logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लातेहार सिकनी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद; लेवी वसूली के लिए दहशत फैलाने की थी मंशा लातेहार सिकनी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद; लेवी वसूली के लिए दहशत फैलाने की थी मंशा लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी स्थित राज फ्यूल पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दीपक लोहरा (हुटाप, चंदवा), पीयूष उरांव (चेतर, चंदवा) और जितेंद्र यादव (आन, चंदवा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पिछले शुक्रवार की देर शाम पेट्रोल पंप पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की थी। घटना के बाद चंदवा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता पूर्व की कई घटनाओं में भी रही है। पेट्रोल पंप पर गोलीबारी करने का उद्देश्य इलाके में दहशत फैलाकर चिमनी ईंट-भट्ठों और सरकारी योजनाओं से लेवी वसूलना था। उन्होंने बताया कि इस कांड में दो अन्य अपराधी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

1 hr ago
user_Manish
Manish
लातेहार, लातेहार, झारखंड•
1 hr ago

लातेहार सिकनी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद; लेवी वसूली के लिए दहशत फैलाने की थी मंशा लातेहार सिकनी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद; लेवी वसूली के लिए दहशत फैलाने की थी मंशा लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी स्थित राज फ्यूल पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दीपक लोहरा (हुटाप, चंदवा), पीयूष उरांव (चेतर, चंदवा) और जितेंद्र यादव (आन, चंदवा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पिछले शुक्रवार की देर शाम पेट्रोल पंप पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की थी। घटना के बाद चंदवा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता पूर्व की कई घटनाओं में भी रही है। पेट्रोल पंप पर गोलीबारी करने का उद्देश्य इलाके में दहशत फैलाकर चिमनी ईंट-भट्ठों और सरकारी योजनाओं से लेवी वसूलना था। उन्होंने बताया कि इस कांड में दो अन्य अपराधी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • लातेहार सिकनी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद; लेवी वसूली के लिए दहशत फैलाने की थी मंशा लातेहार सिकनी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद; लेवी वसूली के लिए दहशत फैलाने की थी मंशा लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी स्थित राज फ्यूल पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दीपक लोहरा (हुटाप, चंदवा), पीयूष उरांव (चेतर, चंदवा) और जितेंद्र यादव (आन, चंदवा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पिछले शुक्रवार की देर शाम पेट्रोल पंप पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की थी। घटना के बाद चंदवा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता पूर्व की कई घटनाओं में भी रही है। पेट्रोल पंप पर गोलीबारी करने का उद्देश्य इलाके में दहशत फैलाकर चिमनी ईंट-भट्ठों और सरकारी योजनाओं से लेवी वसूलना था। उन्होंने बताया कि इस कांड में दो अन्य अपराधी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    लातेहार

