बलराम कृषि महोत्सव में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कृषि स्टॉलों का किया अवलोकन बलराम कृषि महोत्सव में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कृषि स्टॉलों का किया अवलोकन नर्मदापुरम। इटारसी कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा लगाए गए कृषि स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, कृषि यंत्रों, जैविक खेती और शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता और अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से किसानों को दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों तक नई तकनीक, वैज्ञानिक खेती के तरीके और शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है। मूंग खरीदी को लेकर सरकार प्रतिबद्ध किसानों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक करने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ाई गई है, जिससे किसानों को पंजीयन और खरीदी प्रक्रिया में सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसान चिंता न करें, यदि आवश्यकता पड़ी तो मूंग खरीदी की तिथि भी आगे बढ़ाई जाएगी, ताकि कोई भी किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे। उर्वरक वितरण में पारदर्शिता पर जोर प्रभारी मंत्री ने कहा कि ई-विकास पोर्टल और ई-टोकन व्यवस्था के माध्यम से उर्वरक वितरण को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो और वास्तविक किसानों तक समय पर उर्वरक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्था को और अधिक सरल, सुगम और किसान हितैषी बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है। आधुनिक खेती अपनाने की अपील राकेश सिंह ने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियां, उन्नत बीज, जल संरक्षण आधारित खेती, प्राकृतिक खेती और कृषि यंत्रीकरण को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि को लाभकारी बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग आवश्यक है। महोत्सव में बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक, विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को फसल प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, पशुपालन, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं से संबंधित उपयोगी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

- इटारसी की दो प्रमुख बड़ी खबरें! खाद संकट पर किसानों का हंगामा: यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम (SDM) ने किसानों से बातचीत कर उन्हें जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव सम्मानित: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के बेहतरीन निराकरण पर इटारसी नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव को नर्मदापुरम कलेक्टर द्वारा 'ए' ग्रेड मिलने पर सम्मानित किया गया। हैशटैग: #ItarsiNews #FarmerProtest #DAPFertilizer #Narmadapuram #MPNews इटारसी की दो प्रमुख बड़ी खबरें! खाद संकट पर किसानों का हंगामा: यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम (SDM) ने किसानों से बातचीत कर उन्हें जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव सम्मानित: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के बेहतरीन निराकरण पर इटारसी नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव को नर्मदापुरम कलेक्टर द्वारा 'ए' ग्रेड मिलने पर सम्मानित किया गया। हैशटैग: #ItarsiNews #FarmerProtest #DAPFertilizer #Narmadapuram #MPNews1
- नर्मदापुरम पुलिस द्वारा "पुलिस सृजन संवाद" कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट के प्रति किया गया जागरूक एकर नर्मदापुरम। नर्मदापुरम पुलिस द्वारा संचालित "पुलिस सृजन संवाद" कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को शासकीय सांदीपनी उच्च माध्यमिक विद्यालय, पवारखेड़ा, जिला नर्मदापुरम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी महिला थाना नर्मदापुरम श्रीमती राखी मौर्य द्वारा छात्र-छात्राओं को बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों, उनसे बचाव के उपाय, ऐसे मामलों में अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया एवं सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराते हुए बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में साइबर सेल नर्मदापुरम के श्री संदीप यदुवंशी द्वारा साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों जैसे सोशल मीडिया फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड एवं एपीके (APK) फ्रॉड के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताते हुए किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन के अधिकार, भारतीय संविधान एवं कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाई गईं। कार्यक्रम के दौरान संस्था की मास्टर ट्रेनर डॉ संगीता सूर्यवंशी उच्च माध्यमिक शिक्षक द्वारा मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं व्यायाम निर्देशक श्री राजेंद्र प्रसाद नामदेव द्वारा संविधान एवं कानून की नींव विषय पर जानकारी साझा की एवं विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के प्रभारी प्राचार्य एवं वरिष्ठ व्याख्याता संतोष कुमार साहू द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों को गंभीरता से ग्रहण किया तथा भविष्य में सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।1
- मूंग खरीदी केंद्र पर युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, पैर फ्रैक्चर मूंग खरीदी केंद्र पर युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, पैर फ्रैक्चर सोहागपुर के लांघा बम्होरी स्थित भाग्यश्री वेयरहाउस में बुधवार सुबह 10 बजे के लगभग मूंग खरीदी के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि ट्रैक्टर को जबरन वेयरहाउस के अंदर ले जाने से रोकने पर ट्रैक्टर चालक ने वहां व्यवस्था संभाल रहे प्रदीप उर्फ पानू अवस्थी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। हादसे में प्रदीप अवस्थी के पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नर्मदापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिल गई है। अस्पताल से मेमो प्राप्त होने के बाद आरोपी की पहचान कर ली गई है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- 20 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रही टीम: शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, अगले वर्ष 1 लाख की छात्रवृत्ति और हवाई यात्रा की