प्रतापगढ़: गर्व के क्षण: शिक्षक का बेटा सेना में बना अधिकारी, पासिंग आऊट परेड में माता पिता हुए शामिल... प्रतापगढ़: गर्व के क्षण: शिक्षक का बेटा सेना में बना अधिकारी, पासिंग आऊट परेड में माता पिता हुए शामिल... जीवन में कामयाबी ही प्रतिभा के मापदंडों का पैमाना निर्धारित करती है... सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक शेषमणि त्रिपाठी उनकी पत्नी शिक्षामित्र के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मूल रूप से लालगंज के रहने वाले शेष मणि त्रिपाठी ने गड़वारा को अपनी कर्मस्थली बनाया। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार प्रचार एवं संस्कारयुक्त शिक्षा की मजबूत नींव रखी। बेटा मयंक त्रिपाठी सेना में जब कठिन ट्रेनिंग पूर्ण कर अधिकारी बन कंधे पर स्टार धारण कर रहा था तो। चेन्नई स्थित ऑफीसर ट्रेनिंग एकेडमी में उनके माता पिता को गर्व और संतोष की अनुभूति हो रही थी। गर्व इस बात का कि मेहनत और ईमानदारी से किए गए उनके समर्पण उनके द्वारा दिए गए संस्कारों के परिणाम में बेटा देश सेवा करके उन्हें गौरवान्वित कर रहा है। सेना में सैनिक के पद से लेकर हर पद महत्व और गरिमा से भरा होता है। ऐसे में जब बेटा अधिकारी बन अपने मजबूत हौसलों और दृढ़ इरादों के साथ जब वर्दी धारण कर सलामी देता है तो माता पिता के लिए उस गर्व की अनुभूति शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है।
प्रतापगढ़: गर्व के क्षण: शिक्षक का बेटा सेना में बना अधिकारी, पासिंग आऊट परेड में माता पिता हुए शामिल... प्रतापगढ़: गर्व के क्षण: शिक्षक का बेटा सेना में बना अधिकारी, पासिंग आऊट परेड में माता पिता हुए शामिल... जीवन में कामयाबी ही प्रतिभा के मापदंडों का पैमाना निर्धारित करती है... सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक शेषमणि त्रिपाठी उनकी पत्नी शिक्षामित्र के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मूल रूप से लालगंज के रहने वाले शेष मणि त्रिपाठी ने गड़वारा को अपनी कर्मस्थली बनाया। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार प्रचार एवं संस्कारयुक्त शिक्षा की मजबूत नींव रखी। बेटा मयंक त्रिपाठी सेना में जब कठिन ट्रेनिंग पूर्ण कर अधिकारी
बन कंधे पर स्टार धारण कर रहा था तो। चेन्नई स्थित ऑफीसर ट्रेनिंग एकेडमी में उनके माता पिता को गर्व और संतोष की अनुभूति हो रही थी। गर्व इस बात का कि मेहनत और ईमानदारी से किए गए उनके समर्पण उनके द्वारा दिए गए संस्कारों के परिणाम में बेटा देश सेवा करके उन्हें गौरवान्वित कर रहा है। सेना में सैनिक के पद से लेकर हर पद महत्व और गरिमा से भरा होता है। ऐसे में जब बेटा अधिकारी बन अपने मजबूत हौसलों और दृढ़ इरादों के साथ जब वर्दी धारण कर सलामी देता है तो माता पिता के लिए उस गर्व की अनुभूति शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है।
- बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा का PDA 'परिवार दल अलायंस': सहारनपुर मस्जिद पर बुलडोजर को अनुचित बताया; महंगाई पर भी सरकार को घेरा बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सुल्तानपुर में सहारनपुर मस्जिद पर चले बुलडोजर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज, जाति या धर्म के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाना या गिराना गलत है। पाल ने मायावती के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान में सभी जाति, धर्म और वर्गों को बराबर सम्मान दिया गया है। ऐसे में किसी भी धर्म स्थल को गिराकर उसका अपमान करना गलत है। विश्वनाथ पाल ने समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (PDA) और 'संविधान बचाओ अभियान' पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का पीडीए असल में 'परिवार दल अलायंस' (परिवार दल गठबंधन) है। उन्होंने कहा कि अगर सपा की नीयत साफ होती, तो उसने संसद में प्रमोशन में आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया होता। साथ ही, बैकलॉग भर्तियों और दलित अधिकारियों के डिमोशन जैसी बातें भी नहीं होतीं। पाल ने सुल्तानपुर से अलग करके बनाए गए छत्रपति शाहूजी महाराज नगर (अमेठी) का नाम बदलने को लेकर भी सपा पर निशाना साधा। पाल ने बढ़ती महंगाई और खाने-पीने की चीजों की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में मोटरसाइकिल, मोबाइल और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें कई गुना महंगी हो चुकी हैं। उन्होंने चीनी और प्याज के दामों का जिक्र करते हुए मांग की कि अगर चीनी महंगी हो रही है, तो सरकार गन्ना किसानों के गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹1500 से ₹2000 प्रति क्विंटल करे। उन्होंने