हिंदू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति कोटा महानगर की बैठक सम्पन्न कोटा। हिंदू नववर्ष उत्सव आयोजन समिति, कोटा महानगर की आज प्रथम बैठक राधा कृष्ण मंदिर, तलवंडी परिसर, कोटा में आयोजित हुई, जिसमें आगामी हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के कार्यक्रमों हेतु महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीवास्तव एवं महामंत्री डॉ. बाबूलाल भाट घोषित किए गए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कबीरपंथी प्रभाकर साहिब, बंगाली संत स्वामी नारायण भारती, श्रीकुलम शक्तिपीठ की नीति अंबाजी और समाजसेवी नरेंद्र कंसूरिया मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र कंसुरिया ने की एवं बैठक का संचालन महामंत्री बाबूलाल भाट ने किया। बैठक का प्रारंभ हनुमान चालीसा के पाठ से किया गया। बैठक में कुछ कार्यक्रमों हेतु संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए गए, जिनमें विशाल वाहन रैली संयोजक युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, सह संयोजक मुकुट नागर, लव शर्मा, विजय सिंह, विकास शर्मा, योगेश रेनवाल, सुमेर सिंह, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, पवन सिंह, रौनक आनंद। महिला संयोजक रेणु मिश्रा, सह संयोजक चेतना भव्य भजन संध्या संयोजक पंकज मेहता,सह संयोजक किशन पाठक, राजेंद्र खंडेलवाल। स्वदेशी मेला संयोजक प्रमोद राठौर सह संयोजक नारायण हेड़ा, सुनीता जोली और मुकेश विजय को नियुक्त किया गया। समाजसेवी नरेंद्र कंसूरिया ने कहा कि “संपूर्ण हिंदू समाज मिलकर अपने हिंदू नववर्ष को आयोजित करेगा।” उन्होंने बताया कि “हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे, जिनमें अनेक नवाचार एवं विविधतापूर्ण कार्यक्रमों पर विचार किया जा रहा है। आयोजन समिति ने प्रमुख कार्यक्रमों के रूप में विशाल वाहन रैली, स्वदेशी मेला, भजन संध्या और हिंदू नववर्ष के शुभारंभ वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर बस्ती स्तर पर महाआरती के आयोजन तय कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आयोजन समिति की बड़ी बैठक होगी, जिसमें कार्यक्रमों और कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक को संत प्रभाकर साहिब, श्रीकुलम शक्तिपीठ माताश्री नीति अंबाजी, बंगाली संत स्वामी नारायण भारती ने संबोधित कर हिंदू समाज की एकता पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजसेवी अजय सिंह जी, श्याम बिहारी नागर, जटाशंकर शर्मा, युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, सत्यनारायण श्रीवास्तव, अरविन्द गोयल, रामकुमार मेहता, सुनीता व्यास, मुकुट नागर, अरविन्द सिसोदिया, दिनेश सोनी, बी.एल. गोचर, राकेश मिश्रा, सत्य प्रकाश शर्मा बालिता, प्रमोद राठौड़, रेनू मिश्रा, अनीता मीणा, एडवोकेट सोनम पुरोहित, रमा शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

- Post by Kishan Lal jangid1
- नई दिल्ली / ढाका; 17 फरवरी, 2026: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज ढाका में प्रधानमंत्री श्री तारिक रहमान के नेतृत्व में गठित बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर श्री बिरला ने भारत की जनता की ओर से श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ने ढाका में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री श्री तारिक रहमान से भेंट भी की तथा उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत पत्र सौंपा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री रहमान को सुविधानुसार शीघ्र भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है। श्री बिरला ने पुनः दोहराया कि भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सहयोग हेतु सदैव तत्पर है। उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी और सुदृढ़ साझेदारी को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। समारोह के अवसर पर श्री बिरला ने मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज्जू तथा भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री शेरिंग तोबगे सहित अन्य नेताओं से भेंट की।1
- नाले में उतरे पूर्व पार्षद, खुद की सफाई कोटा के जवाहर नगर में पुखराज मल्टी का नाला जाम, 7–8 दिन से शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई। गंदा पानी सड़क पर फैलने से परेशान होकर पूर्व पार्षद देवेंद्र चौधरी खुद नाले में उतर गए। मशीन के साथ आए कर्मचारियों ने नाले में उतरने से मना कर दिया। स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम और निरीक्षक सतीश कुमार को मौके पर बुलाया गया, लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ। आखिरकार पूर्व पार्षद ने निजी लेबर बुलाकर खुद नाले की सफाई करवाई। #kota #rajasthannews #पार्षद #kotacitydigital #नगरनिगम1
- Post by VKH NEWS1
- युवक ने एक बार में नींद की 30 टेबलेट खाली युवक ने गोलियां खाने से पहले दो वीडियो बनाए जिनमें से एक वीडियो पुलिस कर्मी के भी भेजा घटना देर रात की है फिलहाल युवक का न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है कांस्टेबल पर 50 हजार मांगने के आरोप लगाए युवक ने नींद की गोलियो के साथ 2 मिनट 46 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें युवक कह रहा है- भैया (कांस्टेबल )आपने मुझे ज्यादा परेशान कर दिया मैं मेरी जिंदगी से बहुत ज्यादा परेशान हो गया मैं नींद की गोली खाने जा रहा हूं मेरी मौत के जिम्मेदार आप ही हो, ठीक है भैया कॉन्स्टेबल नरेंद्र का कहना है मनोज (गोलू) हमारे थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी 2 साल से एचएस खुली हुई है। वो थाने पर नहीं आ रहा। कई बार घर पर गए। लेकिन वो थाने पर नहीं आ रहा। सोमवार को गोलू बाइक छोड़कर फरार हो गया। गोलू बदमाश है, स्मैक बेचता और पीता है। वो तो कुछ भी कह सकता है। वो एमडी गांजा बेच रहा है। हाल ही 5-6 महीने पहले विज्ञान नगर थाने में गांजे के केस में फरार चल रहा है।1
- कोटा *वेस्टपिकर्स का सर्वे अब 28 फरवरी तक* -नमस्ते योजना के तहत हो रही प्रोफाइलिंग कोटा। केंद्र सरकार की नमस्ते योजना (नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम) के अंतर्गत नगर निगम अनौपचारिक श्रेणी के वेस्ट पिकर्स का सर्वे एवं प्रोफाइलिंग कार्य अब 28 फरवरी तक किया जाएगा। पूर्व में इसके लिए 17 फरवरी तक का समय निर्धारित था। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि इस सर्वे में शहर के ऐसे महिला-पुरुष वेस्ट पिकर्स शामिल किए जा रहे हैं, जिन्हें भविष्य निधि (पीएफ) एवं कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्राप्त नहीं हैं। सर्वे के अंतर्गत कचरा पॉइंट से कचरा बीनने वाले, कबाड़ संग्रह करने वाले, डंपिंग यार्ड में कूड़ा-कचरा एकत्र करने वाले तथा निगम क्षेत्र में कचरा संग्रहण का कार्य करने वाले व्यक्तियों की प्रोफाइल नमस्ते योजना से लिंक की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सर्वे से जुड़ने के लिए हितग्राहियों को स्वयं का आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कचरा बीनने का कार्य करने वाले व्यक्ति नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर 310 में संपर्क कर सकते हैं, ताकि अधिकृत संस्था द्वारा उनका सर्वे किया जा सके।10
- अपने हमशक्ल नरेश सिंधी से मिलकर क्या बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा...1
- Post by Kishan Lal jangid1