logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गैंग हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के गुर्गे आरोपी शरदचंद जाट की अग्रिम जमानत खारिज* थाना ओमती में अजय पटेल की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 374/24 धारा 420, 419, 467, 468, 471, 384, 386, 506, 406, 120बी, 34 भादवि इजाफा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध विभिन्न आरोपीगणों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । उपरोक्त प्रकरण का आरोपी शरदचंद जाट पिता काकीलाल जाट निवासी कंजड़ मोहल्ला थाना बेलबाग का लगातार फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को 5000/- (पॉच हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा की गयी थी। आरोपी की द्वारा अग्रिम जमानत हेतु प्रकरण लगाया गया था, दिनांक 16.09.2026 को माननीय न्यायालय 15वें अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान विवेक पाठक महोदय के न्यायालय से अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई है । माननीय न्यायालय में शासन की ओर से आरोपी की अग्रिम जमानत का विरोध अपर लोक अभियोजक श्री अनिल तिवारी द्वारा किया गया है।

3 hrs ago
user_Rishi Rajak
Rishi Rajak
जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
f48fcd66-3686-4fc0-b3fd-d1c727ec40dd

*गैंग हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के गुर्गे आरोपी शरदचंद जाट की अग्रिम जमानत खारिज* थाना ओमती में अजय पटेल की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 374/24 धारा 420, 419, 467, 468, 471, 384, 386, 506, 406, 120बी, 34 भादवि इजाफा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध विभिन्न आरोपीगणों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । उपरोक्त प्रकरण का आरोपी शरदचंद जाट पिता काकीलाल जाट निवासी कंजड़ मोहल्ला थाना बेलबाग का लगातार फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को 5000/- (पॉच हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा की गयी थी। आरोपी की द्वारा अग्रिम जमानत हेतु प्रकरण लगाया गया था, दिनांक 16.09.2026 को माननीय न्यायालय 15वें अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमान विवेक पाठक महोदय के न्यायालय से अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई है । माननीय न्यायालय में शासन की ओर से आरोपी की अग्रिम जमानत का विरोध अपर लोक अभियोजक श्री अनिल तिवारी द्वारा किया गया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जबलपुर के निजी हॉस्टल में इंजीनियरिंग छात्र की मौत, पढ़ाई के तनाव की आशंका जबलपुर हॉस्टल के कमरे में मिला मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र का शव जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में गांधी व्यायामशाला के पीछे स्थित एक निजी हॉस्टल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र की मौत से सनसनी फैल गई। मृतक छात्र की पहचान ओम पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ओम पढ़ाई में मेधावी था और अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहता था। स्वास्थ्य खराब रहने के कारण कुछ विषयों में पिछड़ने के बाद वह कथित तौर पर पढ़ाई और परीक्षा को लेकर तनाव में था। घटना के समय उसके रूम पार्टनर हॉस्टल से बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जानकारी में पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ा तनाव सामने आया है, हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस हॉस्टल में मौजूद लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशेष अपील: पढ़ाई, परीक्षा या किसी अन्य कारण से तनाव महसूस होने पर अकेले रहने के बजाय परिवार, दोस्तों, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें और जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लें।
    4
    जबलपुर के निजी हॉस्टल में इंजीनियरिंग छात्र की मौत, पढ़ाई के तनाव की आशंका
जबलपुर
हॉस्टल के कमरे में मिला मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र का शव
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में गांधी व्यायामशाला के पीछे स्थित एक निजी हॉस्टल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र की मौत से सनसनी फैल गई। मृतक छात्र की पहचान ओम पांडे के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि ओम पढ़ाई में मेधावी था और अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहता था। स्वास्थ्य खराब रहने के कारण कुछ विषयों में पिछड़ने के बाद वह कथित तौर पर पढ़ाई और परीक्षा को लेकर तनाव में था। घटना के समय उसके रूम पार्टनर हॉस्टल से बाहर गए हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जानकारी में पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ा तनाव सामने आया है, हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस हॉस्टल में मौजूद लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विशेष अपील: पढ़ाई, परीक्षा या किसी अन्य कारण से तनाव महसूस होने पर अकेले रहने के बजाय परिवार, दोस्तों, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें और जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लें।