logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिण्ड जिले के अटेर कस्बे में जनकल्याण संघर्ष समिति और क्षेत्रीय जनता द्वारा पिछले 37 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज शनिवार को दोपहर 3 बजे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह आंदोलन अटेर-जैतपुर चंबल मार्ग सहित क्षेत्र की 5 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर किया जा रहा था। प्रशासन के लिखित और मौखिक आश्वासनों के बाद यह निर्णय लिया गया। कुछ दिन पूर्व भिंड कलेक्टर ने अटेर क्षेत्र का दौरा किया था, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम शिवांगी अग्रवाल ने प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर आंदोलनकारियों से संवाद किया। अटेर तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक और समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इनमें अटेर-जैतपुर पुल मार्ग को इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर तक आवागमन के लिए शुरू कराने का आश्वासन भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत, न्यायिक न्यायालय, मंडी, वन भूमि संबंधी मुद्दे और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास जैसी अन्य प्रमुख मांगों पर शासन स्तर पर पत्राचार और आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनकल्याण संघर्ष समिति के सदस्यों ने अटेर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर यह स्थगन किया, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी है। समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि नवंबर 2026 तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन पहले से भी अधिक उग्र रूप लेगा।

1 hr ago
user_Rahul Sharma
Rahul Sharma
Media house भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

भिण्ड जिले के अटेर कस्बे में जनकल्याण संघर्ष समिति और क्षेत्रीय जनता द्वारा पिछले 37 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज शनिवार को दोपहर 3 बजे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह आंदोलन अटेर-जैतपुर चंबल मार्ग सहित क्षेत्र की 5 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर किया जा रहा था। प्रशासन के लिखित और मौखिक आश्वासनों के बाद यह निर्णय लिया गया। कुछ दिन पूर्व भिंड कलेक्टर ने अटेर क्षेत्र का दौरा किया था, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम शिवांगी अग्रवाल ने प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर आंदोलनकारियों से संवाद किया। अटेर तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक और समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इनमें अटेर-जैतपुर पुल मार्ग को इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर तक आवागमन के लिए शुरू कराने का आश्वासन भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत, न्यायिक न्यायालय, मंडी, वन भूमि संबंधी मुद्दे और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास जैसी अन्य प्रमुख मांगों पर शासन स्तर पर पत्राचार और आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनकल्याण संघर्ष समिति के सदस्यों ने अटेर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर यह स्थगन किया, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी है। समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि नवंबर 2026 तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन पहले से भी अधिक उग्र रूप लेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ग्राम पंचायत द्वार के हरकापुरा गांव में सरंपच द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हरकापुरा के शांतिधाम में हो रहे इस कार्य में सही सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि काम में रेत मिट्टी वाली और घटिया किस्म की 'नंबर 3' ईंटें लगाई जा रही हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ग्राम पंचायत द्वार के हरकापुरा गांव में सरंपच द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हरकापुरा के शांतिधाम में हो रहे इस कार्य में सही सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि काम में रेत मिट्टी वाली और घटिया किस्म की 'नंबर 3' ईंटें लगाई जा रही हैं।
    user_Kallu Singh
    Kallu Singh
    Tailor भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • भिण्ड जिले के अटेर कस्बे में जनकल्याण संघर्ष समिति और क्षेत्रीय जनता द्वारा पिछले 37 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज शनिवार को दोपहर 3 बजे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह आंदोलन अटेर-जैतपुर चंबल मार्ग सहित क्षेत्र की 5 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर किया जा रहा था। प्रशासन के लिखित और मौखिक आश्वासनों के बाद यह निर्णय लिया गया। कुछ दिन पूर्व भिंड कलेक्टर ने अटेर क्षेत्र का दौरा किया था, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम शिवांगी अग्रवाल ने प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर आंदोलनकारियों से संवाद किया। अटेर तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक और समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इनमें अटेर-जैतपुर पुल मार्ग को इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर तक आवागमन के लिए शुरू कराने का आश्वासन भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत, न्यायिक न्यायालय, मंडी, वन भूमि संबंधी मुद्दे और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास जैसी अन्य प्रमुख मांगों पर शासन स्तर पर पत्राचार और आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनकल्याण संघर्ष समिति के सदस्यों ने अटेर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर यह स्थगन किया, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी है। समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि नवंबर 2026 तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन पहले से भी अधिक उग्र रूप लेगा।
    1
    भिण्ड जिले के अटेर कस्बे में जनकल्याण संघर्ष समिति और क्षेत्रीय जनता द्वारा पिछले 37 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज शनिवार को दोपहर 3 बजे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह आंदोलन अटेर-जैतपुर चंबल मार्ग सहित क्षेत्र की 5 सूत्रीय जनसमस्याओं को लेकर किया जा रहा था।

