ट्यूबवेल के पानी व पैसों के विवाद में दो भाइयों में मारपीट, तीन घायल फतेहाबाद : थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में मंगलवार को दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष से पातीराम पुत्र अतर सिंह और उनकी पत्नी सुनैना घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से बिपासा पत्नी धर्मेंद्र को चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया और पुलिस को सूचना दी। पातीराम पक्ष का आरोप है कि वह खेत में फसल की बुआई के लिए ट्यूबवेल से पानी मांगने गए थे। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने पानी देने से मना कर दिया, जिस पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र का कहना है कि उनके पिता अतर सिंह का किसी व्यक्ति से पैसों का लेनदेन चल रहा था। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति पैसा पातीराम को दे गया, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना निबोहरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- फतेहाबाद ब्रेकिंग ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी भीषण आग, आग लगने से उठा धुएं गुबार से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की आशंका, गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख, स्थानीय लोग बाल्टियों से आग बुझाने में जुटे, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना पुलिस भी मौके पहुंची थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांधी चौक का मामला।1
- कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण किया तथा भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिससे माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया। आयोजकों ने बताया कि राम कथा और 1108 कुण्डीय यज्ञ का यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के लिए किया जा रहा है। कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।1
- फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। #Firozabad #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #Ramgarh #SadakHadsa 🚨1
- फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम सुजालपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर उसके शव को दीवार के नीचे दबाया गया है।1
- हरियाणवी सिंगर सुषमा चौधरी 11 मार्च को सिरसागंज मेला तीज महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगी। इस महोत्सव में कशिश चौधरी, जस्सी गिल, बब्बल राय और रुचिका जांगिड़ जैसे प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह महोत्सव 6 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा1
- Post by Akash Rathore7
- स्वच्छता का संकल्प साकार 100 प्रतिशत ओडीएफ प्लस बना उत्तर प्रदेश।1
- वायरल वीडियो ढोंगी बाबा की पुलिस के सामने ही हुई जम कर पिटाई वीडियो वायरल मथुरा थाना जैंत इलाके के बाटी गांव का1