logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांवर यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के कांवरिया की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जा रहे छत्तीसगढ़ के एक कांवरिया की शुक्रवार सुबह तारापुर कांवरिया पथ पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रियेश सिंह राजपूत (निवासी- पचरीपारा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। उनके साथी सुभाष दुबे, निवासी ग्राम पचरीपारा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) ने बताया कि 30 जुलाई को सभी ने सुल्तानगंज से जल उठाया था और रात में विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे यात्रा शुरू की। धोबई से करीब दो-तीन किलोमीटर आगे प्रियेश अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। 102 एंबुलेंस से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। चिकित्सक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

2 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

कांवर यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के कांवरिया की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जा रहे छत्तीसगढ़ के एक कांवरिया की शुक्रवार सुबह तारापुर कांवरिया पथ पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रियेश सिंह राजपूत (निवासी- पचरीपारा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। उनके साथी सुभाष दुबे, निवासी ग्राम पचरीपारा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) ने बताया कि 30 जुलाई को सभी ने सुल्तानगंज से जल उठाया था और रात में विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे यात्रा शुरू की। धोबई से करीब दो-तीन किलोमीटर आगे प्रियेश अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। 102 एंबुलेंस से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। चिकित्सक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • कांवर यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के कांवरिया की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जा रहे छत्तीसगढ़ के एक कांवरिया की शुक्रवार सुबह तारापुर कांवरिया पथ पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रियेश सिंह राजपूत (निवासी- पचरीपारा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। उनके साथी सुभाष दुबे, निवासी ग्राम पचरीपारा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) ने बताया कि 30 जुलाई को सभी ने सुल्तानगंज से जल उठाया था और रात में विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे यात्रा शुरू की। धोबई से करीब दो-तीन किलोमीटर आगे प्रियेश अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। 102 एंबुलेंस से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। चिकित्सक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
    1
    कांवर यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के कांवरिया की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जा रहे छत्तीसगढ़ के एक कांवरिया की शुक्रवार सुबह तारापुर कांवरिया पथ पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रियेश सिंह राजपूत (निवासी- पचरीपारा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। उनके साथी सुभाष दुबे, निवासी ग्राम पचरीपारा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) ने बताया कि 30 जुलाई को सभी ने सुल्तानगंज से जल उठाया था और रात में विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे यात्रा शुरू की। धोबई से करीब दो-तीन किलोमीटर आगे प्रियेश अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। 102 एंबुलेंस से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। चिकित्सक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • CM सम्राट चौधरी ने कमाल कर दिया। अद्भुत गुफा बना करके सभी बम के दिल जीता...असरगंज के अद्भुत सुरंग पर क्या बोल बम? Samrat Choudhary #samratchoudhary #bolbam #𝐓𝐚𝐫𝐚𝐩𝐮𝐫 #mungerbihar #jamuinews #asarganj
    1
    CM सम्राट चौधरी ने कमाल कर दिया। अद्भुत गुफा बना करके सभी बम के दिल जीता...असरगंज के अद्भुत सुरंग पर क्या बोल बम? Samrat Choudhary 


#samratchoudhary #bolbam #𝐓𝐚𝐫𝐚𝐩𝐮𝐫 #mungerbihar #jamuinews #asarganj
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9031618646 श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9031618646 श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर आज सुल्तानगंज के कैमरा और मासूमगंज के बीच कांवरिया पथ में एक सुरंग का निर्माण किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना है उसके नीचे से कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए यात्रा कर रहे हैं कमरिया पाठ में कांवरियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से जगह-जगह पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्थाई थाना कांवरियों को ठहरने के लिए सुविधा कराई गई है यह सुरंग निर्माण सुल्तानगंज और मुंगेर जिले के बॉर्डर पर कांवरिया पथ के लिए कराया गया है
    1
    लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार 

रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9031618646

श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र
लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9031618646
श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र
सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर आज सुल्तानगंज के कैमरा और  मासूमगंज  के बीच कांवरिया पथ में एक सुरंग का निर्माण किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना है उसके नीचे से कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए यात्रा कर रहे हैं कमरिया पाठ में कांवरियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से जगह-जगह पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्थाई थाना कांवरियों को ठहरने के लिए सुविधा कराई गई है यह सुरंग निर्माण सुल्तानगंज और मुंगेर जिले के बॉर्डर पर कांवरिया पथ के लिए कराया गया है
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में सजी 'एक शाम रफी के नाम', सदाबहार गीतों से देर रात तक झूमे श्रोता हवेली खड़गपुर। मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित 'एक शाम रफी के नाम' संगीतमय कार्यक्रम में सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता देर रात तक मोहम्मद रफी के अमर गीतों के साथ झूमते रहे। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादों से रूबरू कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह तथा आयोजक मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश एवं महेंद्र कपूर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिबू दा ने किया। संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने रफी साहब के कालजयी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरमयी बना दिया। खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह ने भी अपनी मधुर गायकी से रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे हैं। उनके गीत हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी समान रूप से लोकप्रिय हैं और जीवन के हर भाव को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रफी साहब भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे अमर गायक हैं, जिनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रफी साहब के संगीत को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताया। आयोजक मनोज कुमार रघु ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, एम एकेडमी के निदेशक नीरज कुमार, विपिन खीरी, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरभ, सरपंच रशीद कमर, मोहम्मद नौशाद, नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघ्न कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    3
    हवेली खड़गपुर में सजी 'एक शाम रफी के नाम', सदाबहार गीतों से देर रात तक झूमे श्रोता
हवेली खड़गपुर। मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित 'एक शाम रफी के नाम' संगीतमय कार्यक्रम में सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता देर रात तक मोहम्मद रफी के अमर गीतों के साथ झूमते रहे। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादों से रूबरू कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह तथा आयोजक मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश एवं महेंद्र कपूर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिबू दा ने किया।
संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने रफी साहब के कालजयी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरमयी बना दिया। खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह ने भी अपनी मधुर गायकी से रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की।
मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे हैं। उनके गीत हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी समान रूप से लोकप्रिय हैं और जीवन के हर भाव को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रफी साहब भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे अमर गायक हैं, जिनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रफी साहब के संगीत को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताया।
आयोजक मनोज कुमार रघु ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।
इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, एम एकेडमी के निदेशक नीरज कुमार, विपिन खीरी, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरभ, सरपंच रशीद कमर, मोहम्मद नौशाद, नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघ्न कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    10 hrs ago
  • खगड़िया में सैकड़ों लीटर विदेशी शराब नष्ट। गोगरी अनुमंडल के महेशखूंट, पसराहा, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना में विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी से विनष्टीकरण किया गया। प्रशासन ने कहा कि शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खगड़िया के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त की गई सैकड़ों लीटर विदेशी शराब को प्रशासन ने विनष्ट कर दिया। महेशखूंट थाना, पसराहा थाना, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना के विभिन्न कांडों में जब्त शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी मशीन से विनष्टीकरण किया गया। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    3
    खगड़िया में सैकड़ों लीटर विदेशी शराब नष्ट।
गोगरी अनुमंडल के महेशखूंट, पसराहा, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना में विभिन्न कांडों में जब्त विदेशी शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी से विनष्टीकरण किया गया। प्रशासन ने कहा कि शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
खगड़िया के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जब्त की गई सैकड़ों लीटर विदेशी शराब को प्रशासन ने विनष्ट कर दिया। महेशखूंट थाना, पसराहा थाना, पसराहा रेल थाना और महेशखूंट रेल थाना के विभिन्न कांडों में जब्त शराब का गमघट्टा के समीप जेसीबी मशीन से विनष्टीकरण किया गया। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी में विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    6 hrs ago
  • महेशखूंट पंचायत में नए पंचायत सरकार भवन का बेलदौर विधानसभा के माननीय विधायक Panna Lal Singh Patel व महेशखूंट पंचायत की माननीय मुखिया Shweta Kumari ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ । मौके पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू जिला अध्यक्ष खगड़िया , विधायक प्रतिनिधि बेलदौर विधानसभा व मुखिया प्रतिनिधि महेशखूंट पंचायत प्रवीण चौरसिया व भारी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद Deepak Prakash
    1
    महेशखूंट पंचायत में नए पंचायत सरकार भवन का बेलदौर विधानसभा के माननीय विधायक Panna Lal Singh Patel व महेशखूंट पंचायत की    माननीय मुखिया Shweta Kumari ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ । मौके पर  अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू जिला अध्यक्ष खगड़िया , विधायक प्रतिनिधि बेलदौर विधानसभा व मुखिया प्रतिनिधि महेशखूंट पंचायत प्रवीण चौरसिया व भारी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद Deepak Prakash
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती
    1
    बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती
बिहार के छात्रों को मेडिकल तथा अभियंत्रण के लिए नहीं करना पड़े पलायन : पान पुत्र सुबोध तांती
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • तारापुर में दिनदहाड़े महिला से लूट, मुंह पर पदार्थ फेंककर बदमाश ले उड़े जेवर, मोबाइल व नकदी तारापुर जिला परिषद स्टैंड के समीप शनिवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से सोने की बाली, सोने की चेन, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़िता ने तारापुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोनडीहा निवासी कल्पना देवी ने बताया कि वह सोने की चेन बनवाने के लिए तारापुर बाजार आई थीं। जिला परिषद स्टैंड के पास एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और खुद को हरिद्वार से आने वाला बताते हुए पानी पिलाने की बात करने लगा। महिला ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ने लगी। तभी उसका दूसरा साथी वहां पहुंचा और महिला के चेहरे पर कोई अज्ञात पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह बदहवास हो गईं। इस दौरान बदमाशों ने उनके हाथ में मौजूद पन्नी छीन ली, जिसमें मोबाइल फोन, सोने की चेन और 20 हजार रुपये रखे थे। साथ ही कान में पहनी सोने की बाली भी खींचकर दोनों बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद तारापुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है।
    1
    तारापुर में दिनदहाड़े महिला से लूट, मुंह पर पदार्थ फेंककर बदमाश ले उड़े जेवर, मोबाइल व नकदी
तारापुर जिला परिषद स्टैंड के समीप शनिवार को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से सोने की बाली, सोने की चेन, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़िता ने तारापुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सोनडीहा निवासी कल्पना देवी ने बताया कि वह सोने की चेन बनवाने के लिए तारापुर बाजार आई थीं। जिला परिषद स्टैंड के पास एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और खुद को हरिद्वार से आने वाला बताते हुए पानी पिलाने की बात करने लगा। महिला ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ने लगी। तभी उसका दूसरा साथी वहां पहुंचा और महिला के चेहरे पर कोई अज्ञात पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह बदहवास हो गईं।
इस दौरान बदमाशों ने उनके हाथ में मौजूद पन्नी छीन ली, जिसमें मोबाइल फोन, सोने की चेन और 20 हजार रुपये रखे थे। साथ ही कान में पहनी सोने की बाली भी खींचकर दोनों बाइक से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद तारापुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.