Shuru
Apke Nagar Ki App…
shivpuri samachar: एलएनटी के वृक्षारोपण पर पंचायत का फर्जी भुगतान, शहीद की समाधि पर उठे सवाल जिले की ग्राम पंचायत खौंरघार (खरईभाट) में शहीद अमर जवान की समाधि से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया है। आरोप है कि प्राइवेट एलएनटी कंपनी द्वारा शहीद की समाधि स्थल पर वृक्षारोपण कराया गया था, लेकिन ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने उसी कार्य पर फर्जी तरीके से राशि आहरित कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक, एलएनटी कंपनी ने अपने स्तर पर पेड़-पौधे लगाकर शहीद स्थल को विकसित करने की पहल की थी। इसके बावजूद पंचायत द्वारा कोई अलग कार्य न कराने के बावजूद भुगतान निकाल लिया गया। इस मामले में सरपंच मलखान सिंह जाटव और सचिव पहलवान सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
DRM INDIA NEWS TV
shivpuri samachar: एलएनटी के वृक्षारोपण पर पंचायत का फर्जी भुगतान, शहीद की समाधि पर उठे सवाल जिले की ग्राम पंचायत खौंरघार (खरईभाट) में शहीद अमर जवान की समाधि से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर आक्रोश पैदा कर दिया है। आरोप है कि प्राइवेट एलएनटी कंपनी द्वारा शहीद की समाधि स्थल पर वृक्षारोपण कराया गया था, लेकिन ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने उसी कार्य पर फर्जी तरीके से राशि आहरित कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक, एलएनटी कंपनी ने अपने स्तर पर पेड़-पौधे लगाकर शहीद स्थल को विकसित करने की पहल की थी। इसके बावजूद पंचायत द्वारा कोई अलग कार्य न कराने के बावजूद भुगतान निकाल लिया गया। इस मामले में सरपंच मलखान सिंह जाटव और सचिव पहलवान सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिवपुरी शहर के वार्ड 36 के निवासी गंदगी और सड़क की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे झिंगुरा कॉलोनी के रहवासियों ने गली में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर को जनसुनवाई में शिकायत सौंपी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार वार्ड पार्षद से शिकायत की, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। पार्षद द्वारा फाइल स्वीकृत और टेंडर होने की बात कही गई, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद ने वोट न मिलने का हवाला देकर काम में रुचि नहीं दिखाई। वार्डवासियों ने कलेक्टर और नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बारिश से पहले गली में सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके और आमजन को परेशानी न झेलनी पड़े।3
- भंवरगढ़ थाने में सीएलजी बैठक, कानून व्यवस्था व साइबर अपराध पर चर्चा जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली थाना भंवरगढ़ में थानाधिकारी गोपीलाल आर्य की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित हुई। इसमें पुलिस मित्र व सुरक्षा सखी भी शामिल रहे। बैठक में कानून व्यवस्था, साइबर अपराध, ऑपरेशन गरिमा और सजग पड़ोसी अभियान पर विस्तार से जानकारी दी गई। थानाधिकारी ने ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की। सदस्यों ने हाट बाजार व्यवस्था सुधारने और रात्रि गश्त बढ़ाने के सुझाव दिए। थानाधिकारी ने सभी सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में लियाकत हुसैन, जगदीश शर्मा, पंकज गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- Nagar Parishad bairad ward kramank 4 wali Gali mein aane jaane mein pani bharane ke liye mahilaon ko a rahi hai samasya a rahi hai1
- खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से रिपोर्ट: जितेन्द्र शाक्य डिगवास गांव में देर रात संदिग्ध लोगों का हमला, ग्रामीणों ने खदेड़ा मगरौनी से लगे ग्राम डिगवास में बीती रात करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनजान गाड़ी में सवार कुछ लोग गांव में पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, गाड़ी में सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने अचानक हमला कर दिया। हमले के जवाब में गांव के लोगों ने भी हिम्मत दिखाते हुए ईंट-पत्थरों से जवाबी कार्रवाई की। ग्रामीणों के एकजुट प्रतिरोध को देखकर बाहरी लोग मौके से भाग खड़े हुए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- शिवपुरी- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता हेतु पूरे प्रदेश भर मे अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरीअमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले में अभियान के अंतर्गत दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिये समझाइस दी जा रही है। इसी क्रम मेअभियान के तारतम्य में आज दिनांक 28/04/2026 को यातायात पुलिस द्वारा GK हेरिटेज स्कूल में यातायात पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें हेलमेट के महत्व के बारे में बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं बच्चों को यातायात नियम संबंधी शपथ भी दिलाई गई।2
- आज नगर परिषद मगरोनी में मुख्य बाजार सभी नालियों की साफ सफाई और आने वाले समय में बीमारी ना फैले उसके लिए दवाई डालने का काम शुरू किया गया है संवाददाता विपिन कुमार मंगल की रिपोर्ट1
- जानकारी बुधवार दोपहर 12 बजे मिली ढिकवानी गांव के अनिकट में मृत पशु के अवशेष मिलने से पानी गंभीर रूप से दूषित हो गया है, जिससे पशुओं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। हजारों पशु इसी जल स्रोत पर निर्भर हैं, जबकि पानी की कमी से कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी, सड़ांध और गाद भराव से जल स्रोत की स्थिति बदतर हो गई है। पंचायत को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई, डी-सिल्टिंग, जल जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।1
- धरखेड़ा में जमीन को लेकर बवाल सीमांकन करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, भाजपा नेता और सरपंच पर आरोप करैरा : शिवपुरी जिले के धरखेड़ा गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब लीज प्रक्रिया के तहत सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को गांव से खदेड़ दिया ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने पुरखों के जमाने से इस जमीन पर खेती करते आ रहे हैं उनके पास वर्षों से पर्चियां भी कटती रही हैं, ऐसे में अचानक सीमांकन कर उन्हें हटाने का प्रयास उनके साथ अन्याय है किसानों ने कहा अगर उनकी जमीन ही छिन जाएगी तो वे अपने परिवार और बच्चों का पालन-पोषण कैसे करेंगे ग्रामीणों ने भाजपा नेता संदीप माहेश्वरी और गांव के सरपंच पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि बिना सहमति और जानकारी के यह कार्रवाई की जा रही है ग्रामीणों ने यह भी कहा कि एक तरफ सरकार आदिवासी और किसानों के हित में योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें उनकी पुश्तैनी जमीन से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.!!1
- घटना मगरौनी चौकी की है जहां पर एक अज्ञात तम तम दुर्घटनाग्रस्त रखी हुई है1