Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर के अम्बेडकर चौक के कायाकल्प के लिए विधायक ने दिए पांच लाख रुपए, जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन नगर के फायर ब्रिगेड आफिस के समीप स्थित अम्बेडकर चौक के कायाकल्प के लिए समाज संगठन द्वारा आग्रह करने पर विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जिसको लेकर नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थल का भूमिपूजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरज राठौर, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, कैलाश आजाद,विजय गायकवाड़, समिति अध्यक्ष रूपेश डोंगरे मारोति महाले सीएमओ सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित रहे।
Vinod Kanathe
नगर के अम्बेडकर चौक के कायाकल्प के लिए विधायक ने दिए पांच लाख रुपए, जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन नगर के फायर ब्रिगेड आफिस के समीप स्थित अम्बेडकर चौक के कायाकल्प के लिए समाज संगठन द्वारा आग्रह करने पर विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जिसको लेकर नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थल का भूमिपूजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरज राठौर, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, कैलाश आजाद,विजय गायकवाड़, समिति अध्यक्ष रूपेश डोंगरे मारोति महाले सीएमओ सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर के फायर ब्रिगेड आफिस के समीप स्थित अम्बेडकर चौक के कायाकल्प के लिए समाज संगठन द्वारा आग्रह करने पर विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जिसको लेकर नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थल का भूमिपूजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरज राठौर, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, कैलाश आजाद,विजय गायकवाड़, समिति अध्यक्ष रूपेश डोंगरे मारोति महाले सीएमओ सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी उपस्थित रहे।1
- प्रेम प्रसंग में महाराष्ट्र के युवक की निर्मम हत्या, भैंसदेही पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा सनसनीखेज हत्याकांड का मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक शिवम धुर्वे (महाराष्ट्र निवासी) को पीट-पीटकर मार डाला गया और शव को खेत में दफना दिया गया। यह जिले में एक माह में प्रेम प्रसंग से जुड़ी चौथी हत्या है।�घटना का विवरण14 फरवरी 2026 को ग्राम कोडिया में एक मोटरसाइकिल (MP-48-M-7850) बिना चालक के मिली, जो विसराम साल्वे के घर के सामने थी। पूछताछ में उनकी पत्नी सोनाय साल्वे के बयान में विरोधाभास मिला, जिससे संदेह गहराया। ग्रामीणों की सूचना पर पुराने खेत में खुदाई कर शव बरामद किया गया।�13 फरवरी को शिवम सुमित्रा से मिलने आया, जहां कहासुनी हुई। विसराम, सोनाय और सुमित्रा ने मिलकर उसकी पिटाई की, हाथ-पैर बांधे और जंगल के खेत में ले जाकर पत्थर व डंडों से हत्या कर दी। सुबह शव को दफना दिया गया ताकि अपराध छिप जाए।आरोपी और गिरफ्तारीअपराध क्रमांक 44/2026 धारा 103(2), 326(बी), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज। 16 फरवरी को गिरफ्तार: सुमित्रा मौसिक (पुत्री), विसराम साल्वे (पिता), सोनाय साल्वे (माता)। सभी को न्यायालय में पेश किया गया।�हत्या का कारणशिवम सुमित्रा का परिचित था और एकतरफा प्रेम में उसे परेशान कर धमकाता था। विवाहित सुमित्रा (दो बच्चे, पति महाराष्ट्र में मजदूरी) ने मायके कोडिया बुलाया। परेशान होकर परिवार ने हत्या की।�पुलिस कार्यवाहीपुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन, एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी भूपेन्द्र सिंह मौर्य के निर्देशन में विशेष टीम बनी। वैज्ञानिक जांच से 24 घंटे में खुलासा। उत्खनन एसडीएम, तहसीलदार की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ। शव पीएम के लिए रखा।�मुख्य भूमिका: निरीक्षक राजेश सातनकर, आबिद अंसारी, उनि. रामप्रकाश कीर, प्रीति पाटिल आदि2
- सारबर्दीके महादेव मे भक्तो की जन सैलाब उमड़ा जिसे कापी भक्त गण मे आ पहुंचा3
