logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करछना में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भीरपुर रिपोर्टिंग चौकी के पास उस समय हुआ, जब शादी समारोह से लौट रहे तीनों लोगों की बाइक को एक बेकाबू ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया दसई बंधवा गांव निवासी 38 वर्षीय अजीत कुमार अपने साथियों फुल सिंह पटेल और सुरेश कुमार गौड़ के साथ सिरसा से शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान दाहिनी ओर से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल स्वरूप रानी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अजीत कुमार ने दम तोड़ दिया। अजीत कुमार पेशे से राजगीर मिस्त्री थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी और सात मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ करछना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

17 hrs ago
user_Rohit Sharma
Rohit Sharma
निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

करछना में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भीरपुर रिपोर्टिंग चौकी के पास उस समय हुआ, जब शादी समारोह से लौट रहे तीनों लोगों की बाइक को एक बेकाबू ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, घूरपुर थाना क्षेत्र

के गौहनिया दसई बंधवा गांव निवासी 38 वर्षीय अजीत कुमार अपने साथियों फुल सिंह पटेल और सुरेश कुमार गौड़ के साथ सिरसा से शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान दाहिनी ओर से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल स्वरूप रानी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अजीत कुमार ने दम तोड़

दिया। अजीत कुमार पेशे से राजगीर मिस्त्री थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी और सात मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ करछना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तीर्थराज प्रयाग को नशा मुक्त घोषित करते हुए शराबबंदी लागू करने का उप जिलाधिकारी बारा को ज्ञापन सोपा गया। जहां पर देखा जाए तो हमारे सभी धार्मिक नगर नशेड़ियों के अड्डे बने हुए हैं। जो हमारा तीर्थराज प्रयाग तीर्थ का राजा है। वहीं पर शाम होते ही नशे के कारोबारी नशेड़ियों अराजकतत्वों का राज हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास की ऊंचाइयों तक कैसे पहुंचा जा सकता है। इसी नशे के चक्कर में हमारे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और शराबी द्वारा प्राप्त राजस्व से ही इस कल्पना की पूर्ति होगी एक नशेड़ी शराबी कभी आत्मनिर्भर नहीं हो सकता वह अपना घर परिवार समाज राष्ट्र पर हमेशा बोझ बना रहता है जो किसी प्रकार से समाज राष्ट्र व अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान नहीं कर सकता। इतना ही नहीं बल्की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं क्या घर-घर हम बार योजना बेटियों के सम्मान की सुरक्षा कर पाएगा। जिसको लेकर महिला सम्मान की बात करते हैं एक शराबी द्वारा एक महिला का कितना सम्मान किया जाता है आप भलीभांति अवगत होंगे जब तक नशे पर अंकुश नहीं तब तक महिला सम्मान की बात करना स्वयं को धोखा देना और बेईमानी होगी। यही आबकारी विभाग जो राजस्व प्राप्त होता है उससे ज्यादा उसमें उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याएं व कानून व्यवस्था आज में खर्च हो जाता है सामाजिक बदहाली अलग से होती है आपकारी से अधिक राजस्व की प्राप्ति भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाने से प्राप्त हो जाएगी देश के अनेक प्रांतो से शराबबंदी लागू हैं। वहां के राजस्व प्राप्ति के तरीकों को अपनाया जा सकता है राज्यों से की चिंता छोड़ प्रदेश की खुशहाली की चिंता करें देखते ही देखते अपना प्रदेश एक मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ खुशहाल प्रदेश हो जाएगा। इस अभियान को लेकर संगठन के कई पदाधिकारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेंद्र प्रसाद सोनी, जसरा ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह बघेल, प्रेम शंकर द्विवेदी, तहसील अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, पन्नालाल, जय सिंह चौहान इत्यादी लोग शामिल रहे।
    1
    भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तीर्थराज प्रयाग को नशा मुक्त घोषित करते हुए शराबबंदी लागू करने का उप जिलाधिकारी बारा को ज्ञापन सोपा गया। जहां पर देखा जाए तो हमारे सभी धार्मिक नगर नशेड़ियों के अड्डे बने हुए हैं। जो हमारा तीर्थराज प्रयाग तीर्थ का राजा है। वहीं पर शाम होते ही नशे के कारोबारी नशेड़ियों अराजकतत्वों का राज हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास की ऊंचाइयों तक कैसे पहुंचा जा सकता है। इसी नशे के चक्कर में हमारे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और शराबी द्वारा प्राप्त राजस्व से ही इस कल्पना की पूर्ति होगी एक नशेड़ी शराबी कभी आत्मनिर्भर नहीं हो सकता वह अपना घर परिवार समाज राष्ट्र पर हमेशा बोझ बना रहता है जो किसी प्रकार से समाज राष्ट्र व अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान नहीं कर सकता।
इतना ही नहीं बल्की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं क्या घर-घर हम बार योजना बेटियों के सम्मान की सुरक्षा कर पाएगा। जिसको लेकर महिला सम्मान की बात करते हैं एक शराबी द्वारा एक महिला का कितना सम्मान किया जाता है आप भलीभांति अवगत होंगे जब तक नशे पर अंकुश नहीं तब तक महिला सम्मान की बात करना स्वयं को धोखा देना और बेईमानी होगी।
यही आबकारी विभाग जो राजस्व प्राप्त होता है उससे ज्यादा उसमें उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याएं व कानून व्यवस्था आज में खर्च हो जाता है सामाजिक बदहाली अलग से होती है आपकारी से अधिक राजस्व की प्राप्ति भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाने से प्राप्त हो जाएगी देश के अनेक प्रांतो से शराबबंदी लागू हैं। वहां के राजस्व प्राप्ति के तरीकों को अपनाया जा सकता है राज्यों से की चिंता छोड़ प्रदेश की खुशहाली की चिंता करें देखते ही देखते अपना प्रदेश एक मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ खुशहाल प्रदेश हो जाएगा। इस अभियान को लेकर संगठन के कई पदाधिकारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेंद्र प्रसाद सोनी, जसरा ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह बघेल, प्रेम शंकर द्विवेदी, तहसील अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, पन्नालाल, जय सिंह चौहान इत्यादी लोग शामिल रहे।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कलश यात्रा के साथ मिश्रपुर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ   मेजा प्रयागराज।विकास खण्ड उरुवा के ग्राम पंचायत मिश्रपुर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन मिश्रपुर निवासी अयुग नारायण के निवास स्थल पर प्रारंभ हुआ।जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है। शुभारंभ के अवसर पर  एवं महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर पकरी सेवार गंगा घाट पहुंची. जहां आचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय ज्योतिषाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया गया। इसके उपरांत कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधिवत रूप से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. आचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक एवं मांगलिक कार्य से पूर्व कलश यात्रा निकालना अत्यंत शुभ एवं आवश्यक माना जाता है।इससे वातावरण शुद्ध होता है और आयोजन सफल होता है। यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी. कथा वाचन प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 7 बजे तक होगी। बबऊ यादव‌ ने सभी भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने के लिए निवेदन किया है।
    1
    कलश यात्रा के साथ मिश्रपुर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ 

