logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगरौली जिले में रीवा-सीधी टनल मार्ग और देवसर बाजार जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़कर कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद जियावन थाना पुलिस ने युवक को चिह्नित कर पकड़ा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने युवक को समझाइश दी कि सार्वजनिक सड़कें, टनल और बाजार आम लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए बने हैं, न कि रील बनाने या स्टंट दिखाने के लिए। इस प्रकार की लापरवाही से न केवल स्टंट करने वाले की जान को खतरा होता है, बल्कि राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य वाहन चालकों की जिंदगी भी जोखिम में पड़ जाती है। पुलिस की कार्रवाई और समझाइश के बाद युवक ने अपने कृत्य पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। उसने अन्य युवाओं से भी अपील की कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता, दिखावे या रील बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें, सड़क पर स्टंट न करें, हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनें। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, प्रधान आरक्षक 390 रमेश चंदन और आरक्षक 527 दिनेश की सराहनीय भूमिका रही।

1 hr ago
user_Journalist Bhupendra Kumar
Journalist Bhupendra Kumar
सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
1d5a8102-b84a-4d1f-a80e-9e420b6c4737

सिंगरौली जिले में रीवा-सीधी टनल मार्ग और देवसर बाजार जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़कर कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद जियावन थाना पुलिस ने युवक को चिह्नित कर पकड़ा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने युवक को समझाइश दी कि सार्वजनिक सड़कें, टनल और बाजार आम लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए बने हैं, न कि रील बनाने या स्टंट दिखाने के लिए। इस प्रकार की लापरवाही से न केवल स्टंट करने वाले की जान को खतरा होता है, बल्कि राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य वाहन चालकों की जिंदगी भी जोखिम में पड़ जाती है। पुलिस की कार्रवाई और समझाइश के बाद युवक ने अपने कृत्य पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। उसने अन्य युवाओं से भी अपील की कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता, दिखावे या रील बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें, सड़क पर स्टंट न करें, हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनें। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, प्रधान आरक्षक 390 रमेश चंदन और आरक्षक 527 दिनेश की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सीधी जिले के अमिलिया चमरौहा में धर्मांतरण का खेल खुलेआम चल रहा है। इस पूरे खेल की सरगना और मास्टरमाइंड रानी वर्मा को बताया जा रहा है, जो गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर और तरह-तरह के लालच देकर उनका धर्मांतरण करा रही है। इतना ही नहीं, कई बार यह भी देखने को मिला है कि धर्मांतरण करने और करवाने वालों के समर्थन में रानी वर्मा खुलकर मैदान में उतर आती है। इस पूरे मामले को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि देश आखिर किस ओर जा रहा है। हिंदुत्व के नाम पर सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार के राज में भी धर्मांतरण के इस गंदे खेल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस धर्मांतरण को रोकने का प्रयास करने वाले स्थानीय युवाओं और संगठनों के ऊपर ही उल्टा दबाव बनाया जा रहा है।
    1
    सीधी जिले के अमिलिया चमरौहा में धर्मांतरण का खेल खुलेआम चल रहा है। इस पूरे खेल की सरगना और मास्टरमाइंड रानी वर्मा को बताया जा रहा है, जो गरीब लोगों को बहला-फुसलाकर और तरह-तरह के लालच देकर उनका धर्मांतरण करा रही है। इतना ही नहीं, कई बार यह भी देखने को मिला है कि धर्मांतरण करने और करवाने वालों के समर्थन में रानी वर्मा खुलकर मैदान में उतर आती है।

