Shuru
Apke Nagar Ki App…
.......... bbbbbbb. bbbb. m
Sawai Modhapur
.......... bbbbbbb. bbbb. m
More news from राजस्थान and nearby areas
- .......... bbbbbbb. bbbb. m1
- जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम1
- राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के पीलवा नदी गांव में दर्जनों घरों में बिजली का करंट दौड़ने से 30 वर्षीय युवक इमरान खान की मौत हो गई और 27 वर्षीय गर्भवती महिला गुलिस्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। तहसीलदार रामजीलाल मीणा, सहायक अभियंता ब्रजराज मीणा, जेईएन कमलेश मीणा, मलारना डूंगर थाना, बाटोदा थाना और बोली थाना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। लिखित में 5 लाख रुपए का मुआवजा और संबंधित लाइनमैन को हटाने के आश्वासन के बाद प्रशासन और परिजनों में सहमति बनी। ग्रामीण नाजिद खान ने बताया कि गांव में तीन-चार दिन पहले से ही लगातार दर्जनों घरों में करंट दौड़ रहा था। इसकी शिकायत कई बार विभाग को की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज बड़ा हादसा हो गया जिसमें इमरान खान की मौत हो गई और गर्भवती महिला गुलिस्ता घायल हो गई। लोगों ने बताया कि पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। घरेलू काम में आने वाले बिजली के उपकरण 11000 कवि उतर जाने के बाद कई उपकरण जल गए।1
- पत्रकार संदीप गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, टोंक जिले के ऊनियारा उपखंड में मानसून की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कृषि मंडी कार्यालय परिसर में सोमवार की दोपहर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने की। इस बैठक में संभावित जलभराव, नालों की सफाई, गांवों में अतिक्रमण हटाने और आमजन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि गलवा बांध में जलस्तर बढ़ने और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के कारण जिन क्षेत्रों में जलभराव की आशंका है, वहां के प्रभावित परिवारों को समय रहते सतर्क किया जाए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही किए गए कार्यों की जियो टेकिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी बाधित नहीं हो। बैठक में यह भी बताया गया कि एसडीआरएफ मद से उपखंड क्षेत्र के 65 जर्जर विद्यालय भवनों की छतों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिससे मानसून में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। उपखंड अधिकारी ने पुलिस थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित भूमि पट्टा प्रकरणों तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित जनसुनवाई प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने के आदेश भी दिए गए। बैठक में कार्यवाहक विकास अधिकारी विजय सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम मीणा, तहसीलदार प्रभु दयाल, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- rasta nhi bnare1
- विजयपुर मे लड़ते लड़ते साड घुसे दुकान में घुसे साड आवारा जानवर की वजह से बहुत परेशान है आवारा जानवर के कारण आम जन बहुत परेशान है विजयपुर मे लड़ते लड़ते साड घुसे दुकान में घुसे साड आवारा जानवर की वजह से बहुत परेशान है आवारा जानवर के कारण आम जन बहुत परेशान है1
- *पीएम सूर्य घर सहित विद्युत योजनाओं में लाएं गति, लंबित कार्यो में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: जिला कलक्टर* *पीएम सूर्य घर, कृषि विद्युत कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति, पीएम कुसुम एवं आरडीएसएस कार्यों की समीक्षा* *सवाई माधोपुर, 28 जुलाई।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जेवीवीएनएल एवं आरवीपीएनएल की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, कृषि विद्युत कनेक्शन, कृषि विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र, आरडीएसएस कार्य, विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, ट्रांसमिशन एण्ड डिस्ट्रीब्यूशन लॉस नियंत्रण तथा उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता की योजना है। सभी सहायक अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अधिकतम पात्र परिवारों का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करते हुए सोलर कनेक्शन जारी करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। कलक्टर ने योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के पांच सहायक अभियंता को चार्जशीट जारी करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता डीडी मीना को दिए। *2 हजार 160 परिवारों के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित:-* बैठक में बताया कि अब तक जिले में 7 हजार 880 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 2 हजार 160 परिवारों के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में अभी तक एक भी सोलर कनेक्शन जारी नहीं हुआ है, वहां 31 अगस्त 2026 तक कम से कम दो-दो लाभार्थी को योजना से जोड़ना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं भी योजना का लाभ लेकर आमजन को प्रेरित करने का आह्वान किया *सरकारी भवनों पर सोलर लगाने के साथ विद्युत अवसंरचना विकास में तेजी लाए:-* जिला कलक्टर ने लंबित कृषि विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने, लाइन कार्य पूर्ण स्थानों पर तत्काल ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा विलंब पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने टू-ब्लॉक कृषि विद्युत आपूर्ति लागू करने के लिए ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने, 33/11 केवी एवं 132 केवी जीएसएस कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पीएम कुसुम योजना के लंबित कार्यों में प्रगति लाने तथा सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र समयबद्ध स्थापित कराने के निर्देश दिए। आरडीएसएस के तहत उपकेंद्र, फीडर बिफरकेशन एवं क्षमता वृद्धि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। *शिकायतों का समयबद्ध समाधान कर जवाबदेही पर जोर:-* टी एंड डी लॉस कम करने, बिजली चोरी रोकने तथा टोल फ्री शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो घंटे से अधिक लंबित शिकायतों की व्यक्तिगत निगरानी कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि विद्युत योजनाओं में लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। सभी अधिकारी नियमित समीक्षा कर समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में जेवीवीएनएल एवं आरवीपीएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सवाई माधोपुर से बड़ी खबर सूरवाल डेम में डूबा एक व्यक्ति। मौके पर ग्रामीणों की लगी भीड़। सिविल डिफेंस टीम सूरवाल डेम पर मौके पर पहुंची। एक घंटे से रेस्क्यू कर रही टीम। डूबने वाला व्यक्ति की पहचान फैज़ान पुत्र शयद उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम करमोदा के रूप में हुई। सिविल डिफेंस टीम सूरवाल डेम पर कर रही रेस्क्यू। सवाई माधोपुर से बड़ी खबर सूरवाल डेम में डूबा एक व्यक्ति। मौके पर ग्रामीणों की लगी भीड़। सिविल डिफेंस टीम सूरवाल डेम पर मौके पर पहुंची। एक घंटे से रेस्क्यू कर रही टीम। डूबने वाला व्यक्ति की पहचान फैज़ान पुत्र शयद उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम करमोदा के रूप में हुई। सिविल डिफेंस टीम सूरवाल डेम पर कर रही रेस्क्यू।1