logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रांशु सिंह बघेल को किया गया गिरफ्तार रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोटर थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रांशु सिंह बघेल को कोटर पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार,पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज भेजा गया जेल

1 day ago
user_Satish Shukla
Satish Shukla
रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
1 day ago

नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रांशु सिंह बघेल को किया गया गिरफ्तार रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोटर थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रांशु सिंह बघेल को कोटर पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार,पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज भेजा गया जेल

  • user_User9111
    User9111
    Maihar, Satna
    👏
    2 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *नशा मुक्त भारत के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा 7000 किलोमीटर चल कर लोगो को जागरूक करने का लक्ष्य* *पूरे भारत से माटी एकत्रित कर विद्या मंदिर स्थापित करना उद्देश्य* *राइजिंग सतना से रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट* रामपुर बाघेलन बेला। असम के श्रीभूमि जिले के रहने वाले युवा पल्लव देव पूरे भारत की पदयात्रा पर निकले हैं जो बुधवार को सतना जिले के रामपुर बाघेलन थाना क्षेत्र के बेला पहुंचे। पल्लव प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक से भी मिले। पल्लव ने बताया कि उनका संकल्प है कि नशा मुक्त भारत हो। पल्लव देव ने बताया कि उनका लक्ष्य सेना में जाकर देश सेवा करने का था, किन्तु कलर ब्लाइंडनेस की समस्या के चलते वह सेना में नहीं जा सके। इसलिए वे सड़कों पर चलकर देश के युवाओं को नशे की लत से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पल्लव ने यह यात्रा 5 मई 2025 को असम से शुरू की है, वे अब तक लगभग 326 दिनों से निरंतर पदयात्रा कर रहे हैं और 7 राज्यों असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व अब मप्र का सफर तय कर रहे हैं। उनकी यह पदयात्रा आगामी कई वर्षों तक चलने वाली है। संपूर्ण पदयात्रा में लगभग 5 से 6 वर्ष का समय लगने का अनुमान है। पल्लव यात्रा के दौरान स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान बताकर जागरुकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं व युवाओं को खेलों के साथ ही अपनी पढ़ाई के प्रति रूचि लेने का आह्वान कर रहे हैं। पल्लव ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें आम जनता व प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है, आज रामपुर मे रात्रि विश्राम करेंगे जिसकी व्यवस्था स्थानीय समाज सेवियो के द्वारा की जायेगी इसके साथ ही देश के ज्योतिर्लिंग धाम, राम मंदिर, शक्ति पीठ, अमरनाथ सहित अन्य हिस्टोरिकल पैलेस सहित देश भर से माटी एकत्रित कर एक मंदिर स्थापित करना भी उनका लक्ष्य है।
    1
    *नशा मुक्त भारत के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा 7000 किलोमीटर चल कर लोगो को जागरूक करने का लक्ष्य*
*पूरे भारत से माटी एकत्रित कर विद्या मंदिर स्थापित करना उद्देश्य*
*राइजिंग सतना से रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट*
रामपुर बाघेलन बेला। असम के श्रीभूमि जिले के रहने वाले युवा पल्लव देव पूरे भारत की पदयात्रा पर निकले हैं जो बुधवार को सतना जिले के रामपुर बाघेलन थाना क्षेत्र के बेला पहुंचे। पल्लव प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक से भी मिले। पल्लव ने बताया कि उनका संकल्प है कि नशा मुक्त भारत हो। पल्लव देव ने बताया कि उनका लक्ष्य सेना में जाकर देश सेवा करने का था, किन्तु कलर ब्लाइंडनेस की समस्या के चलते वह सेना में नहीं जा सके। इसलिए वे सड़कों पर चलकर देश के युवाओं को नशे की लत से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पल्लव ने यह यात्रा 