Shuru
Apke Nagar Ki App…
इस देश में सबसे अभागा किसान ही है 10 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई #अन्नदाता
जनवार्ता न्यूज 24
इस देश में सबसे अभागा किसान ही है 10 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई #अन्नदाता
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में रिंग रोड चौकी के पास तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए रोड क्लियर कराने का काम शुरू किया। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।1
- * अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली हिंदू लड़की और उसके दोस्त को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। लड़की का नाम पायल (25) और उसके दोस्त का नाम राहुल है। वारदात के वक्त राहुल दुकान से कुछ दूर बाइक लेकर खड़ा था। पायल दुकान से भागकर राहुल (25) के साथ भाग निकली थी। पुलिस जांच में पता चला कि राहुल ने बाजार से नकली पिस्टल और बुर्का खरीदा था। पायल बुर्का पहनकर दोपहर 12.30 बजे दुकान पर पहुंची। पिस्टल दिखाकर 3.6 लाख का सोने का हार और चेन लूटकर फरार हो गई। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने बुर्के में वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था। अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली हिंदू लड़की और उसके दोस्त को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। लड़की का नाम पायल (25) और उसके दोस्त का नाम राहुल है। वारदात के वक्त राहुल दुकान से कुछ दूर बाइक लेकर खड़ा था। पायल दुकान से भागकर राहुल (25) के साथ भाग निकली थी। पुलिस जांच में पता चला कि राहुल ने बाजार से नकली पिस्टल और बुर्का खरीदा था। पायल बुर्का पहनकर दोपहर 12.30 बजे दुकान पर पहुंची। पिस्टल दिखाकर 3.6 लाख का सोने का हार और चेन लूटकर फरार हो गई। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने बुर्के में वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था।1
- 🌾 लगभग 3 एकड़ फसल जलकर हुई पूरी तरह राख 😢 किसानों को लाखों का नुकसान होने की आशंका 🔥 आग लगते ही इलाके में मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी 📢 प्रशासन को दी गई सूचना, राहत कार्य जारी1
- *बाराबकी डीएम व एसपी ने अफीम खेती का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जाना हाल* बाराबंकी, 02 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने तहसील नवाबगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मेंहदीपुर मजरे हरख में पोस्ता/अफीम की खेती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया तथा अफीम की खेती से होने वाले लाभ एवं आने वाली चुनौतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला अफीम अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में कुल 5038 किसान अफीम की खेती कर रहे हैं। इनमें से 4269 किसान सीपीएस पद्धति के अंतर्गत प्रति किसान लगभग 5 एयर भूमि पर खेती कर रहे हैं, जबकि शेष 769 कृषक 1 एयर भूमि पर पारंपरिक चीरा विधि से अफीम उत्पादन कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि अफीम की खेती उनके लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने, उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने तथा खेती से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक सहयोग के लिए निरंतर तत्पर है। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने किसानों एवं संबंधित अधिकारियों से कहा कि अफीम के संग्रहण, भंडारण एवं अवशेष के निस्तारण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संपादित किया जाए, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारु बनी रहे। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।1
- mere Ghar ke samne kuda Dala jata main karne per galiyan Di jaati Hai please help chaupatiya colony Katra Wafa beg2
- चिनहट में मौत का सौदा! बाबा हॉस्पिटल के नजदीक बाबा बाजार में गैस कटिंग प्रशासन की आंखें बंद क्यों? बाबा बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कटिंग का काला धंधा खुलेआम चल रहा है, और आरोप है कि प्रशासन की आंखों के सामने यह खेल बेरोक टोक के जारी है। बाबा बाजार, बाबा हॉस्पिटल के आसपास की लोकेशन, गैस सिलेंडर, भीड़भाड़ वाला इलाका है। सूत्रों और स्थानीय लोगों के मुताबिक ANS Enterprises HP Gas एजेंसी से जुड़े कुछ हाकर, जिनमें धीरज उर्फ सुधीर और अखिलेश हाकर के नाम सामने आ रहे हैं, बाबा बाजार जो कि बाबा हॉस्पिटल के पास ही है जहां घरेलू गैस की अवैध कटिंग और कांट-छांट का धंधा चला रहे हैं। यही नहीं, कई दूसरी एजेंसियों के हाकर भी जगह-जगह इसी खतरनाक कारोबार में लिप्त बताए जा रहे हैं। सिलेंडर, कटिंग करने का औजार के साथ गली-मोहल्ले में संदिग्ध गतिविधियों का खेल खेला जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह सब हो कैसे रहा है? क्या आपूर्ति विभाग को इसकी जानकारी नहीं? क्या चिनहट थाने की पुलिस को इस अवैध नेटवर्क की भनक नहीं? या फिर सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है? घरेलू गैस सिलेंडर को कटिंग करना आम बात नहीं है यह जिंदगी और मौत से जुड़ा मामला है। एक छोटी सी लापरवाही, एक चिंगारी और पूरा इलाका आग के गोले में बदल सकता है। इसके बावजूद इस अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगना प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो कल कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सवाल साफ है — प्रशासन कब जागेगा? आपूर्ति विभाग कब छापा मारेगा? और चिनहट पुलिस कब इस अवैध गैस नेटवर्क की कमर तोड़ेगी? फिलहाल बाबा बाजार में चल रहा यह खतरनाक खेल को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करना चाहिए अब देखना होगा कि सरकार और विभाग इस पर कब तक चुप रहते हैं, और कब इस अवैध कारोबार पर ताला लगता है। ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ1
- बाराबंकी में गूंजा किसानों का दम! भारतीय किसान क्रांति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र बबलू का बाराबंकी जनपद में प्रथम आगमन होते ही किसानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला 💪1
- लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छीतवापुर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय की है, जिसमें कई लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- बाराबंकी जिलाधिकारी ने गेहूं की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण* *क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े कृषि नीति निर्धारण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका–डीएम* बाराबंकी, 02 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी द्वारा तहसील नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम लक्षबर बजहा में रबी फसल अंतर्गत गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई गई तथा मौके पर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्रॉप कटिंग के कार्य को निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उत्पादन का सटीक एवं वास्तविक आकलन प्राप्त होता है, जिससे कृषि से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। यह प्रक्रिया फसल बीमा दावों के निस्तारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से जुड़े निर्णयों तथा कृषि नीति निर्धारण के लिए विश्वसनीय आधार प्रदान करती है। साथ ही, इससे विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन की स्थिति का तुलनात्मक विश्लेषण संभव होता है, जिससे किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं संसाधनों की बेहतर योजना बनाकर उनकी आय वृद्धि में भी सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अन्य ग्रामों में भी क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सटीक एवं शुद्ध आकलन प्राप्त हो सके। इस दौरान उप जिलाधिकारी नवाबगंज श्री आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार नवाबगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1