- शिवपुरी करेरा में हुई वकील की हत्या अधिवक्ताओं में रोष : मुलताई में न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग और तत्काल कार्यवाही हेतु सौपा ज्ञापन मुलताई। अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेशभर में उबाल है। इसी कड़ी में सोमवार को मुलताई में अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन कार्य से विरत रहते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह कदम मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर उठाया गया। यह विरोध शिवपुरी जिले के करेरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में प्रतिवाद दिवस के रूप में मनाया गया। अधिवक्ता संघ मुलताई के अध्यक्ष सी.एस. चंदेल ने बताया कि राज्य अधिवक्ता परिषद की अधिसूचना के अनुसार सभी जिला एवं तहसील अधिवक्ता संघों को विरोध दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। जबलपुर में आयोजित विशेष सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रस्ताव के तहत 16 फरवरी को न्यायालयीन कार्य से विरत रहने तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में अधिवक्ता संघ मुलताई के पदाधिकारी एवं सदस्य अधिवक्ता दोपहर 12 बजे अभिभाषक कक्ष में एकत्र हुए। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी मुलताई को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रदेश में लगातार हो रहे हमलों पर रोक लगाने तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग की गई।1
- धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, शिवालयों में भारी भीड़, काशीविश्वनाथ, बैजनाथ, महाकालेश्वर, ओम्कारेश्वर, सोमनाथ में महारूद्राभिषेक का आयोजन, योगी आदित्यनाथ और चिराग पासवान ने किया महारूद्राभिषेक..देखिए महाशिवरात्रि पर आयोजित महारूद्राभिषेक की झलकियां राजपथ न्यूज़ पर ..1
- उप तहसील बोरदेही में निकली शिव बारात महाशिवरात्रि के पावन शादी जैसा का मंडप सजा नगर में खुशी का माहौल शिव पार्वती की झांकी रही आकर्षण का केंद्र बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बोरदेही नगर के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्त बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर मे “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर के प्रमुख शिवालयों को आकर्षक विद्युत सजावट और फूल-मालाओं से सजाया गया, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहरभर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन भी दिनभर सक्रिय और मुस्तैद नजर आया उप तहसील बोरदेही मे शाम के समय भक्तों के द्वारा शिव पार्वती बारात निकल गई महादेव पार्वती की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रही ग्राम समिति के द्वारा ढोल नगाड़े डीजे की धुन के साथ नगर मैं शिव बारात निकाली गई बच्चे क्या बूढ़े भी इस बारात में नाश्ते झूमते नजर आए नगर मे जगह-जगह पर शिव पार्वती की झांकियां की पूजा अर्चना करती दिखी महिलाएं सी न्यूज़ भारत जिला संवाददाता संदीप वाईकर बैतूल4
- आमला ब्लाक के लादी सारणी सड़क व तिरमूह गाँव में ग्रामीणों के द्वारा जन समस्या को लेकर चक्का जाम करने पर प्रशासन ने दर्ज की एफआई वापस लेने की मांग की कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने किया प्रदर्शन1
- 🔹प्रेम प्रसंग में महाराष्ट्र के युवक की निर्मम हत्या 🔹*एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते एक माह के भीतर जिले में हत्या की चौथी घटना* 🔹*प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर शव को परिजनों की सहायता से खेत में दफनाया* 🔹 *भैंसदेही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश –3आरोपी पुलिस की गिरफ्त में* 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की आम नागरिकों से विनम्र अपील* ➤ पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के निर्देशन में थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा महाराष्ट्र निवासी युवक की हत्या कर शव को खेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। ➤ *घटना का क्रमवार विवरण* 1️⃣ *संदिग्ध मोटरसाइकिल से शुरू हुई जांच* दिनांक 14.02.2026 को थाना भैंसदेही को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोडिया में एक मोटरसाइकिल बिना चालक के खड़ी है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मोटरसाइकिल क्रमांक MP-48-M-7850 विसराम साल्वे के घर के सामने खड़ी मिली। 2️⃣ *प्रारंभिक पूछताछ में विरोधाभास* विसराम साल्वे घर पर नहीं मिला। उसकी पत्नी सोनाय साल्वे से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि उसका पति बाहर गया है तथा पुत्री सुमित्रा सातनेर चली गई है। मोटरसाइकिल चालक के संबंध में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी एवं बार-बार बयान बदलती रही, जिससे संदेह गहराया। 3️⃣ *सच्चाई की परतें खुलीं* ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पुराने खेत की ओर पहुंची। हिकमत अमली से पूछताछ में सोनाय साल्वे ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चालक शिवम धुर्वे (निवासी महाराष्ट्र) उसकी पुत्री सुमित्रा से मिलने आया था। आपसी कहासुनी के बाद विसराम साल्वे, सोनाय साल्वे एवं सुमित्रा ने मिलकर शिवम के साथ मारपीट की। 