logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यह कोई फिल्म का नहीं, रीयल सीन है- मध्यप्रदेश के डबरा ग्वालियर हाइवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी और डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ले गया कार में तीन लोग सवार थे जो चिल्लाते रहे। राहगीरों ने भी आवाज दी लेकिन ड्राईवर नहीं रुका। एक बुलेट सवार ने उसका पीछा भी किया। ट्रक से उतरकर ड्राईवर भागने लगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। कार में एसएएफ के अधिकारी थे, जो सुरक्षित हैं खेत के उस पार सूर्यास्त का दृश्य बहुत खूबसूरत है

3 hrs ago
user_Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

यह कोई फिल्म का नहीं, रीयल सीन है- मध्यप्रदेश के डबरा ग्वालियर हाइवे पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी और डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता ले गया कार में तीन लोग सवार थे जो चिल्लाते रहे। राहगीरों ने भी आवाज दी लेकिन ड्राईवर नहीं रुका। एक बुलेट सवार ने उसका पीछा भी किया। ट्रक से उतरकर ड्राईवर भागने लगा तो उसकी पिटाई कर दी गई। कार में एसएएफ के अधिकारी थे, जो सुरक्षित हैं खेत के उस पार सूर्यास्त का दृश्य बहुत खूबसूरत है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भदोही साइकिलिंग क्लब की जागरूकता साइकिल यात्रा, पर्यावरण और स्वास्थ्य का दिया संदेश गोपीगंज। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया। गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से वरिष्ठ चिकित्सक एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साइकिल यात्रा शहीद तिराहा से माधोरामपुर व काली देवी क्षेत्र से होते हुए मिर्जापुर रोड स्थित उत्सव लॉन पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने “वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ”, “करो योग रहो निरोग” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उत्सव लॉन पहुंचने पर सेफ शॉप के प्रवीण श्रीवास्तव ने साइकिल चालकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी है और दैनिक जीवन में योग व साइकिलिंग अपनाने से शरीर स्वस्थ तथा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है। साइकिल यात्रा में सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, बिंदु, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्य, सरफराज अहमद, हंसराज पाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही।
    1
    भदोही साइकिलिंग क्लब की जागरूकता साइकिल यात्रा, पर्यावरण और स्वास्थ्य का दिया संदेश
गोपीगंज। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया। गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से वरिष्ठ चिकित्सक एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
साइकिल यात्रा शहीद तिराहा से माधोरामपुर व काली देवी क्षेत्र से होते हुए मिर्जापुर रोड स्थित उत्सव लॉन पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने “वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ”, “करो योग रहो निरोग” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
उत्सव लॉन पहुंचने पर सेफ शॉप के प्रवीण श्रीवास्तव ने साइकिल चालकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी है और दैनिक जीवन में योग व साइकिलिंग अपनाने से शरीर स्वस्थ तथा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है। साइकिल यात्रा में सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, बिंदु, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्य, सरफराज अहमद, हंसराज पाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • होली और होलिका दहन सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस/पीएसी बल के साथ पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया। कोतवाली कटरा क्षेत्र में इमामबाड़ा से शुरू हुआ यह मार्च गणेशगंज और लालडिग्गी होते हुए थाना कोतवाली कटरा पर समाप्त हुआ। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।
    3
    होली और होलिका दहन सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भारी पुलिस/पीएसी बल के साथ पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया।
कोतवाली कटरा क्षेत्र में इमामबाड़ा से शुरू हुआ यह मार्च गणेशगंज और लालडिग्गी होते हुए थाना कोतवाली कटरा पर समाप्त हुआ। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भदोही साइकिलिंग क्लब ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए एक यादगार साइकिल यात्रा निकाली। रविवार को गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़ा चौराहा से शुरू हुई यह विशाल यात्रा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। यात्रा शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर, झिलियापुल, पर्वतपुर, माधोपुर, अमवा, गोपपुर मोड़, रैपुरी चौराहा होते हुए उत्सव लॉन मिर्जापुर रोड पर समाप्त हुई। साइकिल चालकों ने पूरे रास्ते जोर-शोर से नारे लगाए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा,करो करो योग रहो निरोग, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय और वन्दे मातरम। इन नारों से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। उत्सव लॉन पहुंचने पर सेफ शॉप के प्रवीण श्रीवास्तव ने साइकिल चालकों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा, “आज के आधुनिक युग में लोग आराम तलाशते हैं, शारीरिक श्रम से दूर भागते हैं, जो बीमारियों का मुख्य कारण है। ब्रह्म मुहूर्त में उठें, 1 घंटे योग-व्यायाम करें, आसपास के काम साइकिल से करें। इससे शरीर फिट रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित बनेगा। भदोही साइकिलिंग क्लब का यह प्रयास सराहनीय है, जो खुद स्वस्थ रहकर समाज को प्रेरित कर रहा है।” यात्रा में सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्या, सरफराज अहमद, जयप्रकाश दुबे, पंकज सिंह सहित सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह अभियान फिट इंडिया और ग्रीन इंडिया का मजबूत संदेश देता है।
    1
    भदोही साइकिलिंग क्लब ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए एक यादगार साइकिल यात्रा निकाली। रविवार को गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़ा चौराहा से शुरू हुई यह विशाल यात्रा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी।
यात्रा शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर, झिलियापुल, पर्वतपुर, माधोपुर, अमवा, गोपपुर मोड़, रैपुरी चौराहा होते हुए उत्सव लॉन मिर्जापुर रोड पर समाप्त हुई। साइकिल चालकों ने पूरे रास्ते जोर-शोर से नारे लगाए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा,करो करो योग रहो निरोग, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय और वन्दे मातरम। इन नारों से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया।
उत्सव लॉन पहुंचने पर सेफ शॉप के प्रवीण श्रीवास्तव ने साइकिल चालकों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा, “आज के आधुनिक युग में लोग आराम तलाशते हैं, शारीरिक श्रम से दूर भागते हैं, जो बीमारियों का मुख्य कारण है। ब्रह्म मुहूर्त में उठें, 1 घंटे योग-व्यायाम करें, आसपास के काम साइकिल से करें। इससे शरीर फिट रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित बनेगा। भदोही साइकिलिंग क्लब का यह प्रयास सराहनीय है, जो खुद स्वस्थ रहकर समाज को प्रेरित कर रहा है।”
यात्रा में सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्या, सरफराज अहमद, जयप्रकाश दुबे, पंकज सिंह सहित सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह अभियान फिट इंडिया और ग्रीन इंडिया का मजबूत संदेश देता है।
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मीरजापुर के पटेहरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम किरहा में पंचायत सहायक पूनम मौर्या को होली से पहले मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी शोभा रानी पर अनदेखी का आरोप लगाया है, जिससे उनकी होली फीकी पड़गई है। पूनम मौर्या, जो शेषधर मौर्य की पत्नी हैं और एक गरीब परिवार से है, उन्होंने मीडिया को बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की लापरवाही के कारण हमे इस बार होली पर मानदेय नहीं मिल पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद उनका मानदेय जारी नहीं किया गया। इस समस्या के समाधान के लिए पूनम मौर्या ने ग्राम प्रधान किरहा से सहयोग मांगा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि ग्राम प्रधान से मदद मिलती है, तो उनकी होली ठीक से मन पाएगी।वही जब ग्राम पंचायत अधिकारी शोभा रानी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बेटा उठा कर बोला कि मम्मी मार्केट है। जिससे स्पष्ट नहीं हो पाया कि मानदेय क्यों लेनी लगाया गया
    2
    मीरजापुर के पटेहरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम किरहा में पंचायत सहायक पूनम मौर्या को होली से पहले मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी शोभा रानी पर अनदेखी का आरोप लगाया है, जिससे उनकी होली फीकी पड़गई है।
पूनम मौर्या, जो शेषधर मौर्य की पत्नी हैं और एक गरीब परिवार से है,  उन्होंने मीडिया को बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की लापरवाही के कारण हमे  इस बार होली पर मानदेय नहीं मिल पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद उनका मानदेय जारी नहीं किया गया।
इस समस्या के समाधान के लिए पूनम मौर्या ने ग्राम प्रधान किरहा से सहयोग मांगा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि ग्राम प्रधान से मदद मिलती है, तो उनकी होली ठीक से मन पाएगी।वही जब ग्राम पंचायत अधिकारी शोभा रानी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बेटा उठा कर बोला कि मम्मी मार्केट है। जिससे स्पष्ट नहीं हो पाया कि मानदेय क्यों लेनी लगाया गया
