logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया ने जिला क्षय रोग केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था ने 20 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार किट वितरित की। इस अवसर पर डॉक्टरों और संस्था के सदस्यों ने मरीजों को नियमित दवा खाने और चिकित्सीय परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया। जिला क्षय रोग केंद्र के अधिकारियों ने जायंट्स ग्रुप के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी जरूरी है। कार्यक्रम में लोगों से लक्षण दिखने पर समय से जांच कराने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने की अपील की गई। मौके पर डॉ. रत्नाकर, डॉ. एमके मेघवानी, रोहित अग्रवाल, विनोद कुमार, ज्ञान सक्सेना, और सर्वेश सहित कई लोग मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_दिलीप कुमार
दिलीप कुमार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

औरैया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया ने जिला क्षय रोग केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था ने 20 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार किट वितरित की। इस अवसर पर डॉक्टरों और संस्था के सदस्यों ने मरीजों को नियमित दवा खाने और चिकित्सीय परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया। जिला क्षय रोग केंद्र के अधिकारियों ने जायंट्स ग्रुप के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी जरूरी है। कार्यक्रम में लोगों से लक्षण दिखने पर समय से जांच कराने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने की अपील की गई। मौके पर डॉ. रत्नाकर, डॉ. एमके मेघवानी, रोहित अग्रवाल, विनोद कुमार, ज्ञान सक्सेना, और सर्वेश सहित कई लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया में विवाहिता रचना ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना औरैया में प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 13 सितंबर की रात विवाद के बाद उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
    1
    औरैया में विवाहिता रचना ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना औरैया में प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 13 सितंबर की रात विवाद के बाद उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • पिछड़ा वर्ग आयोग का आज इटावा भ्रमण कार्यक्रम, मैनपुरी भ्रमण *आज इटावा आयेंगे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व सदस्य* *इटावा,यूपी।* उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का आज इटावा भ्रमण कार्यक्रम, मैनपुरी भ्रमण के बाद शाम 7 बजे जनपद इटावा पहुंचेंगे ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और सदस्य.....
    1
    पिछड़ा वर्ग आयोग का आज इटावा भ्रमण कार्यक्रम, मैनपुरी भ्रमण 
*आज इटावा आयेंगे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व सदस्य*
*इटावा,यूपी।* उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का आज इटावा भ्रमण कार्यक्रम, मैनपुरी भ्रमण के बाद शाम 7 बजे जनपद इटावा पहुंचेंगे ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और सदस्य.....
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 17 सितंबर को अयाना में होगी सपा की पीडीए जनचौपाल, तैयारियों को लेकर जनसंपर्क तेज औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे में स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एटा जिले के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में हुई एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस जनचौपाल का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ सीधा संवाद करना है। इस बैठक में क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जोन व सेक्टर प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा और गंगादासपुर जैसे कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क किया और उनसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को जानने के निर्देश दिए। इस दौरान राजकुमार गौतम, महेंद्र त्रिपाठी, राजू मिश्रा और विनोद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    17 सितंबर को अयाना में होगी सपा की पीडीए जनचौपाल, तैयारियों को लेकर जनसंपर्क तेज
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे में स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। 
इस कार्यक्रम में एटा जिले के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में हुई एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस जनचौपाल का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ सीधा संवाद करना है। इस बैठक में क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जोन व सेक्टर प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा और गंगादासपुर जैसे कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क किया और उनसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को जानने के निर्देश दिए। 
इस दौरान राजकुमार गौतम, महेंद्र त्रिपाठी, राजू मिश्रा और विनोद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क 17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सर्वेश बाबू गौतम जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी औरैया।
    2
    17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क

17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज  के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सर्वेश बाबू गौतम जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी औरैया।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया दो दिवसीय दंगल का वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर किया उद्घाटन दिल्ली की पूनम पहलवान ने नेपाल की निधि को चित कर जीती महिला कुश्ती औरैया। सदर विकासखंड के इकौरापुर गांव में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर तथा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है। जीतने वाले खिलाड़ी को अहंकार नहीं करना चाहिए, जबकि हारने वाले पहलवान को निराश होने के बजाय अपनी कमियों से सीख लेकर उन्हें दूर करना चाहिए। उन्होंने सभी पहलवानों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। दंगल की पहली कुश्ती औरैया के अमित पहलवान और इटावा के विवेक पहलवान के बीच हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर कई जोरदार दांव-पेच आजमाए। इसके बाद मैनपुरी के शिवम पहलवान और मुरैना के भोलू पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने जमकर जोर-आजमाइश की, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। महिला वर्ग की कुश्ती में दिल्ली की पूनम पहलवान और नेपाल की निधि पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पूनम ने अपने शानदार दांव-पेच के दम पर निधि को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। दंगल में झांसी के अंकित, मुरैना की भारत, फिरोजाबाद के नकुल तथा मैनपुरी के शिवम समेत कई पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे। इस अवसर पर दंगल कमेटी के संरक्षक पंकज यादव प्रधान प्रतिनिधि, अध्यक्ष हनी यादव, गौरव यादव, शमशाद, जगरूप, लकी अवस्थी, राही शिवपूजन शुक्ला पहलवान ग्राम तुर्कीपुर, सुनील सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। दो दिवसीय दंगल के साथ मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी हैं। दंगल और मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। वही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।
    1
    औरैया दो दिवसीय दंगल का वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर किया उद्घाटन
दिल्ली की पूनम पहलवान ने नेपाल की निधि को चित कर जीती महिला कुश्ती