सिकनी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार


पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और  मोबाइल बरामद; लेवी वसूली के लिए दहशत फैलाने की थी मंशा
लातेहार
सिकनी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और  मोबाइल बरामद; लेवी वसूली के लिए दहशत फैलाने की थी मंशा
लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी स्थित राज फ्यूल पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दीपक लोहरा (हुटाप, चंदवा), पीयूष उरांव (चेतर, चंदवा) और जितेंद्र यादव (आन, चंदवा) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पिछले शुक्रवार की देर शाम पेट्रोल पंप पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की थी। घटना के बाद चंदवा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता पूर्व की कई घटनाओं में भी रही है। पेट्रोल पंप पर गोलीबारी करने का उद्देश्य इलाके में दहशत फैलाकर चिमनी ईंट-भट्ठों और सरकारी योजनाओं से लेवी वसूलना था।
उन्होंने बताया कि इस कांड में दो अन्य अपराधी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Manish
    Manish
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद ने मांगों को लेकर लातेहार में किया जुलूस प्रदर्शन मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे। अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद की मांग है कि लातेहार डाल्टनगंज पथ स्थित जोगनाटार में नीलांबर पीतांबर के स्मारक स्थल की जमीन पर अवैध कब्जा को लातेहार प्रशासन मुक्त कराये।वहीं दूसरी मांग है की जोगनाटार स्थित सांसद मद से बने विवाह मंडप को व्यक्तिगत कब्जे से मुक्त करते हुए सार्वजनिक प्रशासन कराये।
    1
    अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद ने मांगों को लेकर लातेहार में किया जुलूस प्रदर्शन मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे।
अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद की मांग है कि लातेहार डाल्टनगंज पथ स्थित जोगनाटार में नीलांबर पीतांबर के स्मारक स्थल की जमीन पर अवैध कब्जा को लातेहार प्रशासन मुक्त कराये।वहीं दूसरी मांग है की जोगनाटार स्थित सांसद मद से बने विवाह मंडप को व्यक्तिगत कब्जे से मुक्त करते हुए सार्वजनिक प्रशासन कराये।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • *लातेहार के ब्राह्मणी गांव में बजाज 4068 धान ने मचाया धमाल, किसान बोले - उपज में निकला अव्वल* *लातेहार/चंदवा:* लातेहार जिला के *ब्राह्मणी गांव* में बजाज एग्री सीड्स कंपनी के धान की वैरायटी *बजाज 4068* ने इस बार किसानों को खुश कर दिया है। खेत में खड़े होकर किसान ने बजाज एग्री सीड्स के प्रतिनिधि साधन स्वर्णकार और बजाज एग्री सीड्स के जोनल सेल्स मैनेजर *रमन राय* के साथ अपने अनुभव साझा किए। किसान ने बताया कि उन्होंने इस बार *पहली बार बजाज कंपनी का 4068 धान लगाया* है। पिछले साल के मुकाबले इस बार की फसल कहीं ज्यादा अच्छी है। खासियत पूछने पर किसान ने कहा कि *बाली लंबी है, दानों की संख्या ज्यादा है और दाना वजनदार* है। बजाज प्रतिनिधि एवं जोनल सेल्स मैनेजर ने बताया कि इसी वजन और दानों की अधिकता के कारण ही इस वैरायटी का *उपज किसी भी दो नंबर के हाइब्रिड से ज्यादा* निकलता है। मिसाई के बाद तौलने पर अगर पहले 25 क्विंटल होता था तो इसमें 27-28 क्विंटल तक उपज मिल सकती है, जिससे आमदनी सीधे 2-3 क्विंटल बढ़ जाती है। किसान ने पूरी संतुष्टि जताते हुए कहा कि वह गांव के अन्य किसान भाइयों को भी *बजाज का धान लगाने की सलाह देंगे* और अगले साल भी इसी को लगाएंगे। प्रतिनिधि ने बताया कि तीन नंबर खेत के हिसाब से 4068 धान भी फसल बहुत शानदार है, एक नंबर खेत के लिए कंपनी की *धुरंधर और 37 गोल्ड* जैसी वैरायटी और भी बेहतर परिणाम देती है जिसमें एक बाली में 500 से ज्यादा दाने आते हैं। किसान ने यह भी बताया कि इसका *चावल खाने में भी बहुत मुलायम और स्वादिष्ट* है, सुबह बना कर शाम तक भी अच्छा रहता है।
    2
    *लातेहार के ब्राह्मणी गांव में बजाज 4068 धान ने मचाया धमाल, किसान बोले - उपज में निकला अव्वल*

*लातेहार/चंदवा:* लातेहार जिला के *ब्राह्मणी गांव* में बजाज एग्री सीड्स कंपनी के धान की वैरायटी *बजाज 4068* ने इस बार किसानों को खुश कर दिया है। खेत में खड़े होकर किसान ने बजाज एग्री सीड्स के प्रतिनिधि साधन स्वर्णकार और बजाज एग्री सीड्स के जोनल सेल्स मैनेजर *रमन राय* के साथ अपने अनुभव साझा किए।

किसान ने बताया कि उन्होंने इस बार *पहली बार बजाज कंपनी का 4068 धान लगाया* है। पिछले साल के मुकाबले इस बार की फसल कहीं ज्यादा अच्छी है। खासियत पूछने पर किसान ने कहा कि *बाली लंबी है, दानों की संख्या ज्यादा है और दाना वजनदार* है।