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने अस्पताल में वितरित किए श्रीफल प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने अस्पताल में वितरित किए श्रीफल गोटेगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव पहुंचकर मरीजों को फल एवं श्रीफल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों, गर्भवती माताओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा एनआरसी वार्ड में भर्ती बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विधायक ने मरीजों से उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के साथ चिकित्सकों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का बेहतर उपचार किया जाए तथा उन्हें बीमारी, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं उचित समझाइश भी दी जाए। विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा भाव से अस्पताल में फल एवं श्रीफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और मरीजों की सेवा करना समाज के प्रति जिम्मेदारी का हिस्सा है। कार्यक्रम में अंजली दीपक सोनी, पार्षद शक्ति सिंह राजपूत, नीलेश महाराज, देवेंद्र मेहरा, डॉ. एस.के. दुर्वे, डॉ. इंदल सिंह दड़ोतिया, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. निष्ठा अग्रवाल सहित अस्पताल का स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। गोटेगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। 17 सितंबर 2026 को उनका 76वां जन्मदिन मनाया गया।
    1
    प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने अस्पताल में वितरित किए श्रीफल
प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने अस्पताल में वितरित किए श्रीफल
गोटेगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव पहुंचकर मरीजों को फल एवं श्रीफल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों, गर्भवती माताओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा एनआरसी वार्ड में भर्ती बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विधायक ने मरीजों से उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के साथ चिकित्सकों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का बेहतर उपचार किया जाए तथा उन्हें बीमारी, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं उचित समझाइश भी दी जाए।
विधायक महेंद्र सिंह नागेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा भाव से अस्पताल में फल एवं श्रीफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और मरीजों की सेवा करना समाज के प्रति जिम्मेदारी का हिस्सा है।
कार्यक्रम में अंजली दीपक सोनी, पार्षद शक्ति सिंह राजपूत, नीलेश महाराज, देवेंद्र मेहरा, डॉ. एस.के. दुर्वे, डॉ. इंदल सिंह दड़ोतिया, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. निष्ठा अग्रवाल सहित अस्पताल का स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
गोटेगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। 17 सितंबर 2026 को उनका 76वां जन्मदिन मनाया गया।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया। *सेवा संकल्प अभियान का हिनौता से हुआ शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी* *सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा* *हिनौता से निकली सेवा संकल्प यात्रा, पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएगी शासन की सेवाओं का लाभ* *सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं की जानकारी, रक्तदान से मानवता की सेवा* *स्वामित्व योजना के तहत सेवा संकल्प अभियान में पहली रजिस्ट्री संपादित* *डिंडौरी, 17 सितंबर 2026* जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को मजबूत करना है। इसी क्रम में हिनौता से ’’‘सेवा संकल्प यात्रा’’’ का शुभारंभ किया गया, जो जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देगी। *जनभागीदारी से सेवा और विकास के संकल्प को मिलेगा विस्तार* सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री का कार्य भी किया गया। अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शासन की सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। *रक्तदान से मानवता की सेवा का संदेश, नियमित रक्तदान के लिए किया जा रहा प्रेरित* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, डिंडौरी में विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अधिकारी-कर्मचारी, युवा एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदाताओं द्वारा किए जा रहे रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से नागरिकों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं सहायता राशि का वितरण किया गया। जनजागरण स्व-सहायता समूह हिनौता एवं मां रेवा स्व-सहायता समूह को 3 लाख रुपए की सीसीएल राशि प्रदान की गई। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत श्रीमती चन्द्रिमा परस्ते को प्रमाण पत्र, श्रीमती यशोदा बाई को अनुग्रह सहायता राशि के रूप में 2 लाख रुपए, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत श्री उमाकांत श्रीवास को 1 लाख रुपए तथा मत्स्य विभाग के अंतर्गत नर्मदा मत्स्योद्योग सहकारी मर्यादित, घानामार को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत पहली रजिस्ट्री संपादित की गई। ग्राम हिनौता, तहसील डिंडौरी निवासी श्री मो. पीर खान पिता श्री हाफिज के खसरा नंबर 97, रकबा 121 वर्गमीटर में निर्मित मकान की स्वामित्व संबंधी रजिस्ट्री की गई। इस पहल से हितग्राही को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का विधिवत अभिलेख प्राप्त हुआ। *शिक्षा के क्षेत्र में डिंडौरी कर रहा निरंतर प्रगतिः आईएएस श्री भरत यादव* एमपीआरडीसी के प्रमुख सचिव एवं आईएएस