logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"मुझे उम्मीद है चुनाव आयोग नींद की गोली लेकर नहीं सो रहा होगा। और भारतीय जनता पार्टी को तो वोट चोरी के लिए विश्वविद्यालय खोल देना चाहिए।" ✍️ राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी, सैफई

6 hrs ago
user_पवन कुमार गुप्ता
पवन कुमार गुप्ता
Rae Bareli, Uttar Pradesh•
6 hrs ago

"मुझे उम्मीद है चुनाव आयोग नींद की गोली लेकर नहीं सो रहा होगा। और भारतीय जनता पार्टी को तो वोट चोरी के लिए विश्वविद्यालय खोल देना चाहिए।" ✍️ राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी, सैफई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन -रायबरेली उत्तर प्रदेश सलवन से शिवकुमारी की रिपोर्ट रायबरेली में 27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के बैनर तले जुटेगा वैश्य समाज 2027 के चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा आयोजन हिस्सेदारी के साथ अधिकार की मांग को लेकर एकजुट होगा वैश्य समाज। रायबरेली में वैश्य समाज की एकजुटता को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के बैनर तले आगामी 27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वैश्य समाज के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी सरकार के सत्ता में आने के बाद वैश्य समाज को उपेक्षित नहीं समझा जाना चाहिए। समाज की जितनी भागीदारी है। उसी के अनुरूप राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अधिकार और हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए उन्होंने कहा कि वैश्य समाज लगातार सरकारों को अपना समर्थन देता आया है। और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करता है। लेकिन इसके बावजूद कई बार समाज को अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पाती। इसी को लेकर आगामी 27 अक्टूबर को रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में वैश्य समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की गई है दीपेंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज अपनी हिस्सेदारी को लेकर एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराएगा। सम्मेलन के माध्यम से वैश्य समाज अपनी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी की एक नई मिसाल पेश करने का प्रयास करेगा। रायबरेली में 27 अक्टुबर को होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
    1
    लोकेशन -रायबरेली उत्तर प्रदेश 

सलवन से शिवकुमारी की रिपोर्ट 

रायबरेली में 27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के बैनर तले जुटेगा वैश्य समाज 2027 के चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा आयोजन हिस्सेदारी के साथ अधिकार की मांग को लेकर एकजुट होगा वैश्य समाज।

रायबरेली में वैश्य समाज की एकजुटता को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के बैनर तले आगामी 27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वैश्य समाज के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी सरकार के सत्ता में आने के बाद वैश्य समाज को उपेक्षित नहीं समझा जाना चाहिए। समाज की जितनी भागीदारी है। उसी के अनुरूप राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अधिकार और हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए उन्होंने कहा कि वैश्य समाज लगातार सरकारों को अपना समर्थन देता आया है। और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करता है। लेकिन इसके बावजूद कई बार समाज को अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पाती।
इसी को लेकर आगामी 27 अक्टूबर को रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में वैश्य समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की गई है दीपेंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज अपनी हिस्सेदारी को लेकर एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराएगा। सम्मेलन के माध्यम से वैश्य समाज अपनी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी की एक नई मिसाल पेश करने का प्रयास करेगा।
रायबरेली में 27 अक्टुबर को होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
    user_शिव कुमारी
    शिव कुमारी
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • हरचंदपुर में ₹25 करोड़ की विधायक निधि पर घमासान ! 25 करोड़ रुपये की विधायक निधि को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल लोधी की फेसबुक स्क्रिप्ट पर प्र हरचंदपुर में ₹25 करोड़ की विधायक निधि पर घमासान ! 25 करोड़ रुपये की विधायक निधि को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल लोधी की फेसबुक स्क्रिप्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश सिंह ने कहा कि विधायक निधि के अतिरिक्त भी विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए धनराशि मिलती है। अब उनके इस बयान के बाद हरचंदपुर की सियासत में बहस तेज हो गई है। आखिर ₹25 करोड़ की धनराशि का पूरा मामला क्या है? सुनिए, पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या कहा!
    1
    हरचंदपुर में ₹25 करोड़ की विधायक निधि पर घमासान !  25 करोड़ रुपये की विधायक निधि को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल लोधी की फेसबुक स्क्रिप्ट पर प्र
हरचंदपुर में ₹25 करोड़ की विधायक निधि पर घमासान !