मेजा प्रयागराज।विकास खण्ड उरुवा के ग्राम पंचायत मिश्रपुर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन मिश्रपुर निवासी अयुग नारायण के निवास स्थल पर प्रारंभ हुआ।जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है। शुभारंभ के अवसर पर  एवं महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर पकरी सेवार गंगा घाट पहुंची. जहां आचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय ज्योतिषाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया गया। इसके उपरांत कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधिवत रूप से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ. आचार्य पंडित कमलाशंकर उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक एवं मांगलिक कार्य से पूर्व कलश यात्रा निकालना अत्यंत शुभ एवं आवश्यक माना जाता है।इससे वातावरण शुद्ध होता है और आयोजन सफल होता है। यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी. कथा वाचन प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 7 बजे तक होगी। बबऊ यादव‌ ने सभी भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने के लिए निवेदन किया है।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मेजा प्रयागराज में तिरंगे को सलामी देने का एक छोटे बच्चे का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे हवा के झोंके से तिरंगा झंडा फहरा रहा है और सामने एक छोटा बच्चा तिरंगे को सलामी दे रहा है हालांकि यह वीडियो मेजा में कहां का है ये नहीं पता लेकिन छोटे बच्चे द्वारा इतने बेहतरीन ढंग से सलामी देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।।
    1
    मेजा प्रयागराज में तिरंगे को सलामी देने का एक छोटे बच्चे का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे हवा के झोंके से तिरंगा झंडा फहरा रहा है और सामने एक छोटा बच्चा तिरंगे को सलामी दे रहा है हालांकि यह वीडियो मेजा में कहां का है ये नहीं पता लेकिन छोटे बच्चे द्वारा इतने बेहतरीन ढंग से सलामी देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।।
    user_जनता की आवाज़
    जनता की आवाज़
    Vegetable Farmer Meja, Prayagraj•
    7 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ला निवासी लालमनि गौड़ के घर के पीछे लगा समरसेबल पंप बीती रात अज्ञात चोर उखाड़ ले गए। सुबह जब परिजन पानी चलाने पहुंचे तो पाइप बिखरी पड़ी मिली, तब घटना की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर समरसेबल पंप निकाल ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार छोटी-बड़ी चोरियां हो रही हैं, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर या सूचना नहीं दी गई थी। उधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है।
    1
    मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ला निवासी लालमनि गौड़ के घर के पीछे लगा समरसेबल पंप बीती रात अज्ञात चोर उखाड़ ले गए। सुबह जब परिजन पानी चलाने पहुंचे तो पाइप बिखरी पड़ी मिली, तब घटना की जानकारी हुई।
बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर समरसेबल पंप निकाल ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार छोटी-बड़ी चोरियां हो रही हैं, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर या सूचना नहीं दी गई थी। उधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ब्लॉक लालगंज जिला मिर्जापुर आंगनवाड़ी केंद्र चर्की कलां से तुरंत केवाईसी हुआ और ये महिला जबजस्ती राशन निकालकर ले जा रही है
    1
    ब्लॉक लालगंज जिला मिर्जापुर आंगनवाड़ी केंद्र चर्की कलां से तुरंत केवाईसी हुआ और ये महिला जबजस्ती राशन निकालकर ले जा रही है
    user_गांव का विकाश
    गांव का विकाश
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Sarkar Madeena
    1
    Post by Sarkar Madeena
    user_Sarkar Madeena
    Sarkar Madeena
    करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बारा तहसील परिसर में आज शनिवार सुबह 10:00 से उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
    1
    बारा तहसील परिसर में आज शनिवार सुबह 10:00 से उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। भूमि विवाद, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.