logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पीएम सूर्य घर सहित विद्युत योजनाओं में लाएं गति, लंबित कार्यो में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: जिला कलक्टर* *पीएम सूर्य घर, कृषि विद्युत कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति, पीएम कुसुम एवं आरडीएसएस कार्यों की समीक्षा* *सवाई माधोपुर, 28 जुलाई।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जेवीवीएनएल एवं आरवीपीएनएल की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, कृषि विद्युत कनेक्शन, कृषि विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र, आरडीएसएस कार्य, विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, ट्रांसमिशन एण्ड डिस्ट्रीब्यूशन लॉस नियंत्रण तथा उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता की योजना है। सभी सहायक अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अधिकतम पात्र परिवारों का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करते हुए सोलर कनेक्शन जारी करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। कलक्टर ने योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के पांच सहायक अभियंता को चार्जशीट जारी करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता डीडी मीना को दिए। *2 हजार 160 परिवारों के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित:-* बैठक में बताया कि अब तक जिले में 7 हजार 880 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 2 हजार 160 परिवारों के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में अभी तक एक भी सोलर कनेक्शन जारी नहीं हुआ है, वहां 31 अगस्त 2026 तक कम से कम दो-दो लाभार्थी को योजना से जोड़ना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं भी योजना का लाभ लेकर आमजन को प्रेरित करने का आह्वान किया *सरकारी भवनों पर सोलर लगाने के साथ विद्युत अवसंरचना विकास में तेजी लाए:-* जिला कलक्टर ने लंबित कृषि विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने, लाइन कार्य पूर्ण स्थानों पर तत्काल ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा विलंब पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने टू-ब्लॉक कृषि विद्युत आपूर्ति लागू करने के लिए ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने, 33/11 केवी एवं 132 केवी जीएसएस कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पीएम कुसुम योजना के लंबित कार्यों में प्रगति लाने तथा सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र समयबद्ध स्थापित कराने के निर्देश दिए। आरडीएसएस के तहत उपकेंद्र, फीडर बिफरकेशन एवं क्षमता वृद्धि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। *शिकायतों का समयबद्ध समाधान कर जवाबदेही पर जोर:-* टी एंड डी लॉस कम करने, बिजली चोरी रोकने तथा टोल फ्री शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो घंटे से अधिक लंबित शिकायतों की व्यक्तिगत निगरानी कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि विद्युत योजनाओं में लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। सभी अधिकारी नियमित समीक्षा कर समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में जेवीवीएनएल एवं आरवीपीएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • .......... bbbbbbb. bbbb. m
    1
    ..........                       bbbbbbb.      bbbb.    m
    user_Sawai Modhapur
    Sawai Modhapur
    Department of Motor Vehicles सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
    1
    जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • rasta nhi bnare
    1
    rasta nhi bnare
    user_Vinod kumar
    Vinod kumar
    बरनाला, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • अंता में खुली आधुनिक लाइब्रेरी, विद्यार्थियों को बड़ी सौगात,#rajasthan #baran #anta_news #updates
    1
    अंता में खुली आधुनिक लाइब्रेरी, विद्यार्थियों को बड़ी सौगात,#rajasthan #baran #anta_news #updates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    23 min ago
  • रणथंभौर नेशनल पार्क रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग गोमुखी मिस्रधरा पर पानी रणथंभौर नेशनल पार्क रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग गोमुखी मिस्रधरा पर पानी
    1
    रणथंभौर नेशनल पार्क रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग गोमुखी मिस्रधरा पर पानी
रणथंभौर नेशनल पार्क रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग गोमुखी मिस्रधरा पर पानी
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.