logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीनमाल का विकास सिर्फ नाम का जगह जगह पर लापरवाही देखने को मिलेगी

2 hrs ago
user_शाहजी मोबाइल सर्विस
शाहजी मोबाइल सर्विस
Mobile Phone Shop भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
2 hrs ago

भीनमाल का विकास सिर्फ नाम का जगह जगह पर लापरवाही देखने को मिलेगी

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | भीनमाल से बड़ी लापरवाही उजागर भीनमाल: शहर की नगर पालिका की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर का सबसे व्यस्त इलाका महावीर चौराहा आज बदहाली का शिकार बना हुआ है। महावीर चौराहा पर शाहजी मोबाइल के सामने एक बड़ा नाला खुले में छोड़ दिया गया है, जिससे आमजन की जान को सीधा खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन बने हुए हैं। शहरवासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि नगरपालिका भीनमाल केवल वसूली तक सीमित होकर रह गई है, जबकि शहरभर में कई स्थानों पर बड़े-बड़े नाले गंदगी से भरे पड़े हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इतना ही नहीं, नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि नगरपालिका की मिलीभगत और मौन स्वीकृति से शहर के सैकड़ों स्थानों पर अव्यवस्थाएं धड़ल्ले से जारी हैं। 👉 अब सवाल यह उठता है कि क्या नगरपालिका किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है? 📢 प्रशासन से मांग: स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करते हुए खुले नालों को ढकने, सफाई व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    2
    🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ | भीनमाल से बड़ी लापरवाही उजागर
भीनमाल: शहर की नगर पालिका की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर का सबसे व्यस्त इलाका महावीर चौराहा आज बदहाली का शिकार बना हुआ है।
महावीर चौराहा पर शाहजी मोबाइल के सामने एक बड़ा नाला खुले में छोड़ दिया गया है, जिससे आमजन की जान को सीधा खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन बने हुए हैं।
शहरवासियों में इस लापरवाही को लेकर भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि नगरपालिका भीनमाल केवल वसूली तक सीमित होकर रह गई है, जबकि शहरभर में कई स्थानों पर बड़े-बड़े नाले गंदगी से भरे पड़े हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
इतना ही नहीं, नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि नगरपालिका की मिलीभगत और मौन स्वीकृति से शहर के सैकड़ों स्थानों पर अव्यवस्थाएं धड़ल्ले से जारी हैं।
👉 अब सवाल यह उठता है कि
क्या नगरपालिका किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है?
📢 प्रशासन से मांग:
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करते हुए खुले नालों को ढकने, सफाई व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Views18 rajasthan
    Views18 rajasthan
    Local News Reporter भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by शाहजी मोबाइल सर्विस
    1
    Post by शाहजी मोबाइल सर्विस
    user_शाहजी मोबाइल सर्विस
    शाहजी मोबाइल सर्विस
    Mobile Phone Shop भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मंडार पुलिस ने शनिवार देर शाम नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी गाड़ी से करीब 6 किलो से अधिक सोने के आभूषण बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद आभूषणों के संबंध में कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने सामग्री को जब्त कर लिया। सीआई प्रवीण आचार्य ने बताया कि शनिवार शाम को टोल नाके के पास एएसआई नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान रेवदर की ओर से आ रही टाटा नेक्सन कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार तीनों व्यक्ति घबराए हुए नजर आए, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और गहन जांच शुरू की गई। तलाशी के दौरान गाड़ी में रखे थैलों में प्लास्टिक के 13 डिब्बे मिले। डिब्बों को खोलने पर उनमें सोने के आभूषण अंगूठियां, टॉप्स, मंगलसूत्र और चेन आदि भरे हुए पाए गए। पुलिस ने जब इन आभूषणों के बिल व दस्तावेज मांगे तो कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों चालक मोहनलाल पुत्र गोवाराम रबारी निवासी साइन सिटी अहमदाबाद सहित सेल्समैन दिलीप कुमार पुत्र रतीलाल घांची निवासी मोहब्बत नगर हाल अहमदाबाद और सुरेश कुमार पुत्र शंकरलाल घांची निवासी मोहब्बत नगर हाल अहमदाबाद को शांति भंग में गिरफ्तार कर थाने लाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने देर रात तक जब्त आभूषणों का वजन करवाया । आभूषणों का कुल वजन 6 किलो 319 ग्राम है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये की है । 24 मार्च से सप्लाई पर थे निकले प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुद को ज्वेलर्स व्यवसाय से जुड़ा बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे 24 मार्च को अहमदाबाद से आभूषणों की सप्लाई के लिए निकले थे और उदयपुर, चारभुजा, कांकरोली, सिरोही व आबूरोड होते हुए वापस गुजरात लौट रहे थे।
