logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन्म - मृत्यु पंजीकरण की समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने एसडीएम से की मुलाकात जन्म - मृत्यु पंजीकरण की समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने एसडीएम से की मुलाकात

12 hrs ago
user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

जन्म - मृत्यु पंजीकरण की समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने एसडीएम से की मुलाकात जन्म - मृत्यु पंजीकरण की समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने एसडीएम से की मुलाकात

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर जनपद के मुस्कुरा में कृषि विभाग ने लगाई किसान चौपाल मुस्कुरा की गल्ला मंडी में आयोजित चौपाल में सैकड़ों किसान रहे मौजूद कृषि, सहकारिता, उद्यान और राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा
    1
    हमीरपुर जनपद के मुस्कुरा में कृषि विभाग ने लगाई किसान चौपाल
मुस्कुरा की गल्ला मंडी में आयोजित चौपाल में सैकड़ों किसान रहे मौजूद
कृषि, सहकारिता, उद्यान और राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे
किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी
अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमीरपुर :ग्राम चंदूपुर की सड़क समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही, स्थायी निर्माण की प्रक्रिया शासन स्तर पर प्रचलित हमीरपुर। जनपद के ग्राम चंदूपुर में ऊबड़-खाबड़ एवं कच्चे मार्ग को पक्का कराए जाने की मांग को लेकर दिनांक 11 अगस्त 2026 को कुछ ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ग्रामवासियों की सड़क संबंधी समस्या को पूर्व से ही गंभीरता से लिया गया है तथा इसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही निरंतर की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ग्राम चंदूपुर के ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा इससे पूर्व भी दिनांक 03 जुलाई 2026 को सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस अवसर पर जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सड़क निर्माण संबंधी आवश्यक विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण की गई हैं। ग्राम चंदूपुर में सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त किया जा चुका है तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण संबंधी प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किया जा चुका है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण कराया जाएगा। इसी क्रम में सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों एवं विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को तत्काल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हमीरपुर तथा उप जिलाधिकारी, हमीरपुर सदर एवं अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड हमीरपुर द्वारा सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर ऊबड़-खाबड़ मार्ग को आवागमन योग्य बनाने के लिए मिट्टी एवं बालू की पुराई कराई जा रही है, जिससे मार्ग की स्थिति में तत्काल सुधार हो सके। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही का उद्देश्य ग्रामीणों तथा छात्र-छात्राओं को आवागमन में हो रही कठिनाई को कम करना और स्थायी सड़क निर्माण होने तक मार्ग को यथासंभव सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखना है। मौके पर की गई मिट्टी एवं बालू की पुराई की कार्यवाही से ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संतोष भी व्यक्त किया गया।ग्राम प्रधान शिव कुमार निषाद द्वारा पुष्टि की गयी कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग समस्या के स्थायी निदान हेतु शासन स्तर पर कार्यवाही प्रचलित है।प्रधान द्वारा यह भी बताया गया कि आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक कार्यवाही गतिमान है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ग्राम चंदूपुर की सड़क समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्यवाही प्रचलित है। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत सड़क निर्माण कार्य को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने जनहित से जुड़े विषयों में ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल राहत कार्यों के साथ-साथ स्थायी समाधान की प्रक्रिया भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही में सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
    3
    हमीरपुर :ग्राम चंदूपुर की सड़क समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही, स्थायी निर्माण की प्रक्रिया शासन स्तर पर प्रचलित
हमीरपुर। जनपद के ग्राम चंदूपुर में ऊबड़-खाबड़ एवं कच्चे मार्ग को पक्का कराए जाने की मांग को लेकर दिनांक 11 अगस्त 2026 को कुछ ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ग्रामवासियों की सड़क संबंधी समस्या को पूर्व से ही गंभीरता से लिया गया है तथा इसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही निरंतर की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम चंदूपुर के ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा इससे पूर्व भी दिनांक 03 जुलाई 2026 को सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस अवसर पर जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सड़क निर्माण संबंधी आवश्यक विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण की गई हैं। ग्राम चंदूपुर में सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त किया जा चुका है तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण संबंधी प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किया जा चुका है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण कराया जाएगा।
