logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शीतलपुर CISF की कार्रवाई से मचा हड़कंप, तीन महीने से कथित तौर पर चल रहे अवैध कोयला कारोबार का मामला आया सामने ईसीएल चापापुर-2 ओसीपी में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ शीतलपुर CISF की टीम ने छापेमारी कर तीन हाइवा गाड़ियों को जब्त किया। जब्त की गई तीनों गाड़ियों को आगे की कार्रवाई के लिए निरसा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

1 hr ago
user_Manoj Kumar
Manoj Kumar
Photographer निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
1 hr ago

शीतलपुर CISF की कार्रवाई से मचा हड़कंप, तीन महीने से कथित तौर पर चल रहे अवैध कोयला कारोबार का मामला आया सामने ईसीएल चापापुर-2 ओसीपी में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ शीतलपुर CISF की टीम ने छापेमारी कर तीन हाइवा गाड़ियों को जब्त किया। जब्त की गई तीनों गाड़ियों को आगे की कार्रवाई के लिए निरसा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • शीतलपुर CISF की कार्रवाई से मचा हड़कंप, तीन महीने से कथित तौर पर चल रहे अवैध कोयला कारोबार का मामला आया सामने ईसीएल चापापुर-2 ओसीपी में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ शीतलपुर CISF की टीम ने छापेमारी कर तीन हाइवा गाड़ियों को जब्त किया। जब्त की गई तीनों गाड़ियों को आगे की कार्रवाई के लिए निरसा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
    1
    शीतलपुर CISF की कार्रवाई से मचा हड़कंप, तीन महीने से कथित तौर पर चल रहे अवैध कोयला कारोबार का मामला आया सामने


ईसीएल चापापुर-2 ओसीपी में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ शीतलपुर CISF की टीम ने छापेमारी कर तीन हाइवा गाड़ियों को जब्त किया। जब्त की गई तीनों गाड़ियों को आगे की कार्रवाई के लिए निरसा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Photographer निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • निरसा के चापापुर-2 ओसीपी में CISF की बड़ी कार्रवाई, कोयला लदे तीन हाइवा जब्त! निरसा: ईसीएल के मुगमा क्षेत्र अंतर्गत चापापुर-2 ओसीपी में शीतलपुर CISF की टीम ने कार्रवाई करते हुए कोयला लदे तीन हाइवा जब्त किए। तीनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए निरसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जब्त हाइवा के नंबर JH10BE0830, JH10BD4530 और JH10BN6973 हैं। आरोप है कि इन वाहनों का इस्तेमाल पिछले तीन महीनों से कथित अवैध कोयला कारोबार में किया जा रहा था। वहीं, 10 चक्का हाइवा के परिचालन पर रोक होने की बात के बीच वाहनों के कोलियरी परिसर तक पहुंचने और उन पर कोयला लोड होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में रेड्डी कंपनी के मैनेजर बिनोद सिंह और जे. दास की कथित भूमिका को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब बड़ा सवाल है—कोलियरी में कोयला लोडिंग कैसे हुई और इस पूरे मामले में किसकी भूमिका है? फिलहाल, सबकी निगाहें निरसा पुलिस की जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है
    5
    निरसा के चापापुर-2 ओसीपी में CISF की बड़ी कार्रवाई, कोयला लदे तीन हाइवा जब्त!
निरसा: ईसीएल के मुगमा क्षेत्र अंतर्गत चापापुर-2 ओसीपी में शीतलपुर CISF की टीम ने कार्रवाई करते हुए कोयला लदे तीन हाइवा जब्त किए। तीनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए निरसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
जब्त हाइवा के नंबर JH10BE0830, JH10BD4530 और JH10BN6973 हैं। आरोप है कि इन वाहनों का इस्तेमाल पिछले तीन महीनों से कथित अवैध कोयला कारोबार में किया जा रहा था।
वहीं, 10 चक्का हाइवा के परिचालन पर रोक होने की बात के बीच वाहनों के कोलियरी परिसर तक पहुंचने और उन पर कोयला लोड होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस मामले में रेड्डी कंपनी के मैनेजर बिनोद सिंह और जे. दास की कथित भूमिका को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब बड़ा सवाल है—कोलियरी में कोयला लोडिंग कैसे हुई और इस पूरे मामले में किसकी भूमिका है? फिलहाल, सबकी निगाहें निरसा पुलिस की जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • मोहनाबांक–नाला सड़क के अधूरे निर्माण कार्य का शिलान्यास, लोगों को मिलेगी राहत। #जामताड़ा से उदय किशोर सिंह की रिपोर्ट। जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने मोहनाबांक से नाला तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के अवशेष निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
    1
    मोहनाबांक–नाला सड़क के अधूरे निर्माण कार्य का शिलान्यास, लोगों को मिलेगी राहत।
#जामताड़ा से उदय किशोर सिंह की रिपोर्ट।
जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने मोहनाबांक से नाला तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के अवशेष निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
  • पिपराडांगाल (मिशन) मेला शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासन और पूजा कमेटी की हुई जमकर सराहना
    1
    पिपराडांगाल (मिशन) मेला शांतिपूर्ण संपन्न, प्रशासन और पूजा कमेटी की हुई जमकर सराहना
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    1 hr ago
  • धनबाद अभिजीत हत्याकांड में धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; CJM कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल
    1
    धनबाद 