    1
    मंडार पुलिस ने शनिवार देर शाम नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी गाड़ी से करीब 6 किलो से अधिक सोने के आभूषण बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद आभूषणों के संबंध में कोई बिल या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने सामग्री को जब्त कर लिया।
सीआई प्रवीण आचार्य ने बताया कि शनिवार शाम को टोल नाके के पास एएसआई नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान रेवदर की ओर से आ रही टाटा नेक्सन कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार तीनों व्यक्ति घबराए हुए नजर आए, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और गहन जांच शुरू की गई।
तलाशी के दौरान गाड़ी में रखे थैलों में प्लास्टिक के 13 डिब्बे मिले। डिब्बों को खोलने पर उनमें सोने के आभूषण अंगूठियां, टॉप्स, मंगलसूत्र और चेन आदि भरे हुए पाए गए। पुलिस ने जब इन आभूषणों के बिल व दस्तावेज मांगे तो कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों चालक मोहनलाल पुत्र गोवाराम रबारी निवासी साइन सिटी अहमदाबाद सहित सेल्समैन दिलीप कुमार पुत्र रतीलाल घांची निवासी मोहब्बत नगर हाल अहमदाबाद और सुरेश कुमार पुत्र शंकरलाल घांची निवासी मोहब्बत नगर हाल अहमदाबाद को शांति भंग में गिरफ्तार कर थाने लाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने देर रात तक जब्त आभूषणों का वजन करवाया । आभूषणों का कुल वजन 6 किलो 319 ग्राम है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये की है ।
24 मार्च से सप्लाई पर थे निकले
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुद को ज्वेलर्स व्यवसाय से जुड़ा बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे 24 मार्च को अहमदाबाद से आभूषणों की सप्लाई के लिए निकले थे और उदयपुर, चारभुजा, कांकरोली, सिरोही व आबूरोड होते हुए वापस गुजरात लौट रहे थे।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा-जोराराम कुमावत* *मुख्य सचेतक एवं लोकतंत्र सेनानी जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभवो को किया साझा* *लोकतंत्र सेनानी संघ-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का हुआ आयोजन* *लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के संघर्षों को किया याद* जालोर 29 मार्च। जालोर शहर स्थित नंदीश्वरदीप जैन तीर्थ परिसर में रविवार को लोकतंत्र सेनानी-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्य के पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1975 में देश में लागू हुई आपातकाल के दौरान उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे एवं प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई थी लेकिन ऐसे कठिन समय में भी लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संघर्ष को जारी रखा और लोकतंत्र की ज्योति को प्रज्वलित रखा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा एवं उनका समर्पण और त्याग आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि अधिनियम के तहत लोकतंत्र सेनानियों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन और 4 हजार रुपये की मासिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं लोकतंत्र सेनानी जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभव को साझा करते हुए आपातकाल के विरुद्ध लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा के यज्ञ रूप में याद करने की बात कही। कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सिविल लाइन्स विधायक, जयपुर गोपाल शर्मा ने भी संबोधित करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल्यों, परम्परा, आपातकाल के प्रभाव और नागरिक स्वतंत्रता पर विचार व्यक्त किए। लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन व्यास ने आपातकाल के दिनों को याद करते हुए लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, लोकतंत्र को बचाने के लिए किए प्रयासों के वृतांत और अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी कैलाश सोनी, बंशीसिंह चौहान, गेनाराम मेघवाल, हरिशंकर राजपुरोहित, भगाराम सुथार, सूरजप्रकाश व्यास, श्रीमती मिश्री बाई पत्नी लोकतंत्र सेनानी स्व. चम्पालाल मुणोत, रवि सोलंकी, दीपसिंह धनानी, महेन्द्र मुणोत, सुरेश सोलंकी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    *लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा-जोराराम कुमावत*