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ का संक्षिप्त विवरण:-* आज जनपद भदोई में थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें पब्लिक के द्वारा बताया कि कुछ लोग एक गाड़ी में गोवंश का मांस ले के जा रहे हैं। तुरंत ही मौके पर सुरियावां थाने की फोर्स पहुंची और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस प्रयास में कुछ लोग तो भाग गए, परंतु एक अभियुक्त विजय कुमार उर्फ़ कल्लू को पकड़ लिया गया। वह भी कुछ दूरी पे एक एसआई को चकमा देकर धक्का दिया और भाग निकला। मुखबिर खास से कुछ देर बाद सूचना प्राप्त हुई उक्त अभियुक्त कलिंजरा रोड पर दिख रहा है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो पुलिसकर्मियों पे फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में जब पुलिसकर्मियों द्वारा फायर किया गया तो अभियुक्त विजय के पैर पे गोली लगी। तुरंत ही उसको हिरासत में लिया गया और गाड़ी चेक की गई तो गाड़ी में से कुछ गोवंश का मांस और औजार भी निकले जिसके द्वारा यह कृत किया गया है। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक बैरी परवा नामक गाँव है, वहीं पे एक खुला सांड हम लोगों के द्वारा पिछली रात में रखा गया था, और आज इसे काटा गया है। यह माल हम लोग इलाहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। हम लोगों एक गिरोह बनाकर काम करते हैं। इस प्रकरण में जो भी व्यक्ति वांछित है उसे भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा, और आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। *श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट~*
    2
    *थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ का संक्षिप्त विवरण:-*
आज जनपद भदोई में थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें पब्लिक के द्वारा बताया कि कुछ लोग एक गाड़ी में गोवंश का मांस ले के जा रहे हैं। तुरंत ही मौके पर सुरियावां थाने की फोर्स पहुंची और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस प्रयास में कुछ लोग तो भाग गए, परंतु एक अभियुक्त विजय कुमार उर्फ़ कल्लू को पकड़ लिया गया। वह भी कुछ दूरी पे एक एसआई को चकमा देकर धक्का दिया और भाग निकला। मुखबिर खास से कुछ देर बाद सूचना प्राप्त हुई उक्त अभियुक्त कलिंजरा रोड पर दिख रहा है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो पुलिसकर्मियों पे फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में जब पुलिसकर्मियों द्वारा फायर किया गया तो अभियुक्त विजय के पैर पे गोली लगी। तुरंत ही उसको हिरासत में लिया गया और गाड़ी चेक की गई तो गाड़ी में से कुछ गोवंश का मांस और औजार भी निकले जिसके द्वारा यह कृत किया गया है। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक बैरी परवा नामक गाँव है, वहीं पे एक खुला सांड हम लोगों के द्वारा पिछली रात में रखा गया था, और आज इसे काटा गया है। यह माल हम लोग इलाहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। हम लोगों एक गिरोह बनाकर काम करते हैं। इस प्रकरण में जो भी व्यक्ति वांछित है उसे भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा, और आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
*श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट~*
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Anupam Newspaper
    2
    Post by Anupam Newspaper
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लाई बाजार स्थित दुकानों के बीच पुराना विवाद फिर भड़का, पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई गोपीगंज (भदोही)। नगर के लाई बाजार क्षेत्र में रविवार को दुकान के सामने पानी बहाने को लेकर दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी लाकर शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपीगंज के लाई बाजार स्थित राजमार्ग किनारे अगल-बगल संचालित बिरयानी की दुकानों के बीच ग्राहकों को लेकर पहले से ही तनातनी चल रही थी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी और विवाद होता रहता था। रविवार को भी दुकान के सामने पानी बहाने के मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को चोट आई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर चौकी पुलिस तत्काल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों से मोहम्मद सलीम (48) पुत्र अनवर और शाहबाज पुत्र दारा 22 को चौकी ले आई। वहां दोनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
    1
    लाई बाजार स्थित दुकानों के बीच पुराना विवाद फिर भड़का, पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई
गोपीगंज (भदोही)। नगर के लाई बाजार क्षेत्र में रविवार को दुकान के सामने पानी बहाने को लेकर दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी लाकर शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपीगंज के लाई बाजार स्थित राजमार्ग किनारे अगल-बगल संचालित बिरयानी की दुकानों के बीच ग्राहकों को लेकर पहले से ही तनातनी चल रही थी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी और विवाद होता रहता था। रविवार को भी दुकान के सामने पानी बहाने के मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को चोट आई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर चौकी पुलिस तत्काल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस दोनों पक्षों से मोहम्मद सलीम (48) पुत्र अनवर और शाहबाज पुत्र दारा 22 को चौकी ले आई। वहां दोनों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.