logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जल है तो कल है’ प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने किया जनभागीदारी का आह्वान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जल है तो कल है’ प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने किया जनभागीदारी का आह्वान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण । डूंगरपुर, 26 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पंचायत समिति डूंगरपुर की ग्राम पंचायत वागदरी तालाब पर जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजाति क्षेत्र विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी श्री बंसीलाल कटारा,श्री पंकज जैन, श्री हसमुख पंड्या, प्रशासक तोमर देवी , श्री उमेश भनात के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान, उपवन संरक्षक श्रीमोहित गुप्ता, कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर श्री सोनू कुमार गुर्जर, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड श्री मूलाराम सोलंकी, तहसीलदार डूंगरपुर श्री कमलेश मीणा की मौजूदगी में कार्यक्रम का समारोह पूर्वक का आयोजन किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक वृक्ष लगाने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी ने सभी उपस्थित जन को संकल्प भी दिलवाया। कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी, अतिथियों एवं अधिकारियों ने तालाब पर विधिवत जल पूजन किया तथा श्रमदान कर जन-जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने ‘वृक्षारोपण महाअभियान के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उसके पश्चात प्रभारी मंत्री जिला मुख्यालय पर स्थित सर्किट हाउस में पहुंचे जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू हुए।

1 hr ago
user_Bharat Pandya भरत पंड्या
Bharat Pandya भरत पंड्या
डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
1 hr ago

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जल है तो कल है’ प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने किया जनभागीदारी का आह्वान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जल है तो कल है’ प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने किया जनभागीदारी का आह्वान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण । डूंगरपुर, 26 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पंचायत समिति डूंगरपुर की ग्राम पंचायत वागदरी तालाब पर जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजाति क्षेत्र विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य एवं समाजसेवी श्री बंसीलाल कटारा,श्री पंकज जैन, श्री हसमुख पंड्या, प्रशासक तोमर देवी , श्री उमेश भनात के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान, उपवन संरक्षक श्रीमोहित गुप्ता, कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर श्री सोनू कुमार गुर्जर, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड श्री मूलाराम सोलंकी, तहसीलदार डूंगरपुर श्री कमलेश मीणा की मौजूदगी में कार्यक्रम का समारोह पूर्वक का आयोजन किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक वृक्ष लगाने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी ने सभी उपस्थित जन को संकल्प भी दिलवाया। कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी, अतिथियों एवं अधिकारियों ने तालाब पर विधिवत जल पूजन किया तथा श्रमदान कर जन-जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने ‘वृक्षारोपण महाअभियान के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उसके पश्चात प्रभारी मंत्री जिला मुख्यालय पर स्थित सर्किट हाउस में पहुंचे जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू हुए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर में जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय क्षेत्रीय विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने 'वंदे गंगा जल संरक्षण - जन अभियान 2026' के अंतर्गत आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम पंचायत समिति डूंगरपुर की ग्राम पंचायत वागदरी तालाब पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री बाबूलाल खराड़ी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर देशलदान, उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता, कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, समाज सेवी बंसीलाल कटारा, हंसमुख पंड्या, अशोक जैन, तहसीलदार डूंगरपुर कमलेश मीणा, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड मूलाराम सोलंकी और ब्लॉक विकास अधिकारी प्रवीण सिंह राव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    डूंगरपुर में जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय क्षेत्रीय विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने 'वंदे गंगा जल संरक्षण - जन अभियान 2026' के अंतर्गत आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम पंचायत समिति डूंगरपुर की ग्राम पंचायत वागदरी तालाब पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री बाबूलाल खराड़ी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर देशलदान, उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता, कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, समाज सेवी बंसीलाल कटारा, हंसमुख पंड्या, अशोक जैन, तहसीलदार डूंगरपुर कमलेश मीणा, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड मूलाराम सोलंकी और ब्लॉक विकास अधिकारी प्रवीण सिंह राव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पीठ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को एक अश्रुपूरित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें परम पूज्य राष्ट्रसंत आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज की सुशिष्याएँ, पूज्य आर्यिका 105 श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका 105 उपशममति माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजजनों ने दोनों आर्यिकाओं के आकस्मिक निधन को जैन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और गहरा शोक व्यक्त किया। वक्ताओं ने बताया कि 20 मई 2026 को रीवा (मध्यप्रदेश) में कलेक्ट्रेट के समीप शांतिपूर्वक विहार करते समय वे एक कार की चपेट में आ गई थीं, जिससे उनका देहावसान हो गया। इस दुखद घटना के कारण देशभर के जैन समाज में शोक, पीड़ा और आक्रोश का वातावरण है। सभा में उपस्थित समाजजनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने और देशभर में विहाररत संत-साध्वियों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की। वक्ताओं ने ज़ोर दिया कि संत समाज अहिंसा, संयम और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष राजकुमार डेचिया, प्रवीण शाह, परेश भूता, डॉ. देवीलाल जैन एवं महेंद्र जैन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए, और युवाओं से संतों के विहार के दौरान सहयोग एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अशोक भूता, राकेश कोठारी, बृजेश भूता, विशाल कोठारी, मनोज कोठारी, कुलदीप कोठारी, दीपक डेचिया, गौरव कोठारी, सुनील भूता, कपिल भूता, हितेन्द्र डेचिया, डॉ. निखिल जैन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीयूष डेचिया ने किया, और अंत में दिवंगत आर्यिकाओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
    1
    पीठ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को एक अश्रुपूरित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें परम पूज्य राष्ट्रसंत आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज की सुशिष्याएँ, पूज्य आर्यिका 105 श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका 105 उपशममति माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजजनों ने दोनों आर्यिकाओं के आकस्मिक निधन को जैन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और गहरा शोक व्यक्त किया। वक्ताओं ने बताया कि 20 मई 2026 को रीवा (मध्यप्रदेश) में कलेक्ट्रेट के समीप शांतिपूर्वक विहार करते समय वे एक कार की चपेट में आ गई थीं, जिससे उनका देहावसान हो गया। इस दुखद घटना के कारण देशभर के जैन समाज में शोक, पीड़ा और आक्रोश का वातावरण है।

