logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिरिया चौकी के किचन में निकला विशाल अजगर, सांप देखकर घबराए चौकी प्रभारी!! जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र की छिरिया चौकी में उस समय हड़कंप मच गया, जब चौकी के किचन में अचानक एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह घबरा गए और उन्होंने हमराह पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही हमराही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की कवायद शुरू की। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते अजगर सुरक्षित स्थान की तलाश में चौकी परिसर के किचन तक पहुंच गया। अजगर के दिखाई देने के बाद कुछ देर तक चौकी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर कौतूहल का माहौल बन गया। इस दौरान चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह के साथ हमराही सुरेश यादव, अनिल यादव, जितेंद्र कुमार और सौरभ मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Harsh Samvad
Harsh Samvad
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

छिरिया चौकी के किचन में निकला विशाल अजगर, सांप देखकर घबराए चौकी प्रभारी!! जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र की छिरिया चौकी में उस समय हड़कंप मच गया, जब चौकी के किचन में अचानक एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह घबरा गए और उन्होंने हमराह पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही हमराही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की कवायद शुरू की। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते अजगर सुरक्षित स्थान की तलाश में चौकी परिसर के किचन तक पहुंच गया। अजगर के दिखाई देने के बाद कुछ देर तक चौकी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर कौतूहल का माहौल बन गया। इस दौरान चौकी प्रभारी आलोक पाल सिंह के साथ हमराही सुरेश यादव, अनिल यादव, जितेंद्र कुमार और सौरभ मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुठौंद में विकास के दावों की खुली पोल: गढ़ी वाले बाबा के रास्ते में भरा कीचड़, 1076 पर शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन!! कुठौंद/जालौन। प्रशासन के स्वच्छता दावों को धत्ता बताते हुए कुठौंद के गढ़ी वाले बाबा जी मंदिर को जाने वाला मुख्य आम रास्ता इस समय नरक बन चुका है। सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण पूरे रास्ते में इस कदर कीचड़ और गंदगी फैली है कि आम राहगीरों और श्रद्धालुओं का वहां से निकलना पूरी तरह दूभर हो गया है। स्थिति यह है कि रास्ता लगभग पूरी तरह बंद हो चुका है। सालों से सफाईकर्मी नदारद, ग्रामीण खुद साफ करने को मजबूर यह जलभराव और कीचड़ शिवम बाल्मीकि के घर से लेकर गढ़ी वाले बाबा जी के मंदिर की ओर फैला हुआ है। मोहल्ले के निवासी शिवम बाल्मीकि ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पूरे साल में बमुश्किल एक बार ही कोई सफाईकर्मी यहां आता है। गंदगी से आजिज आकर वे हर बार खुद ही इस पूरे रास्ते की सफाई करते हैं, ताकि लोग निकल सकें। लेकिन इस बार कीचड़ इतना ज्यादा है कि व्यक्तिगत स्तर पर सफाई करना मुमकिन नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) भी साबित हुई बेअसर स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते अब तक समस्या का कोई निस्तारण नहीं हो पाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद भी धरातल पर कोई कार्रवाई न होना प्रशासनिक उदासीनता को साफ बयां करता है। मासूम बच्चों की शिक्षा और सेहत दांव पर इस रास्ते के बंद होने का सबसे बुरा असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। कीचड़ और संक्रामक बीमारियों के खतरे के बीच बच्चे रोजाना इसी रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। मोहल्लेवासियों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि तत्काल इस रास्ते की सफाई कराई जाए और लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    1
    कुठौंद में विकास के दावों की खुली पोल: गढ़ी वाले बाबा के रास्ते में भरा कीचड़, 1076 पर शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन!!