इस पूरे मामले को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि देश आखिर किस ओर जा रहा है। हिंदुत्व के नाम पर सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार के राज में भी धर्मांतरण के इस गंदे खेल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस धर्मांतरण को रोकने का प्रयास करने वाले स्थानीय युवाओं और संगठनों के ऊपर ही उल्टा दबाव बनाया जा रहा है।
    user_Dadu pandey
    Dadu pandey
    Court reporter बाहरी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सीधी जिले के मड़वास बाजार में रविवार को उस समय जाम की स्थिति बन गई, जब मड़वास थाना प्रभारी का वाहन कथित रूप से सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ा कर दिया गया। पहले से ही भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में इस वाहन के खड़े होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी खुद पुलिस और प्रशासन पर है, तो सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए। नागरिकों के अनुसार, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के आचरण से ही आमजन को नियमों के पालन की सीख मिलती है। फिलहाल, इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हो सकी है। स्थानीय लोग मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
    1
    सीधी जिले के मड़वास बाजार में रविवार को उस समय जाम की स्थिति बन गई, जब मड़वास थाना प्रभारी का वाहन कथित रूप से सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ा कर दिया गया। पहले से ही भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में इस वाहन के खड़े होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी खुद पुलिस और प्रशासन पर है, तो सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए। नागरिकों के अनुसार, जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के आचरण से ही आमजन को नियमों के पालन की सीख मिलती है। फिलहाल, इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हो सकी है। स्थानीय लोग मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
    user_Rajneesh Mauriya journalist
    Rajneesh Mauriya journalist
    Court reporter कुसमी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • Post by Pappu singh
    1
    Post by Pappu singh
    user_Pappu singh
    Pappu singh
    ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सीधी के बहरी में एक किराना दुकान व्यापारी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि बहरी के व्यापारी विशेषचंद गुप्ता उर्फ गोपीनाथ गुप्ता एक महिला के साथ बायपास स्थित एक मकान में दिखाई दे रहे हैं। महिला के पति का आरोप है कि उसने दोनों को कमरे के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा है। वीडियो में कथित तौर पर आरोपी अपना चेहरा छिपाते हुए मोबाइल कैमरे को धक्का देकर मौके से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है और उसकी आवाज भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। इस मामले में पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक सीधी को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पति का कहना है कि यदि महिला और विशेषचंद के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जाए, तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। क्षेत्र में आए दिन ऐसे कई मामले सुनने को मिलते रहते हैं और गुप्ता जी शायद आदतन रोगी हैं।
    2
    सीधी के बहरी में एक किराना दुकान व्यापारी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि बहरी के व्यापारी विशेषचंद गुप्ता उर्फ गोपीनाथ गुप्ता एक महिला के साथ बायपास स्थित एक मकान में दिखाई दे रहे हैं। महिला के पति का आरोप है कि उसने दोनों को कमरे के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा है। वीडियो में कथित तौर पर आरोपी अपना चेहरा छिपाते हुए मोबाइल कैमरे को धक्का देकर मौके से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है और उसकी आवाज भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है।

इस मामले में पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक सीधी को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पति का कहना है कि यदि महिला और विशेषचंद के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जाए, तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। क्षेत्र में आए दिन ऐसे कई मामले सुनने को मिलते रहते हैं और गुप्ता जी शायद आदतन रोगी हैं।
    user_Dadu pandey
    Dadu pandey
    Court reporter बाहरी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पति की हत्या कर उसके शव के टुकड़े गैस सिलेंडर में छिपाने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, एक महिला पर अपने ही पति की कुल्हाड़ी से कथित रूप से हत्या करने और उसके शव के टुकड़े कर उन्हें गैस सिलेंडर के अंदर छिपाने का संगीन आरोप है। इस खौफनाक वारदात का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे की असली वजह और घटनाक्रम की पूरी सच्चाई जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। कानून से बड़ा कोई नहीं है और इस वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
    1
    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पति की हत्या कर उसके शव के टुकड़े गैस सिलेंडर में छिपाने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, एक महिला पर अपने ही पति की कुल्हाड़ी से कथित रूप से हत्या करने और उसके शव के टुकड़े कर उन्हें गैस सिलेंडर के अंदर छिपाने का संगीन आरोप है। इस खौफनाक वारदात का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे की असली वजह और घटनाक्रम की पूरी सच्चाई जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट तथा आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। कानून से बड़ा कोई नहीं है और इस वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
    user_Sushant singh chandel
    Sushant singh chandel
    Farmer सिहावल, सीधी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.