श्री भरत यादव ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना शासन-प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जिला शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। शासन द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन की सभी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाना ही प्रशासन का दायित्व है। सेवा संकल्प के माध्यम से 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक अभियान को चलाकर छूटे हुए हितग्राहियों को जोडा जाएगा। *कलेक्टर ने कहा- कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। यदि किसी कारणवश कोई पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गया है, तो उसे भी शिविरों के माध्यम से चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते ने कहा कि शासन द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन योजनाओं एवं सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    4
    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया।
*सेवा संकल्प अभियान का हिनौता से हुआ शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी*
*सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा*
*हिनौता से निकली सेवा संकल्प यात्रा, पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएगी शासन की सेवाओं का लाभ*
*सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प के साथ गांव-गांव पहुंचेगी शासन की योजनाओं की जानकारी, रक्तदान से मानवता की सेवा*
*स्वामित्व योजना के तहत सेवा संकल्प अभियान में पहली रजिस्ट्री संपादित*
*डिंडौरी, 17 सितंबर 2026*
जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का आज ग्राम पंचायत हिनौता से शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को मजबूत करना है। इसी क्रम में हिनौता से ’’‘सेवा संकल्प यात्रा’’’ का शुभारंभ किया गया, जो जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देगी।
*जनभागीदारी से सेवा और विकास के संकल्प को मिलेगा विस्तार*
सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री का कार्य भी किया गया। अभियान के दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शासन की सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों के माध्यम से सेवा, सहभागिता और विकास के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
*रक्तदान से मानवता की सेवा का संदेश, नियमित रक्तदान के लिए किया जा रहा प्रेरित*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, डिंडौरी में विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। शिविर में अधिकारी-कर्मचारी, युवा एवं आम नागरिक उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदाताओं द्वारा किए जा रहे रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से नागरिकों को नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं सहायता राशि का वितरण किया गया। जनजागरण स्व-सहायता समूह हिनौता एवं मां रेवा स्व-सहायता समूह को 3 लाख रुपए की सीसीएल राशि प्रदान की गई। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत श्रीमती चन्द्रिमा परस्ते को प्रमाण पत्र, श्रीमती यशोदा बाई को अनुग्रह सहायता राशि के रूप में 2 लाख रुपए, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत श्री उमाकांत श्रीवास को 1 लाख रुपए तथा मत्स्य विभाग के अंतर्गत नर्मदा मत्स्योद्योग सहकारी मर्यादित, घानामार को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
सेवा संकल्प अभियान के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत पहली रजिस्ट्री संपादित की गई। ग्राम हिनौता, तहसील डिंडौरी निवासी श्री मो. पीर खान पिता श्री हाफिज के खसरा नंबर 97, रकबा 121 वर्गमीटर में निर्मित मकान की स्वामित्व संबंधी रजिस्ट्री की गई। इस पहल से हितग्राही को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का विधिवत अभिलेख प्राप्त हुआ।
*शिक्षा के क्षेत्र में डिंडौरी कर रहा निरंतर प्रगतिः आईएएस श्री भरत यादव*
एमपीआरडीसी के प्रमुख सचिव एवं आईएएस श्री भरत यादव ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना शासन-प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि डिंडौरी जिला शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। शासन द्वारा बच्चों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन की सभी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाना ही प्रशासन का दायित्व है। सेवा संकल्प के माध्यम से 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक अभियान को चलाकर छूटे हुए हितग्राहियों को जोडा जाएगा।
*कलेक्टर ने कहा- कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। यदि किसी कारणवश कोई पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित रह गया है, तो उसे भी शिविरों के माध्यम से चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते ने कहा कि शासन द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवास, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इन योजनाओं एवं सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे, रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    user_Ishwar prasad Sahu
    Ishwar prasad Sahu
    शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औघटखपरी में सड़क पर काई का कब्जा, हादसों का खतरा पांच साल के कार्यकाल में सड़क की हालत पर उठे सवाल
    1
    औघटखपरी में सड़क पर काई का कब्जा, हादसों का खतरा
