जनता दरबार में 15 भूमि विवादों की सुनवाई, 8 मामलों का मौके पर निपटारा तारापुर अंचल भवन स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 15 मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने की। इस दौरान तारापुर थाना के एसआई मनीष कुमार सहित अंचल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अंचलाधिकारी ने बताया कि 7 मामले पूर्व से लंबित थे, जबकि 8 नए आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी मामलों में वादी एवं प्रतिवादी की मौजूदगी में सुनवाई की गई। इनमें 8 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। महापुर गांव में सरकारी नाला विवाद तथा प्यारपुर गांव में सरकारी जमीन विवाद का आपसी सहमति और प्रशासनिक निर्देश के आधार पर समाधान कराया गया। शेष 7 मामलों का निष्पादन पक्षकारों की अनुपस्थिति अथवा आपसी सहमति नहीं बनने के कारण नहीं हो सका। अंचलाधिकारी ने संबंधित पक्षों को अगली निर्धारित तिथि पर भूमि संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया।

- प्रोबेशनल IPS अधिकारियों ने किया गेहलौर का भ्रमण, दशरथ मांझी की तपस्या से हुए प्रभावित ताजमहल को दस कदम पिछे छोड़ा,फल्गुनी देव के प्यार कि निशानी, प्रोबेशनल IPS अधिकारियों ने किया गेहलौर का भ्रमण, दशरथ मांझी की तपस्या से हुए प्रभावित ताजमहल को दस कदम पिछे छोड़ा,फल्गुनी देव के प्यार कि निशानी, गया जी,अतरी सुत्र गया जी संवाददाता- साहिल राज आगाज टाइम बिहार गया जी, के अतरी प्रखंड में हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रोबेशनल IPS अधिकारी बिहार भ्रमण के दौरान शनिवार की शाम गया से गेहलौर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रसिद्ध प्रेम घाटी , पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के समाधि स्थल एवं स्मृति भवन का भ्रमण किया। इस दौरान नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह एवं गेहलौर थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह गेहलौर पंचायत के मुखिया ठाकुर राणा रंजीत सिंह भी मौजूद रहे। नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के अद्भुत संघर्ष और कठिन परिश्रम के बारे में लोगों को बताए । अधिकारियों ने दशरथ मांझी स्मृति स्थल का अवलोकन किया और उनके अद्भुत साहस एवं संघर्ष की कहानी को करीब से जाना। भ्रमण के बाद प्रोबेशनल IPS अधिकारियों ने बताया कि यह स्थान अत्यंत प्रेरणादायक है और घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। उन्होंने कहा कि पर्वत पुरुष दशरथ मांझी ने केवल छेनी और हथौड़ी के बल पर पहाड़ को चीरकर रास्ता बनाकर इतिहास रच दिया। जो आज भी लोगों के लिए मिसाल है। अधिकारियों ने इस ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण और पर्यटन के रूप में इसके विकास की सराहना भी की। इस दौरान पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी से भी लोगों ने मिलकर उनका हाल-चाल जाना।4
- 🚨 मेला में बिछड़ा मासूम... लेकिन बांका पुलिस बनी उसकी सबसे बड़ी उम्मीद! ❤️👮 श्रावणी मेला-2026 के दौरान अबरखा अस्थायी थाना की पुलिस टीम ने मानवता और संवेदनशीलता की शानदार मिसाल पेश की। 🙏 मेला में अपने परिजनों से बिछड़े एक मासूम बच्चे को पुलिस ने तत्परता से खोजकर सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया। 👦❤️👨👩👦 बांका पुलिस की इस सराहनीय पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए भी पूरी तरह समर्पित है। 👏🚔 💬 बांका पुलिस के इस मानवीय कार्य पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। 📲 बांका की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल।1
- जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर बेलहर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विश्वजीत कुमार पंडित ने कांवड़िया पथ स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर तीन घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए।1
- महेशखूंट पंचायत में नए पंचायत सरकार भवन का बेलदौर विधानसभा के माननीय विधायक Panna Lal Singh Patel व महेशखूंट पंचायत की माननीय मुखिया Shweta Kumari ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ । मौके पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू जिला अध्यक्ष खगड़िया , विधायक प्रतिनिधि बेलदौर विधानसभा व मुखिया प्रतिनिधि महेशखूंट पंचायत प्रवीण चौरसिया व भारी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद Deepak Prakash1
- बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती1
