प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के आरोप, पात्र महिला तीन साल से आवास के लिए भटकने को मजबूर प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के आरोप, पात्र महिला तीन साल से आवास के लिए भटकने को मजबूर बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना के बीच भुता ब्लॉक की खण्डसरा पंचायत से अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। कौआं खेड़ा गांव निवासी विमला देवी पत्नी रमन पाल का कहना है कि पात्र होने के बावजूद उन्हें करीब तीन वर्षों से योजना का लाभ नहीं मिल सका है। विमला देवी के मुताबिक, 15 अप्रैल 2023 को हुई जांच में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र पाया गया था। इसके बावजूद आज तक उन्हें आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि वह लंबे समय से संबंधित अधिकारियों और विभाग के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि योजना की सूची में कथित तौर पर कुछ ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जो ट्रैक्टर के मालिक हैं अथवा पहले से पक्के मकानों में रह रहे हैं। वहीं, वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने शिकायत संख्या 92315000018955 और 40015026031721 के माध्यम से शिकायत किए जाने की बात कही है। विमला देवी का कहना है कि पंचायत सचिव की ओर से साइट खुलने के बाद मामले को देखने की बात कही गई। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से खण्डसरा पंचायत की प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी सूची की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। पीड़िता ने मांग की है कि जांच में अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जाएं और पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मामले की निष्पक्ष जांच और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के आरोप, पात्र महिला तीन साल से आवास के लिए भटकने को मजबूर प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के आरोप, पात्र महिला तीन साल से आवास के लिए भटकने को मजबूर बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना के बीच भुता ब्लॉक की खण्डसरा पंचायत से अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। कौआं खेड़ा गांव निवासी विमला देवी पत्नी रमन पाल का कहना है कि पात्र होने के बावजूद
उन्हें करीब तीन वर्षों से योजना का लाभ नहीं मिल सका है। विमला देवी के मुताबिक, 15 अप्रैल 2023 को हुई जांच में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र पाया गया था। इसके बावजूद आज तक उन्हें आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि वह लंबे समय से संबंधित अधिकारियों और विभाग के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि योजना की सूची में कथित तौर पर कुछ ऐसे लोगों के नाम
शामिल हैं, जो ट्रैक्टर के मालिक हैं अथवा पहले से पक्के मकानों में रह रहे हैं। वहीं, वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने शिकायत संख्या 92315000018955 और 40015026031721 के माध्यम से शिकायत किए जाने की बात कही है। विमला देवी का कहना है कि पंचायत सचिव की ओर से साइट खुलने के बाद मामले को देखने की बात कही गई। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से खण्डसरा पंचायत की प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी सूची की
उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। पीड़िता ने मांग की है कि जांच में अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जाएं और पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मामले की निष्पक्ष जांच और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। कार चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस ने कार को लिया कब्जे में । फरीदपुर भुता। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम पड़ोली स्थित पायनियर स्कूल के समीप बुधवार को समय करीब 3:45 को बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ज्ञान सिंह (45) पुत्र अफसर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंह होंडा साइन बाइक संख्या UP25 BA 5068 से जा रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर की ओर से आ रही कार संख्या UP25 CC 0881 से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार घायल हो गए, जबकि कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। वहीं, घायल ज्ञान सिंह को उनके परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।2
- प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के आरोप, पात्र महिला तीन साल से आवास के लिए भटकने को मजबूर प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता के आरोप, पात्र महिला तीन साल से आवास के लिए भटकने को मजबूर बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की योजना के बीच भुता ब्लॉक की खण्डसरा पंचायत से अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। कौआं खेड़ा गांव निवासी विमला देवी पत्नी रमन पाल का कहना है कि पात्र होने के बावजूद उन्हें करीब तीन वर्षों से योजना का लाभ नहीं मिल सका है। विमला देवी के मुताबिक, 15 अप्रैल 2023 को हुई जांच में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र पाया गया था। इसके बावजूद आज तक उन्हें आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि वह लंबे समय से संबंधित अधिकारियों और विभाग के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि योजना की सूची में कथित तौर पर कुछ ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जो ट्रैक्टर के मालिक हैं अथवा पहले से पक्के मकानों में रह रहे हैं। वहीं, वास्तविक जरूरतमंद और पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने शिकायत संख्या 92315000018955 और 40015026031721 के माध्यम से शिकायत किए जाने की बात कही है। विमला देवी का कहना है कि पंचायत सचिव की ओर से साइट खुलने के बाद मामले को देखने की बात कही गई। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से खण्डसरा पंचायत की प्रधानमंत्री आवास योजना की पूरी सूची की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। पीड़िता ने मांग की है कि जांच में अपात्र पाए जाने वाले लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जाएं और पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मामले की निष्पक्ष जांच और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4
