Shuru
Apke Nagar Ki App…
2 अक्टूबर पर बोले अपना किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष—गांधी और शास्त्री के सपनों का भारत बनाना होगा” “गांधी जयंती पर जिलाध्यक्ष का संदेश—सत्य, अहिंसा और किसान कल्याण को मिले प्राथमिकता”
User6278
2 अक्टूबर पर बोले अपना किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष—गांधी और शास्त्री के सपनों का भारत बनाना होगा” “गांधी जयंती पर जिलाध्यक्ष का संदेश—सत्य, अहिंसा और किसान कल्याण को मिले प्राथमिकता”
More news from Dhanbad and nearby areas
- 2 अक्टूबर पर बोले अपना किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष—गांधी और शास्त्री के सपनों का भारत बनाना होगा” “गांधी जयंती पर जिलाध्यक्ष का संदेश—सत्य, अहिंसा और किसान कल्याण को मिले प्राथमिकता”1
- जिला जनता दल यूनाइटेड की ओर से जीविका दीदी के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीविका के 20 वर्ष बेमिसाल , बिहार की तरक्की की चाबी महिलाओं के हाथ में जमालपुर विधायक श्री नचिकेता मंडल नीतीश संवाद का आयोजन मुंगेर जनता दल (यू) महिला प्रकोष्ठ द्वारा वर्तमान जिलाध्यक्षआ पूनम पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता जद(यू) नेत्री एवं पूर्व सांसद कहकाशा प्रवीण एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉo प्रीति थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल एवं तारापुर के पूर्व विधायक राजीव सिंह ,मुंगेर महापौर कुमकुम देवी ,जदयू के जिला अध्यक्ष सौरभ निधि मौजूद रहे। जीविका से महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की कहानी जीविका दीदियों ने सुनाई और बताया कि नीतीश कुमार द्वारा जीविका के निर्माण से किस प्रकार से स्वावलंबी बनी उनका आत्म सम्मान बढ़ा और समाज का दृष्टिकोण किस प्रकार महिलाओं के लिए बदला। इस बदलते हुए बिहार के नायक नीतीश कुमार ने महिलाओं की तकदीर को बदला ही नहीं बल्कि समाज में अबला कहलाने वाली महिलाओं का सबला है और परिवार के जीविकापार्जन की सहायक है। जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि माननीय नेता नीतीश कुमार ने सिर्फ अपने पहले वर्ष के कार्यकाल में ही सोच लिया था कि बिहार की महिलाओं जब तक आगे नहीं बढ़ेगी तब तक बिहार आगे नहीं बढ़ेगा। बिहार की तरक्की की चाबी महिलाओं के हाथ में है। महिलाओं सबल होगी तब ही राज्य भी सबल होगा। उनके 2006 में आरंभ किया गया प्रयास बिहार के विकास की नई कहानी लिखने लगा। जीविका की बहनों ने माननीय नीतीश कुमार की दृष्टि को आत्मसात किया और अपने तकदीर लिखने लगी।बिहार ने अगले 20 वर्षों में महिलाओं की नई इमारत लिख दे और 10 वर्ष बाद जीविका दीदियों के आग्रह पर बिहार में शराबबंदी का ऐतिहासिक फैसला हुआ और आज बिहार का यह मॉडल देश भर में नजीर है ।आपके सहयोग से यह सरकार है और आगे भी नीतीश जी की राह पर बिहार का विकास जारी रहेगा। पूर्व सांसद कहकाशा प्रवीण ने कहा कि नीतीश जी ने महिला सशक्तिकरण की ऐसी इबारत लिखी की मुझे जैसे सम्मान घर की बेटी जिसके पिता सब्जी बेचते थे और माता भी मछली बेचती थी वो बिहार में भागलपुर की मेयर बनी और भारत की संसद में उच्च सदन की सदस्या बनी। नीतीश जी ने घर-घर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका बनाया । पंचायती राज में 50% आरक्षण और नौकरियों में 35% का आरक्षण देकर बिहार की महिलाओं को सबल बनाया है। आपका सहयोग और आशीर्वाद नीतीश जी के लिए और निशांत जी के लिए इसी प्रकार बने रहे। कार्यक्रम को प्रदेश महिला नेत्री बबीता राय प्रदेश महासचिव जदयू महिला मंडल,इंदुमती देवी, मंडल ,नवीन सिंह संजय सिंह, कमल नयन सिंह इत्यादि ने भी संबोधित किया।1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र केबदला घाट स्टेशन पर टिकट व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल बदला घाट स्टेशन पर टिकट व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल खगड़िया/मानसी। मानसी प्रखंड क्षेत्र के बदला घाट रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद ही कई यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराया जाता है। इस कारण जल्दबाजी में यात्रा करने वाले कुछ यात्री बिना टिकट ट्रेन में सवार हो जाते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान ने बताया कि बदला घाट स्टेशन पर टिकट काउंटर की व्यवस्था को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के बाद टिकट दिए जाने की स्थिति में कई यात्री समय पर टिकट नहीं ले पाते हैं। बाद में मानसी स्टेशन पर जीआरपी द्वारा जांच के दौरान ऐसे यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा जाता है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से टिकट काउंटर की व्यवस्था में सुधार करने तथा ट्रेन के आने से पहले यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर टिकट मिलने से यात्रियों को अनावश्यक परेशानी और जुर्माने से बचाया जा सकता है। मामले में रेलवे प्रशासन से व्यवस्था की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।1
- अनुदान नहीं वेतनमान व 7वां वेतन का लाभ वित्तरहित शिक्षकों को दिलाएगा जन सुराज, स्नातक पास को मुफ्त ऋण अनुदान नहीं नियमित वेतनमान के साथ सातवां वेतन का लाभ? बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के लिए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का मास्टर स्ट्रोक आखिर क्यों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए वेतनमान की घोषणा को रजनीश रंजन ने करार दिया चुनावी जुमला? आखिर कैसे Dr. N K Yadav के किले को ध्वस्त कर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बाजी मारेंगे जन सुराज के प्रत्याशी?1