25 करोड़ रुपये की विधायक निधि को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल लोधी की फेसबुक स्क्रिप्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश सिंह ने कहा कि विधायक निधि के अतिरिक्त भी विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए धनराशि मिलती है। अब उनके इस बयान के बाद हरचंदपुर की सियासत में बहस तेज हो गई है। आखिर ₹25 करोड़ की धनराशि का पूरा मामला क्या है? सुनिए, पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या कहा!
    user_MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना * प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पहली बार रायबरेली पहुंचने पर आज जिले में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। 24 अक्टूबर को रायबरेली की धरती पर कदम रखते ही जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और फूल-मालाओं से उनका ऐतिहासिक स्वागत किया, और इस स्वागत की सबसे बड़ी तस्वीर सलोन से सामने आई, जहां प्रबल दावेदार किरन देवी ने अपने समर्थकों के साथ पूरी ताकत झोंक दी। सलोन विधानसभा की कांग्रेस की प्रबल दावेदार किरन देवी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल-माला और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। वहीं सलोन मे व्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह अगुव़ाई में विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला,टी एन त्रिपाठी अर्जुन पासी कमालगंज में राजू मिश्रा पंडित और करहिया टोल प्लाजा पर के.के. सिंह, दिग्विजय सिंह, राजू सिंह, मोवीन और चंदन समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत कर अपनी एकजुटता दिखाई।
    2
    प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना
*
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना 
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पहली बार रायबरेली पहुंचने पर आज जिले में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। 24 अक्टूबर को रायबरेली की धरती पर कदम रखते ही जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और फूल-मालाओं से उनका ऐतिहासिक स्वागत किया, और इस स्वागत की सबसे बड़ी तस्वीर सलोन से सामने आई, जहां प्रबल दावेदार किरन देवी ने अपने समर्थकों के साथ पूरी ताकत झोंक दी।
सलोन विधानसभा की कांग्रेस की प्रबल दावेदार किरन देवी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल-माला और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
वहीं सलोन मे व्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह अगुव़ाई में विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला,टी एन त्रिपाठी अर्जुन पासी कमालगंज में राजू मिश्रा पंडित और करहिया टोल प्लाजा पर के.के. सिंह, दिग्विजय सिंह, राजू सिंह, मोवीन और चंदन समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत कर अपनी एकजुटता दिखाई।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आरेडिका में ‘रेल जन संवाद’: विद्यार्थियों ने आधुनिक रेल तकनीक, सुरक्षा एवं सतत विकास के प्रति दिखाई गहरी जिज्ञासा रायबरेली ✍️AI तकनीक, रेल डिब्बों के निर्माण, सुरक्षा, जल संरक्षण एवं हरित ऊर्जा पर एमसीएफ ने युवा विद्यार्थियों से किया संवाद :- आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान-6 के अंतर्गत 22 अक्टूबर 2026 को ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक रामन कृष्णन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लालगंज रायबरेली के विभिन्‍न स्‍कूलों के युवा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भारतीय रेलवे की आधुनिक कार्यप्रणाली, रेल डिब्बों के निर्माण तथा नई तकनीकों के उपयोग को जानने के प्रति विशेष उत्सुकता दिखाई दी। ✍️विद्यार्थियों के सवालों से जीवंत हुआ संवाद :- कार्यक्रम में महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली की कार्यप्रणाली, रेल डिब्बों के निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं, आधुनिक मशीनों एवं तकनीकी नवाचारों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी अपनी जिज्ञासाओं के साथ संवाद में सक्रिय भागीदारी की और रेलवे के विभिन्न पहलुओं को समझने में गहरी रुचि दिखाई। युवा छात्रों के संवाद के दौरान स्वच्छता एवं स्वस्‍थ वातावरण, पानी के पुन: उपयोग, ऊर्जा संरक्षण, रेल यात्रा में सुरक्षा एवं संरक्षा, कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार तथा सतत विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बायो टॉयलेट जैसे विषय प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से यह जानने में रुचि दिखाई कि आधुनिक तकनीकों का रेलवे की कार्यप्रणाली एवं रेल डिब्बों के निर्माण में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है तथा इनके माध्यम से गुणवत्ता, उत्पादकता और सुरक्षा में किस प्रकार सुधार लाया जा सकता है। विद्यार्थियों ने दिव्यांगजनों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, ऑटोमैटिक कोच वाशिंग प्‍लांट के बारे में भी प्रश्न पूछे। अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित रेल यात्रा, समावेशी यात्री सुविधाओं तथा रेलवे की जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर जानकारी देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्र-छात्राओं ने जन संवाद कार्यक्रम में अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिये जिन्‍हें भविष्‍य के लिए नोट कर लिया गया है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आरेडिका द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि कारखाने में वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, जल पुनर्चक्रण, पौधरोपण तथा हरित क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आरेडिका में प्रतिवर्ष लगभग 750 मिलियन लीटर जल के संचयन की व्यवस्था की जा रही है। आरेडिका में ऊर्जा संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आरेडिका की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता लगभग 6.73 मेगावाट है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन एवं बिजली व्यय में बचत को बढ़ावा मिल रहा है। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग, स्वच्छता बनाए रखना तथा एकल उपयोग प्लास्टिक से बचना सतत विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। *जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश-* महाप्रबंधक रामन कृष्‍णन ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम उन्हें भारतीय रेलवे की उपलब्धियों, आधुनिक तकनीकों एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, मुख्य डिजाइन इंजीनियर कुलदीप सिंह, सचिव महाप्रबन्‍धक डी के सक्‍सेना, वरिष्‍ठ कार्मिक अधिकारी नीरज श्रीवास्‍तव, जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्‍तव सहित विभिन्‍न विद्यालयों के अध्‍यापक/अध्‍यापिकाऍं एवं अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे। युवा विद्यार्थियों ने इस संवाद को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें रेलवे की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकों, पर्यावरण संरक्षण और यात्री सुविधाओं को बारीकी से समझने का अवसर मिला। ‘रेल जन संवाद’ ने विद्यार्थियों और भारतीय रेलवे के बीच संवाद का एक सार्थक मंच प्रदान किया। यह जानकारी डी. के. सक्सेना मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी.