कुठौंद/जालौन। प्रशासन के स्वच्छता दावों को धत्ता बताते हुए कुठौंद के गढ़ी वाले बाबा जी मंदिर को जाने वाला मुख्य आम रास्ता इस समय नरक बन चुका है। सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण पूरे रास्ते में इस कदर कीचड़ और गंदगी फैली है कि आम राहगीरों और श्रद्धालुओं का वहां से निकलना पूरी तरह दूभर हो गया है। स्थिति यह है कि रास्ता लगभग पूरी तरह बंद हो चुका है।
सालों से सफाईकर्मी नदारद, ग्रामीण खुद साफ करने को मजबूर
यह जलभराव और कीचड़ शिवम बाल्मीकि के घर से लेकर गढ़ी वाले बाबा जी के मंदिर की ओर फैला हुआ है। मोहल्ले के निवासी शिवम बाल्मीकि ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पूरे साल में बमुश्किल एक बार ही कोई सफाईकर्मी यहां आता है। गंदगी से आजिज आकर वे हर बार खुद ही इस पूरे रास्ते की सफाई करते हैं, ताकि लोग निकल सकें। लेकिन इस बार कीचड़ इतना ज्यादा है कि व्यक्तिगत स्तर पर सफाई करना मुमकिन नहीं रह गया है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) भी साबित हुई बेअसर
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते अब तक समस्या का कोई निस्तारण नहीं हो पाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद भी धरातल पर कोई कार्रवाई न होना प्रशासनिक उदासीनता को साफ बयां करता है।
मासूम बच्चों की शिक्षा और सेहत दांव पर
इस रास्ते के बंद होने का सबसे बुरा असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। कीचड़ और संक्रामक बीमारियों के खतरे के बीच बच्चे रोजाना इसी रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। मोहल्लेवासियों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि तत्काल इस रास्ते की सफाई कराई जाए और लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • DM-SP को भी नहीं छोड़ा जोल्हूपुर मोड़ पर दिव्यांग का महा-तांडव, CM योगी से लेकर जिले के कप्तानों को सरेआम दी गालियां! ' जालौन जालौन के कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पर उस वक्त हड़कंप मच गया और गाड़ियों का चक्का पूरी तरह जाम हो गया, जब एक दिव्यांग युवक ने बीच सड़क पर उतरकर ऐसा गदर काटा कि देखने वालों के होश उड़ गए! चौराहे पर अचानक शुरू हुए इस महा-ड्रामा को देखने के लिए देखते ही देखते तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। खाकी पसीना-पसीना! DM, कप्तान और CM तक को नहीं बख्शा मौके पर मौजूद जोल्हूपुर में तैनात दरोगा और पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर, पुचकार कर युवक को शांत कराने में जुटे रहे, लेकिन उसका पारा सातवें आसमान पर था। युवक ने आपा खोते हुए खाकी की सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं। युवक ने सरेआम जिले के जिलाधिकारी पुलिस कप्तान और आलाधिकारियों को निशाना बनाते हुए जमकर गालियां दीं और जुबानी हमला बोला! बवाल यहीं नहीं थमा—बात जब और आगे बढ़ी, तो युवक ने सीमा पार करते हुए सीधे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी तीखे और आपत्तिजनक शब्दों की झड़ी लगा दी पुलिस के छूटे पसीने, जैसे-तैसे टला बड़ा बवाल सड़क पर भयंकर तनाव और गर्माते माहौल के बीच पुलिसकर्मियों ने गजब का संयम दिखाया। घंटों की कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और युवक को समझा-बुझाकर उसके गांव इटौरा के लिए रवाना किया, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि युवक उस वक्त भारी नशे की हालत में टल्ली था, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वीडियो वायरल, उठ रहे तीखे सवाल! घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है और पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब हर किसी की जुबान पर यही सवाल तैर रहा है—"आखिर DM, SP और CM तक को सरेआम गाली देने के पीछे की असली वजह क्या थी? यह सिर्फ नशे का फितूर था या सिस्टम के खिलाफ कोई भड़ास?"
    2
    DM-SP को भी नहीं छोड़ा जोल्हूपुर मोड़ पर दिव्यांग का महा-तांडव, CM योगी से लेकर जिले के कप्तानों को सरेआम दी गालियां!
'
जालौन 
जालौन के कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पर उस वक्त हड़कंप मच गया और गाड़ियों का चक्का पूरी तरह जाम हो गया, जब एक दिव्यांग युवक ने बीच सड़क पर उतरकर ऐसा गदर काटा कि देखने वालों के होश उड़ गए! चौराहे पर अचानक शुरू हुए इस महा-ड्रामा को देखने के लिए देखते ही देखते तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। खाकी पसीना-पसीना! 
DM, कप्तान और CM तक को नहीं बख्शा
मौके पर मौजूद जोल्हूपुर में तैनात दरोगा और पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर, पुचकार कर युवक को शांत कराने में जुटे रहे, लेकिन उसका पारा सातवें आसमान पर था। युवक ने आपा खोते हुए खाकी की सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं। युवक ने सरेआम जिले के जिलाधिकारी पुलिस कप्तान और आलाधिकारियों को निशाना बनाते हुए जमकर गालियां दीं और जुबानी हमला बोला!
