Shuru
Apke Nagar Ki App…
Triloki rai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *ब्रेकिंग न्यूज़ कुशीनगर ** *तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई एक की मौत दो लोग गंभीर*1
- पूर्वी चम्पारण : अरे राज सोमेश्वर नाथ मंदिर में तीसरी सोमवारी को भक्तों पर पुष्प वर्षा किया गया1
- 🐴 शराब तस्क,री का अनोखा पैंतरा! घोड़े पर शराब ढोते युवक को पुलिस ने दबोचा 📍 पूर्वी चंपारण, बिहार 🐴 शराब तस्क,री का अनोखा पैंतरा! घोड़े पर शराब ढोते युवक को पुलिस ने दबोचा 📍 पूर्वी चंपारण, बिहार #BiharNews #EastChamparan #BreakingNews #BiharBreaking #PoliceAction1
- 🚨 महावीरी झंडा को लेकर योगापट्टी थाना का बड़ा मार्च! पुलिस पूरी तरह अलर्ट, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। डिस्क्रिप्शन: महावीरी झंडा को लेकर योगापट्टी थाना के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मार्च में शामिल रहे। प्रशासन की ओर से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। 🚨 महावीरी झंडा को लेकर योगापट्टी थाना का बड़ा मार्च! पुलिस पूरी तरह अलर्ट, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। डिस्क्रिप्शन: महावीरी झंडा को लेकर योगापट्टी थाना के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मार्च में शामिल रहे। प्रशासन की ओर से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। हैशटैग:1
- कुशीनगर में खूबसूरती से खतरे तक: पनियहवा पुल बना सेल्फी और स्टंट पॉइंट कुशीनगर। कभी अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व के लिए पहचान रखने वाला पनियहवा पुल अब लापरवाही और असुरक्षा के चलते चिंता का विषय बनता जा रहा है। नारायणी नदी पर बना यह पुल भारत-नेपाल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के साथ-साथ स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का भी प्रमुख केंद्र है। लेकिन इन दिनों पुल और इसके आसपास का इलाका युवाओं के लिए सेल्फी, रील और स्टंट का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। कई युवक रेलवे ट्रैक के आसपास वीडियो और रील बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ मामलों में ट्रेन के आने के दौरान उसके साथ स्टंट करने जैसी खतरनाक कोशिशें भी देखने को मिल रही हैं। यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुल के ऊपर जरा-सी चूक सीधे नारायणी नदी के गहरे पानी में गिरने का खतरा पैदा कर सकती है। वहीं रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के साथ स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कुछ युवा सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की लोकप्रियता के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में क्यों डाल रहे हैं? क्या एक वीडियो या रील की कीमत इंसानी जिंदगी से ज्यादा हो सकती है? यह मामला सिर्फ युवाओं की लापरवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि संवेदनशील स्थल पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन पनियहवा पुल और रेलवे ट्रैक के आसपास निगरानी बढ़ाए और खतरनाक तरीके से वीडियो बनाने वालों को रोके। क्योंकि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है—हादसे से पहले सावधानी बरती जाए।1
- रामकोला क्षेत्र के ग्राम सभा परसौना से अंजही परावरपार जाने वाली मेड पिच मार्ग का मरमत हेतु सिधावे परसौना अंजही से परावरपार सड़क टूटने से ग्रामीण को आने जाने में करना पड़ रहा है काफी दिक्कत का सामना1
- नर्मदा के पवित्र पत्थर से बने शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, बेतिया में उमड़ा आस्था का सैलाब बेतिया शहर के उत्तरवारी पोखरा स्थित पक्की फुलवारी, वार्ड नंबर-5 में इन दिनों आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा इलाका भगवान शिव के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और हर ओर धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस मंदिर की सबसे खास पहचान यहां स्थापित नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी हैं। बताया जा रहा है कि शिवलिंग और नंदी नर्मदा नदी से प्राप्त विशेष पत्थर से निर्मित हैं, जिन्हें मध्य प्रदेश के बाकावन गांव से लाया गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए यह शिवलिंग केवल पूजा का केंद्र नहीं, बल्कि नर्मदा की पवित्र धारा से जुड़ी आस्था का प्रतीक भी है। मंदिर परिसर में भगवान शिव के साथ समस्त शिव परिवार की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। वहीं मंदिर में स्थापित बजरंगबली, राधा-कृष्ण, शनिदेव समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं राजस्थान के प्रसिद्ध मकराना पत्थर से निर्मित बताई जा रही हैं। इन प्रतिमाओं की आकर्षक बनावट और बारीक कारीगरी मंदिर की भव्यता को और बढ़ा रही है। एक ही परिसर में नर्मदेश्वर महादेव, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, शनिदेव और बजरंगबली के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत भी बेहद भव्य तरीके से हुई। शनिवार को मंदिर परिसर से 551 कुआंरी कन्याओं और महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश, चेहरे पर आस्था और जुबां पर भगवान के जयकारों के साथ निकली यह यात्रा देखते ही बन रही थी। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर काली धाम मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां विधि-विधान से पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश में जल लेकर वापस राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। पूरी यात्रा के दौरान धार्मिक जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं आज मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान के लिए वाराणसी से पांच आचार्य पहुंचे हैं, जिनके वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। धार्मिक आयोजन को लेकर आज शाम 8 बजे से भव्य जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। भजन और भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालु भगवान की आराधना करेंगे। दिनभर जहां मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों से गूंजेगा, वहीं रात में भक्ति संगीत की मधुर धुनों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन कल शाम 4 बजे से आयोजित विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजकों की ओर से भंडारे की तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। धार्मिक आयोजन की यही खूबसूरती है कि पूजा-पाठ के साथ यह लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है, साथ बैठने का अवसर देता है और प्रसाद के साथ अपनापन भी बांटता है। कुल मिलाकर, बेतिया के उत्तरवारी पोखरा में आयोजित राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का संगम बनता दिखाई दे रहा है। नर्मदा नदी से प्राप्त पत्थर से निर्मित नर्मदेश्वर शिवलिंग और नंदी, राजस्थान के मकराना पत्थर से बनी देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं और वाराणसी से आए आचार्यों द्वारा कराया जा रहा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ इस मंदिर को एक विशेष धार्मिक पहचान दे रहा है। जब सैकड़ों महिलाएं और कुआंरी कन्याएं सिर पर कलश लेकर निकलती हैं, जब पूरा इलाका भगवान के जयकारों से गूंज उठता है और जब लोग आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एक साथ भक्ति के रंग में रंग जाते हैं, तो वह महज एक आयोजन नहीं रहता—बल्कि आस्था की ऐसी तस्वीर बन जाता है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाता है। राधे कृष्ण सह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी बेतिया में ऐसी ही आध्यात्मिक और यादगार तस्वीर पेश कर रहा है।1
- कुशीनगर। तमकुही राज तहसील अंतर्गत रविवार को वैश्य सम्मेलन सेलिब्रेशन लान बनरहा मोड सेवरही में समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व प्रमुख उदय नारायण गुप्ता की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक राधेश्याम सिंह, मधुरश्याम राय,जिला अध्यक्ष कुशीनगर राम अवध यादव, इलियास अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, युवा छात्र नेता राकेश यादव, आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।1
- दुबई साउथ अफ्रीका के मशहूर कंपनी का क्लाइंट इंटरव्यू थावे गोपालगंज में गोपालगंज में दुबई साउथ अफ्रीका के मशहूर कंपनी का क्लाइंट इंटरव्यू थावे गोपालगंज में गोपालगंज में1