logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' थीम के अंतर्गत 12 जुलाई, 2026 को 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में इस महाअभियान के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि और जलवायु संतुलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान में जनपद पीलीभीत पुलिस ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया। इस महाअभियान का शुभारंभ पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक श्री सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण करके किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने छायादार, फलदार तथा पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। यह अभियान जनपद पीलीभीत के सभी पुलिस सर्किलों, थाना व चौकी परिसरों, पुलिस कार्यालयों, विभिन्न शाखाओं, पुलिस लाइन और पुलिस आवासीय परिसरों में भी बड़े स्तर पर चलाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने संदेश दिया कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। पीलीभीत पुलिस ने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और पौधों के संरक्षण का संकल्प लें।

1 hr ago
user_Pankaj gupta
Pankaj gupta
Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
dfa943ae-1543-4139-8ef7-ba620abc4d66

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' थीम के अंतर्गत 12 जुलाई, 2026 को 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में इस महाअभियान के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि और जलवायु संतुलन को बढ़ावा

30d99968-2e3b-40eb-a714-6933072080a5

देने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान में जनपद पीलीभीत पुलिस ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया। इस महाअभियान का शुभारंभ पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक श्री सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण करके किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने छायादार, फलदार तथा

7b284557-c188-492a-8150-e01b9a68552e

पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। यह अभियान जनपद पीलीभीत के सभी पुलिस सर्किलों, थाना व चौकी परिसरों, पुलिस कार्यालयों, विभिन्न शाखाओं, पुलिस लाइन और पुलिस आवासीय परिसरों में

b799ae2c-bd63-47a3-ba8a-d3c5f4687c8d

भी बड़े स्तर पर चलाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने संदेश दिया कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। पीलीभीत पुलिस ने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और पौधों के संरक्षण का संकल्प लें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत जिले में हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आज 32 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस मेगा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत माधौटांडा के मां गोमती उद्गम स्थल से की गई है। पूरे जिले में यह महाअभियान डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से गोमती नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया है। वहीं, डीएफओ भारत कुमार ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
    1
    पीलीभीत जिले में हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आज 32 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस मेगा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत माधौटांडा के मां गोमती उद्गम स्थल से की गई है। पूरे जिले में यह महाअभियान डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा है।

