logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, तीन गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर बस स्टैंड से ग्राम पुर जा रहा एक ई-रिक्शा आज 12 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे महाराजपुर और पुर के बीच स्थित मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान उमा रैकवार (22), पति राहुल रैकवार, राहुल रैकवार (25), पिता छोटेलाल और बाबूलाल अहिरवार (60), निवासी ग्राम पुर के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था, जिसके कारण मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई-रिक्शा पलट गया।हादसे के बाद राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए महाराजपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। तीनों का उपचार जारी है।

13 hrs ago
user_Ashutosh sharma
Ashutosh sharma
Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
13 hrs ago

तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, तीन गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर बस स्टैंड से ग्राम पुर जा रहा एक ई-रिक्शा आज 12 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे महाराजपुर और पुर के बीच स्थित मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान उमा रैकवार (22), पति राहुल रैकवार, राहुल रैकवार (25), पिता छोटेलाल और बाबूलाल अहिरवार (60), निवासी ग्राम पुर के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था, जिसके कारण मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई-रिक्शा पलट गया।हादसे के बाद राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए महाराजपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। तीनों का उपचार जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छात्रावास में यौन शोषण मामला 6 नाबालिगों की शिकायत पर अधीक्षक पर पोक्सो व एससी/एसटी एक्ट दर्ज छात्रावास में यौन शोषण मामला 6 नाबालिगों की शिकायत पर अधीक्षक पर पोक्सो व एससी/एसटी एक्ट दर्ज
    1
    छात्रावास में यौन शोषण मामला 6 नाबालिगों की शिकायत पर अधीक्षक पर पोक्सो व एससी/एसटी एक्ट दर्ज
छात्रावास में यौन शोषण मामला 6 नाबालिगों की शिकायत पर अधीक्षक पर पोक्सो व एससी/एसटी एक्ट दर्ज
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • डर की छाया में जी रहा है पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक और भीम आर्मी के साथ एसडीओपी जतारा को दिया ज्ञापन देखिए खास रिपोर्ट क्या कुछ कहा पीड़ित ने क्या कुछ लगाए आरोप
    1
    डर की छाया में जी रहा है पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक और भीम आर्मी के साथ एसडीओपी जतारा को दिया ज्ञापन देखिए खास रिपोर्ट क्या कुछ कहा पीड़ित ने क्या कुछ लगाए आरोप
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • ब्रह्मदेव दरबार मऊरानीपुर के संत महाराज अजयपार धाम के संत करण महाराज छोटे भाई के नाते धाम चलाने के बारे में समझाते हुए दोनों का बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ब्रह्मदेव दरबार मऊरानीपुर के संत महाराज अजयपार धाम के संत करण महाराज छोटे भाई के नाते धाम चलाने के बारे में समझाते हुए दोनों का बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    ब्रह्मदेव दरबार मऊरानीपुर के  संत महाराज अजयपार धाम के संत करण महाराज  छोटे भाई के नाते धाम चलाने के बारे में समझाते हुए  दोनों का बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ब्रह्मदेव दरबार मऊरानीपुर के  संत महाराज अजयपार धाम के संत करण महाराज  छोटे भाई के नाते धाम चलाने के बारे में समझाते हुए  दोनों का बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *मधुमक्खी पालन से कृषि उत्पादन और आजीविका संवर्धन एक नवाचार* *मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, कृषि उत्पादन को भी मिलेगा लाभ : कलेक्टर* *कलेक्टर मृणाल मीना ने मऊसहानियां नर्सरी में 20 महिला किसानों को वितरित किए 200 मधु बॉक्स एवं टूल किट* कृषि के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित करने और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा मधुमक्खी पालन गतिविधि का नवाचार शुरू किया गया है। मऊ सहनिया स्थित उद्यानिकी नर्सरी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर मृणाल मीना ने 20 महिला किसानों को 200 मधु बॉक्स एवं सम्पूर्ण टूल किट वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया ने की। कलेक्टर मृणाल मीना ने कहा कि जिला खनिज प्रतिष्ठान की राशि का उपयोग आजीविका संवर्धन के कार्यों में किया जाना सराहनीय प्रयास है। मधुमक्खी पालन कम भूमि में शुरू किया जा सकता है और इससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से 20 हितग्राहियों के साथ शुरू किए गए इस नवाचार को बेहतर संचालन एवं प्रभावी मार्केटिंग के माध्यम से सफल बनाते हुए भविष्य में अधिक से अधिक किसान परिवारों को इससे जोड़ने की आवश्यकता है। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने बताया कि खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए किसानों की आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मधुमक्खी पालन गतिविधि शुरू की गई है। इससे शहद उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय के साथ फसलों में बेहतर परागण होने से कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होगी। *एक बॉक्स से करीब 15 हजार रुपये तक की आय* मधुमक्खी पालन में शहद के साथ मोम एवं रॉयल जेली जैसे उत्पादों से भी अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है। खेतों में मधुमक्खी बॉक्स रखने से फसलों में परागण बढ़ता है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है। एक बॉक्स से वर्ष में औसतन करीब 50 किलोग्राम शहद प्राप्त होने का अनुमान है। औसतन 300 रुपये प्रति किलोग्राम के बाजार मूल्य के अनुसार एक बॉक्स से लगभग 15 हजार रुपये की आय प्राप्त हो सकती है। 10 बॉक्स की एक इकाई की अनुमानित लागत करीब 1 लाख रुपये है, जिसमें बी बॉक्स, मधुमक्खी कॉलोनी, शहद निकालने के उपकरण एवं प्रशिक्षण शामिल हैं। अनुमानित उत्पादन एवं बाजार मूल्य के आधार पर 10 बॉक्स से करीब 1.50 लाख रुपये की सकल आय हो सकती है। कार्यकारी लागत घटाने के बाद लगभग 1.35 लाख रुपये की औसत आय संभावित है। *20 महिला किसानों से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट* छतरपुर जिले में मधुमक्खी पालन गतिविधि को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। जिला खनिज प्रतिष्ठान के वित्तीय सहयोग से नौगांव विकासखंड की 20 महिला किसानों के लिए 20 इकाइयां स्वीकृत की गई हैं। इन इकाइयों में कुल 200 मधु बॉक्स शामिल हैं। चयनित महिला किसानों को सघन प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद मधु बॉक्स एवं टूल किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में एसडीएम नौगांव जीएस पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रभाष घनघोरिया,ए जिला परियोजना प्रबंधक श्याम गौतम, तहसीलदार विजय चौधरी, सरपंच मऊ सहनिया अप्पू सोनी, जिला प्रबंधक सुमित खरे, पंकज नामदेव, विकासखंड प्रबंधक हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, सुधीर खरे, गोविंद सिंह, अरविंद पांडेय सहित तकनीकी संस्था एसके एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के अजय प्रताप सिंह एवं जय प्रकाश उपस्थित रहे।
    3
    *मधुमक्खी पालन से कृषि उत्पादन और आजीविका संवर्धन एक नवाचार*

*मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी किसानों की आय, कृषि उत्पादन को भी मिलेगा लाभ : कलेक्टर*

*कलेक्टर मृणाल मीना ने मऊसहानियां नर्सरी में 20 महिला किसानों को वितरित किए 200 मधु बॉक्स एवं टूल किट*
कृषि के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित करने और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा मधुमक्खी पालन गतिविधि का नवाचार शुरू किया गया है। मऊ सहनिया स्थित उद्यानिकी नर्सरी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर मृणाल मीना ने 20 महिला किसानों को 200 मधु बॉक्स एवं सम्पूर्ण टूल किट वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया ने की।
कलेक्टर मृणाल मीना ने कहा कि जिला खनिज प्रतिष्ठान की राशि का उपयोग आजीविका संवर्धन के कार्यों में किया जाना सराहनीय प्रयास है। मधुमक्खी पालन कम भूमि में शुरू किया जा सकता है और इससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से 20 हितग्राहियों के साथ शुरू किए गए इस नवाचार को बेहतर संचालन एवं प्रभावी मार्केटिंग के माध्यम से सफल बनाते हुए भविष्य में अधिक से अधिक किसान परिवारों को इससे जोड़ने की आवश्यकता है।
जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने बताया कि खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए किसानों की आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मधुमक्खी पालन गतिविधि शुरू की गई है। इससे शहद उत्पादन के माध्यम से अतिरिक्त आय के साथ फसलों में बेहतर परागण होने से कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होगी।
*एक बॉक्स से करीब 15 हजार रुपये तक की आय*
मधुमक्खी पालन में शहद के साथ मोम एवं रॉयल जेली जैसे उत्पादों से भी अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है। खेतों में मधुमक्खी बॉक्स रखने से फसलों में परागण बढ़ता है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है। एक बॉक्स से वर्ष में औसतन करीब 50 किलोग्राम शहद प्राप्त होने का अनुमान है। औसतन 300 रुपये प्रति किलोग्राम के बाजार मूल्य के अनुसार एक बॉक्स से लगभग 15 हजार रुपये की आय प्राप्त हो सकती है।
10 बॉक्स की एक इकाई की अनुमानित लागत करीब 1 लाख रुपये है, जिसमें बी बॉक्स, मधुमक्खी कॉलोनी, शहद निकालने के उपकरण एवं प्रशिक्षण शामिल हैं। अनुमानित उत्पादन एवं बाजार मूल्य के आधार पर 10 बॉक्स से करीब 1.50 लाख रुपये की सकल आय हो सकती है। कार्यकारी लागत घटाने के बाद लगभग 1.35 लाख रुपये की औसत आय संभावित है।
*20 महिला किसानों से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट*
छतरपुर जिले में मधुमक्खी पालन गतिविधि को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। जिला खनिज प्रतिष्ठान के वित्तीय सहयोग से नौगांव विकासखंड की 20 महिला किसानों के लिए 20 इकाइयां स्वीकृत की गई हैं। इन इकाइयों में कुल 200 मधु बॉक्स शामिल हैं। चयनित महिला किसानों को सघन प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद मधु बॉक्स एवं टूल किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में एसडीएम नौगांव जीएस पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रभाष घनघोरिया,ए जिला परियोजना प्रबंधक श्याम गौतम, तहसीलदार विजय चौधरी, सरपंच मऊ सहनिया अप्पू सोनी, जिला प्रबंधक सुमित खरे, पंकज नामदेव, विकासखंड प्रबंधक हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, सुधीर खरे, गोविंद सिंह, अरविंद पांडेय सहित तकनीकी संस्था एसके एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के अजय प्रताप सिंह एवं जय प्रकाश उपस्थित रहे।
    user_राजू जोशी महाराज
    राजू जोशी महाराज
    Astrologer बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जन्म - मृत्यु पंजीकरण की समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने एसडीएम से की मुलाकात जन्म - मृत्यु पंजीकरण की समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने एसडीएम से की मुलाकात
    1
    जन्म - मृत्यु पंजीकरण की समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने एसडीएम से की मुलाकात
जन्म - मृत्यु पंजीकरण की समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने एसडीएम से की मुलाकात
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ईशानगर में बड़ा हादसा: कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास बुधवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। जटाशंकर से दर्शन कर कटारे के पुरवा लौट रहे पांच युवक तेज रफ्तार अल्टो कार से हादसे का शिकार हो गए। कार सड़क से करीब 50 फीट दूर स्थित एक कुएं में जा गिरी । हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कटारे का पुरवा निवासी 22 वर्षीय राकेश अहिरवार की मौत हो गई । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार युवकों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
    1
    ईशानगर में बड़ा हादसा: कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत
छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास बुधवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। जटाशंकर से दर्शन कर कटारे के पुरवा लौट रहे पांच युवक तेज रफ्तार अल्टो कार से हादसे का शिकार हो गए। कार सड़क से करीब 50 फीट दूर स्थित एक कुएं में जा गिरी ।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कटारे का पुरवा निवासी 22 वर्षीय राकेश अहिरवार की मौत हो गई ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार युवकों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी ।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.