Shuru
Apke Nagar Ki App…
कम्युनिटी हॉल, मऊ में आयोजित जिला सहकारी बैंक लि. मऊ के ‘चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन’ में वक्तव्य
RISHI RAI
कम्युनिटी हॉल, मऊ में आयोजित जिला सहकारी बैंक लि. मऊ के ‘चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन’ में वक्तव्य
More news from Mau and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- आजमगढ़ l पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह इंस्टाग्राम पर फर्जी शॉपिंग पेज बनाकर देशभर के भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहा था। घटना का विवरण और शिकायत मामले का खुलासा तब हुआ जब गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली एक युवती ने 9 मार्च, 2026 को एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखकर उसने सामान ऑर्डर किया था, लेकिन भुगतान के बाद उसे कोई सामान नहीं मिला और आरोपियों ने उससे संपर्क तोड़ लिया। गिरोह की कार्यप्रणाली पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा था: फर्जी इंस्टाग्राम पेज: आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर आकर्षक और विश्वसनीय दिखने वाले फर्जी शॉपिंग पेज बना रखे थे। लुभावने विज्ञापन: महंगे और अच्छे उत्पादों को बहुत कम कीमतों पर देने का विज्ञापन पोस्ट किया जाता था। एडवांस पेमेंट: जैसे ही कोई ग्राहक संपर्क करता, उसे विश्वास में लेकर क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से पूरा पैसा या एडवांस भुगतान करा लिया जाता था। डमी पार्सल: विश्वास दिलाने के लिए ये लोग खाली या डमी पार्सल पैकेट का भी इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण पुलिस ने घेराबंदी कर निम्नलिखित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है: अवन राजभर (उम्र 22 वर्ष) प्रियांशू यादव (उम्र 19 वर्ष) बरामदगी का विवरण गिरफ्तार आरोपियों के पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त होने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है: मोबाइल: 04 एंड्रायड स्मार्टफोन नकदी: 550 रुपये नकद बैंकिंग दस्तावेज: 13 बैंक पासबुक, 01 चेकबुक, 05 एटीएम कार्ड कनेक्टिविटी: 09 सिम कार्ड पैकेजिंग सामग्री: 30 डमी पार्सल पैकेट और अन्य पैकेजिंग सामान पुलिस का संदेश और सावधानी आजमगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अनजान पेजों से खरीदारी करते समय सावधानी बरतें1
- बिल्थरारोड के C.M.B. इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस पर मेधावी छात्र सम्मानित। बेल्थरारोड: नगर स्थित C.M.B. इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को वार्षिक परिणाम दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सिटी ब्रांच और मेन ब्रांच के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय कम समय में ही विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां के शिक्षक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता सिंह ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों की कड़ी मेहनत, छात्रों के अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारयुक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करते रहें और अपने विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।1
- Post by Anand journalist1
- आजमगढ़, 24 मार्च 2026। पुलिस कर्मियों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में एचआईवी/एड्स विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने की। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग एवं दिशा यूनिट, मऊ से आए विशेषज्ञों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारणों, लक्षणों तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि सही जानकारी और जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। किसी भी प्रकार के संदेह की स्थिति में समय पर जांच कराना आवश्यक है, ताकि उपचार समय रहते शुरू किया जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस कर्मी अक्सर तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं, ऐसे में उनके लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कर्मियों से अपील की कि वे इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ उठाएं और स्वयं के साथ-साथ समाज को भी जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस कर्मियों के प्रश्नों का विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। इस पहल की विभाग में सराहना की जा रही है, क्योंकि यह न केवल कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण में सहायक है, बल्कि समाज में भी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।1
- महिला अपनी ही जमीन पर हक पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर बाराबंकी जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में जमीन कब्जेदारी को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी ही जमीन पर हक पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन उनके नाम खतौनी में दर्ज होने के बावजूद दबंग विपक्षियों ने उस पर अवैध कब्जा कर रखा है और प्रशासन से शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के छुल्हा गांव का है। पीड़िता सरोज कश्यप का कहना है कि उनकी कृषि भूमि उनके नाम दर्ज है, लेकिन हाज़िहार गांव के कुछ लोगों ने उस पर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, जब भी वह अपनी जमीन पर खेती करने या कब्जा हटाने की बात करती हैं, तो विपक्षी पक्ष उग्र हो जाता है और गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाता है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनकी जमीन पर जबरन फसल भी बो दी है। जब उनकी बेटी खेत पर खेती करने पहुंची तो विपक्षी महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं और विवाद बढ़ गया। पीड़िता का यह भी कहना है कि विपक्षी पक्ष की महिलाएं—पत्नी और बेटियां—डंडा लेकर मौके पर पहुंच जाती हैं और डराने-धमकाने का प्रयास करती हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह पूरा घटनाक्रम साफ तौर पर देखा जा सकता है। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में पहले भी दोनों पक्षों के बीच सुलह हुआ था, जिसमें यह तय हुआ था कि आगे केवल वही पक्ष खेती करेगा, जिसके नाम जमीन कागजों में दर्ज है। लेकिन सुलह के बावजूद विपक्षियों ने समझौते को दरकिनार करते हुए फिर से जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक राम सिंह, हंसराज, बृजेश, राम सिंह और सावित्री समेत कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज किया गया था, लेकिन इसके बावजूद आज तक जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने न्याय के लिए कई बार प्रशासन और अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। एक ओर प्रदेश सरकार अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीन के कागज और खतौनी में नाम होने के बावजूद वह अपनी ही जमीन से वंचित हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। न्याय न मिलने से हताश पीड़िता ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो वह अपने खेत के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को उनका हक दिलाने के लिए ठोस कदम उठाता है।2
- Post by RISHI RAI1