प्रशासन के लिखित और मौखिक आश्वासनों के बाद यह निर्णय लिया गया। कुछ दिन पूर्व भिंड कलेक्टर ने अटेर क्षेत्र का दौरा किया था, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम शिवांगी अग्रवाल ने प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर आंदोलनकारियों से संवाद किया। अटेर तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक और समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इनमें अटेर-जैतपुर पुल मार्ग को इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर तक आवागमन के लिए शुरू कराने का आश्वासन भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत, न्यायिक न्यायालय, मंडी, वन भूमि संबंधी मुद्दे और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास जैसी अन्य प्रमुख मांगों पर शासन स्तर पर पत्राचार और आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जनकल्याण संघर्ष समिति के सदस्यों ने अटेर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर यह स्थगन किया, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी है। समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि नवंबर 2026 तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन पहले से भी अधिक उग्र रूप लेगा।
    user_Rahul Sharma
    Rahul Sharma
    Media house भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Keshav BAghel
    1
    Post by Keshav BAghel
    user_Keshav BAghel
    Keshav BAghel
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भिंड में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 'शिक्षा माफिया' के खिलाफ कलेक्टोरेट गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी ने शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी प्रमुख मांगें रखीं। पार्टी की मुख्य मांगों में किताबों और स्कूल ड्रेस के नाम पर चल रही कमीशनखोरी को तुरंत बंद करना शामिल था। उन्होंने यह भी मांग की कि अभिभावकों पर दबाव डालकर निजी पब्लिकेशन की किताबें खरीदने को मजबूर करने वाले स्कूलों और संबंधित शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ जांच की जाए और तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। इसके अतिरिक्त, आम आदमी पार्टी ने अवैध फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने और सभी शिक्षण संस्थानों में 100% एनसीईआरटी पुस्तकें लागू करने की मांग की।
    1
    भिंड में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 'शिक्षा माफिया' के खिलाफ कलेक्टोरेट गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी ने शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी प्रमुख मांगें रखीं।

पार्टी की मुख्य मांगों में किताबों और स्कूल ड्रेस के नाम पर चल रही कमीशनखोरी को तुरंत बंद करना शामिल था। उन्होंने यह भी मांग की कि अभिभावकों पर दबाव डालकर निजी पब्लिकेशन की किताबें खरीदने को मजबूर करने वाले स्कूलों और संबंधित शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ जांच की जाए और तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। इसके अतिरिक्त, आम आदमी पार्टी ने अवैध फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने और सभी शिक्षण संस्थानों में 100% एनसीईआरटी पुस्तकें लागू करने की मांग की।
    user_Rajesh Shakya
    Rajesh Shakya
    Bhind, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • भिण्ड जिले के मेहगांव में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना के बाद उत्पन्न हुए घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सर्व समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में मृतक परिवार की महिलाओं पर कथित लाठीचार्ज और निर्दोष लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराए जाने की प्रमुख मांग की गई है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि दुर्घटना के बाद की स्थिति को शांत कराने और जाम खुलवाने में सहयोग करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार की महिलाओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित घटनाक्रम के उपलब्ध वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पीड़ित और आमजन के हितों की आवाज उठाती रही है, और यदि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर न्यायपूर्ण निर्णय लेने का आह्वान किया, जिससे आमजन का कानून एवं प्रशासन पर विश्वास बना रहे। बघेल ने यह भी चेतावनी दी कि यदि ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय नागरिकों एवं समाज के लोगों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से एक बड़ा जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान देवेंद्र निगम, बदन सिंह राठौर, सत्यवीर बघेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजवीर बघेल, संदीप बघेल, सोनू यादव कमई, नरेश सिंह राठौर, राजवीर बघेल, हवलदार बघेल, रामवीर बघेल, सुनील बघेल, कनछेदी लाल बघेल, विवेक जामोर, रामजीलाल वाल्मीकि, अभिषेक मौर्य, बालकिशन बल्लू, राजेंद यादव, राजवीर बघेल, सोनू यादव, बच्चन बघेल, अशोक अर्गल, पंचम सिंह बघेल, रघुराज बघेल, राजेंद्र बघेल सहित मेहगांव क्षेत्र के कई नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    भिण्ड जिले के मेहगांव में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना के बाद उत्पन्न हुए घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सर्व समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में मृतक परिवार की महिलाओं पर कथित लाठीचार्ज और निर्दोष लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराए जाने की प्रमुख मांग की गई है।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि दुर्घटना के बाद की स्थिति को शांत कराने और जाम खुलवाने में सहयोग करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार की महिलाओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित घटनाक्रम के उपलब्ध वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पीड़ित और आमजन के हितों की आवाज उठाती रही है, और यदि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर न्यायपूर्ण निर्णय लेने का आह्वान किया, जिससे आमजन का कानून एवं प्रशासन पर विश्वास बना रहे।