पांच साल के कार्यकाल में सड़क की हालत पर उठे सवाल
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • मंडला में पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना में विसंगतियां दूर करने की मांग
    1
    मंडला में पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, स्वामित्व अधिकार अभिलेख योजना में विसंगतियां दूर करने की मांग
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मंडला में हुए विकास की कुछ खास तस्वीरें .... सीवर लाइन निर्माण ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, गड्ढों और तालाब में तब्दील हुई ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क मंडला जिला मंडला में हुए विकास की कुछ खास तस्वीरें .... सीवर लाइन निर्माण ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, गड्ढों और तालाब में तब्दील हुई ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क मंडला जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि सड़क कई जगह तालाब जैसी नजर आ रही है। रोजाना पांच स्कूलों और दो कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोगों का इस मार्ग से आवागमन होता है। इसके बावजूद पूरी बारिश बीतने को है, लेकिन सड़क की समस्या को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। तस्वीरें जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क की हैं। सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और बारिश का पानी इन गड्ढों में जमा होकर इन्हें तालाब में तब्दील कर रहा है। सबसे बड़ी परेशानी स्कूली और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से रोजाना करीब पांच स्कूलों और दो कॉलेजों के विद्यार्थी आवागमन करते हैं। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों और अन्य राहगीरों की भी आवाजाही लगातार बनी रहती है। सड़क पर पानी भरा होने और गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह रास्ता खास तौर पर जोखिम भरा हो गया है। कई बार वाहन चालक गड्ढों में फंसने और संतुलन बिगड़ने से हादसे का शिकार हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन का काम होने के बाद सड़क की हालत लगातार खराब होती गई, लेकिन जिम्मेदार एजेंसी ने सड़क को व्यवस्थित तरीके से दुरुस्त नहीं किया। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो गई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक छात्र-छात्राएं और आम राहगीर इस बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर रहेंगे? पूरी बारिश बीतने के बावजूद जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाया गया? बड़ी खैरी की यह सड़क सिर्फ आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि रोजाना सैकड़ों लोगों की जरूरत है। सड़क पर बने गड्ढे और जमा पानी किसी बड़े हादसे का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि कब इस समस्या को गंभीरता से लेते हैं और कब तक लोगों को इस बदहाल सड़क से राहत मिल पाती है। फिलहाल बड़ी खैरी की सड़क की बदहाली जिम्मेदारों के दावों और जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। जरूरत है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत करवाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों को राहत मिल सके।
    1
    मंडला में हुए विकास की कुछ खास तस्वीरें ....

सीवर लाइन निर्माण ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, गड्ढों और 
तालाब में तब्दील हुई ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क 

मंडला जिला 
मंडला में हुए विकास की कुछ खास तस्वीरें ....
सीवर लाइन निर्माण ने बिगाड़ी सड़क की सूरत, गड्ढों और 
तालाब में तब्दील हुई ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क 
मंडला जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि सड़क कई जगह तालाब जैसी नजर आ रही है। रोजाना पांच स्कूलों और दो कॉलेजों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोगों का इस मार्ग से आवागमन होता है। इसके बावजूद पूरी बारिश बीतने को है, लेकिन सड़क की समस्या को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।
तस्वीरें जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत बड़ी खैरी की सड़क की हैं। सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और बारिश का पानी इन गड्ढों में जमा होकर इन्हें तालाब में तब्दील कर रहा है।
सबसे बड़ी परेशानी स्कूली और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से रोजाना करीब पांच स्कूलों और दो कॉलेजों के विद्यार्थी आवागमन करते हैं। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों और अन्य राहगीरों की भी आवाजाही लगातार बनी रहती है।
सड़क पर पानी भरा होने और गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह रास्ता खास तौर पर जोखिम भरा हो गया है। कई बार वाहन चालक गड्ढों में फंसने और संतुलन बिगड़ने से हादसे का शिकार हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन का काम होने के बाद सड़क की हालत लगातार खराब होती गई, लेकिन जिम्मेदार एजेंसी ने सड़क को व्यवस्थित तरीके से दुरुस्त नहीं किया। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो गई। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सवाल यह है कि आखिर कब तक छात्र-छात्राएं और आम राहगीर इस बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर रहेंगे? पूरी बारिश बीतने के बावजूद जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाया गया?
