भोपाल भोपाल में गूंजा स्वागत का शोर, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन का भव्य आगमन निगम-मंडलों की नियुक्तियों के बीच उज्जैन से भोपाल पहुंचे ओम जैन, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह एंकर:____ मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों की नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में ओम जैन के मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद राजधानी भोपाल में उनका जोरदार स्वागत किया गया। उज्जैन से भोपाल पहुंचे ओम जैन का कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली निकालकर अभिनंदन किया। रैली के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक इस स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। हाउसिंग बोर्ड कार्यालय पहुंचने पर ओम जैन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। नव-नियुक्त अध्यक्ष ओम जैन ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा प्रदेश में आवास योजनाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

- पॉलिटेक्निक के पास की हटाईं गईं झुग्गियों में रहने वाली महिला की हुई मौत1
- Post by Sk Malviya1
- Post by Naved khan1
- Post by K K D NEWS MP/CG1
- मेट्रो की बेरी केटिंग नहीं होने के कारण एक अंकल गड्ढे में गिर गये लक्ष्मी गला पेट्रोल पंप बोगदा पुल1
- बीजेपी जीत पर मुस्लिमों का रिएक्शन – भारत में सब साथ रहेंगे!1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- भोपाल कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं भोपाल, 05 मई 2026 — प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में आज भोपाल कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। बताया गया कि कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा आज बेरसिया क्षेत्र में जनसुनवाई कार्यक्रम में व्यस्त थे। उनकी अनुपस्थिति में प्रकाश नायक एवं सुमीत कुमार पांडे ने जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंचे मीसाबानी जगजीवन ने बताया कि उन्हें पिछले 5 महीनों से पेंशन नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से अपनी समस्या के समाधान की गुहार लगाई। वहीं, एक अन्य आवेदक ने राजधानी के एक अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस प्रकार अलग-अलग समस्याओं को लेकर कई नागरिक जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। प्रशासन द्वारा सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।1