घोषणा 20 वर्षों से शिक्षा की अलख जगा रही टीम: शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, अगले वर्ष 1 लाख की छात्रवृत्ति और हवाई यात्रा की घोषणा सिवनी मालवा विधानसभा की शिवपुर तहसील में बुधवार दोपहर शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान देकर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओमान से आए समाजसेवी सुमित यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक, शिक्षक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमित यादव ने कहा कि उनकी टीम पिछले 20 वर्षों से लगातार शिवपुर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी पढ़ाई के प्रति जागरूक हों और जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि "जिस समाज में प्रतिभाओं का सम्मान होता है, वहां प्रतिभाएं लगातार आगे आती हैं। जिस प्रकार के लोगों का आप सम्मान करते हैं, उसी प्रकार के लोग समाज में बढ़ते हैं। इसलिए अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।" उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वर्तमान समय तकनीक का युग है। नई तकनीकों का सही दिशा में उपयोग कर छात्र-छात्राएं शिक्षा, शोध और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक का दुरुपयोग नहीं, बल्कि उसका सकारात्मक उपयोग ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। सुमित यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अगले वर्ष इस कार्यक्रम को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति ने 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है, जिससे आर्थिक रूप से योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहायता मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों का चयन उनके स्कूल के प्राप्तांकों एवं आयोजन समिति द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित दो मेधावी छात्र-छात्राओं को भोपाल से दिल्ली तक हवाई यात्रा कराई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी नए अनुभव प्राप्त कर सकें और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित विद्यार्थियों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और अधिक व्यापक रूप लेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।1
- सोहागपुर पहुंची कावंड़ यात्रा, भाजपा नेत्री राजो मालवीय के नेतृत्व में नर्मदापुरम से पचमढ़ी तक निकाली जाती है नर्मदापुरम से जटाशंकर पचमढ़ी केलिए निकली कावड़ यात्रा आज सोहागपुर नगर पहुंची यहाँ पर भाजपा संगठन एवं अन्य संगठनों ने उनका स्वागत किया। कांवड़ यात्रा का आज रात्रि में सोहागपुर के देनवा गार्डन में विश्राम किया जाएगा ,कल सुबह यात्रा सोहागपुर से प्रारंभ होगी। विगत कई वर्षों से भाजपा प्रवक्ता राजो मालवीय के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली जाती है जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष युवा अपने कंधों पर मां नर्मदा का जल लेकर जटाशंकर तक ले जाते है।1
- नर्मदापुरम में मौसम ने ली करवट, रिमझिम फुहारें झमाझम बारिश में बदलीं दोपहर बाद तेज बारिश से शहर का मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत नर्मदापुरम। जिले में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब दोपहर 3 बजे शुरू हुई रिमझिम फुहारें कुछ ही देर में झमाझम बारिश में बदल गईं। तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया।सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक बारिश तेज हो गई। शहर के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। लगातार बनी हुई उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत भरे उपहार से कम नहीं रही। बारिश शुरू होते ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने मौसम का आनंद लिया। बच्चों और युवाओं में भी बारिश को लेकर खास उत्साह देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद हुई इस बारिश ने न केवल मौसम को खुशनुमा बनाया, बल्कि कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से शहरवासियों को बड़ी राहत भी दिलाई।1
- किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है सड़क पर यातायात व्यवस्थाएं खराब हो रही है देहात थाना पुलिस ने लिया एक्शन किसानों को समझाइए दी और बताया की सड़क पर वाहन खड़े करने से चालानी कार्रवाई होगी एंकर नर्मदा पुरम। मंगलवार शाम आईटीआई मार्ग पर किसानों और पुलिस की बहस को लेकर टीवी 24 ने जाना खरीदी का हाल लेकिन यह समस्याओं का निराकरण होने की जगह पर विवाद की स्थिति सड़क पर वाहन खड़े करने को लेकर हो गई किसानों का कहना था 5 दिन से हम यहां खड़े हुए हैं लेकिन हमारे नंबर और टोकन आने के बाद भी दूसरी ट्रालियां का काम हो रहा है इसलिए हम यहां आकर खड़े हो गए वहीं पुलिस प्रशासन का कहना यह है कि सड़क पर वाहन खड़े करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी इसको लेकर समझाइए की कार्रवाई पर टीवी 24 ने जाना किसानों का और पुलिस का हाल सामने आई स्थिति जिसमें समिति द्वारा लापरवाही की जा रही है जिसके वजह से किसान और प्रशासन आमने सामने है आम आदमी की बात तो छोड़ दीजिए क्योंकि आम आदमी की समस्या का ख्याल तो कोई रखता ही नहीं है। पुलिस का कहना है सड़क पर वाहन नहीं खड़े होना चाहिए किसानों का कहना है बिना टोकन के ही तुलाई के लिए अंदर जा रहे हैं वाहन सावल खेड़ा समिति का पूरा है मामला।3
- विदिशा जिले के पलोह गांव (ग्राम पाहो पड़रिया) का है, जहां स्कूली बच्चे बेतवा नदी पर बने एक स्टॉप डैम (चेक डैम) के कंक्रीट पिलरों पर छलांग लगाकर जान जोखिम में डालते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं वीडियो और जमीनी हकीकत शॉर्टकट की मजबूरी: सड़क मार्ग से स्कूल की दूरी लगभग 10 से 13 किलोमीटर पड़ती है। इस दूरी को घटाकर 1.5 किलोमीटर करने के लिए बच्चे इस खतरनाक रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। खतरनाक छलांग: बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद बच्चे भारी स्कूल बैग टांगकर डैम के 10 पिलरों के बीच 3-4 फीट की दूरी को कूदकर पार करते हैं। पैर फिसलने पर यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासनिक प्रतिक्रिया: वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने मौके का दौरा किया और मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है, लेकिन स्थायी समाधान (जैसे पुल निर्माण) के लिए अभी कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं हुई है। इस वायरल वीडियो की गंभीरता और बच्चों के सफर को करीब से देखने के लिए आप यह वीडियो रिपोर्ट देख सकते हैं:1