इसी क्रम में सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों एवं विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को तत्काल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हमीरपुर तथा उप जिलाधिकारी, हमीरपुर सदर एवं अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड हमीरपुर द्वारा सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर ऊबड़-खाबड़ मार्ग को आवागमन योग्य बनाने के लिए मिट्टी एवं बालू की पुराई कराई जा रही है, जिससे मार्ग की स्थिति में तत्काल सुधार हो सके।
जिला प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही का उद्देश्य ग्रामीणों तथा छात्र-छात्राओं को आवागमन में हो रही कठिनाई को कम करना और स्थायी सड़क निर्माण होने तक मार्ग को यथासंभव सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखना है। मौके पर की गई मिट्टी एवं बालू की पुराई की कार्यवाही से ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संतोष भी व्यक्त किया गया।ग्राम प्रधान शिव कुमार निषाद  द्वारा पुष्टि की गयी कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग समस्या के स्थायी निदान हेतु शासन स्तर पर कार्यवाही प्रचलित है।प्रधान द्वारा यह भी बताया गया कि आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक कार्यवाही गतिमान है। 
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ग्राम चंदूपुर की सड़क समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्यवाही प्रचलित है। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत सड़क निर्माण कार्य को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जनहित से जुड़े विषयों में ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल राहत कार्यों के साथ-साथ स्थायी समाधान की प्रक्रिया भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही में सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • इलाज के मंदिर में सवालों की कतार, जेडीयू ने खोला मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओ पर खोला मोर्चा बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले गरीब मरीजों की मुश्किलों और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों ने अब सियासी तेवर पकड़ लिए हैं। जनता दल यूनाइटेड ने 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए।जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शालिनी पटेल ने आरोप लगाया कि गरीब मरीजों के लिए बना चिकित्सा संस्थान कथित तौर पर बाहर की दवाओं और जांचों के बोझ से मरीजों की जेब पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी मरीज को बाहर से दवा-जांच कराने को मजबूर होना पड़े, तो फिर सरकारी चिकित्सा व्यवस्था का मकसद क्या रह जाता है?उन्होंने एक चिकित्सक को करीब 11 वर्षों से कई विभागों की जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सवाल उठाया और नियुक्तियों के नाम पर धन लिए जाने के आरोप लगाए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शालिनी पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों की जांच के नाम पर पारदर्शिता नहीं बरती जाती और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने वाले समाजसेवियों को मुकदमे की धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि सवाल दबाने से व्यवस्था पाक-साफ नहीं होती, बल्कि सवालों का जवाब देने से व्यवस्था की विश्वसनीयता बनती है। जदयू ने चेतावनी दी कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच और व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। अब गेंद जिला प्रशासन के पाले में है—देखना यह है कि ज्ञापन फाइलों में दबता है या आरोपों की तह तक पहुंचकर जवाबदेही तय होती है।
    1
    इलाज के मंदिर में सवालों की कतार, जेडीयू ने खोला मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओ पर खोला मोर्चा
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले गरीब मरीजों की मुश्किलों और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों ने अब सियासी तेवर पकड़ लिए हैं। जनता दल यूनाइटेड ने 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए।जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शालिनी पटेल ने आरोप लगाया कि गरीब मरीजों के लिए बना चिकित्सा संस्थान कथित तौर पर बाहर की दवाओं और जांचों के बोझ से मरीजों की जेब पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी मरीज को बाहर से दवा-जांच कराने को मजबूर होना पड़े, तो फिर सरकारी चिकित्सा व्यवस्था का मकसद क्या रह जाता है?उन्होंने एक चिकित्सक को करीब 11 वर्षों से कई विभागों की जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सवाल उठाया और नियुक्तियों के नाम पर धन लिए जाने के आरोप लगाए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