तर्क दिया कि चीनी गन्ने से ही बनती है। महंगाई के असली कारण पर बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए उद्योगपतियों से अरबों-खरबों रुपये का चंदा लिया गया। अब इसकी भरपाई आम जनता से महंगाई के रूप में की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ कुछ खास वर्गों पर कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है, जबकि असली अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी का असली गठबंधन प्रदेश की आम जनता से है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार सभी समाज को साथ लेकर मायावती के नेतृत्व में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।1
- *यह वही मुस्लिम आरोपी जिहादी फैजल खटिक है* *जिसने दो दिन पूर्व गुजरात के भावनगर में हिंदू लड़की* काजल की दिन दहाड़े हत्या कर दी थी *14 मिनट का यह वीडियो देखिए और गिनती करके बताइए की* जिहादी फैजल को कितने डंडे पड़े है❓ *भावनगर पुलिस का यह रूप अच्छा लगा।👏🏻*1
- खुशियों का जश्न, नई जिम्मेदारी का स्वागत आज पिनाहट नंदगवां तिराहे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान जी को भाजपा ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों द्वारा मिठाई वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया। 💐🎉 खुशियों का जश्न, नई जिम्मेदारी का स्वागत आज पिनाहट नंदगवां तिराहे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान जी को भाजपा ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों द्वारा मिठाई वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया। 💐🎉 इस अवसर पर सुग्रीव सिंह चौहान के बड़े भाई प्रहलाद चौहान, भोला चौहान, भावेश भदौरिया, प्रशांत तिवारी, ब्रजेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।1
- jai shree Ram jai shree sure dev jai Ho Jai Ho Jai Ho Jai Ho Jai Ho1
- *जिन बेटों के लिए एक माँ ने सब कुछ लुटाया दिया,उस बेटे ने ही घर से बेघर कर दिया* *आनंद भवन वृद्धाश्रम में छलका बुजुर्गों का दर्द, 119 वृद्धों से मिलीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी* *जमीन-जायदाद अपने नाम कराने के बाद माता-पिता को किया प्रताड़ित, अब आनंद भवन ही बना सहारा* *सुल्तानपुर* । कभी जिन बच्चों के लिए माता-पिता ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी, उन्हीं बच्चों द्वारा बुढ़ापे में ठुकराए जाने की पीड़ा शनिवार को अमहट स्थित आनंद भवन वृद्धाश्रम में उस समय सामने आई, जब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।4
- *बारिश के बीच चांदा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *चांदा में जन्माष्टमी के दूसरे दिन मेले में बारिश का असर* *बारिश के बीच चांदा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *चांदा में जन्माष्टमी के दूसरे दिन मेले में बारिश का असर* रिपोर्ट - ब्यूरो चीफ संतोष पांडेय *चांदा, सुलतानपुर।* जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार को चांदा कस्बे में झांकियां और मेला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और पुरुष सभी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सजाई गई आकर्षक झांकियों के दर्शन और मेले का आनंद लेने पहुंचे। कस्बे में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही और देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। इसी बीच बारिश शुरू होने से मेले की रौनक पर कुछ समय के लिए असर पड़ा। झांकियों को बारिश से बचाने के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं को त्रिपाल से ढकना पड़ा। वहीं सड़क किनारे अस्थायी रूप से छोटी-छोटी दुकानें और पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदार भी अपना सामान समेटते नजर आए। दुकानदार बारिश के पानी से सामान को भीगने से बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थानों पर रखते रहे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। लोग छाता लेकर और बारिश से बचते हुए झांकियों के दर्शन करते रहे। बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मेले में खिलौने, खाने-पीने और अन्य सामान की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बारिश थमने के बाद एक बार फिर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दीं। आयोजकों ने भी झांकियों को व्यवस्थित किया। जन्माष्टमी के दूसरे दिन कस्बे में धार्मिक उत्साह और मेले की रौनक देखने को मिली। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ सक्रिय रहे। जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ के बीच आवागमन सामान्य बना रहे।4