सभा में उपस्थित समाजजनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने और देशभर में विहाररत संत-साध्वियों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की। वक्ताओं ने ज़ोर दिया कि संत समाज अहिंसा, संयम और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष राजकुमार डेचिया, प्रवीण शाह, परेश भूता, डॉ. देवीलाल जैन एवं महेंद्र जैन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए, और युवाओं से संतों के विहार के दौरान सहयोग एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अशोक भूता, राकेश कोठारी, बृजेश भूता, विशाल कोठारी, मनोज कोठारी, कुलदीप कोठारी, दीपक डेचिया, गौरव कोठारी, सुनील भूता, कपिल भूता, हितेन्द्र डेचिया, डॉ. निखिल जैन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीयूष डेचिया ने किया, और अंत में दिवंगत आर्यिकाओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Naresh Khant
    1
    Post by Naresh Khant
    user_Naresh Khant
    Naresh Khant
    सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जैन समाज ने रीवा में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष जांच और विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। समाज ने इस मामले में गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए साफ कहा कि जैन संत की मौत एक दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है। ज्ञापन में प्रमुख मांगों के तौर पर SIT या न्यायिक जांच की बात कही गई है। इसके साथ ही, जैन समाज ने संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने, विहार मार्गों पर पुलिस और ट्रैफिक सहयोग प्रदान करने तथा एक “Sant Security Coordination Cell” के गठन की मांग भी रखी है। इस दौरान समाज ने यह स्पष्ट किया कि साधु-संत अहिंसा और संयम का संदेश देते हैं और ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ज्ञापन सौंपते समय नरेंद्र गलालिया, राजेंद्र जैन, राजेंद्र वेड़ा, चंद्रकुमार जैन, संतोष गलालिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
    1
    जैन समाज ने रीवा में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष जांच और विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। समाज ने इस मामले में गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए साफ कहा कि जैन संत की मौत एक दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों के तौर पर SIT या न्यायिक जांच की बात कही गई है। इसके साथ ही, जैन समाज ने संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने, विहार मार्गों पर पुलिस और ट्रैफिक सहयोग प्रदान करने तथा एक “Sant Security Coordination Cell” के गठन की मांग भी रखी है।

