कुंडल से ज्वाला माता की 13वीं विशाल ध्वज पदयात्रा रवाना ध्वज पूजन के साथ हुई रवाना जयकारों से गूंजा क्षेत्र ज्वाला माता सेवा समिति भेडोली-खड़का के तत्वावधान में सोमवार को ज्वाला माता जोबनेर की 13वीं विशाल ध्वज पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी और पूरा वातावरण ज्वाला माता के जयकारों से गूंज उठा। पदयात्रा रवाना होने से पूर्व पंडित प्रेम प्रकाश जी कटरा ने विधि-विधान के साथ ध्वज पूजन एवं पूजा-अर्चना करवाई। श्रद्धालुओं ने माता की आराधना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हाथों में ध्वज लेकर माता के जयकारे लगाए और गाजे-बाजे एवं डीजे की धुनों के साथ पदयात्रा जोबनेर ज्वाला माता धाम के लिए रवाना हुई। प्रेम प्रकाश कटारा ने बताया पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत करने के लिए श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाएं कीं। समिति की ओर से यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं। सीताराम जांगिड़ ने बताया कि ज्वाला माता जोबनेर की ध्वज पदयात्रा का आयोजन लगातार किया जा रहा है। हर वर्ष क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक इसमें शामिल होते हैं। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु माता के दरबार में ध्वज अर्पित कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करेंगे। इस अवसर पर रामधन सैनी, कालूराम सैनी, सीताराम जांगिड़, मदनलाल, हनुमान, कालूराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे
कुंडल से ज्वाला माता की 13वीं विशाल ध्वज पदयात्रा रवाना ध्वज पूजन के साथ हुई रवाना जयकारों से गूंजा क्षेत्र ज्वाला माता सेवा समिति भेडोली-खड़का के तत्वावधान में सोमवार को ज्वाला माता जोबनेर की 13वीं विशाल ध्वज पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी और पूरा वातावरण ज्वाला माता के जयकारों से गूंज उठा। पदयात्रा रवाना होने से पूर्व पंडित प्रेम प्रकाश जी कटरा ने विधि-विधान के साथ ध्वज पूजन एवं पूजा-अर्चना करवाई। श्रद्धालुओं ने माता की आराधना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हाथों में ध्वज लेकर माता के जयकारे लगाए और गाजे-बाजे एवं डीजे
की धुनों के साथ पदयात्रा जोबनेर ज्वाला माता धाम के लिए रवाना हुई। प्रेम प्रकाश कटारा ने बताया पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत करने के लिए श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाएं कीं। समिति की ओर से यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं। सीताराम जांगिड़ ने बताया कि ज्वाला माता जोबनेर की ध्वज पदयात्रा का आयोजन लगातार किया जा रहा है। हर वर्ष क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक इसमें शामिल होते हैं। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु माता के दरबार में ध्वज अर्पित कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करेंगे। इस अवसर पर रामधन सैनी, कालूराम सैनी, सीताराम जांगिड़, मदनलाल, हनुमान, कालूराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे
- राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया। डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।3
- सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।2
- विराटनगरः बिलवाडी महामाया मंदिर के पास मिली नवजात बालिका डॉक्टरों के अनुसार बालिका का जन्म करीब 7 से 8 दिन पूर्व होना बताया गया, सूचना पर विराटनगर थानाधिकारी बाबूलाल मीणा मौके पर पहुंचे, नवजात बालिका को एंबुलेंस की सहायता से विराटनगर के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जे के लोन जयपुर के लिए रेफर किया गया, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही1
- बड़ी खबर | झालावाड़ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत , वीडियो वायरल झालावाड़ः राजस्थान के झालावाड़ जिले में करीब ढाई घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:15 बजे, 8:20 बजे और 9:53 बजे आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र झालावाड़ में जमीन के करीब 15 किलोमीटर नीचे बताया गया है। ग्राम पंचायत नोलाई क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी, नापाखेड़ी और आवर गांवों में भी झटके महसूस किए गए। स्थानीय जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। वहीं, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पहला विरोध प्रदर्शन, सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रदर्शन पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पहला विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरते हुए जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। सचिन पायलट के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन को पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- यात्री अपना सामान साइड में रख करके आराम से सो जाते हैं देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले1
- जयपुर जिले के शाहपुरा खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।1
