बिंदूखत्ता में बाघ की दहशत पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: गश्त बढ़ाई, लगाए कैमरे; बिंदूखत्ता में बाघ की दहशत पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: गश्त बढ़ाई, लगाए कैमरे; जेसीबी से साफ कराई झाड़ियां ज्ञापन के बाद हरकत में आया वन विभाग, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी की अगुवाई में चला सुरक्षा अभियान; ग्रामीणों ने की विभागीय तत्परता की सराहना। बिंदूखत्ता (लालकुआं): बिंदूखत्ता के इंद्रानगर प्रथम क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बनी बाघ की दहशत के बीच वन विभाग ने त्वरित और सकारात्मक पहल की है। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लगाए गए दो कैमरे वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) चन्दन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में नियमित दिन व रात्रि गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ा दी है। बाघ की आवाजाही और गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर दो ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए हैं। साथ ही, वन विभाग द्वारा स्थानीय नागरिकों से अंधेरा होने के बाद अकेले बाहर न निकलने और सतर्क रहने की सार्वजनिक अपील की गई है। जेसीबी से हटाई गई झाड़ियां, बढ़ा विजिबिलिटी स्तर आज वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने मौके पर रहकर नंदा सुनंदा मंदिर से विकासपुरी जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियों को जेसीबी मशीन लगाकर साफ करवाया। मार्ग किनारे झाड़ियों के साफ होने से राहगीरों के लिए विजिबिलिटी बेहतर होगी और जंगली जानवरों के छिपने का खतरा भी कम होगा। ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने बयां किया था खौफ गौरतलब है कि विगत 21 अगस्त को इंद्रानगर प्रथम के ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बाघ के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बाघ की आवाजाही से भय का माहौल था और वह कई मवेशियों व पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुका था। ग्रामीणों ने जताया आभार, कार्यप्रणाली को सराहा वन विभाग की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। ज्ञापन देने वाले स्थानीय निवासी दिनेश जोशी, अजय सिंह, हेमा पांडे, कविता जोशी, गोविन्द सिंह बिष्ट, नीमा भोजक, राम सिंह कुंवर, विक्रम डोबाल, मोहन राय एवं संजय सिंह सहित समस्त ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी व उनकी पूरी टीम की तत्परता और जनहितैषी कदमों की मुक्तकंठ से सराहना की है।
बिंदूखत्ता में बाघ की दहशत पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: गश्त बढ़ाई, लगाए कैमरे; बिंदूखत्ता में बाघ की दहशत पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: गश्त बढ़ाई, लगाए कैमरे; जेसीबी से साफ कराई झाड़ियां ज्ञापन के बाद हरकत में आया वन विभाग, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी की अगुवाई में चला सुरक्षा अभियान; ग्रामीणों ने की विभागीय तत्परता की सराहना। बिंदूखत्ता (लालकुआं): बिंदूखत्ता के इंद्रानगर प्रथम क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बनी बाघ की दहशत के बीच वन विभाग ने त्वरित और सकारात्मक पहल की है। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए
वन विभाग ने क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लगाए गए दो कैमरे वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) चन्दन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में नियमित दिन व रात्रि गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ा दी है। बाघ की आवाजाही और गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर दो ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए हैं। साथ ही, वन विभाग द्वारा स्थानीय नागरिकों से अंधेरा होने के बाद अकेले बाहर न निकलने और सतर्क रहने की सार्वजनिक अपील की गई है। जेसीबी से हटाई गई झाड़ियां, बढ़ा
विजिबिलिटी स्तर आज वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने मौके पर रहकर नंदा सुनंदा मंदिर से विकासपुरी जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियों को जेसीबी मशीन लगाकर साफ करवाया। मार्ग किनारे झाड़ियों के साफ होने से राहगीरों के लिए विजिबिलिटी बेहतर होगी और जंगली जानवरों के छिपने का खतरा भी कम होगा। ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने बयां किया था खौफ गौरतलब है कि विगत 21 अगस्त को इंद्रानगर प्रथम के ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बाघ के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में
बाघ की आवाजाही से भय का माहौल था और वह कई मवेशियों व पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुका था। ग्रामीणों ने जताया आभार, कार्यप्रणाली को सराहा वन विभाग की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। ज्ञापन देने वाले स्थानीय निवासी दिनेश जोशी, अजय सिंह, हेमा पांडे, कविता जोशी, गोविन्द सिंह बिष्ट, नीमा भोजक, राम सिंह कुंवर, विक्रम डोबाल, मोहन राय एवं संजय सिंह सहित समस्त ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी व उनकी पूरी टीम की तत्परता और जनहितैषी कदमों की मुक्तकंठ से सराहना की है।
- मुस्लिम भाइयों न अपने नवी के जन्म दिवस पर जलूस निकला और खुशियां मनाई मुस्लिम भाइयों न अपने नवी के जन्म दिवस पर जलूस निकला और खुशियां मनाई1
- मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): यह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है।1
- हल्द्वानी, बनभूलपुरा, जिस पोल ने ली पिता- बेटी की जान, उसी में फिर दौड़ा करंट1
- नैनीताल में पूरे दिन बरसता रहा मानसून, रिमझिम बारिश में पर्यटकों ने की मस्ती नैनीताल: सरोवर नगरी में गुरुवार को पूरे दिन मानसून रिमझिम फुहारों के साथ बरसा है। जिसका सामान्य जीवन असर देखने को मिला । लगातार हो रही बारिश से झील का जलस्तर सामान्य स्तर से ऊपर जा पहुंचा है। आज सुबह शुरू हुई बारिश कभी कम तो कभी ज्यादा वर्षा ने लोगों को परेशान किया। इस बीच नाले उफान रहे तो झील में कूड़ा कचरा समाने का क्रम भी जारी रहा। इस बीच नौकायन भी प्रभावित हुआ। दोपहर बाद में वर्षा थमने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। इसके बाद देर शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रीय है और अगले तीन दिन यलो अलर्ट जारी रहेगा। जीआईसी मौसम विज्ञान के अनुसार अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में बारिश 15 मिमी रिकार्ड की गई। झील का जलस्तर 87.7 फीट पहुंच गया है।1
- Rampur Uttar Pradesh gram Baja wala1
- rod ghosipura ki PWD ki mang gaam ki Safai nahi ho rahi he1
- नेपाल : तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार ( 25 अगस्त ) को आई भीषण बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है जिसमें बाढ़ की लहरें 5 मंजिला ऊंची इमारत को पार करती हुई दिख रही है1
- Rampur Uttar Pradesh gram Baja wala Rampur Uttar Pradesh gram Baja wala tahsil Sadar postcode Thana ajimnagar block sainagar tu Meri DM sahab se appeal Hai kisko jald se jald karvayen School jaane Wale bacchon Ko bhi itni pareshani hai yahan per ki unka bhi nikalna mushkil ho chuka hai1