शालिनी पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों की जांच के नाम पर पारदर्शिता नहीं बरती जाती और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने वाले समाजसेवियों को मुकदमे की धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि सवाल दबाने से व्यवस्था पाक-साफ नहीं होती, बल्कि सवालों का जवाब देने से व्यवस्था की विश्वसनीयता बनती है।
जदयू ने चेतावनी दी कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच और व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। अब गेंद जिला प्रशासन के पाले में है—देखना यह है कि ज्ञापन फाइलों में दबता है या आरोपों की तह तक पहुंचकर जवाबदेही तय होती है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गुरसराय में विद्युत सप्लाई न आने से लोग परेशान गुरसराय में विद्युत सप्लाई न आने से लोग परेशान गुरसरांय। नगर में बुधवार देर रात विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से घरों में गर्मी और उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए। रात के समय बिजली नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोग विद्युत विभाग की ओर टकटकी लगाए रहे। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। लोगों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार किए जाने तथा बार-बार होने वाली कटौती से राहत दिलाने की मांग की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय में विद्युत सप्लाई न आने से लोग परेशान

गुरसराय में विद्युत सप्लाई न आने से लोग परेशान
गुरसरांय। नगर में बुधवार देर रात विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से घरों में गर्मी और उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए। रात के समय बिजली नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
काफी देर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोग विद्युत विभाग की ओर टकटकी लगाए रहे। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। लोगों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार किए जाने तथा बार-बार होने वाली कटौती से राहत दिलाने की मांग की है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • हमीरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गहरौली खुर्द का मिड डे मील खाना खाते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्कूली बच्चों की थाली में सब्जी के नाम पर दिख रहा केवल पानी और साथ में दिए चावल, मिड डे मील में मिली सब्जी किस चीज की बनी उसकी पहचान करना है मुश्किल, वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा दिए जा रहे मिड डे मील के खाने पर उठ रहे सवाल, बच्चों के मिड डे मील में खाने का वीडियो गांव के ही ग्रामीण के द्वारा बना कर किया गया वायरल, बीएसए नें मामले का लिया संज्ञान जाँच के बाद होंगी कार्यवाही मिड डे मील मे किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होंगी बर्दास्त। बाइट :- मुकेश खरवार ( BSA,हमीरपुर )
    1
    हमीरपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गहरौली खुर्द का मिड डे मील खाना खाते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
स्कूली बच्चों की थाली में सब्जी के नाम पर दिख रहा केवल पानी और साथ में दिए चावल, 
मिड डे मील में मिली सब्जी किस चीज की बनी उसकी पहचान करना है मुश्किल,
वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा दिए जा रहे मिड डे मील के खाने पर उठ रहे सवाल,
बच्चों के मिड डे मील में खाने का वीडियो गांव के ही ग्रामीण के द्वारा बना कर किया गया वायरल,
बीएसए नें मामले का लिया संज्ञान जाँच के बाद होंगी कार्यवाही 
मिड डे मील मे किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होंगी बर्दास्त।
बाइट :- मुकेश खरवार ( BSA,हमीरपुर )
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, तीन गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर बस स्टैंड से ग्राम पुर जा रहा एक ई-रिक्शा आज 12 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे महाराजपुर और पुर के बीच स्थित मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान उमा रैकवार (22), पति राहुल रैकवार, राहुल रैकवार (25), पिता छोटेलाल और बाबूलाल अहिरवार (60), निवासी ग्राम पुर के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था, जिसके कारण मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई-रिक्शा पलट गया।हादसे के बाद राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए महाराजपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। तीनों का उपचार जारी है।
    1
    तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, तीन गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर बस स्टैंड से ग्राम पुर जा रहा एक ई-रिक्शा आज 12 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे महाराजपुर और पुर के बीच स्थित मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान उमा रैकवार (22), पति राहुल रैकवार, राहुल रैकवार (25), पिता छोटेलाल और बाबूलाल अहिरवार (60), निवासी ग्राम पुर के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था, जिसके कारण मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई-रिक्शा पलट गया।हादसे के बाद राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए महाराजपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। तीनों का उपचार जारी है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.