #UPPolice1
- बरेली। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा रामलीला ग्राउंड, हार्टमैन कॉलेज रोड, बरेली में आयोजित सात-दिवसीय भगवान शिव कथा के चतुर्थ दिवस माता पार्वती के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कथा का वाचन करते हुए दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य डॉ. सरवेश्वर जी ने बताया कि महाराज हिमवान व महारानी मैना ने आदिशक्ति जगदंबिका की 27 वर्षों तक आराधना कर उन्हें पुत्री रूप में पाने का वरदान माँगा। उसी वर के फलस्वरूप माँ भवानी, पार्वती के रूप में महाराज हिमवान के घर कन्या बन जन्म लेकर आईं। स्वामी जी ने बताया कि यह भारतीय संस्कृति का कितना अद्भुत पक्ष है, जहाँ पुत्री के जन्म के लिए 27-27 वर्षों की लम्बी व घोर तपस्याएँ की जाती थीं। लेकिन एक आज का भारत है जहाँ नारी की दशा इतनी शोचनीय व दयनीय है कि बेटी के जन्म लेते ही माता-पिता के माथे पर चिंता की रेखाएँ खिंच जाती हैं। आज हर दिन नारी शोषण, बलात्कार, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न की घटनाओं से समाचार पत्र अटे रहते हैं। चाहे वो दिल्ली का 'निर्भया कांड' हो या 'कोलकाता रेप कांड', ये सब दर्शाते हैं कि आज का समाज कितना गिर गया है जो नारी को केवल मात्र भोग की वस्तु मानता है। और इससे भी अधिक शोचनीय तो यह है कि आज की नारी भी स्वयं की गरिमापूर्ण शक्ति को भूल चुकी है। आज उसे यह समझना ही होगा कि वह अबला नहीं, सबला है। इसके लिए ज़रूरत है नारी को आत्मदर्शन प्राप्त कर अपने भीतर की सुप्त शक्ति को जागृत करने की। बाहरी सौंदर्य-परदर्शन तो छिछला है, नारी का वास्तविक सौंदर्य तो उसकी आत्मा में समाया है। ब्रह्मज्ञान द्वारा जब उसके भीतर आत्मा का दिव्य ओज पैदा होगा तो उसकी तेजस्विता के सामने सम्पूर्ण विश्व नत हो जाएगा। हर वासनापूर्ण दृष्टि दग्ध हो स्वाहा हो जाएगी और जगत उसकी पवित्रता को नमन करेगा। स्वामी जी ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आज 'संतुलन' प्रकल्प के अंतर्गत समाज में नारी को आत्मदर्शन की ब्रह्मविद्या प्रदान कर पुनः महिमामंडित पद पर आसीन करने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर शेर सिंह गंगवार, निशांत चौहान, धर्म प्रकाश, लाखन सिंह गंगवार, मुदित मिश्रा,खेमपाल साहू,राजेश मिश्रा,निकिता शुक्ला,सुमित गंगवार, भूप सिंह,कृष्ण वीर गंगवार,हरकेश सिंह, हरीश भट्ट,आदि उपस्थित रहे। इसके साथ साथ रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाया गया है।1
- बीसलपुर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में सज गए झूले | रामलीला मेले की तैयारियां तेज | Bisalpur Ramleela Mela 20261