बजाज प्रतिनिधि एवं जोनल सेल्स मैनेजर ने बताया कि इसी वजन और दानों की अधिकता के कारण ही इस वैरायटी का *उपज किसी भी दो नंबर के हाइब्रिड से ज्यादा* निकलता है। मिसाई के बाद तौलने पर अगर पहले 25 क्विंटल होता था तो इसमें 27-28 क्विंटल तक उपज मिल सकती है, जिससे आमदनी सीधे 2-3 क्विंटल बढ़ जाती है।

किसान ने पूरी संतुष्टि जताते हुए कहा कि वह गांव के अन्य किसान भाइयों को भी *बजाज का धान लगाने की सलाह देंगे* और अगले साल भी इसी को लगाएंगे। प्रतिनिधि ने बताया कि तीन नंबर खेत के हिसाब से 4068 धान भी फसल बहुत शानदार है, एक नंबर खेत के लिए कंपनी की *धुरंधर और 37 गोल्ड* जैसी वैरायटी और भी बेहतर परिणाम देती है जिसमें एक बाली में 500 से ज्यादा दाने आते हैं।

किसान ने यह भी बताया कि इसका *चावल खाने में भी बहुत मुलायम और स्वादिष्ट* है, सुबह बना कर शाम तक भी अच्छा रहता है।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • रावण को लेकर नगर अध्यक्ष अनिल उरांव जी का बड़ा बयान..लोहरदगा
    1
    रावण को लेकर नगर अध्यक्ष अनिल उरांव जी का बड़ा बयान..लोहरदगा
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • मुरमा जतरा मेला में पब्लिक को गेम के बहाने लूटा जा रहा है
    1
    मुरमा जतरा मेला में पब्लिक को गेम के बहाने लूटा जा रहा है
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • दादाजी और बड़े भाई पर जमीन गलत तरीके से बेचने का आरोप, पीड़ित ने की म्यूटेशन नहीं करने की मांग...
    1
    दादाजी और बड़े भाई पर जमीन गलत तरीके से बेचने का आरोप, 
पीड़ित ने की म्यूटेशन नहीं करने की मांग...
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • त्यौहारों के सीजन में भी सेन्हा-मुर्की पथ पर जलजमाव, प्रशासन बेखबर छठ पूजा समिति ने खोला मोर्चा सेन्हा लोहरदगा: प्रखंड अंतर्गत सेन्हा-मुर्की मुख्य पथ के किनारे बनी नाली पिछले लंबे समय से पूरी तरह जाम है। नाली की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस समस्या से नाराज ग्रामीणों के सहयोग से छठ पूजा समिति ने एकजुट होकर आवाज उठाई है और प्रखंड प्रशासन के उदासीन रवैये पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। *स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को हो रही भारी परेशानी* स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या कोई नई नहीं है। पिछले कई महीनों से नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। स्थिति यह है कि दुर्गा पूजा से पहले ही सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी थी, जो अब तक वैसी ही बनी हुई है। सड़क से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को हर दिन इस बदबूदार और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। *आश्वासन की पोटली निकली खाली नहीं हुआ कोई निदान* छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते दुर्गा पूजा के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए थाना प्रभारी के नाम एक लिखित आवेदन भी सौंपा गया था। उस समय आश्वासन तो मिला लेकिन आज तक धरातल पर कोई कारवाई नहीं हुई। प्रशासन की इस सुस्त कार्यशैली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। *लोकहित और महापर्व की गरिमा को लेकर संज्ञान लेने की मांग* सामने लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा है। जिसमें स्वच्छता और पवित्रता का सबसे अधिक महत्व होता है। ऐसे में सड़क पर बहता गंदा पानी पर्व की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। छठ पूजा समिति ने प्रखंड प्रशासन को एक बार फिर लिखित शिकायत सौंपते हुए मांग की है कि लोकहित और त्योहार की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। समिति ने अविलंब नाली की सफाई कराने और सड़क को जलजमाव से मुक्त कराने का अनुरोध किया है ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं ग्रामीणों का कहना है अगर प्रशासन ने जल्द ही जेसीबी लगाकर नाली की मुकम्मल सफाई नहीं कराई और पानी की निकासी का रास्ता दुरुस्त नहीं किया तो ग्रामीण क्षेत्र की जनता प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। सहयोग में स्थानीय ग्रामीण उज्जवल शुक्ला,अजय सोनी,मोहमद रफीक अंसारी,विजय सोनी,अरविंद ठाकुर,नीरज साहू,पंकज साहू, जैनुल अंसारी,सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने सहमति जताया है। जबकि ज्ञापन सौंपने में ऋषभ जयपुत्रा,उज्जवल शुक्ला,अक्षय कुमार साहू,सहित समिति के सदस्य गण शामिल थे।