    2
    आरेडिका में ‘रेल जन संवाद’: विद्यार्थियों ने आधुनिक रेल तकनीक, सुरक्षा एवं सतत विकास के प्रति दिखाई गहरी जिज्ञासा 
रायबरेली 
✍️AI तकनीक, रेल डिब्बों के निर्माण, सुरक्षा, जल संरक्षण एवं हरित ऊर्जा पर एमसीएफ ने युवा विद्यार्थियों से किया संवाद :- 
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान-6 के अंतर्गत 22 अक्टूबर 2026 को ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक  रामन कृष्णन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लालगंज रायबरेली के विभिन्‍न स्‍कूलों के युवा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भारतीय रेलवे की आधुनिक कार्यप्रणाली, रेल डिब्बों के निर्माण तथा नई तकनीकों के उपयोग को जानने के प्रति विशेष उत्सुकता दिखाई दी।
✍️विद्यार्थियों के सवालों से जीवंत हुआ संवाद :- 
कार्यक्रम में महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली की कार्यप्रणाली, रेल डिब्बों के निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं, आधुनिक मशीनों एवं तकनीकी नवाचारों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी अपनी जिज्ञासाओं के साथ संवाद में सक्रिय भागीदारी की और रेलवे के विभिन्न पहलुओं को समझने में गहरी रुचि दिखाई।
युवा छात्रों के संवाद के दौरान स्वच्छता एवं स्वस्‍थ वातावरण, पानी के पुन: उपयोग, ऊर्जा संरक्षण, रेल यात्रा में सुरक्षा एवं संरक्षा, कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार तथा सतत विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बायो टॉयलेट जैसे विषय प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से यह जानने में रुचि दिखाई कि आधुनिक तकनीकों का रेलवे की कार्यप्रणाली एवं रेल डिब्बों के निर्माण में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है तथा इनके माध्यम से गुणवत्ता, उत्पादकता और सुरक्षा में किस प्रकार सुधार लाया जा सकता है।
विद्यार्थियों ने दिव्यांगजनों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, ऑटोमैटिक कोच वाशिंग प्‍लांट के बारे में भी प्रश्न पूछे। अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित रेल यात्रा, समावेशी यात्री सुविधाओं तथा रेलवे की जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर जानकारी देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्र-छात्राओं ने जन संवाद कार्यक्रम में अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिये जिन्‍हें भविष्‍य के लिए नोट कर लिया गया है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आरेडिका द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि कारखाने में वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, जल पुनर्चक्रण, पौधरोपण तथा हरित क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आरेडिका में प्रतिवर्ष लगभग 750 मिलियन लीटर जल के संचयन की व्यवस्था की जा रही है।
आरेडिका में ऊर्जा संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आरेडिका की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता लगभग 6.73 मेगावाट है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन एवं बिजली व्यय में बचत को बढ़ावा मिल रहा है। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग, स्वच्छता बनाए रखना तथा एकल उपयोग प्लास्टिक से बचना सतत विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं।
*जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश-*
महाप्रबंधक रामन कृष्‍णन ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम उन्हें भारतीय रेलवे की उपलब्धियों, आधुनिक तकनीकों एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, मुख्य डिजाइन इंजीनियर कुलदीप सिंह, सचिव महाप्रबन्‍धक डी के सक्‍सेना, वरिष्‍ठ कार्मिक अधिकारी नीरज श्रीवास्‍तव, जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्‍तव सहित विभिन्‍न विद्यालयों के अध्‍यापक/अध्‍यापिकाऍं एवं अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।
युवा विद्यार्थियों ने इस संवाद को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें रेलवे की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकों, पर्यावरण संरक्षण और यात्री सुविधाओं को बारीकी से समझने का अवसर मिला। ‘रेल जन संवाद’ ने विद्यार्थियों और भारतीय रेलवे के बीच संवाद का एक सार्थक मंच प्रदान किया। यह जानकारी डी. के. सक्सेना मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी.
