छर्रहा नाला में नहाने गए दो नाबालिगों की डूबने से मौत, SDRF की मदद से बरामद हुए शव नईगढ़ी। स्वतंत्रता दिवस के दिन नईगढ़ी जनपद क्षेत्र के हरदी तिवरियान गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के छर्रहा नाला में नहाने गए दो नाबालिग बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह पिता सुरेंद्र बहादुर सिंह (14 वर्ष) और वंश मिश्रा उर्फ रितिक मिश्रा (13 वर्ष), दोनों निवासी हरदी तिवरियान, 15 अगस्त की शाम करीब 4 बजे गांव के छर्रहा नाला में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी वहां मौजूद चरवाहों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। SDRF की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बरामद किए गए। दोनों शवों को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी ने की सावधानी बरतने की अपील घटना के बाद थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी ने बारिश के मौसम को देखते हुए क्षेत्रवासियों से जल स्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नदी, नाले और तालाबों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है तथा पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को नदी, नाले, तालाब और अन्य जल स्रोतों से दूर रखें तथा उनकी निगरानी करें। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

- छर्रहा नाला में नहाने गए दो नाबालिगों की डूबने से मौत, SDRF की मदद से बरामद हुए शव नईगढ़ी। स्वतंत्रता दिवस के दिन नईगढ़ी जनपद क्षेत्र के हरदी तिवरियान गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के छर्रहा नाला में नहाने गए दो नाबालिग बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार प्रकाश सिंह पिता सुरेंद्र बहादुर सिंह (14 वर्ष) और वंश मिश्रा उर्फ रितिक मिश्रा (13 वर्ष), दोनों निवासी हरदी तिवरियान, 15 अगस्त की शाम करीब 4 बजे गांव के छर्रहा नाला में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी वहां मौजूद चरवाहों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। SDRF की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बरामद किए गए। दोनों शवों को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी ने की सावधानी बरतने की अपील घटना के बाद थाना प्रभारी गोविंद प्रसाद तिवारी ने बारिश के मौसम को देखते हुए क्षेत्रवासियों से जल स्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान नदी, नाले और तालाबों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है तथा पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को नदी, नाले, तालाब और अन्य जल स्रोतों से दूर रखें तथा उनकी निगरानी करें। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।1
- Post by Monu yadav1
- हर रविवार श्रमदान, स्वच्छता बने अभियान! आज ग्राम तिवनी, गंगेव स्थित साधु बाबा मंदिर प्रांगण में हर रविवार की तरह श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनपद पंचायत गंगेव अध्यक्ष श्री विकास तिवारी जी की पहल पर चल रही इस मुहिम में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।1
- मोदी जी की फ्री कोचिंग से किसे मिलेगा लाभ और कौन होगा साफ1
- जवा जनपद उपाध्यक्ष प्रबल पांडे ने जवा जनपद तहसील एवं एसडीएम पर उठाए कई गंभीर सवाल।1
- तिरंगा यात्रा के साथ बड़ाछ में गूंजे भारत माता के जयकारे तिरंगा यात्रा के साथ बड़ाछ में गूंजे भारत माता के जयकारे, सरपंच प्रदीप सिंह दीपू ने कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर बड़ाछ से रिमारी तक दिखा देशभक्ति का जज्बा, विद्यालयों में बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत जवा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रीवा जिले के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ाछ में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। ग्राम पंचायत बड़ाछ के सरपंच प्रदीप कुमार सिंह दीपू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के साथ सरपंच प्रदीप कुमार सिंह दीपू ग्राम पंचायत बड़ाछ पहुंचे, जहां शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ाछ एवं प्राथमिक पाठशाला पथरीपुरवा में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रिमारी हाई स्कूल में भी लहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरपंच प्रदीप कुमार सिंह दीपू ने शासकीय हाई स्कूल रिमारी पहुंचकर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत शानदार गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत कर दिया। इस अवसर पर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह, रामायण प्रताप सिंह, विनोद सिंह, अरुण सिंह, कुंज बिहारी सिंह, धनंजय मिश्रा, शुभम सिंह, कल्लू कोल, राजीव कोल, रामबाबू कोल, चंद्रहास कोल, समीर सिंह, सुमित सिंह, अमित सिंह, अर्पित सिंह, सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने ग्रामीण अंचल में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा से लेकर विद्यालयों में हुए ध्वजारोहण तक पूरे क्षेत्र में उत्सव और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा।2
- *प्रयागराज - निरंजन रेलवे पुल के नीचे आज रात से हो रही भारी बारिश के कारण जल भराव होने से वहां से गुज़र रही स्कार्पियो कार आधी डूब गई और फंस गई।* *प्रयागराज - निरंजन रेलवे पुल के नीचे आज रात से हो रही भारी बारिश के कारण जल भराव होने से वहां से गुज़र रही स्कार्पियो कार आधी डूब गई और फंस गई।*1
- नईगढ़ी में एक करोड़ के विवाह घर की खुली पोल, 6 पिलर और दीवार गिरी मऊगंज जिले के नईगढ़ी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 में 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे विवाह घर का हिस्सा बारिश के बाद धराशायी हो गया। करीब 6 पिलर और दीवार गिरने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई मौजूद नहीं था। विवाह घर का निर्माण पिछले एक साल से दिनेश मिश्रा कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तकनीकी मापदंडों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सीएमओ सुरेश कुमार सोनवानी ने बताया कि पदस्थापना के बाद निरीक्षण में निर्माण की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली थी और उन्होंने संयुक्त संचालक रीवा से जांच की मांग की थी। अब घटना के बाद तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पार्षद महेश प्रसाद पटेल और कांग्रेस नेता कमलेश पटेल ने नगर परिषद के निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच की मांग की है। उपयंत्री अनिल मिश्रा व कार्यपालन यंत्री हरिशंकर से संपर्क नहीं हो सका, जबकि ठेकेदार का मोबाइल बंद मिला। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने भी जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।1