- श्रावणी मेले के तीसरे दिन भी सड़क पर खतरा, हल्की बारिश से कच्चे पथ पर जलजमाव श्रावणी मेला शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं। प्रतिदिन हजारों कांवरियों और बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही के बीच प्रशासन लगातार व्यवस्था का जायजा ले रहा है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर सहित अन्य अधिकारियों ने कई बार निरीक्षण कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए, लेकिन एसएच-22 पर तारापुर थाना के सामने सड़क का गड्ढा अब तक नहीं भरा गया है। इससे दुर्घटना की आशंका के साथ जाम की समस्या बनी हुई है। हालांकि नगर पंचायत द्वारा शहीद चौक से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद वहां यातायात सामान्य रहा। शनिवार शाम हुई हल्की बारिश से कच्ची कांवरिया पथ के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। वहीं धोबई टेंट सिटी और गोगाचक धर्मशाला में कांवरियों ने विश्राम किया तथा परिसर में लगे बड़े एलईडी स्क्रीन पर धार्मिक व मनोरंजन कार्यक्रमों का आनंद लेकर अपनी थकान मिटाई।1
- प्रोबेशनल IPS अधिकारियों ने किया गेहलौर का भ्रमण, दशरथ मांझी की तपस्या से हुए प्रभावित ताजमहल को दस कदम पिछे छोड़ा,फल्गुनी देव के प्यार कि निशानी, प्रोबेशनल IPS अधिकारियों ने किया गेहलौर का भ्रमण, दशरथ मांझी की तपस्या से हुए प्रभावित ताजमहल को दस कदम पिछे छोड़ा,फल्गुनी देव के प्यार कि निशानी, गया जी,अतरी सुत्र गया जी संवाददाता- साहिल राज आगाज टाइम बिहार गया जी, के अतरी प्रखंड में हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रोबेशनल IPS अधिकारी बिहार भ्रमण के दौरान शनिवार की शाम गया से गेहलौर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रसिद्ध प्रेम घाटी , पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के समाधि स्थल एवं स्मृति भवन का भ्रमण किया। इस दौरान नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह एवं गेहलौर थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह गेहलौर पंचायत के मुखिया ठाकुर राणा रंजीत सिंह भी मौजूद रहे। नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के अद्भुत संघर्ष और कठिन परिश्रम के बारे में लोगों को बताए । अधिकारियों ने दशरथ मांझी स्मृति स्थल का अवलोकन किया और उनके अद्भुत साहस एवं संघर्ष की कहानी को करीब से जाना। भ्रमण के बाद प्रोबेशनल IPS अधिकारियों ने बताया कि यह स्थान अत्यंत प्रेरणादायक है और घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। उन्होंने कहा कि पर्वत पुरुष दशरथ मांझी ने केवल छेनी और हथौड़ी के बल पर पहाड़ को चीरकर रास्ता बनाकर इतिहास रच दिया। जो आज भी लोगों के लिए मिसाल है। अधिकारियों ने इस ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण और पर्यटन के रूप में इसके विकास की सराहना भी की। इस दौरान पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी से भी लोगों ने मिलकर उनका हाल-चाल जाना।4
- 📢 खबर का हुआ बड़ा असर! बांका टुडे न्यूज़ की आवाज़ पर हरकत में आया प्रशासन, बाराहाट बाजार से हटा कचरे का ढेर! 👏🧹 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला। 💯 31 जुलाई 2026 को "बाराहाट मुख्य बाजार में फैला कचरे का ढेर" शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। रविवार को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को देखते हुए बाराहाट मुख्य बाजार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 🧹🚜 सोनडीहा उत्तरी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक अरविंद यादव एवं सोनडीहा दक्षिणी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक चंदन राज के नेतृत्व में बाजार से कचरे के ढेर हटाए गए और विभिन्न स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। ✅ अब भागलपुर–दुमका मुख्य मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों और आम नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिलेगा। 🙏 📍 जनहित की हर आवाज़ को उठाना ही हमारी जिम्मेदारी है। 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल आपकी आवाज़, आपकी खबर। ❤️1
- गोगरी प्रखंड के फतेहपुर गांव में मारपीट की घटना में दंपति समेत तीन लोग घायल गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज जारी। गोगरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड नंबर 12 में रविवार को मारपीट की घटना में दंपति सहित तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा तीनों घायलों को उठाकर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार दोपहर दो बजे तक इलाज जारी था। मारपीट की घटना में फतेहपुर निवासी पत्नी नुनुदाय देवी एवं पति महेश्वर दास सहित एक बच्चा घायल हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि पड़ोस के ही आरोपी उमेश दास के पुत्र ने शराब के नशे में घर में भी तोड़फोड़ किया। दरवाजा को तोड़ दिया। साथ ही तीनों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वैसे तो मारपीट का घटना का कारण फिलहाल मामूली विवाद बताया जा रहा है। हालांकि आरोपी के साथ पीड़ित परिवार का पुराना जमीनी विवाद भी है। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।1