Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kaushambi थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने वाले 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा दी गयी वीडियो बाईट ।
D.D.NEWS UTTER PRADESH
Kaushambi थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने वाले 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा दी गयी वीडियो बाईट ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार विश्व हिंदू परिषद मीडिया कौशांबी प्रदुम कुमार विश्व हिंदू परिषद मीडिया कौशांबी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- *ओवरलोड वाहनों को लेकर गंभीर आरोप, थाना सैनी और थाना कड़ा धाम क्षेत्र में अवैध वसूली की चर्चा* *कौशांबी संदेश* कौशांबी | जनपद कौशांबी के थाना सैनी और थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रैक्टर एवं डंपरों के संचालन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि कथित रूप से ओवरलोड बालू से लदे ट्रैक्टर और ट्रकों को निर्धारित धनराशि लेकर पास किया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि अटसराय चौराहा से पथराव मार्ग की ओर बालू से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर और डंपर खुलेआम फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग का यह खेल दिन-रात जारी है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लगातार ओवरलोड वाहनों के संचालन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।समाचार लिखे जाने तक पुलिस एवं संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।1
- थाना सैनी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने वाले 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार नायब तहसीलदार द्वारा अवैध निर्मित मकान को नियमानुसार सील करने की कार्यवाही की जा रही थी ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS सैनी/कौशांबी....थाना सैनी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने वाले 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 21.02.2026 को नायब तहसीलदार सिराथू के नेतृत्व में थाना सैनी पुलिस अवैध कब्जे की शिकायत पर ग्राम गौराहार मजरा रामपुर धमावा गई थी। झुलनी देवी पत्नी दयाशंकर के द्वारा बंजर भूमि पर अवैध कब्जा किया जाना पाया गया। तत्पश्चात नायब तहसीलदार द्वारा अवैध निर्मित मकान को नियमानुसार सील करने की कार्यवाही की जा रही थी, उसी दौरान 15-20 व्यक्तियों द्वारा उत्तेजित होकर राजस्व/पुलिस टीम पर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए ईट पत्थर से हमला कर दिया गया। घटना के सम्बन्ध में धारा थाना सैनी पर मु०अ०सं० 58/26 191(2)/191(3)/190/121(1)/352/351(2)/109/119 (1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 22.02.2026 थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित घटना में सम्मिलित 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में भगवती उर्फ भगौती पुत्र शिवमंगल निवासी गौराहार थाना सैनी जनपद कौशाम्बी, रामहित पुत्र बृजलाल निवासी गौराहार मजरा रामपुर धमावा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी, राजेश पुत्र देवनाथ निवासी गौराहार मजरा रामपुर धमावा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी,बुधराज पुत्र सरजू निवासी गौराहार मजरा रामपुर धमावा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी ,हीरालाल पुत्र भगवानदीन निवासी गौराहार मजरा रामपुर धमावा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी ,कमलेश पुत्र देवनाथ निवासी गौराहार मजरा रामपुर धमावा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी,शिव सिंह पुत्र स्व० भइयालाल निवासी गौराहार मजरा रामपुर धमावा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी,अंगद सिंह पुत्र भइयालाल निवासी गौराहार मजरा रामपुर धमावा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी है।1
- Post by Journalist Shubham Pandey1
- Post by Vinod Shrivastava1
- कौशाम्बी जनपद मे कब्ज़ा हटाने गई पुलिस राजस्व टीम पर हमला का मामला। पुलिस ने हमला करने वाले 8 आरोपी को गिरफ्तार किया। कब्जा हटाने गई पुलिस-राजस्व टीम पर किया था पथराव। पथराव मे पुलिसकर्मी और राजस्वकर्मी हुए थे घायल। पुलिस ने 15 नामजद 1 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। सैनी कोतवाली इलाके के गौराहार की घटना।1