5 मई 2025 को असम से शुरू की है, वे अब तक लगभग 326 दिनों से निरंतर पदयात्रा कर रहे हैं और 7 राज्यों असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व अब मप्र का सफर तय कर रहे हैं। उनकी यह पदयात्रा आगामी कई वर्षों तक चलने वाली है। संपूर्ण पदयात्रा में लगभग 5 से 6 वर्ष का समय लगने का अनुमान है। पल्लव यात्रा के दौरान स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान बताकर जागरुकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं व युवाओं को खेलों के साथ ही अपनी पढ़ाई के प्रति रूचि लेने का आह्वान कर रहे हैं। 
पल्लव ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें आम जनता व प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है, 
आज रामपुर मे रात्रि विश्राम करेंगे जिसकी व्यवस्था स्थानीय समाज सेवियो के द्वारा की जायेगी 
इसके साथ ही देश के ज्योतिर्लिंग धाम, राम मंदिर, शक्ति पीठ, अमरनाथ सहित अन्य हिस्टोरिकल पैलेस सहित देश भर से माटी एकत्रित कर एक मंदिर स्थापित करना भी उनका लक्ष्य है।
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • उचेहरा नगर के वार्ड 5 निवासी संतोष ताम्रकार के घर हुई लाखो की चोरी करीब 15 लाख की हुई चोरी
    2
    उचेहरा  नगर के वार्ड 5 निवासी संतोष ताम्रकार के घर हुई लाखो की चोरी करीब 15 लाख की हुई चोरी
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कागजों पर सरकारी स्कूलों को 'प्राइवेट स्कूलों की तर्ज' पर चमकाने के बड़े-बड़े दावे रोज किए जाते हैं, लेकिन हकीकत की जमीन पर ये दावे कैसे औंधे मुंह गिरते हैं, इसकी पोल तब खुल गई जब सत्ताधारी पार्टी के ही एक विधायक को अपनी विधानसभा का सच देखना पड़ा। मनगवां से बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति जब ग्राम पंचायत कदैला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां का 'सुशासन' देखकर उनके भी होश उड़ गए। छत के सरिये झांक रहे थे, प्लास्टर गिर रहा था और नौनिहाल अपनी जान के डर से खुले आसमान के नीचे बैठकर भविष्य गढ़ने को मजबूर थे। क्या यही है वह शिक्षा का 'मॉडल'? क्या इन्हीं जर्जर छतों के नीचे बैठकर हमारे बच्चे विश्वगुरु बनने का सपना देखेंगे? अधिकारी किस कुंभकर्णी नींद में थे? जब स्कूल की शिक्षिका ने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में जर्जर हालात की सूचना दे दी थी, तो उस फाइल को किस लाल फीते में बांधकर दबा दिया गया? क्या हादसे का इंतजार था? क्या शिक्षा विभाग के बाबुओं की नींद तभी टूटती जब यह छत किसी मासूम के ऊपर गिर जाती? मरम्मत के लिए भी 'VIP' एंट्री जरूरी है? क्या अब देश में एक स्कूल की टूटी छत ठीक कराने के लिए भी विधायक के 'औचक निरीक्षण' और 'वायरल वीडियो' की जरूरत पड़ेगी? आम आदमी और शिक्षकों की शिकायतों की कोई कीमत नहीं है? कहाँ जा रहा है बजट? शिक्षा के नाम पर हर साल आवंटित होने वाला करोड़ों का भारी-भरकम बजट आखिर किन 'जर्जर' फाइलों में दफन हो रहा है? विधायक जी का वीडियो बनाना और अधिकारियों को निर्देश देना तो ठीक है, लेकिन यह घटना इस बात का जीता-जागता सुबूत है कि सिस्टम को घुन लग चुका है। जब तक एसी कमरों में बैठे अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक मासूम बच्चे यूं ही गिरती छतों के साए में अपना भविष्य तलाशने को मजबूर रहेंगे।
    1
    कागजों पर सरकारी स्कूलों को 'प्राइवेट स्कूलों की तर्ज' पर चमकाने के बड़े-बड़े दावे रोज किए जाते हैं, लेकिन हकीकत की जमीन पर ये दावे कैसे औंधे मुंह गिरते हैं, इसकी पोल तब खुल गई जब सत्ताधारी पार्टी के ही एक विधायक को अपनी विधानसभा का सच देखना पड़ा।
मनगवां से बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति जब ग्राम पंचायत कदैला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां का 'सुशासन' देखकर उनके भी होश उड़ गए। छत के सरिये झांक रहे थे, प्लास्टर गिर रहा था और नौनिहाल अपनी जान के डर से खुले आसमान के नीचे बैठकर भविष्य गढ़ने को मजबूर थे।
क्या यही है वह शिक्षा का 'मॉडल'? क्या इन्हीं जर्जर छतों के नीचे बैठकर हमारे बच्चे विश्वगुरु बनने का सपना देखेंगे?