- गोगरी में सीईओ का साप्ताहिक जनता दरबार शिविर आयोजित, उमड़ी फरियादियों की भीड़। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन शनिवार को साप्ताहिक जनता-दरबार शिविर का सुबह के 11:00 बजे से शाम के करीब 3:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार ने की। इस दौरान कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। राजस्व पदाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 3 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। एआरओ सुजीत कुमार ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जायेगा,ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।1
- मुंगेर में विशेष समकालीन अभियान, एसपी ने खुद संभाली कमान जिले के सभी थानों में वाहन जांच, यातायात नियमों के पालन की अपील मुंगेर। जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर शनिवार को पुलिस की ओर से विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व और निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत वाहन जांच की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर जांच की। वाहन चालकों से आवश्यक कागजात, हेलमेट सहित अन्य यातायात नियमों के पालन की जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों को अभियान के दौरान सतर्कता के साथ जांच करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक स्वयं शहरी थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और अभियान के तहत चल रही कार्रवाई का जायजा लिया। एसपी के क्षेत्र में मौजूद रहने से पुलिसकर्मियों में भी सक्रियता बनी रही। पुलिस की ओर से बताया गया कि विशेष अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। मुंगेर पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। वाहन चलाते समय अपने साथ आवश्यक दस्तावेज रखें और जांच के दौरान पुलिस प्रशासन को सहयोग करें। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित यातायात के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने की भी अपील की है। मुंगेर में विशेष समकालीन अभियान, एसपी ने खुद संभाली कमान जिले के सभी थानों में वाहन जांच, यातायात नियमों के पालन की अपील मुंगेर। जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर शनिवार को पुलिस की ओर से विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व और निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत वाहन जांच की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर जांच की। वाहन चालकों से आवश्यक कागजात, हेलमेट सहित अन्य यातायात नियमों के पालन की जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों को अभियान के दौरान सतर्कता के साथ जांच करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक स्वयं शहरी थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और अभियान के तहत चल रही कार्रवाई का जायजा लिया। एसपी के क्षेत्र में मौजूद रहने से पुलिसकर्मियों में भी सक्रियता बनी रही। पुलिस की ओर से बताया गया कि विशेष अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। मुंगेर पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। वाहन चलाते समय अपने साथ आवश्यक दस्तावेज रखें और जांच के दौरान पुलिस प्रशासन को सहयोग करें। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित यातायात के लिए निर्धारित नियमों का पालन करने की भी अपील की है।1
- खगड़िया पुलिस ने 50,000 हजार के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया।1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय के सभा कक्षमै मिशन मोड में राजस्व कार्यों के निष्पादन को लेकर बैठक मिशन मोड में राजस्व कार्यों के निष्पादन को लेकर बैठक खगड़िया/मानसी। प्रखंड कार्यालय मानसी के सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार, पटना के पत्रांक 2725 के आलोक में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित मिशन मोड अभियान के तहत राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों के त्वरित निष्पादन को लेकर किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी के नेतृत्व में मानसी प्रखंड की सातों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत मानसी के पार्षदों के साथ भूमि संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। अभियान के तहत जमाबंदी अद्यतीकरण, नामांतरण, उत्तराधिकार तथा विशेष सर्वेक्षण से जुड़े लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने पर जोर दिया गया। मौके पर मानसी प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत यादव, बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती, अमनी पंचायत के मुखिया वीरन सदा, पश्चिमी पंचायत के सरपंच मनोज कुमार, नगर पार्षद अमृत राज, अवधेश कुमार एवं संजीत दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। राजस्व कर्मचारी कौशल कुमार एवं रमन कुमार ने अभियान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।1