Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती
Pawan Kumar Choudhary
बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती1
- :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। * :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। *1
- महेशखूंट पंचायत में नए पंचायत सरकार भवन का बेलदौर विधानसभा के माननीय विधायक Panna Lal Singh Patel व महेशखूंट पंचायत की माननीय मुखिया Shweta Kumari ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ । मौके पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू जिला अध्यक्ष खगड़िया , विधायक प्रतिनिधि बेलदौर विधानसभा व मुखिया प्रतिनिधि महेशखूंट पंचायत प्रवीण चौरसिया व भारी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद Deepak Prakash1
- महेशखूंट पंचायत में,पंचायत सरकार भवन का बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने फीता काटकर विधिवत किया उद्घाटन। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट पंचायत में शनिवार की शाम एक करोड़ 65 लाख 56 हजार रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन का बेलदौर के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पंचायतवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई। अब पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, पंचायत की मुखिया श्वेता भारती, मुखिया प्रतिनिधि परवीन चौरसिया, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस भवन में विभिन्न विभागों के काउंटर संचालित होंगे तथा संबंधित पदाधिकारी भी उपलब्ध रहेंगे। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व, विकास एवं अन्य सरकारी सेवाओं से जुड़े अधिकांश कार्य पंचायत स्तर पर ही संपन्न हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के निकट ही सभी आवश्यक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पंचायत सरकार भवन शुरू होने से लोगों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा प्रशासनिक कार्यों में भी पारदर्शिता और तेजी आएगी। उद्घाटन के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए गोगरी प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। पंचायत सरकार भवन शुरू होने से सरकारी योजनाओं और प्रमाण-पत्रों सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ पंचायत स्तर पर ही आसानी से मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पंचायत सरकार भवन को ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके प्रभावी संचालन का भरोसा दिलाया। समारोह का समापन लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ हुआ।1
- खगड़िया में सैकड़ों लीटर विदेशी शराब नष्ट। गोगरी अनुमंडल के महेशखूंट, पसराहा, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना में विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी से विनष्टीकरण किया गया। प्रशासन ने कहा कि शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खगड़िया के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त की गई सैकड़ों लीटर विदेशी शराब को प्रशासन ने विनष्ट कर दिया। महेशखूंट थाना, पसराहा थाना, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना के विभिन्न कांडों में जब्त शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी मशीन से विनष्टीकरण किया गया। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।3
- हवेली खड़गपुर में सजी 'एक शाम रफी के नाम', सदाबहार गीतों से देर रात तक झूमे श्रोता हवेली खड़गपुर। मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित 'एक शाम रफी के नाम' संगीतमय कार्यक्रम में सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता देर रात तक मोहम्मद रफी के अमर गीतों के साथ झूमते रहे। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादों से रूबरू कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह तथा आयोजक मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश एवं महेंद्र कपूर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिबू दा ने किया। संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने रफी साहब के कालजयी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरमयी बना दिया। खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह ने भी अपनी मधुर गायकी से रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे हैं। उनके गीत हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी समान रूप से लोकप्रिय हैं और जीवन के हर भाव को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रफी साहब भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे अमर गायक हैं, जिनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रफी साहब के संगीत को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताया। आयोजक मनोज कुमार रघु ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, एम एकेडमी के निदेशक नीरज कुमार, विपिन खीरी, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरभ, सरपंच रशीद कमर, मोहम्मद नौशाद, नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघ्न कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- कांवर यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के कांवरिया की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जा रहे छत्तीसगढ़ के एक कांवरिया की शुक्रवार सुबह तारापुर कांवरिया पथ पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रियेश सिंह राजपूत (निवासी- पचरीपारा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। उनके साथी सुभाष दुबे, निवासी ग्राम पचरीपारा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) ने बताया कि 30 जुलाई को सभी ने सुल्तानगंज से जल उठाया था और रात में विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे यात्रा शुरू की। धोबई से करीब दो-तीन किलोमीटर आगे प्रियेश अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। 102 एंबुलेंस से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। चिकित्सक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।1
- 9 फीट ऊंचे अर्धनारीश्वर स्वरूप की विशाल कांवड़ लेकर बाबा धाम के लिए निकले कोलकाता के 26 शिवभक्त,100 किलो वजनी कांवड़ को चार श्रद्धालु कंधे पर उठा रहे, डेढ़ माह में तैयार हुई प्रतिमा, 35 वर्षों से निभा रहे अनोखी भक्ति की परंपरा 9 फीट ऊंचे अर्धनारीश्वर स्वरूप की विशाल कांवड़ लेकर बाबा धाम के लिए निकले कोलकाता के 26 शिवभक्त,100 किलो वजनी कांवड़ को चार श्रद्धालु कंधे पर उठा रहे, डेढ़ माह में तैयार हुई प्रतिमा, 35 वर्षों से निभा रहे अनोखी भक्ति की परंपरा1