4️⃣ *बेरहमी से हत्या* आरोपियों ने मृतक को थप्पड़ एवं मुक्कों से पीटा, उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए तथा उसे जंगल स्थित खेत में ले गए। वहां सुमित्रा के पिता विसराम साल्वे ने पत्थर पटककर एवं डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी। 5️⃣ *साक्ष्य मिटाने का प्रयास* दिनांक 13.02.2026 की सुबह आरोपियों ने खेत/जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया, ताकि अपराध छुपाया जा सके। 6️⃣ *उत्खनन एवं शव बरामदगी* एसडीएम भैंसदेही को सूचना देकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तहसीलदार एवं नगर परिषद टीम की उपस्थिति में उत्खनन कराया गया। वीडियोग्राफी के साथ कार्यवाही करते हुए लगभग 25–30 वर्षीय पुरुष का शव बरामद किया गया। शव को पीएम हेतु सीएचसी भैंसदेही की मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया। ➤ *अपराध पंजीबद्ध एवं गिरफ्तारी* दिनांक 15.02.2026 को शासन तर्फे उपनिरीक्षक रामप्रकाश कीर की रिपोर्ट पर थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 103(2), 326(बी), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मृतक – शिवम धुर्वे (निवासी महाराष्ट्र) विवेचना के दौरान निम्न आरोपियों को दिनांक 16.02.2026 को गिरफ्तार किया गया – *सुमित्रा मौसिक* *विसराम साल्वे (पिता)* *सोनाय साल्वे (माता)* आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ➤ *हत्या की वजह* * मृतक शिवम धुर्वे आरोपिया सुमित्रा मौसिक का परिचित था, तथा उसके पीछे पड़ा हुआ था एवं उस पर बुरी नियत रखता था। * सुमित्रा विवाहित थी एवं उसके दो बच्चों के साथ ग्राम सातनेर में रहती थी, उसका पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता था, जो जनवरी माह में घर लौट आया था। * मृतक द्वारा आरोपिया को लगातार परेशान किया जा रहा था एवं धमकाया जा रहा है। * इससे परेशान होकर सुमित्रा ने मृतक को दिनांक 13.02.2026 को अपने मायके ग्राम कौड़िया बुलाया। * दिनांक 13.02.2026 को ही माता-पिता के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर उसके हाथ पैर बांधकर उसे जंगल में स्थित खेत में ले गए जहां सुमित्रा मौसिक के पिता विसराम साल्वे द्वारा मृतक के सिर पर पत्थर पटककर एवं डंडों से मारकर हत्या कर दी गई। * साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से आरोपी विसराम साल्वे के खेत/जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया गया। * आरोपीगण द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ➤ *पुलिस की त्वरित कार्यवाही* * घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। * वैज्ञानिक साक्ष्य एवं तकनीकी आधार पर त्वरित जांच की गई। * 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा किया गया। ➤ *महत्वपूर्ण भूमिका* निरीक्षक राजेश सातनकर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उनि. रामप्रकाश कीर, उनि. प्रीति पाटिल, प्रआर. 175 परसराम, प्रआर. 22 छोटेलाल, आर. 490 नारायण जाट, आर. 683 नरेन्द्र ढोके, आर. 494 सनील उइके, आर. 600 सोनू कुमार, सैनिक 42 अमर चौहान, सायबर सेल आरक्षक राजेन्द्र धाडसे एवं दीपेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही। ➤ *विशेष टिप्पणी* *पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने बताया कि जिले में विगत एक माह के भीतर अवैध संबंध/प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की यह चौथी गंभीर घटना है, जो सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों के क्षरण की चिंताजनक स्थिति को दर्शाती है। ऐसे प्रकरणों में आवेश, सामाजिक दबाव एवं पारिवारिक विवाद के कारण लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं, जो अत्यंत गंभीर अपराध है।* ➤ *पुलिस अधीक्षक की अपील* *पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि—* * व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी संवाद एवं विधिक प्रक्रिया के माध्यम से करें। * किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में न लें। * सामाजिक, पारिवारिक या वैवाहिक विवाद की स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन से सहायता लें। * अवैध संबंधों एवं अनैतिक गतिविधियों से उत्पन्न विवादों को गंभीर अपराध में परिवर्तित होने से रोकने हेतु समाज के प्रबुद्धजन आगे आएं। * उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को ऐसे संवेदनशील मामलों में सतर्क निगरानी रखने, विवाद की प्रारंभिक सूचना पर ही हस्तक्षेप कर परामर्शात्मक कार्यवाही करने तथा अपराध की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।1