अधिकारी किस कुंभकर्णी नींद में थे? जब स्कूल की शिक्षिका ने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में जर्जर हालात की सूचना दे दी थी, तो उस फाइल को किस लाल फीते में बांधकर दबा दिया गया?
क्या हादसे का इंतजार था? क्या शिक्षा विभाग के बाबुओं की नींद तभी टूटती जब यह छत किसी मासूम के ऊपर गिर जाती?
मरम्मत के लिए भी 'VIP' एंट्री जरूरी है? क्या अब देश में एक स्कूल की टूटी छत ठीक कराने के लिए भी विधायक के 'औचक निरीक्षण' और 'वायरल वीडियो' की जरूरत पड़ेगी? आम आदमी और शिक्षकों की शिकायतों की कोई कीमत नहीं है?
कहाँ जा रहा है बजट? शिक्षा के नाम पर हर साल आवंटित होने वाला करोड़ों का भारी-भरकम बजट आखिर किन 'जर्जर' फाइलों में दफन हो रहा है?
विधायक जी का वीडियो बनाना और अधिकारियों को निर्देश देना तो ठीक है, लेकिन यह घटना इस बात का जीता-जागता सुबूत है कि सिस्टम को घुन लग चुका है। जब तक एसी कमरों में बैठे अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक मासूम बच्चे यूं ही गिरती छतों के साए में अपना भविष्य तलाशने को मजबूर रहेंगे।
    user_Journlist Prateek Shukla
    Journlist Prateek Shukla
    Media house हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Bolti Divare
    1
    Post by Bolti Divare
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    2
    Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    user_जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    Court reporter हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    2
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *उचेहरा: कोटेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान, 3 माह का फिंगर लगवाकर दे रहे मात्र 1 माह का राशन* *​उचेहरा, मध्य प्रदेश* उचेहरा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों, विशेष रूप से कुसली, बिलाटी और खोखर्रा में शासकीय कोटेदार की भारी मनमानी का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के अभाव के कारण उन्हें उनके हक का अनाज नहीं मिल पा रहा है। ​राशन वितरण में *अनियमितताओं का आरोप* ​ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार ई-केवाईसी और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर उनसे तीन महीनों (फरवरी, मार्च और अप्रैल) के फिंगरप्रिंट (अंगूठा) लगवा रहे हैं, लेकिन राशन केवल एक ही महीने का वितरित किया जा रहा है। इसके साथ ही वितरण की प्रक्रिया में भी देरी की जा रही है: *​फिंगरप्रिंट पहले* राशन बाद में: ग्रामीणों से राशन देने के तीन दिन पहले ही अंगूठा लगवा लिया जाता है और राशन के लिए उन्हें दोबारा बुलाया जाता है。 *​खाद्यान्न की कमी का बहाना* कई बार ग्रामीणों को बिना राशन दिए ही लौटा दिया जाता है। कोटेदार द्वारा यह कह दिया जाता है कि राशन बाद में दिया जाएगा, जिससे कई पात्र हितग्राही अनाज से वंचित रह जाते हैं。 *​नमक के मनमाने दाम* कोटेदार द्वारा राशन कार्ड धारकों को नमक भी शासन द्वारा निर्धारित दरों के बजाय मनमाने ऊँचे दामों पर बेचा जा रहा है। *​एसडीएम से करेंगे शिकायत* ​कोटेदार के इस रवैये और राशन की कालाबाजारी की आशंका से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अपनी इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु ग्रामीण मंगलवार को एकत्रित होकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को अपनी फरियाद सुनाएंगे और कोटेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