बघेल ने यह भी चेतावनी दी कि यदि ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी क्षेत्रीय नागरिकों एवं समाज के लोगों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से एक बड़ा जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान देवेंद्र निगम, बदन सिंह राठौर, सत्यवीर बघेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजवीर बघेल, संदीप बघेल, सोनू यादव कमई, नरेश सिंह राठौर, राजवीर बघेल, हवलदार बघेल, रामवीर बघेल, सुनील बघेल, कनछेदी लाल बघेल, विवेक जामोर, रामजीलाल वाल्मीकि, अभिषेक मौर्य, बालकिशन बल्लू, राजेंद यादव, राजवीर बघेल, सोनू यादव, बच्चन बघेल, अशोक अर्गल, पंचम सिंह बघेल, रघुराज बघेल, राजेंद्र बघेल सहित मेहगांव क्षेत्र के कई नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • इटावा के मानिकपुर क्षेत्र में संचालित एक मिट्टी खदान को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्वालियर बायपास के पास स्थित इस खदान पर तय मात्रा से अधिक मिट्टी खोदने का आरोप है। खदान अनुभाग द्वारा जारी अनुज्ञप्ति पत्र के अनुसार, केवल 28,340 घन मीटर मिट्टी खोदने की अनुमति दी गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि 26 मई से जारी खुदाई में स्वीकृत मात्रा से कहीं अधिक मिट्टी निकाली जा चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि खदान में 20 से अधिक डंपर लगाए गए हैं, जो प्रतिदिन भारी मात्रा में मिट्टी बाजारों तक पहुंचा रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि संबंधित विभाग ने अब तक मौके पर कोई निरीक्षण या नाप-तौल नहीं की है। इसके अतिरिक्त, बिना त्रिपाल ढके मिट्टी ले जा रहे इन डंपरों से उड़ती धूल के कारण राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने खनन विभाग और प्रशासन से तत्काल मौके पर जांच कराकर वास्तविक स्थिति का पता लगाने और नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    इटावा के मानिकपुर क्षेत्र में संचालित एक मिट्टी खदान को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्वालियर बायपास के पास स्थित इस खदान पर तय मात्रा से अधिक मिट्टी खोदने का आरोप है। खदान अनुभाग द्वारा जारी अनुज्ञप्ति पत्र के अनुसार, केवल 28,340 घन मीटर मिट्टी खोदने की अनुमति दी गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि 26 मई से जारी खुदाई में स्वीकृत मात्रा से कहीं अधिक मिट्टी निकाली जा चुकी है।

ग्रामीणों ने बताया कि खदान में 20 से अधिक डंपर लगाए गए हैं, जो प्रतिदिन भारी मात्रा में मिट्टी बाजारों तक पहुंचा रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि संबंधित विभाग ने अब तक मौके पर कोई निरीक्षण या नाप-तौल नहीं की है। इसके अतिरिक्त, बिना त्रिपाल ढके मिट्टी ले जा रहे इन डंपरों से उड़ती धूल के कारण राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने खनन विभाग और प्रशासन से तत्काल मौके पर जांच कराकर वास्तविक स्थिति का पता लगाने और नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Anshu Sharma
    Anshu Sharma
    Newspaper advertising department इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित लहार स्टेडियम की बदहाल स्थिति ने खिलाड़ियों और सेना, पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। स्टेडियम परिसर में हर तरफ गंदगी और गहरे गड्ढे होने के कारण नियमित अभ्यास करने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय युवाओं का कहना है कि स्टेडियम की साफ-सफाई और रखरखाव लंबे समय से उपेक्षित है, जिससे मैदान में बने गहरे गड्ढे दौड़ने और अन्य अभ्यास करने को जोखिम भरा बनाते हैं। युवाओं ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज़ होकर, शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे, युवाओं ने देश सेवा के उद्देश्य से खुद ही फावड़े और अन्य उपकरणों की मदद से मैदान के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया। उनका कहना है कि स्टेडियम की इस बदहाल व्यवस्था से उनके अभ्यास में बाधा आ रही है। गड्ढे भरते हुए इन युवाओं का वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेडियम की नियमित साफ-सफाई कराई जाए और मैदान को खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया जाए, ताकि युवाओं को बेहतर वातावरण में अभ्यास करने का अवसर मिल सके।
    1
    मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित लहार स्टेडियम की बदहाल स्थिति ने खिलाड़ियों और सेना, पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। स्टेडियम परिसर में हर तरफ गंदगी और गहरे गड्ढे होने के कारण नियमित अभ्यास करने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय युवाओं का कहना है कि स्टेडियम की साफ-सफाई और रखरखाव लंबे समय से उपेक्षित है, जिससे मैदान में बने गहरे गड्ढे दौड़ने और अन्य अभ्यास करने को जोखिम भरा बनाते हैं।

युवाओं ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज़ होकर, शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे, युवाओं ने देश सेवा के उद्देश्य से खुद ही फावड़े और अन्य उपकरणों की मदद से मैदान के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया। उनका कहना है कि स्टेडियम की इस बदहाल व्यवस्था से उनके अभ्यास में बाधा आ रही है।

गड्ढे भरते हुए इन युवाओं का वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेडियम की नियमित साफ-सफाई कराई जाए और मैदान को खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया जाए, ताकि युवाओं को बेहतर वातावरण में अभ्यास करने का अवसर मिल सके।
    user_Rahul Sharma
    Rahul Sharma
    Media house भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी और 5 व 8 वर्षीय दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी ने शिकारपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर आत्महत्या कर ली।
    1
    मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी और 5 व 8 वर्षीय दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी ने शिकारपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर आत्महत्या कर ली।
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.