रूपवास: नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, निकाला गया फ्लैग मार्च,,, रूपवास में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। चुनाव से पहले कानून व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया। रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार,वृताधिकारी रोहित श्रीवास्तव और थाना अधिकारी विनोद मीणा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने और किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार से दूर रहने को कहा। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने, धमकाने या बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने का आह्वान किया।
रूपवास: नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, निकाला गया फ्लैग मार्च,,, रूपवास में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। चुनाव से पहले कानून व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया। रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार,वृताधिकारी रोहित श्रीवास्तव और थाना अधिकारी विनोद मीणा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने और किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार से दूर रहने को कहा। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने, धमकाने या बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने का आह्वान किया।
- रूपवास: नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, निकाला गया फ्लैग मार्च,,, रूपवास में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। चुनाव से पहले कानून व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया। रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार,वृताधिकारी रोहित श्रीवास्तव और थाना अधिकारी विनोद मीणा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने और किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार से दूर रहने को कहा। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने, धमकाने या बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने का आह्वान किया।1
- खेरागढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, 101 शिकायतें प्राप्तकेवल 11 शिकायत का ही हो सका मौके पर निस्तारण खेरागढ़। तहसील खेरागढ़ में शनिवार को जिलाधिकारी आगरा श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत कीं। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण करने के बजाय मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लेखपालों को प्रतिदिन गांव में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने तथा प्राप्त जनशिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनें, ताकि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान की कार्रवाई की गई।1
- बाड़ी बाड़ी में कांग्रेस का रोड़ शो, वार्ड 29 के प्रत्याशी विष्णु सिंघल के कार्यालय का उद्घाटन बाड़ी बाड़ी में कांग्रेस का रोड़ शो, वार्ड 29 के प्रत्याशी विष्णु सिंघल के कार्यालय का उद्घाटन, विधायक रोहित बोहरा और जिलाध्यक्ष संजय जाटव रहे मौजूद, इसके बाद देखी होद के पानी भराव की समस्या, रोहित बोहरा ने दिया संदेश,बोर्ड बना तो होगा स्थायी समाधान, हर वर्ष पानी निकासी हो होता है टेंडर, रोड़ शो निकाला गया शहर के मुख्य बाजार से, बसेड़ी रोड़ कांग्रेस कार्यालय पर हुई कांग्रेस की बैठक, सभी वार्ड प्रत्याशियों को दिया जनता तक पहुचने का संदेश, बैठक में शामिल हुए जिलेभर के कांग्रेसी।3
- 🚨 आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा! ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, पहिए के नीचे आई महिला की मौके पर मौत 💥 सिकंदरपुर में चीख-पुकार से दहला हाईवे! बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौके का मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह ⚠️ पीछे से आया ट्रक और उजड़ गया परिवार! पति के साथ बाइक पर जा रही महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम 🔴 हाईवे पर मौत का तांडव! बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पहिए के नीचे सिर आने से महिला की मौत 🚨 सैंया के परिवार पर टूटा कहर! रिश्तेदार को अस्पताल देखकर लौट रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत 💔 पति के साथ बाइक पर निकली गुड्डी फिर घर नहीं पहुंची! ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम ⚠️ एक घंटे तक हाईवे पर लगा रहा जाम! महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका यातायात, पुलिस ने समझाकर खुलवाया रास्ता 🔴 देवोत्थान पर बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं! मां की दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम 💥 इटोरा से लौटते वक्त हादसे ने छीनी जिंदगी! सिकंदरपुर के पास ट्रक ने बाइक को रौंदा, महिला की मौके पर मौत 🚨 आगरा-ग्वालियर हाईवे बना खूनी सड़क! पति-पत्नी बाइक से लौट रहे थे, पीछे से आए ट्रक ने महिला को कुचला ⚠️ गुड्डी की मौत से गांव में पसरा मातम! दो बेटों और दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया, बेटी की शादी की तैयारियों पर भी लगा ग्रहण1
- नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस का सख्त सुरक्षा प्लान मुख्य बाजारों से गली-मोहल्लों तक फ्लैग मार्च, पोलिंग बूथों का किया भौतिक निरीक्षण असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश—चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई जिले में आगामी 09 एवं 11 सितंबर को होने वाले 07 नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड पर कर दिया है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा कायम करने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लेग मार्च किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्री श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में आज पुलिस टीमों ने विभिन्न चुनावी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों, गली-मोहल्लों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल एवं वाहनों के माध्यम से फ्लैग मार्च कर पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी मौजूदगी का प्रदर्शन किया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया, वहीं असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भय का वातावरण बनाने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न पोलिंग बूथों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान बूथों के आसपास के क्षेत्र, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर अतिरिक्त निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग एवं प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। चुनावी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की संभावना वाले व्यक्तियों पर भी पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस द्वारा रूट डॉमिनेशन, प्रभावी गश्त एवं फील्ड इंटेलिजेंस को मजबूत करते हुए किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को सक्रिय रखा गया है।आमजन से अपील की है कि किसी भी दबाव, भय अथवा प्रलोभन में आए बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराना धौलपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने, मतदाताओं को प्रभावित करने, धमकाने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।4
- नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस का सख्त सुरक्षा प्लान मुख्य बाजारों से गली-मोहल्लों तक फ्लैग मार्च, पोलिंग बूथों का किया भौतिक निरीक्षण असामाजिक तत्वों को चेतावनी, चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई धौलपुर। जिले में आगामी 9 एवं 11 सितंबर को होने वाले सात नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड पर कर दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए पुलिस की ओर से चुनावी क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं एडीएफ बाड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में रविवार को पुलिस टीमों ने विभिन्न चुनावी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जवानों ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों, गली-मोहल्लों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल और वाहनों के माध्यम से फ्लैग मार्च कर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भय का माहौल बनाने या चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण पुलिस टीमों ने विभिन्न पोलिंग बूथों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान बूथों के आसपास के क्षेत्र, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, पहुंच मार्ग तथा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त निगरानी और नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था की है। संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर चुनावी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की संभावना वाले व्यक्तियों पर पुलिस की विशेष नजर है। रूट डॉमिनेशन, प्रभावी गश्त और फील्ड इंटेलिजेंस को मजबूत किया गया है। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को भी सक्रिय रखा गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी दबाव, भय अथवा प्रलोभन में आए बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना धौलपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने, मतदाताओं को प्रभावित करने, धमकाने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- एत्मादपुर के यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे UGC को लेकर बैठक शुरू, पुलिस फोर्स मौके पर एत्मादपुर के यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे UGC को लेकर बैठक शुरू, पुलिस फोर्स मौके पर1
- रूपवास: नगर निकाय चुनाव से पहले कलेक्टर, SP और SDM ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण,,, रूपवास। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर कमर चौधरी, SP राजेश मीणा और उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार ने रविवार को रूपवास क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बारिश के कारण कुछ मतदान केंद्रों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई थी, जिसका अधिकारियों ने मौके पर अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर और SP ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और चुनाव से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस निरीक्षण के दौरान CO रोहित श्रीवास्तव, SDM दिनेश कुमार और थानाधिकारी विनोद मीणा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।1