अभिजीत हत्याकांड में धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; CJM कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • धनबाद पुलिस ने निकाला हत्यरोपियों का जुलूस, हथकड़ी में सड़क पर परेड कराते ले गई जेल बर्थडे पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह को मार डालने का मामला धनबाद पुलिस ने निकाला हत्यरोपियों का जुलूस, हथकड़ी में सड़क पर परेड कराते ले गई जेल बर्थडे पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह को मार डालने का मामला धनबाद : अभिजीत सिंह हत्या मामले में धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू की परेड करवाई है। बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर को एक होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह को मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था। इलाज के दौरान अभिजीत की मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर धनबाद पुलिस ने पांच युवकों को आरोपी बनाया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार छापेमारी कर पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को हिरासत में लेकर आज जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    धनबाद पुलिस ने निकाला हत्यरोपियों का जुलूस, हथकड़ी में सड़क पर परेड कराते ले गई जेल
बर्थडे पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह को मार डालने का मामला

धनबाद पुलिस ने निकाला हत्यरोपियों का जुलूस, हथकड़ी में सड़क पर परेड कराते ले गई जेल
बर्थडे पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह को मार डालने का मामला
धनबाद : अभिजीत सिंह हत्या मामले में धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू की परेड करवाई है।
बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर को एक होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह को मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था। इलाज के दौरान अभिजीत की मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर धनबाद पुलिस ने पांच युवकों को आरोपी बनाया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार छापेमारी कर पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को हिरासत में लेकर आज जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • जामताड़ा ब्रेकिंग:इरफान अंसारी ने भाजपा को बताया देश का गद्दार। वोट चोरी का आरोप लगाया, ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना; राहुल गांधी का किया जिक्र। रिपोर्ट #उदय किशोर सिंह, जामताड़ा। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर देश के साथ गद्दारी करने और वोट चोरी के जरिए चुनाव जीतने का आरोप लगाया। मंत्री ने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में जनता का जनादेश नहीं, बल्कि ज्ञानेश कुमार का दिमाग जीता है। उन्होंने दावा किया कि इन तीनों राज्यों में भाजपा वोट चोरी करके बहुमत में आई है। डॉ. अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने करीब दो वर्ष पहले ही वोट चोरी के कथित मामले को उजागर कर दिया था, लेकिन अब जाकर लोग इस मुद्दे को समझने लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की राजनीति को पहचान चुकी है और आने वाले समय में उसे इसका जवाब देगी। अंग्रेजों के शासन से की तुलना स्वास्थ्य मंत्री ने अंग्रेजी हुकूमत का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने भारत में लंबे समय तक शासन इसलिए किया, क्योंकि उस दौर में कुछ लोग उनके साथ मिल गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने मूलवासी समुदायों की जमीन छीनकर अपने सहयोगियों को सौंप दी थी, जिसके कारण भारतीयों का शोषण हुआ। इसी संदर्भ में डॉ. अंसारी ने भाजपा को देश का गद्दार बताते हुए कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और भाजपा की कथित वोट चोरी को समझने लगी है। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वर्ष 2029 के आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि लोग अब भाजपा की राजनीति को समझ चुके हैं। मंत्री के इस बयान से राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। उनके द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस खबर में नहीं की गई है। भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आने पर इस मामले में राजनीतिक विवाद और बढ़ सकता है।
    1
    जामताड़ा ब्रेकिंग:इरफान अंसारी ने भाजपा को बताया देश का गद्दार।
वोट चोरी का आरोप लगाया, ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना; राहुल गांधी का किया जिक्र।
रिपोर्ट #उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। 
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर देश के साथ गद्दारी करने और वोट चोरी के जरिए चुनाव जीतने का आरोप लगाया। मंत्री ने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में जनता का जनादेश नहीं, बल्कि ज्ञानेश कुमार का दिमाग जीता है। उन्होंने दावा किया कि इन तीनों राज्यों में भाजपा वोट चोरी करके बहुमत में आई है।
डॉ. अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने करीब दो वर्ष पहले ही वोट चोरी के कथित मामले को उजागर कर दिया था, लेकिन अब जाकर लोग इस मुद्दे को समझने लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की राजनीति को पहचान चुकी है और आने वाले समय में उसे इसका जवाब देगी।
अंग्रेजों के शासन से की तुलना
स्वास्थ्य मंत्री ने अंग्रेजी हुकूमत का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने भारत में लंबे समय तक शासन इसलिए किया, क्योंकि उस दौर में कुछ लोग उनके साथ मिल गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने मूलवासी समुदायों की जमीन छीनकर अपने सहयोगियों को सौंप दी थी, जिसके कारण भारतीयों का शोषण हुआ।
इसी संदर्भ में डॉ. अंसारी ने भाजपा को देश का गद्दार बताते हुए कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और भाजपा की कथित वोट चोरी को समझने लगी है।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वर्ष 2029 के आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि लोग अब भाजपा की राजनीति को समझ चुके हैं।
मंत्री के इस बयान से राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। उनके द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस खबर में नहीं की गई है। भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आने पर इस मामले में राजनीतिक विवाद और बढ़ सकता है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • *जामताड़ा में दो सड़क हादसे में तीन की मौत:* कालाझरिया रोड पर बाइक भिड़ंत में एक, मुर्गाबनी मोड़ पर दो युवकों की जान गई; 3 घायल *जामताड़ा में दो सड़क हादसे में तीन की मौत:* कालाझरिया रोड पर बाइक भिड़ंत में एक, मुर्गाबनी मोड़ पर दो युवकों की जान गई; 3 घायल
    1
    *जामताड़ा में दो सड़क हादसे में तीन की मौत:* कालाझरिया रोड पर बाइक भिड़ंत में एक, मुर्गाबनी मोड़ पर दो युवकों की जान गई; 3 घायल 
 
*जामताड़ा में दो सड़क हादसे में तीन की मौत:* कालाझरिया रोड पर बाइक भिड़ंत में एक, मुर्गाबनी मोड़ पर दो युवकों की जान गई; 3 घायल
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.