    2
    त्यौहारों के सीजन में भी सेन्हा-मुर्की पथ पर जलजमाव, प्रशासन बेखबर छठ पूजा समिति ने खोला मोर्चा
सेन्हा लोहरदगा: प्रखंड अंतर्गत सेन्हा-मुर्की मुख्य पथ के किनारे बनी नाली पिछले लंबे समय से पूरी तरह जाम है। नाली की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस समस्या से नाराज ग्रामीणों के सहयोग से छठ पूजा समिति ने एकजुट होकर आवाज उठाई है और प्रखंड प्रशासन के उदासीन रवैये पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। *स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को हो रही भारी परेशानी* स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या कोई नई नहीं है। पिछले कई महीनों से नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। स्थिति यह है कि दुर्गा पूजा से पहले ही सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी थी, जो अब तक वैसी ही बनी हुई है। सड़क से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को हर दिन इस बदबूदार और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। *आश्वासन की पोटली निकली खाली नहीं हुआ कोई निदान* छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते दुर्गा पूजा के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक में मौजूद अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए थाना प्रभारी के नाम एक लिखित आवेदन भी सौंपा गया था। उस समय आश्वासन तो मिला लेकिन आज तक धरातल पर कोई कारवाई नहीं हुई। प्रशासन की इस सुस्त कार्यशैली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। *लोकहित और महापर्व की गरिमा को लेकर संज्ञान लेने की मांग* सामने लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा है। जिसमें स्वच्छता और पवित्रता का सबसे अधिक महत्व होता है। ऐसे में सड़क पर बहता गंदा पानी पर्व की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। छठ पूजा समिति ने प्रखंड प्रशासन को एक बार फिर लिखित शिकायत सौंपते हुए मांग की है कि लोकहित और त्योहार की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। समिति ने अविलंब नाली की सफाई कराने और सड़क को जलजमाव से मुक्त कराने का अनुरोध किया है ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं ग्रामीणों का कहना है अगर प्रशासन ने जल्द ही जेसीबी लगाकर नाली की मुकम्मल सफाई नहीं कराई और पानी की निकासी का रास्ता दुरुस्त नहीं किया तो ग्रामीण क्षेत्र की जनता प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। सहयोग में स्थानीय ग्रामीण उज्जवल शुक्ला,अजय सोनी,मोहमद रफीक अंसारी,विजय सोनी,अरविंद ठाकुर,नीरज साहू,पंकज साहू, जैनुल अंसारी,सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने सहमति जताया है। जबकि ज्ञापन सौंपने में ऋषभ जयपुत्रा,उज्जवल शुक्ला,अक्षय कुमार साहू,सहित समिति के सदस्य गण शामिल थे।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • बाबूलाल मरांडी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं यह आरोप कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी ने मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे लगाया है। भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के लातेहार में दिए गए बयान पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी ने पलटवार कर बयान जारी किया है।
    1
    बाबूलाल मरांडी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं यह आरोप कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी ने मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे लगाया है।
भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के लातेहार में दिए गए बयान पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी ने पलटवार कर बयान जारी किया है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.