शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म, एसपी से शिकायत उरई, जालौन। शादी का झांसा देकर जेल विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति कारागार विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, जिनका वर्ष 2019 में निधन हो गया था। इसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति के तहत जेल विभाग में नौकरी मिली। महिला का आरोप है कि शहर के ही एक युवक ने उससे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह झूठे आश्वासन देकर टालता रहा। बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि 15 मार्च को आरोपी युवक उसके घर आया और तमंचा कनपटी पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसकी बहन मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला कर्मी ने एसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म, एसपी से शिकायत उरई, जालौन। शादी का झांसा देकर जेल विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति कारागार विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, जिनका वर्ष 2019 में निधन हो गया था। इसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति के तहत जेल विभाग में नौकरी मिली। महिला का आरोप है कि शहर के ही एक युवक ने उससे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह झूठे आश्वासन देकर टालता रहा। बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि 15 मार्च को आरोपी युवक उसके घर आया और तमंचा कनपटी पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसकी बहन मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला कर्मी ने एसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- उरई, जालौन। शादी का झांसा देकर जेल विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति कारागार विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, जिनका वर्ष 2019 में निधन हो गया था। इसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति के तहत जेल विभाग में नौकरी मिली। महिला का आरोप है कि शहर के ही एक युवक ने उससे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह झूठे आश्वासन देकर टालता रहा। बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि 15 मार्च को आरोपी युवक उसके घर आया और तमंचा कनपटी पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसकी बहन मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला कर्मी ने एसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- महोबा/जालौन। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विजिलेंस टीम ने फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर जीतेश को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि उसने एक कर्मचारी के ट्रांसफर के नाम पर कुल 3.5 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच शुरू की और योजनाबद्ध तरीके से एक होटल में ट्रैप ऑपरेशन आयोजित किया। जैसे ही शिकायतकर्ता द्वारा तय रकम आरोपी को सौंपी गई, विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी भावुक होकर रोता और गिड़गिड़ाता रहा, साथ ही मौके से भागने की भी कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे काबू में कर लिया। विजिलेंस द्वारा किए गए केमिकल टेस्ट में आरोपी के हाथ गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने की पुष्टि करता है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे जेल भेजने की तैयारी है। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है, जिससे आम जनता में आक्रोश और चिंता का माहौल है। रिपोर्ट: भूप सिंह, ब्यूरो चीफ शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़, जालौन (उरई)1
- बोले CM योगी आदित्यनाथ धरती हमारी माता है हम सब इसके पुत्र हैं, मां के सम्मान में कोई खिलवाड़ न हो!!.. ||लखनऊ|| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन हर एक व्यक्ति ने प्रकृति के दुष्परिणामों को झेला है। धरती हमारी माता है हम सब इसके पुत्र हैं!! मां के सम्मान में कोई खिलवाड़ न हो। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या नई चेतावनी है। वन प्रकृति के संतुलन का आधार... फॉरेस्ट एंड इकोनॉमिक्स इस वर्ष की थीम है!! जब भी कोई अभियान जन आंदोलन बनता है तो उसमें सफलता प्राप्त होती है...हमने गत वर्ष वन महोत्सव में 37 करोड़ पेड़ एक दिन में लगाए थे!!1
- शनिवार रात सुढार चौराहे के आगे पेट्रोल पंप के पास हादसा, PWD की लापरवाही पर उठे सवाल जालौन रिपोर्टर अखिलेश सोनी पत्रकार जालौन-बंगरा मार्ग पर सुढार चौराहे के आगे पेट्रोल पंप के सामने स्थित अधूरी पुलिया एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। शनिवार रात मोटरसाइकिल सवार तीन अधेड़ अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरे। गनीमत रही कि तीनों की जान बच गई और उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना शनिवार रात करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है, जब तीनों व्यक्ति किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। अंधेरा और चेतावनी संकेतों के अभाव के कारण उन्हें अधूरी पुलिया का अंदाजा नहीं लग सका और वे सीधे उसमें जा गिरे। हादसे में घायल तीनों व्यक्तियों की पहचान अहमद खान, जमील खान और रशीद खान निवासी नदीगांव थाना नदीगांव जनपद जालौन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मलकपुरा चौकी प्रभारी अजीत शर्मा कांस्टेबल जितेंद्र और सौरभ शाक्य अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क निर्माण के बाद पुलिया को अधूरा छोड़ दिया गया है। मौके पर न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम पट्टी लगाई गई है, जिससे रात में दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुलिया को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब इस समस्या का समाधान किया जाएगा।1
- शनिवार रात सुढार चौराहे के आगे पेट्रोल पंप के पास हादसा, PWD की लापरवाही पर उठे सवाल जालौन-बंगरा मार्ग पर सुढार चौराहे के आगे पेट्रोल पंप के सामने स्थित अधूरी पुलिया एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। शनिवार रात मोटरसाइकिल सवार तीन अधेड़ अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरे। गनीमत रही कि तीनों की जान बच गई और उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना शनिवार रात करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है, जब तीनों व्यक्ति किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। अंधेरा और चेतावनी संकेतों के अभाव के कारण उन्हें अधूरी पुलिया का अंदाजा नहीं लग सका और वे सीधे उसमें जा गिरे। हादसे में घायल तीनों व्यक्तियों की पहचान अहमद खान, जमील खान और रशीद खान निवासी नदीगांव थाना नदीगांव जनपद जालौन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मलकपुरा चौकी प्रभारी अजीत शर्मा कांस्टेबल जितेंद्र और सौरभ शाक्य अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क निर्माण के बाद पुलिया को अधूरा छोड़ दिया गया है। मौके पर न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम पट्टी लगाई गई है, जिससे रात में दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुलिया को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब इस समस्या का समाधान किया जाएगा। संजयकुमार पत्रकार जालौन4
- TTN 24National BroadcastslLive24x7 जिला संवाददाता श्याम करण फोन नं 9452652551विज्ञापन के लिए संपर्क करें1
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह सुबह घने कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया मुस्लिम समुदाय के लोग घरों से ईद की नमाज अदा करने निकले तो ठिठुरते नजर आए तो वहीं दूसरी ओर महिलाएं मंदिर में मां की पूजा अर्चना करने निकलीं तो उन्हें भी ठंड महसूस हुई1
- जनपद मथुरा में घटित घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार का वक्तव्य थाना कोसी में कल रात्रि लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, जिसमें कि कल घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर इनको हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। जो कंटेनर इनके द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जो ट्रक पीछे से आया, राजस्थान नंबर का, उसमें तार लदे हुए थे। जो ट्रक है उसके चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। इसमें गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता में जाम लगाया गया व पथराव किया गया, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!!!!!1