- राजगढ़ नगर पालिका चुनाव में निर्दलीयों का दबदबा, 40 में से 31 वार्ड जीते राजगढ़ नगर पालिका निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने 31 वार्डों में जीत दर्ज कर भाजपा और कांग्रेस दोनों को बड़ा झटका दिया। भाजपा को 6 और कांग्रेस को 3 सीटें मिलीं। 83.84% मतदान के बाद सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में 40 वार्डों की मतगणना पूरी हुई। वार्ड नंबर 34 का परिणाम लॉटरी के जरिए तय किया गया। भाजपा और कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने के बाद अब बोर्ड गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम हो गई है। नतीजों के साथ ही राजनीतिक जोड़-तोड़ की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। 🗳️ राजगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 📍 अलवर, राजस्थान 📋 वार्डवार विजेता एवं प्राप्त मत ━━━━━━━━━━━━━━ वार्ड 01 👤 विजेता: सरोज 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 313 वार्ड 02 👤 विजेता: रविन्द्र सिंह नरुका 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 147 वार्ड 03 👤 विजेता: अमर सिंह बैरवा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 447 वार्ड 04 👤 विजेता: राजेश कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 299 वार्ड 05 👤 विजेता: पूजा सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 204 वार्ड 06 👤 विजेता: दुर्गेश मीना 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 224 वार्ड 07 👤 विजेता: अशोक कुमार शर्मा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 241 वार्ड 08 👤 विजेता: सरोज सैनी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 216 वार्ड 09 👤 विजेता: सर्वेश कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 221 वार्ड 10 👤 विजेता: वीरवती देवी सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 131 वार्ड 11 👤 विजेता: चिरंजीलाल 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 137 वार्ड 12 👤 विजेता: अजय कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 121 वार्ड 13 👤 विजेता: दीपचन्द 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 181 वार्ड 14 👤 विजेता: पुष्पा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 237 वार्ड 15 👤 विजेता: राजेश कुमार शर्मा 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 79 वार्ड 16 👤 विजेता: राजकुमार सैनी 🏷️ पार्टी: कांग्रेस 🗳️ प्राप्त मत: 235 वार्ड 17 👤 विजेता: धर्म चन्द सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 667 वार्ड 18 👤 विजेता: मंजू देवी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 496 वार्ड 19 👤 विजेता: सतीश कुमार महावर 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 145 वार्ड 20 👤 विजेता: ओमप्रकाश 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 179 वार्ड 21 👤 विजेता: अंजू बाला सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 112 वार्ड 22 👤 विजेता: गीता देवी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 163 वार्ड 23 👤 विजेता: सपना परेवा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 179 वार्ड 24 👤 विजेता: मनोज कुमार टेलर 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 239 वार्ड 25 👤 विजेता: कैलाश चन्द 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 192 वार्ड 26 👤 विजेता: राजीव 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 310 वार्ड 27 👤 विजेता: मनीषा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 123 वार्ड 28 👤 विजेता: मंजू 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 110 वार्ड 29 👤 विजेता: संतोष देवी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 152 वार्ड 30 👤 विजेता: सोनू सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 252 वार्ड 31 👤 विजेता: जितेन्द्र कुमार दुहारिया 🏷️ पार्टी: कांग्रेस 🗳️ प्राप्त मत: 237 वार्ड 32 👤 विजेता: कन्हैया लाल सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 141 वार्ड 33 👤 विजेता: अशोक कुमार सैनी 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 348 वार्ड 34 👤 विजेता: लाल चन्द मीना 🏷️ पार्टी: कांग्रेस 🗳️ प्राप्त मत: 111 वार्ड 35 👤 विजेता: रेखा देवी 🏷️ पार्टी: भाजपा 🗳️ प्राप्त मत: 110 वार्ड 36 👤 विजेता: संजय शर्मा 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 251 वार्ड 37 👤 विजेता: राकेश कुमार 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 165 वार्ड 38 👤 विजेता: घनश्याम पवार 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 130 वार्ड 39 👤 विजेता: अनिल कुमार गुप्ता 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 198 वार्ड 40 👤 विजेता: अन्जू 🏷️ पार्टी: निर्दलीय 🗳️ प्राप्त मत: 172 ━━━━━━━━━━━━━━ 📊 पार्टीवार परिणाम 🔵 निर्दलीय — 31 सीट 🟠 भाजपा — 6 सीट 🔵 कांग्रेस — 3 सीट कुल — 40 वार्ड4