- बरेली। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा रामलीला ग्राउंड, हार्टमैन कॉलेज रोड, बरेली में आयोजित सात-दिवसीय भगवान शिव कथा के चतुर्थ दिवस माता पार्वती के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कथा का वाचन करते हुए दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य डॉ. सरवेश्वर जी ने बताया कि महाराज हिमवान व महारानी मैना ने आदिशक्ति जगदंबिका की 27 वर्षों तक आराधना कर उन्हें पुत्री रूप में पाने का वरदान माँगा। उसी वर के फलस्वरूप माँ भवानी, पार्वती के रूप में महाराज हिमवान के घर कन्या बन जन्म लेकर आईं। स्वामी जी ने बताया कि यह भारतीय संस्कृति का कितना अद्भुत पक्ष है, जहाँ पुत्री के जन्म के लिए 27-27 वर्षों की लम्बी व घोर तपस्याएँ की जाती थीं। लेकिन एक आज का भारत है जहाँ नारी की दशा इतनी शोचनीय व दयनीय है कि बेटी के जन्म लेते ही माता-पिता के माथे पर चिंता की रेखाएँ खिंच जाती हैं। आज हर दिन नारी शोषण, बलात्कार, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न की घटनाओं से समाचार पत्र अटे रहते हैं। चाहे वो दिल्ली का 'निर्भया कांड' हो या 'कोलकाता रेप कांड', ये सब दर्शाते हैं कि आज का समाज कितना गिर गया है जो नारी को केवल मात्र भोग की वस्तु मानता है। और इससे भी अधिक शोचनीय तो यह है कि आज की नारी भी स्वयं की गरिमापूर्ण शक्ति को भूल चुकी है। आज उसे यह समझना ही होगा कि वह अबला नहीं, सबला है। इसके लिए ज़रूरत है नारी को आत्मदर्शन प्राप्त कर अपने भीतर की सुप्त शक्ति को जागृत करने की। बाहरी सौंदर्य-परदर्शन तो छिछला है, नारी का वास्तविक सौंदर्य तो उसकी आत्मा में समाया है। ब्रह्मज्ञान द्वारा जब उसके भीतर आत्मा का दिव्य ओज पैदा होगा तो उसकी तेजस्विता के सामने सम्पूर्ण विश्व नत हो जाएगा। हर वासनापूर्ण दृष्टि दग्ध हो स्वाहा हो जाएगी और जगत उसकी पवित्रता को नमन करेगा। स्वामी जी ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आज 'संतुलन' प्रकल्प के अंतर्गत समाज में नारी को आत्मदर्शन की ब्रह्मविद्या प्रदान कर पुनः महिमामंडित पद पर आसीन करने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर शेर सिंह गंगवार, निशांत चौहान, धर्म प्रकाश, लाखन सिंह गंगवार, मुदित मिश्रा,खेमपाल साहू,राजेश मिश्रा,निकिता शुक्ला,सुमित गंगवार, भूप सिंह,कृष्ण वीर गंगवार,हरकेश सिंह, हरीश भट्ट,आदि उपस्थित रहे। इसके साथ साथ रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाया गया है।1
- *PS देवरनियां, बरेली – नैनीताल हाईवे पर डंपर में पीछे से मोटरसाइकिल टकराने की सूचना पर पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्री अरुण कुमार सिंह, #COBahedi की बाइट।* *PS देवरनियां, बरेली – नैनीताल हाईवे पर डंपर में पीछे से मोटरसाइकिल टकराने की सूचना पर पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्री अरुण कुमार सिंह, #COBahedi की बाइट।*1
- बरेली पुलिस ने बरामद किए 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरेली। जनपद पुलिस ने सितंबर 2026 में CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरेली पुलिस ने बरामद किए 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरेली। जनपद पुलिस ने सितंबर 2026 में CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए 411 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आम जनता के गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए प्रत्येक माह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सितंबर माह में विभिन्न थानों की पुलिस, साइबर टीम और जनपदीय सर्विलांस सेल ने संयुक्त रूप से भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस का उपयोग कर 411 मोबाइल बरामद किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीमों को 1,500-1,500 रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रेमनगर, कैंट, सुभाषनगर, सीबीगंज, सिरौली, शाही, आंवला, विशारतगंज, भमोरा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा, बहेड़ी, शीशगढ़, शेरगढ़, हाफिजगंज और क्योलड़िया की साइबर टीमें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जनवरी से सितंबर 2026 तक चलाए गए अभियान में अब तक 3,506 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 1 लाख 20 हजार रुपये है। सितंबर में थाना सुभाषनगर से 42, बहेड़ी से 29, इज्जतनगर से 28, आंवला से 27, बारादरी से 23, कोतवाली से 20 और फरीदपुर से 19 मोबाइल बरामद किए गए। भोजीपुरा पुलिस ने भी 7 मोबाइल फोन बरामद किए।2
- पीलीभीत में सपा का प्रदर्शन, दिव्या गंगवार ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला1
- फरीदपुर में पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर एक्ट का वांछित घायल पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कासिम के पैर में लगी गोली, दूसरा आरोपी गिरफ्तार; तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद फरीदपुर में पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर एक्ट का वांछित घायल पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कासिम के पैर में लगी गोली, दूसरा आरोपी गिरफ्तार; तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद फरीदपुर। थाना फरीदपुर पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी कासिम खां को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक अन्य आरोपी जाहिद अली खां को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को थाना फरीदपुर में मु0अ0सं0 629/26 के तहत धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें मेवा शर्फापुर निवासी कासिम खां पुत्र गुल खां वांछित चल रहा था। गुरुवार 8 अक्टूबर को करीब दोपहर 12 बजे मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, रोकने का प्रयास करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कासिम खां के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी फरीदपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया। उसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने कासिम के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। वहीं दूसरे आरोपी जाहिद अली खां पुत्र जान मोहम्मद निवासी मेवा शर्फापुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, जिसकी नाल में कारतूस फंसा हुआ था, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में फील्ड यूनिट को भी सूचना दी गई है।2
- यूपी के बदायूं जिले मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका बदायूं जिले मे समाजवादियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध किया और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा और बीजेपी सरकार के खिलाप विरोध किया और सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की1