बवाल यहीं नहीं थमा—बात जब और आगे बढ़ी, तो युवक ने सीमा पार करते हुए सीधे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी तीखे और आपत्तिजनक शब्दों की झड़ी लगा दी 
पुलिस के छूटे पसीने, जैसे-तैसे टला बड़ा बवाल
सड़क पर भयंकर तनाव और गर्माते माहौल के बीच पुलिसकर्मियों ने गजब का संयम दिखाया।
घंटों की कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और युवक को समझा-बुझाकर उसके गांव इटौरा के लिए रवाना किया, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि युवक उस वक्त भारी नशे की हालत में टल्ली था, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
वीडियो वायरल, उठ रहे तीखे सवाल!
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है और पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब हर किसी की जुबान पर यही सवाल तैर रहा है—"आखिर DM, SP और CM तक को सरेआम गाली देने के पीछे की असली वजह क्या थी? यह सिर्फ नशे का फितूर था या सिस्टम के खिलाफ कोई भड़ास?"
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • नावर, जालौन भारी बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबकर बाइक समेत गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त भारी बारिश में गिरा मकान नावर गांव में मकान गिरने से बाइक समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त। पीड़ित शिववती पत्नी भगवानदीन ने 112 पर मदद मांगी और प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की। नावर, रामपुरा, माधौगढ़, जालौन जालौन संवाददाता पंकज गुप्ता
    2
    नावर, जालौन भारी बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबकर बाइक समेत गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त
भारी बारिश में गिरा मकान
नावर गांव में मकान गिरने से बाइक समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त। पीड़ित शिववती पत्नी भगवानदीन ने 112 पर मदद मांगी और प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की।
नावर, रामपुरा, माधौगढ़, जालौन जालौन संवाददाता पंकज गुप्ता
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उरई में जिलाधिकारी कार्यालय पर बाम दलों ने SIR और वोट चोरी को लेकर ज्ञानेश कुमार को लेकर नारेबाजी की प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा
    1
    उरई में जिलाधिकारी कार्यालय पर बाम दलों ने SIR और वोट चोरी को लेकर ज्ञानेश कुमार को लेकर नारेबाजी की प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, गर्भवती महिला की कराई जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, गर्भवती महिला की कराई गोद भराई जालौन। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के उद्देश्य से आयोजित जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, विकास कार्यों सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जन चौपाल के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं, जहां गर्भवती महिला के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने गर्भवती महिला को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक एवं प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की उम्मीद जताई। और इस मौके पर पुलिस प्रशासन थाना एट भी मौजूद रहा सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के साथ भाजपा नेता शीलू गौतम भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पाल भाजपा महामंत्री ऋषभ पटेरिया और भाजपा नेता चंद्रभान नेता ग्राम प्रधान जखोली देशराज प्रधान बिरासनी और भारी संख्या में महिलाएं एवं आंगनवाड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिन-जिन लोगों को आवास एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे हैं काम करूंगा और जन चौपाल के द्वारा सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे कोच ब्लॉक की ग्राम सभा जखोली में जांच चौपाल के द्वारा सदर विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या और उनके निराकरण का आश्वासन दिया जन चौपाल देर शाम तक चली शुरू आपके लिए पुनीत कुमार पांडे की रिपोर्ट
    4
    जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, गर्भवती महिला की कराई 
जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, गर्भवती महिला की कराई गोद भराई
जालौन। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के उद्देश्य से आयोजित जन चौपाल में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, विकास कार्यों सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जन चौपाल के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं, जहां गर्भवती महिला के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने गर्भवती महिला को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक एवं प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की उम्मीद जताई। और इस मौके पर पुलिस प्रशासन थाना एट भी मौजूद रहा सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के साथ भाजपा नेता शीलू गौतम भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय पाल भाजपा महामंत्री ऋषभ पटेरिया और भाजपा नेता चंद्रभान नेता ग्राम प्रधान जखोली देशराज प्रधान बिरासनी और भारी संख्या में महिलाएं एवं आंगनवाड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिन-जिन लोगों को आवास एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे हैं काम करूंगा और जन चौपाल के द्वारा सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे कोच ब्लॉक की ग्राम सभा जखोली में जांच चौपाल के द्वारा सदर विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या और उनके निराकरण का आश्वासन दिया जन चौपाल देर शाम तक चली शुरू आपके लिए पुनीत कुमार पांडे की रिपोर्ट
    user_Punit kumar
    Punit kumar
