Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगामी त्यौहार को लेकर पैदल अगस्त मीरजापुर पुलिस एक्शन में है! पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कमर कस ली है त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए। पैदल गश्त और शांति अपील के साथ तैयार हैं
Mirzapur Samachar
आगामी त्यौहार को लेकर पैदल अगस्त मीरजापुर पुलिस एक्शन में है! पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कमर कस ली है त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए। पैदल गश्त और शांति अपील के साथ तैयार हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- होली और होलिका दहन सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस/पीएसी बल के साथ पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया। कोतवाली कटरा क्षेत्र में इमामबाड़ा से शुरू हुआ यह मार्च गणेशगंज और लालडिग्गी होते हुए थाना कोतवाली कटरा पर समाप्त हुआ। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।3
- मीरजापुर के पटेहरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम किरहा में पंचायत सहायक पूनम मौर्या को होली से पहले मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी शोभा रानी पर अनदेखी का आरोप लगाया है, जिससे उनकी होली फीकी पड़गई है। पूनम मौर्या, जो शेषधर मौर्य की पत्नी हैं और एक गरीब परिवार से है, उन्होंने मीडिया को बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की लापरवाही के कारण हमे इस बार होली पर मानदेय नहीं मिल पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद उनका मानदेय जारी नहीं किया गया। इस समस्या के समाधान के लिए पूनम मौर्या ने ग्राम प्रधान किरहा से सहयोग मांगा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि ग्राम प्रधान से मदद मिलती है, तो उनकी होली ठीक से मन पाएगी।वही जब ग्राम पंचायत अधिकारी शोभा रानी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बेटा उठा कर बोला कि मम्मी मार्केट है। जिससे स्पष्ट नहीं हो पाया कि मानदेय क्यों लेनी लगाया गया2
- Post by Anupam Newspaper2
- मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में आगामी त्योहारों—होलिका दहन, होली तथा रमजान/ईद-उल-फितर—को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 1 मार्च 2026 को जनपद के विभिन्न संवेदनशील, मिश्रित आबादी एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला द्वारा थानाध्यक्ष कोतवाली शहर दया शंकर ओझा मय पुलिस बल के साथ महुवरिया तहसील रोड क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर मुनेन्द्र पाल सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक कछवां अमरजीत चौहान के साथ कस्बा कछवां, जलालपुर, जमुआ, बधवा एवं आही क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर द्वारा थानाध्यक्ष हलिया राजीव श्रीवास्तव के साथ कस्बा हलिया में फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव द्वारा प्रभारी निरीक्षक चुनार विजय शंकर सिंह के साथ कस्बा चुनार एवं सराय टेकौर क्षेत्र में गश्त की गई। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती द्वारा प्रभारी निरीक्षक मड़िहान बालमुकुन्द मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ वेद प्रकाश पाण्डेय के साथ मड़िहान कस्बा, कलवारी, भावा बाजार एवं बघौड़ा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी सदर मुनेन्द्र पाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात गायत्री यादव द्वारा प्रभारी निरीक्षक चील्ह रवीन्द्र भूषण मौर्य के साथ कस्बा चील्ह के संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसी क्रम में जनपद के अन्य थानाध्यक्षों एवं प्रभारी निरीक्षकों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तथा पीआरवी डायल-112 के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर आमजन, दुकानदारों, सर्राफा व्यवसायियों एवं व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा का एहसास कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों को हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।3
- Post by Rajesh Tiwari1
- भदोही साइकिलिंग क्लब की जागरूकता साइकिल यात्रा, पर्यावरण और स्वास्थ्य का दिया संदेश गोपीगंज। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया। गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से वरिष्ठ चिकित्सक एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साइकिल यात्रा शहीद तिराहा से माधोरामपुर व काली देवी क्षेत्र से होते हुए मिर्जापुर रोड स्थित उत्सव लॉन पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने “वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ”, “करो योग रहो निरोग” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उत्सव लॉन पहुंचने पर सेफ शॉप के प्रवीण श्रीवास्तव ने साइकिल चालकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी है और दैनिक जीवन में योग व साइकिलिंग अपनाने से शरीर स्वस्थ तथा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है। साइकिल यात्रा में सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, बिंदु, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्य, सरफराज अहमद, हंसराज पाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही।1
- भदोही साइकिलिंग क्लब ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए एक यादगार साइकिल यात्रा निकाली। रविवार को गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़ा चौराहा से शुरू हुई यह विशाल यात्रा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। यात्रा शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर, झिलियापुल, पर्वतपुर, माधोपुर, अमवा, गोपपुर मोड़, रैपुरी चौराहा होते हुए उत्सव लॉन मिर्जापुर रोड पर समाप्त हुई। साइकिल चालकों ने पूरे रास्ते जोर-शोर से नारे लगाए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा,करो करो योग रहो निरोग, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय और वन्दे मातरम। इन नारों से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। उत्सव लॉन पहुंचने पर सेफ शॉप के प्रवीण श्रीवास्तव ने साइकिल चालकों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा, “आज के आधुनिक युग में लोग आराम तलाशते हैं, शारीरिक श्रम से दूर भागते हैं, जो बीमारियों का मुख्य कारण है। ब्रह्म मुहूर्त में उठें, 1 घंटे योग-व्यायाम करें, आसपास के काम साइकिल से करें। इससे शरीर फिट रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित बनेगा। भदोही साइकिलिंग क्लब का यह प्रयास सराहनीय है, जो खुद स्वस्थ रहकर समाज को प्रेरित कर रहा है।” यात्रा में सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्या, सरफराज अहमद, जयप्रकाश दुबे, पंकज सिंह सहित सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह अभियान फिट इंडिया और ग्रीन इंडिया का मजबूत संदेश देता है।1
- मिर्जापुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीओ चुनार के नेतृत्व में नारायणपुर क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद कर अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।3