इस अभियान के माध्यम से गोमती नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया है। वहीं, डीएफओ भारत कुमार ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
    user_Sheeraz Malik
    Sheeraz Malik
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पीलीभीत के पूरनपुर नेशनल हाईवे पर चलते हुए एक ट्रक में अचानक आग लग गई।
    1
    पीलीभीत के पूरनपुर नेशनल हाईवे पर चलते हुए एक ट्रक में अचानक आग लग गई।
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पीलीभीत के पूरनपुर अंतर्गत बुढ़िया जिटौरिया ग्राम पंचायत में खेल मैदान में उपकरण नहीं लगाए जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान और पंचायत अधिकारी के विरुद्ध आईजीआरएस (IGRS) पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
    1
    पीलीभीत के पूरनपुर अंतर्गत बुढ़िया जिटौरिया ग्राम पंचायत में खेल मैदान में उपकरण नहीं लगाए जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान और पंचायत अधिकारी के विरुद्ध आईजीआरएस (IGRS) पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
    user_Bharat Public Samachar
    Bharat Public Samachar
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पीलीभीत में 12 जुलाई को एक विशाल मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत वन विभाग और अन्य 27 विभाग मिलकर एक ही दिन में 32,90,700 पौधों का रोपण करेंगे। वन एवं वन्यजीव प्रभाग, पीलीभीत की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जनपद को वर्ष 2026-27 के लिए कुल 40,02,700 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें से 7,12,000 पौधों का रोपण 5 जून को पहले ही किया जा चुका है। आगामी 12 जुलाई को वन विभाग द्वारा 1,15,000 और अन्य 27 विभागों द्वारा 31,75,700 पौधे लगाए जाएंगे, जिसके लिए पौधों की आपूर्ति और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस महाभियान का मुख्य कार्यक्रम माधोटांडा (पूरनपुर) स्थित गोमती उद्गम स्थल पर सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, टाइगर रिजर्व के अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त, पूरनपुर के ग्राम-रूपपुर फकीरे में आयोजित कार्यक्रम में बरेली मंडल के मंडलायुक्त भी वृक्षारोपण के लिए शामिल होंगे। इस विशेष अभियान के अंतर्गत गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा से लेकर शाहजहांपुर जनपद की सीमा तक 47 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में नदी के दोनों तटों पर बसी 16 ग्राम पंचायतों में 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने के लिए करीब 18 हजार लोग मिलकर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाएंगे। इस अभियान में गोमती मित्र, एनजीओ, युवा कल्याण विभाग के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।
    1
    पीलीभीत में 12 जुलाई को एक विशाल मेगा वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत वन विभाग और अन्य 27 विभाग मिलकर एक ही दिन में 32,90,700 पौधों का रोपण करेंगे। वन एवं वन्यजीव प्रभाग, पीलीभीत की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जनपद को वर्ष 2026-27 के लिए कुल 40,02,700 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें से 7,12,000 पौधों का रोपण 5 जून को पहले ही किया जा चुका है। आगामी 12 जुलाई को वन विभाग द्वारा 1,15,000 और अन्य 27 विभागों द्वारा 31,75,700 पौधे लगाए जाएंगे, जिसके लिए पौधों की आपूर्ति और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस महाभियान का मुख्य कार्यक्रम माधोटांडा (पूरनपुर) स्थित गोमती उद्गम स्थल पर सुबह 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, टाइगर रिजर्व के अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त, पूरनपुर के ग्राम-रूपपुर फकीरे में आयोजित कार्यक्रम में बरेली मंडल के मंडलायुक्त भी वृक्षारोपण के लिए शामिल होंगे।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा से लेकर शाहजहांपुर जनपद की सीमा तक 47 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में नदी के दोनों तटों पर बसी 16 ग्राम पंचायतों में 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने के लिए करीब 18 हजार लोग मिलकर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाएंगे। इस अभियान में गोमती मित्र, एनजीओ, युवा कल्याण विभाग के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया में ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ ने मिलकर पौधारोपण किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से इन पौधों की जिम्मेदारी से देखभाल करने की अपील की।
    1
    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया में ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ ने मिलकर पौधारोपण किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से इन पौधों की जिम्मेदारी से देखभाल करने की अपील की।
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया में बारिश की वजह से सड़क की हालत इतनी बदतर हो जाती है कि यहाँ से पैदल निकलना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। सड़क की इस खराब स्थिति को लेकर जब स्थानीय लोगों ने प्रधान जी से शिकायत की, तो उन्होंने इसे पूरी तरह अनसुना कर दिया। इसके बाद जब विधायक जी से गुहार लगाई गई, तो उन्होंने भी सीधे तौर पर कह दिया कि 'यह काम मेरा नहीं है'। जनप्रतिनिधियों के इस रवैये पर तीखा तंज कसते हुए ग्रामीणों का कहना है कि 'यह है हमारे गांव का विकास'।
    1
    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया में बारिश की वजह से सड़क की हालत इतनी बदतर हो जाती है कि यहाँ से पैदल निकलना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। सड़क की इस खराब स्थिति को लेकर जब स्थानीय लोगों ने प्रधान जी से शिकायत की, तो उन्होंने इसे पूरी तरह अनसुना कर दिया। इसके बाद जब विधायक जी से गुहार लगाई गई, तो उन्होंने भी सीधे तौर पर कह दिया कि 'यह काम मेरा नहीं है'। जनप्रतिनिधियों के इस रवैये पर तीखा तंज कसते हुए ग्रामीणों का कहना है कि 'यह है हमारे गांव का विकास'।
    user_Azad
    Azad
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लोगों ने राजनीति और जनता की राय को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। इस आवाज़ को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट किया गया है कि वीडियो में व्यक्त किए गए विचार केवल बोलने वाले व्यक्ति के निजी मत हैं और इसका उद्देश्य किसी दावे की पुष्टि करना नहीं, बल्कि सिर्फ जनमत को दर्शाना है। दर्शकों से पूरा वीडियो देखने और कमेंट में अपनी राय बताने का आग्रह किया गया है, ताकि अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव तथा राजनीति पर जनता की वास्तविक राय जानी जा सके।
    1
    उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लोगों ने राजनीति और जनता की राय को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। इस आवाज़ को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट किया गया है कि वीडियो में व्यक्त किए गए विचार केवल बोलने वाले व्यक्ति के निजी मत हैं और इसका उद्देश्य किसी दावे की पुष्टि करना नहीं, बल्कि सिर्फ जनमत को दर्शाना है। दर्शकों से पूरा वीडियो देखने और कमेंट में अपनी राय बताने का आग्रह किया गया है, ताकि अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव तथा राजनीति पर जनता की वास्तविक राय जानी जा सके।
    user_Bharat Public Samachar
    Bharat Public Samachar
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पीलीभीत जिले के दियोरिया कला क्षेत्र में बरखेड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत बढ़ेपुरा ता कुसुमा में पिछले पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की पोल खुल गई है। बारिश होते ही गांव की गलियों की हकीकत सामने आ गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़कों पर फैले कीचड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वीडियो के जरिए ग्रामीणों ने धरातल पर कराए गए विकास कार्यों की वास्तविक सच्चाई उजागर की है। सरकारी दावों में पिछले पांच वर्षों के दौरान नाली और खड़ंजे के नाम पर लाखों रुपए का खर्च दर्शाया गया है, लेकिन धरातल पर इसकी हकीकत बिल्कुल विपरीत है। अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर पांच साल में नाली-खड़ंजे के नाम पर गांव में खर्च किया गया लाखों रुपया कहां लगाया गया है। गलियों में फैले इस भारी कीचड़ की वजह से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    पीलीभीत जिले के दियोरिया कला क्षेत्र में बरखेड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत बढ़ेपुरा ता कुसुमा में पिछले पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की पोल खुल गई है। बारिश होते ही गांव की गलियों की हकीकत सामने आ गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़कों पर फैले कीचड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस वीडियो के जरिए ग्रामीणों ने धरातल पर कराए गए विकास कार्यों की वास्तविक सच्चाई उजागर की है।

सरकारी दावों में पिछले पांच वर्षों के दौरान नाली और खड़ंजे के नाम पर लाखों रुपए का खर्च दर्शाया गया है, लेकिन धरातल पर इसकी हकीकत बिल्कुल विपरीत है। अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर पांच साल में नाली-खड़ंजे के नाम पर गांव में खर्च किया गया लाखों रुपया कहां लगाया गया है। गलियों में फैले इस भारी कीचड़ की वजह से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Arvind Kumar maurya Patrakaar
    Arvind Kumar maurya Patrakaar
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.