इस दौरान समाज ने यह स्पष्ट किया कि साधु-संत अहिंसा और संयम का संदेश देते हैं और ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ज्ञापन सौंपते समय नरेंद्र गलालिया, राजेंद्र जैन, राजेंद्र वेड़ा, चंद्रकुमार जैन, संतोष गलालिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • दोस्तों, आप भी अपने घर पर यह बल्ब आसानी से जला सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है; बस एक बार दिया गया वीडियो देखें और इसे अपने घर पर जरूर आजमाएं।
    1
    दोस्तों, आप भी अपने घर पर यह बल्ब आसानी से जला सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है; बस एक बार दिया गया वीडियो देखें और इसे अपने घर पर जरूर आजमाएं।
    user_Gotamlalmeena
    Gotamlalmeena
    झालरा, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    1
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय क्षेत्रीय विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने डूंगरपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने “वंदे गंगा जल संरक्षण - जन अभियान 2026” के तहत पंचायत समिति डूंगरपुर की ग्राम पंचायत वागदरी के तालाब पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया। यह श्रमदान कार्यक्रम जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कलक्टर देशलदान, उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता, कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, समाज सेवी बंसीलाल कटारा, हंसमुख पंड्या, अशोक जैन, तहसीलदार डूंगरपुर कमलेश मीणा, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड मूलाराम सोलंकी, ब्लॉक विकास अधिकारी प्रवीण सिंह राव सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    2
    जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय क्षेत्रीय विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने डूंगरपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने “वंदे गंगा जल संरक्षण - जन अभियान 2026” के तहत पंचायत समिति डूंगरपुर की ग्राम पंचायत वागदरी के तालाब पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया। यह श्रमदान कार्यक्रम जिला प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय क्षेत्र विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला कलक्टर देशलदान, उपवन संरक्षक मोहित गुप्ता, कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर हनुमान सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, समाज सेवी बंसीलाल कटारा, हंसमुख पंड्या, अशोक जैन, तहसीलदार डूंगरपुर कमलेश मीणा, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड मूलाराम सोलंकी, ब्लॉक विकास अधिकारी प्रवीण सिंह राव सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा पंचायत समिति अंतर्गत पिपलागुंज ग्राम पंचायत में नरेगा मजदूरों का आक्रोश उस समय भड़क उठा, जब बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला श्रमिकों ने एकजुट होकर पंचायत भवन पर ताला लगा दिया। मजदूरों ने ग्राम पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह स्थानीय जरूरतमंद श्रमिकों के साथ जानबूझकर भेदभाव कर रहा है, जिसके चलते आधे से ज्यादा मजदूरों को मस्टरोल से वंचित रखा जा रहा है। इस स्थिति ने उनके सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा कर दिया है। मजदूरों का कहना है कि सरकार भले ही रोजगार गारंटी योजना के तहत काम देने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारियों और बिचौलियों की मनमानी हावी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं और ग्रामीणों ने मिनी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ तीव्र नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर चहेते लोगों को काम दिया जा रहा है, जबकि वास्तविक जरूरतमंद मजदूरों के नाम या तो सूची से गायब कर दिए जाते हैं, या फिर अधूरा मस्टरोल जारी करके ग्रामीणों के बीच विवाद पैदा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे अपने आंदोलन को और भी तेज करेंगे। पिपलागुंज का यह विरोध प्रदर्शन नरेगा योजनाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार की ओर एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें डूंगरपुर जिला प्रशासन और सागवाड़ा विकास अधिकारी पर टिकी हैं कि वे इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और इन मजदूरों को उनका वाजिब हक कब तक दिलाते हैं।
    1
    डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा पंचायत समिति अंतर्गत पिपलागुंज ग्राम पंचायत में नरेगा मजदूरों का आक्रोश उस समय भड़क उठा, जब बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला श्रमिकों ने एकजुट होकर पंचायत भवन पर ताला लगा दिया। मजदूरों ने ग्राम पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह स्थानीय जरूरतमंद श्रमिकों के साथ जानबूझकर भेदभाव कर रहा है, जिसके चलते आधे से ज्यादा मजदूरों को मस्टरोल से वंचित रखा जा रहा है। इस स्थिति ने उनके सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा कर दिया है।

मजदूरों का कहना है कि सरकार भले ही रोजगार गारंटी योजना के तहत काम देने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारियों और बिचौलियों की मनमानी हावी है। प्रदर्शनकारी महिलाओं और ग्रामीणों ने मिनी सचिवालय के बाहर धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ तीव्र नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर चहेते लोगों को काम दिया जा रहा है, जबकि वास्तविक जरूरतमंद मजदूरों के नाम या तो सूची से गायब कर दिए जाते हैं, या फिर अधूरा मस्टरोल जारी करके ग्रामीणों के बीच विवाद पैदा किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे अपने आंदोलन को और भी तेज करेंगे। पिपलागुंज का यह विरोध प्रदर्शन नरेगा योजनाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार की ओर एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें डूंगरपुर जिला प्रशासन और सागवाड़ा विकास अधिकारी पर टिकी हैं कि वे इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और इन मजदूरों को उनका वाजिब हक कब तक दिलाते हैं।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Bapulal Ahari
    1
    Post by Bapulal Ahari
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.