औरैया। सदर विकासखंड के इकौरापुर गांव में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने फीता काटकर तथा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
उद्घाटन के अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला ने कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है। जीतने वाले खिलाड़ी को अहंकार नहीं करना चाहिए, जबकि हारने वाले पहलवान को निराश होने के बजाय अपनी कमियों से सीख लेकर उन्हें दूर करना चाहिए। उन्होंने सभी पहलवानों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
दंगल की पहली कुश्ती औरैया के अमित पहलवान और इटावा के विवेक पहलवान के बीच हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर कई जोरदार दांव-पेच आजमाए। इसके बाद मैनपुरी के शिवम पहलवान और मुरैना के भोलू पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने जमकर जोर-आजमाइश की, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा।
महिला वर्ग की कुश्ती में दिल्ली की पूनम पहलवान और नेपाल की निधि पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पूनम ने अपने शानदार दांव-पेच के दम पर निधि को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
दंगल में झांसी के अंकित, मुरैना की भारत, फिरोजाबाद के नकुल तथा मैनपुरी के शिवम समेत कई पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग पहुंचे।
इस अवसर पर दंगल कमेटी के संरक्षक पंकज यादव प्रधान प्रतिनिधि, अध्यक्ष हनी यादव, गौरव यादव, शमशाद, जगरूप, लकी अवस्थी, राही शिवपूजन शुक्ला पहलवान ग्राम तुर्कीपुर, सुनील सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। दो दिवसीय दंगल के साथ मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी हैं। दंगल और मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। वही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिकंदरा में 8सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और निजी दुकानों पर रेट बोर्ड लगवाने की मांग की। ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, गांव-गांव पशु टीकाकरण कराने, निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति देने, राजपुर ब्लॉक के उधोपुर गांव के तालाब की खुदाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। इसके अलावा चकरोड व ग्रामीण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जल निकासी के नालों की सफाई कराने की मांग भी की गई। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश कटियार, कैलाश कटियार, उदय नारायण, राम बाबू, मोहर सिंह, रामरतन, राजू कटियार, अशोक कुमार, भगवान दास और फूल सिंह राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा में 8सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष की अगुवाई में मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरा को आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और निजी दुकानों पर रेट बोर्ड लगवाने की मांग की।
ज्ञापन में सरकारी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने, गांव-गांव पशु टीकाकरण कराने, निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति देने, राजपुर ब्लॉक के उधोपुर गांव के तालाब की खुदाई कराने और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की गई।
इसके अलावा चकरोड व ग्रामीण तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा जल निकासी के नालों की सफाई कराने की मांग भी की गई। किसानों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रमेश कटियार, कैलाश कटियार, उदय नारायण, राम बाबू, मोहर सिंह, रामरतन, राजू कटियार, अशोक कुमार, भगवान दास और फूल सिंह राजपूत सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • परेशान मां ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, पीड़िता का दूसरा बेटा यूपी पुलिस में है तैनात *इटावा- बुजुर्ग मां को बेटे ने घर के बाहर घसीटकर पीटा…* *परेशान मां ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, पीड़िता का दूसरा बेटा यूपी पुलिस में है तैनात, थाना इकदिल क्षेत्र के अड्डा आसई गांव का मामला…!!*
    1
    परेशान मां ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, पीड़िता का दूसरा बेटा यूपी पुलिस में है तैनात
*इटावा- बुजुर्ग मां को बेटे ने घर के बाहर घसीटकर पीटा…*
*परेशान मां ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, पीड़िता का दूसरा बेटा यूपी पुलिस में है तैनात, थाना इकदिल क्षेत्र के अड्डा आसई गांव का मामला…!!*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 1. ताज मोहम्मद उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात । *अभियुक्त ताज मोहम्मद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 0345/2026 धारा 64(2)ड/351(2)/351(3) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 66ई आईटी एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-* 1. अतिरिक्त निरीक्षक श्री राजपाल सिंह, 2. का0 236 विनोद पुरी, 3. रि0का0 120 रोहित कुमार ।
    1
    कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । 
आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 
1.	ताज मोहम्मद उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात ।
*अभियुक्त ताज मोहम्मद उपरोक्त  का अपराधिक इतिहास-* 
1.	मु0अ0सं0 0345/2026 धारा 64(2)ड/351(2)/351(3) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 66ई आईटी एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
*गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-*
1.	अतिरिक्त निरीक्षक श्री राजपाल सिंह, 
2.	का0 236 विनोद पुरी, 
3.	रि0का0 120 रोहित कुमार ।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.