बड़ी खैरी की यह सड़क सिर्फ आवागमन का रास्ता नहीं, बल्कि रोजाना सैकड़ों लोगों की जरूरत है। सड़क पर बने गड्ढे और जमा पानी किसी बड़े हादसे का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि कब इस समस्या को गंभीरता से लेते हैं और कब तक लोगों को इस बदहाल सड़क से राहत मिल पाती है।
फिलहाल बड़ी खैरी की सड़क की बदहाली जिम्मेदारों के दावों और जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। जरूरत है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत करवाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों को राहत मिल सके।
    user_Amarsingh Barteya
    Amarsingh Barteya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 10 साल से नाली-सड़क को तरस रहे वार्ड 66 के लोग: पूर्व विधायक की कॉलोनी का बुरा हाल, गड्ढों में समा रहा गंदा पानी! ​विकास के दावों की खुली पोल: 10 वर्षों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर सिंधी कॉलोनीवासी, नहीं सुन रहे पार्षद
    1
    10 साल से नाली-सड़क को तरस रहे वार्ड 66 के लोग: पूर्व विधायक की कॉलोनी का बुरा हाल, गड्ढों में समा रहा गंदा पानी!
​विकास के दावों की खुली पोल: 10 वर्षों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर सिंधी कॉलोनीवासी, नहीं सुन रहे पार्षद
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जबलपुर: शहपुरा में 317 पाव अवैध देशी शराब सहित युवक गिरफ्तार जबलपुर: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहपुरा थाना पुलिस ने राहुल चौधरी को 317 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब परिवहन में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में 15 सितंबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 ZN 1618 से दो बोरियों में देशी शराब लेकर गोटेगांव की ओर जा रहा है। शहपुरा-गोटेगांव रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल चौधरी को पकड़ा। पूछताछ में राहुल ने अपना पता धरमपुरा, थाना भेड़ाघाट बताया। तलाशी में 150 पाव सफेद बोरी और 167 पाव हरे बोरी में देशी शराब मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक रोहित और अमित पटेल ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    2
    जबलपुर: शहपुरा में 317 पाव अवैध देशी शराब सहित युवक गिरफ्तार
जबलपुर: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहपुरा थाना पुलिस ने राहुल चौधरी को 317 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब परिवहन में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में 15 सितंबर 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP 20 ZN 1618 से दो बोरियों में देशी शराब लेकर गोटेगांव की ओर जा रहा है। शहपुरा-गोटेगांव रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल चौधरी को पकड़ा।
पूछताछ में राहुल ने अपना पता धरमपुरा, थाना भेड़ाघाट बताया। तलाशी में 150 पाव सफेद बोरी और 167 पाव हरे बोरी में देशी शराब मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक रोहित और अमित पटेल ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गाडाघाट के किसानों के द्वारा बिजली की शिकायतों को लेकर एसडीएम मैडम को विज्ञापन दिया बिजली की समस्याओं को लेकर गाडाघाट के किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन गोटेगांव। गाडाघाट क्षेत्र के किसानों ने बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोटेगांव को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में आ रही परेशानियों के कारण खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने बिजली व्यवस्था में सुधार, नियमित विद्युत आपूर्ति तथा अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। किसानों का कहना है कि समय पर बिजली नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान किसानों ने एसडीएम मैडम से समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आग्रह किया। :::
    1
    गाडाघाट के किसानों के द्वारा बिजली की शिकायतों को लेकर एसडीएम मैडम को विज्ञापन दिया
बिजली की समस्याओं को लेकर गाडाघाट के किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गोटेगांव। गाडाघाट क्षेत्र के किसानों ने बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोटेगांव को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में आ रही परेशानियों के कारण खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
किसानों ने बिजली व्यवस्था में सुधार, नियमित विद्युत आपूर्ति तथा अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। किसानों का कहना है कि समय पर बिजली नहीं मिलने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान किसानों ने एसडीएम मैडम से समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आग्रह किया। :::
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.