    1
    *उचेहरा: कोटेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान, 3 माह का फिंगर लगवाकर दे रहे मात्र 1 माह का राशन*
*​उचेहरा, मध्य प्रदेश* उचेहरा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों, विशेष रूप से कुसली, बिलाटी और खोखर्रा में शासकीय कोटेदार की भारी मनमानी का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता के अभाव के कारण उन्हें उनके हक का अनाज नहीं मिल पा रहा है।
​राशन वितरण में *अनियमितताओं का आरोप*
​ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार ई-केवाईसी और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर उनसे तीन महीनों (फरवरी, मार्च और अप्रैल) के फिंगरप्रिंट (अंगूठा) लगवा रहे हैं, लेकिन राशन केवल एक ही महीने का वितरित किया जा रहा है। इसके साथ ही वितरण की प्रक्रिया में भी देरी की जा रही है:
*​फिंगरप्रिंट पहले* राशन बाद में: ग्रामीणों से राशन देने के तीन दिन पहले ही अंगूठा लगवा लिया जाता है और राशन के लिए उन्हें दोबारा बुलाया जाता है。
*​खाद्यान्न की कमी का बहाना* कई बार ग्रामीणों को बिना राशन दिए ही लौटा दिया जाता है। कोटेदार द्वारा यह कह दिया जाता है कि राशन बाद में दिया जाएगा, जिससे कई पात्र हितग्राही अनाज से वंचित रह जाते हैं。
*​नमक के मनमाने दाम* कोटेदार द्वारा राशन कार्ड धारकों को नमक भी शासन द्वारा निर्धारित दरों के बजाय मनमाने ऊँचे दामों पर बेचा जा रहा है।
*​एसडीएम से करेंगे शिकायत*
​कोटेदार के इस रवैये और राशन की कालाबाजारी की आशंका से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अपनी इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु ग्रामीण मंगलवार को एकत्रित होकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को अपनी फरियाद सुनाएंगे और कोटेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रीवा, चाकघाट थाने के डायल-112 के चालक द्वारा भूसा लोड गाड़ी से 300 रुपये मांगने का वीडियो वायरल, अधिकारियों की सख्ती के बाद निडर थाना प्रभारी चाकघाट में अवैध वसूली का वीडियो वायरल मामले में एक्सन शुरू रीवा जिले के वरिष्ट अधिकारियों ने मामले को लिया सज्ञान में भोपाल से भी तलब की गई जानकारी, जल्द चालक को हटाया जा सकता है, थाना प्रभारी सहित कुछ पुलिस कर्मियों पर भी लटकी कार्यवाही की तलवार,
    1
    रीवा, चाकघाट थाने के डायल-112 के चालक द्वारा भूसा लोड गाड़ी से 300 रुपये मांगने का वीडियो वायरल, अधिकारियों की सख्ती के बाद निडर थाना प्रभारी
चाकघाट में अवैध वसूली का वीडियो वायरल मामले में एक्सन शुरू रीवा जिले के वरिष्ट अधिकारियों ने मामले को लिया सज्ञान में भोपाल से भी तलब की गई जानकारी, जल्द चालक को हटाया जा सकता है, थाना प्रभारी सहित कुछ पुलिस कर्मियों पर भी लटकी कार्यवाही की तलवार,
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.