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *रुरा रेलवे-स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन घोषित करवाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान* के प्रथम चरण का हुआ शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ *रुरा रेलवे-स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन घोषित करवाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान* के प्रथम चरण के शुभारम्भ दिवस पर रुरा रेलवे-स्टेशन की टिकट विंडो पर कैम्प लगाया गया। कैम्प में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू प्रांतीय सदस्य अविनाश ओमर नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा नगर महामन्त्री कपिल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित नगर उपाध्यक्ष जगदीप गुप्ता व्यापारी/ गायत्री परिवार के सदस्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव व्यापार मंडल सदस्य पवन ओमर आदि लोग उपस्थित रहे।व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू ने बताया कि प्रथम चरण में 266 नगर वासियों क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षर सहर्ष संग्रह किए। क्षेत्र वासियों / नगर वासियों ने हस्ताक्षर करते हुए अभियान की सराहना की।
    1
    *रुरा रेलवे-स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन घोषित करवाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान* के प्रथम चरण का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ *रुरा रेलवे-स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन घोषित करवाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान* के प्रथम चरण के शुभारम्भ दिवस पर रुरा रेलवे-स्टेशन की टिकट विंडो पर कैम्प लगाया गया। कैम्प में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू प्रांतीय सदस्य अविनाश ओमर  नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा नगर महामन्त्री कपिल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित नगर उपाध्यक्ष जगदीप गुप्ता व्यापारी/ गायत्री परिवार के सदस्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव व्यापार मंडल सदस्य पवन ओमर आदि लोग उपस्थित रहे।व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू ने बताया कि प्रथम चरण में 266 नगर वासियों  क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षर सहर्ष संग्रह किए। क्षेत्र वासियों / नगर वासियों ने हस्ताक्षर करते हुए अभियान की सराहना की।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज | जालौन खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, मचा हड़कंप जालौन के लौना रोड स्थित एक होटल के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी से धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना में स्कूटी को नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ब्रेकिंग न्यूज | जालौन खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, मचा हड़कंप जालौन के लौना रोड स्थित एक होटल के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी से धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना में स्कूटी को नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज | जालौन
खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, मचा हड़कंप
जालौन के लौना रोड स्थित एक होटल के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी से धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना में स्कूटी को नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ब्रेकिंग न्यूज | जालौन
खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, मचा हड़कंप
जालौन के लौना रोड स्थित एक होटल के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी से धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना में स्कूटी को नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • माधौगढ़ क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल, 150 घरों के लोग परेशान!! ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो अनशन और सड़क जाम की चेतावनी माधौगढ़ (जालौन)। नगर के चितौरा रोड पर पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से करीब 150 घरों के लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। उमस और गर्मी के बीच बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिजली न आने से मोबाइल चार्ज करने, पानी की व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तक प्रभावित हो रही है। एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने मीडिया कर्मियों को अपनी समस्या बताते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे अनशन पर बैठने के साथ सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार तीन दिन से बिजली गुल होने के बावजूद समस्या का समाधान न होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। इस दौरान बजरंग राठौर, राजकुमार दोहरे, महावीर बापू, अजय सोनकर, प्रिंसी सोनकर, हरनारायण शाक्यवार, उपेंद्र विश्वकर्मा, बल्लू सेंगर, लल्लू राठौर, सुनील वर्मा, बैजनाथ वर्मा, कुलदीप वर्मा समेत दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
    1
    माधौगढ़ क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल, 150 घरों के लोग परेशान!!
ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो अनशन और सड़क जाम की चेतावनी
माधौगढ़ (जालौन)। नगर के चितौरा रोड पर पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से करीब 150 घरों के लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। उमस और गर्मी के बीच बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिजली न आने से मोबाइल चार्ज करने, पानी की व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तक प्रभावित हो रही है। एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने मीडिया कर्मियों को अपनी समस्या बताते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे अनशन पर बैठने के साथ सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही है।
लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार तीन दिन से बिजली गुल होने के बावजूद समस्या का समाधान न होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
इस दौरान बजरंग राठौर, राजकुमार दोहरे, महावीर बापू, अजय सोनकर, प्रिंसी सोनकर, हरनारायण शाक्यवार, उपेंद्र विश्वकर्मा, बल्लू सेंगर, लल्लू राठौर, सुनील वर्मा, बैजनाथ वर्मा, कुलदीप वर्मा समेत दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.