*मुख्य सचेतक एवं लोकतंत्र सेनानी जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभवो को किया साझा*
*लोकतंत्र सेनानी संघ-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का हुआ आयोजन*
*लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के संघर्षों को किया याद*
जालोर 29 मार्च। जालोर शहर स्थित नंदीश्वरदीप जैन तीर्थ परिसर में रविवार को लोकतंत्र सेनानी-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का आयोजन किया गया।
राज्य के पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1975 में देश में लागू हुई आपातकाल के दौरान उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे एवं प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई थी लेकिन ऐसे कठिन समय में भी लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संघर्ष को जारी रखा और लोकतंत्र की ज्योति को प्रज्वलित रखा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा एवं उनका समर्पण और त्याग आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि अधिनियम के तहत लोकतंत्र सेनानियों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन और 4 हजार रुपये की मासिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं लोकतंत्र सेनानी जोगेश्वर गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभव को साझा करते हुए आपातकाल के विरुद्ध लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा के यज्ञ रूप में याद करने की बात कही।
कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सिविल लाइन्स विधायक, जयपुर गोपाल शर्मा ने भी संबोधित करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल्यों, परम्परा, आपातकाल के प्रभाव और नागरिक स्वतंत्रता पर विचार व्यक्त किए।
लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन व्यास ने आपातकाल के दिनों को याद करते हुए लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, लोकतंत्र को बचाने के लिए किए प्रयासों के वृतांत और अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी कैलाश सोनी, बंशीसिंह चौहान, गेनाराम मेघवाल, हरिशंकर राजपुरोहित, भगाराम सुथार, सूरजप्रकाश व्यास, श्रीमती मिश्री बाई पत्नी लोकतंत्र सेनानी स्व. चम्पालाल मुणोत, रवि सोलंकी, दीपसिंह धनानी, महेन्द्र मुणोत, सुरेश सोलंकी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बालोतरा जिले के डाबली गांव में श्री गोगा महाराज, चेहर माता जी ओर जुझार जी महाराज के नवीन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ ।इस कार्य कर्म में बहुसंख्य लोगों ने भाग लिया ।
    1
    बालोतरा जिले के डाबली गांव में श्री गोगा महाराज, चेहर माता जी ओर जुझार जी महाराज के नवीन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ ।इस कार्य कर्म में  बहुसंख्य लोगों ने भाग लिया ।
    user_Bhuvaji Bhana Ram Dewasi
    Bhuvaji Bhana Ram Dewasi
    Social worker Sanchore, Jalore•
    14 hrs ago
  • आहोर/जालोर युवाओं की टोली बनी मिसाल: सराणा गांव में पक्षियों के लिए जीवनदान अभियान:- जालौर जिले के सराणा गांव में युवाओं की एक प्रेरणादायक पहल इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। भीषण गर्मी के मौसम में जहां इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी पानी की कमी से जूझते हैं, वहीं गांव के युवाओं ने आगे आकर संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। गांव के युवा जितेंद्र दवे सराणा के नेतृत्व में एक टोली ने मिलकर पूरे गांव में “परिंडा अभियान” चलाया। हर घर एक परिंडा घर घर परिंडा इस अभियान के तहत युवाओं ने घर-घर जाकर 1000 से अधिक परिंदे (पानी के बर्तन) वितरित किए। इन परिंदों को गांव की गलियों, छतों और पेड़ों पर लगाया जा रहा है ताकि पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी मिल सके। इस सराहनीय कार्य के दौरान गांव के हर वर्ग का सहयोग देखने को मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से एक घण्टे में प्रवासी भाईयों के सहयोग से मात्र एक घण्टे में 1000 परिंडे की संख्या आ गई जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़े और परिंदे लेने के लिए उत्साहपूर्वक आगे आए। कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली। और युवाओं ने मुख्य बस स्टैंड व धार्मिक स्थानों पर परिंदों को गोद भि लिया जिसमें समय पर पानी पिलाने की जिम्मेदारी ली युवाओं ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ परिंदे बांटना ही नहीं, बल्कि लोगों में पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना भी है। यही कारण है कि वे गांव और आसपास के क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, जिसमें गांव में वन्य जीवों का विचरण रहता है जिसमें पानी की प्यास बुझाने के लिए गांव में आ जाते जिसमें वो कुत्तों के झुंड से मोत का शिकार हो जाते हैं इसलिए युवाओं चार जगहो को चिन्हित किया जिसमें सिमेंट के फर्में रखकर वहां टेंकरो से पानी भराया जायेगा ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी जीव को प्यास से परेशान न होना पड़े। गांव में इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। लोग इसे एक प्रेरणादायक अभियान मान रहे हैं, जो न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मानवता की सच्ची भावना को भी दर्शाता है। यह पहल साबित करती है कि अगर युवा ठान लें, तो वे समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सराणा गांव के इन युवाओं ने निस्वार्थ सेवा और जागरूकता की जो मिसाल पेश की है, वह अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
    4
    आहोर/जालोर 
युवाओं की टोली बनी मिसाल: सराणा गांव में पक्षियों के लिए जीवनदान अभियान:-
जालौर जिले के सराणा गांव में युवाओं की एक प्रेरणादायक पहल इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। भीषण गर्मी के मौसम में जहां इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी पानी की कमी से जूझते हैं, वहीं गांव के युवाओं ने आगे आकर संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है।
गांव के युवा जितेंद्र दवे सराणा के नेतृत्व में एक टोली ने मिलकर पूरे गांव में “परिंडा अभियान” चलाया। हर घर एक परिंडा घर घर परिंडा इस अभियान के तहत युवाओं ने घर-घर जाकर 1000 से अधिक परिंदे (पानी के बर्तन) वितरित किए। इन परिंदों को गांव की गलियों, छतों और पेड़ों पर लगाया जा रहा है ताकि पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी मिल सके।
इस सराहनीय कार्य के दौरान गांव के हर वर्ग का सहयोग देखने को मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से एक घण्टे में प्रवासी भाईयों के सहयोग से मात्र एक घण्टे में 1000 परिंडे की संख्या आ गई जिसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़े और परिंदे लेने के लिए उत्साहपूर्वक आगे आए। कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली। और युवाओं ने मुख्य बस स्टैंड व धार्मिक स्थानों पर परिंदों को गोद भि लिया जिसमें समय पर पानी पिलाने की जिम्मेदारी ली
युवाओं ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ परिंदे बांटना ही नहीं, बल्कि लोगों में पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना भी है। यही कारण है कि वे गांव और आसपास के क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, जिसमें गांव में वन्य जीवों का विचरण रहता है जिसमें पानी की प्यास बुझाने के लिए गांव में आ जाते जिसमें वो कुत्तों के झुंड से मोत का शिकार हो जाते हैं इसलिए युवाओं चार जगहो को चिन्हित किया जिसमें सिमेंट के फर्में रखकर वहां टेंकरो से पानी भराया जायेगा ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी जीव को प्यास से परेशान न होना पड़े।
गांव में इस पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। लोग इसे एक प्रेरणादायक अभियान मान रहे हैं, जो न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मानवता की सच्ची भावना को भी दर्शाता है।
यह पहल साबित करती है कि अगर युवा ठान लें, तो वे समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सराणा गांव के इन युवाओं ने निस्वार्थ सेवा और जागरूकता की जो मिसाल पेश की है, वह अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *रिपोर्टर बलराम चौधरी* पिंडवाड़ा के मेन सदर बाजार स्थित डॉक्टर हेडगेवार चौक पर शनिवार,की रात्रि करीब 8:30 बजे एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार,अज्ञात बदमाश ने महेश ज्वेलर्स को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, व्यापारी की सूझबूझ और तत्परता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया और मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।क्षेत्र में इस घटना के बाद व्यापारियों में हल्की चिंता का माहौल देखा जा रहा है।
    1
    *रिपोर्टर बलराम चौधरी*
पिंडवाड़ा के मेन सदर बाजार स्थित डॉक्टर हेडगेवार चौक पर शनिवार,की रात्रि करीब 8:30 बजे एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार,अज्ञात बदमाश ने महेश ज्वेलर्स को निशाना बनाने की कोशिश की।
हालांकि, व्यापारी की सूझबूझ और तत्परता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाया और मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।क्षेत्र में इस घटना के बाद व्यापारियों में हल्की चिंता का माहौल देखा जा रहा है।
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भीनमाल क़ी खबर
    1
    भीनमाल क़ी खबर
    user_शाहजी मोबाइल सर्विस
    शाहजी मोबाइल सर्विस
    Mobile Phone Shop भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.