- शिक्षक दिवस पर रानी सूर्य किशोरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन उड़ैयाडीह। रानी सूर्य किशोरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, उड़ैयाडीह में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। #रानी #रानीसूर्यकिशोरीदेवीइंटरमीडिएटकॉलेज #उडैयाडीह #Patti #Pratapgarh #TeacherDay #शिक्षकदिवस #TeachersDay #Education #UPNews #PratapgarhNews #Viral #ViralNews #LocalNews #प्रतापगढ़1
- सुल्तानपुर में 4 साल से लो वोल्टेज: 60 घरों के 500 लोग अंधेरे में; ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी सुल्तानपुर के अमदेवा (छोटका) गांव की दलित बस्ती में करीब 60 घरों के 500 लोग पिछले चार साल से लो वोल्टेज और सिंगल फेस बिजली की समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इससे नाराज ग्रामीणों ने अब बिजली व्यवस्था ठीक न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे दर्जनों ग्रामीण भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के मुइली स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और जर्जर तारों को बदलने की मांग की। गांव में बिजली की सप्लाई वीरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र के तिंदौली फीडर से होती है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो दशक पहले जब गांव में बिजली आई थी, तब 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर लगभग 100 घरों को कनेक्शन दिए गए थे। उस समय ट्रांसफार्मर पर लोड कम था। समय के साथ आबादी और बिजली कनेक्शनों की संख्या बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर बहुत ज्यादा भार आ गया। इसका असर बिजली सप्लाई पर पड़ा और लो वोल्टेज की समस्या लगातार बढ़ती गई। ग्रामीणों का कहना है कि दलित बस्ती की ओर जाने वाली तीन फेस की लाइन में गांव के शुरुआती छोर पर एक फेस का तार काट दिए जाने के बाद समस्या और गंभीर हो गई। करीब चार साल से बस्ती में नाममात्र की बिजली सप्लाई हो रही है। स्थिति यह है कि घरों में एलईडी बल्ब भी ठीक से नहीं जल पाते। पंखा, कूलर, टीवी, पानी की मोटर जैसे अन्य बिजली उपकरण चलाना तो दूर की बात है। बिजली संकट का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ रहा है। मोबाइल फोन और इमरजेंसी लाइट चार्ज कराने के लिए लोगों को आसपास के गांवों और बाजारों में जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले किसी तरह मिट्टी के तेल से रोशनी का इंतजाम हो जाता था, लेकिन अब वह भी नहीं मिलता। ऐसे में मोमबत्ती और छोटी इमरजेंसी लाइटों के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। सालिकराम नागर, सभाजीत, करिया, परशुराम गौतम, राजन, सियाराम नागर, नारायणा देवी, सुभद्रा देवी, सोनपती, लीलावती, रामकृपाल और तुलसा देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि चार साल से समस्या झेलते-झेलते वे थक चुके हैं। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नही था। अब जानकारी हुई है इसे जांचकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।2
- प्रतापगढ़ सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला हुई संपन्न प्रतापगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा जिला कार्यालय, प्रतापगढ़ में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यशाला की मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता चौरसिया रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। वहीं पूर्व मंत्री राजेंद्र मौर्य सिंह एवं पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है और पार्टी ने प्रधानमंत्री का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प के रूप में मनाने है फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनप्रतिनिधि जीवन में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा देखी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, काशी क्षेत्र सदस्य अशोक मिश्र, रामपुर खास के पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह, बाबागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पवन गौतम, जिला महामंत्री अजय वर्मा एवं राजेश मिश्र उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, अजय सिंह, राम आसरे पाल, अशोक सरोज, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, मुदित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, हरीश चंद्र सोनकर, पिंकी दयाल, ज्योतिमा सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरुण मौर्य, विशाल विक्रम सिंह, शिव विलास वैश्य, पवन मौर्य, अंशुमान सिंह, मीरा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1