    user_पवन कुमार गुप्ता
    पवन कुमार गुप्ता
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा की जीत के प्रति आस्वस्त हैं हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा की जीत के प्रति आस्वस्त हैं हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी रायबरेली जनपद के लखनऊ खण्ड स्नातक व शिक्षक एमएलसी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राहुल लोधी सपा प्रत्याशियों की जीत के प्रति आसक्त हैं। उनका कहना है कि स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह रहा है। उनका कहना रहा कि समाजवादी पार्टी के पंडालों में मतदाताओं के पहुंचने की संख्या काफी रही है इसको लेकर वे एम एल सी चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत को और प्रदेश में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने को सुनिश्चित मान रहे हैं
    4
    स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा की जीत के प्रति आस्वस्त हैं हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी
स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा की जीत के प्रति आस्वस्त हैं हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी
रायबरेली जनपद के लखनऊ खण्ड स्नातक व शिक्षक एमएलसी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राहुल लोधी सपा प्रत्याशियों की जीत के प्रति आसक्त हैं। उनका कहना है कि स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह रहा है। उनका कहना रहा कि समाजवादी पार्टी के पंडालों में मतदाताओं के पहुंचने की संख्या काफी रही है इसको लेकर वे एम एल सी चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत को और प्रदेश में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने को  सुनिश्चित मान रहे हैं
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher Maharajganj, Rae Bareli•
    23 hrs ago
  • शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप ऊंचाहार, रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। किशोरी के नीचे नहीं उतरने पर गांव का एक युवक भी टावर पर चढ़ गया। उसने किशोरी को समझाया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। सूचना मिलने पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को समझाया-बुझाया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किशोरी के इस कदम ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी।
    1
    शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप
ऊंचाहार, रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे।
किशोरी के नीचे नहीं उतरने पर गांव का एक युवक भी टावर पर चढ़ गया। उसने किशोरी को समझाया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया।
सूचना मिलने पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को समझाया-बुझाया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किशोरी के इस कदम ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झाड़ियों की भेंट चढ़ती सुरक्षा: ऊँचाहार-अकोढ़ियाँ मार्ग पर जंगली बबूलों के कारण मंडरा रहा हादसों का खतरा झाड़ियों की भेंट चढ़ती सुरक्षा: ऊँचाहार-अकोढ़ियाँ मार्ग पर जंगली बबूलों के कारण मंडरा रहा हादसों का खतरा ​ऊँचाहार। ऊँचाहार क्षेत्र के अलीगंज से अकोढ़ियाँ जाने वाली सड़क इन दिनों राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए खतरे का पर्याय बनी हुई है। सड़क खालिकपुर खुर्द गाँव की दोनों पटरियों पर उगे जंगली बबूल के कटीले पेड़-पौधे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं। ​बीती 22 अक्टूबर 2026 को लॉर्ड बुद्ध स्कूल का छात्र 'लक्ष्य' पढ़ाई के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से एक वाहन आ जाने के कारण सड़क पर जगह न होने से बालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे कटीली झाड़ियों में जा गिरा। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे और उसकी साइकिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे वह गंभीर चोट से बच गया। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सिंगल (एकल) सड़क बेहद संकरी है। जब भी कोई कार या बड़ा वाहन गुजरता है, तो साइकिल सवार बच्चों और राहगीरों के पास पटरियों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। लेकिन पटरियों पर उगे बबूल के जहरीले कांटों की वजह से बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ​क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि क्या प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? ​ग्राम प्रधान का रवैया और गैर-जिम्मेदाराना बयान ​इससे पहले भी इस समस्या से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी, तब प्रधान ने आश्वासन दिया था कि काम शुरू होते ही सफाई करा दी जाएगी। लेकिन धरातल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ​जब इस संबंध में खालिकपुर खुर्द के ग्राम प्रधान रामफेर से बात की गई, तो उनका चौंकाने वाला बयान सामने आया। उन्होंने कहा, "हमारी ग्राम सभा में फिलहाल नरेगा का काम बंद है, ऐसे में क्या सफाई अपने जेब से कराएं?" हालांकि, बाद में मामला बढ़ता देख उन्होंने झाड़ियों की स्थिति दिखवाने की बात कही है। ​अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब नींद से जागता है और मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए पटरियों की सफाई कब कराई जाती है।
    1
    झाड़ियों की भेंट चढ़ती सुरक्षा: ऊँचाहार-अकोढ़ियाँ मार्ग पर जंगली बबूलों के कारण मंडरा रहा हादसों का खतरा
झाड़ियों की भेंट चढ़ती सुरक्षा: ऊँचाहार-अकोढ़ियाँ मार्ग पर जंगली बबूलों के कारण मंडरा रहा हादसों का खतरा
​ऊँचाहार। ऊँचाहार क्षेत्र के अलीगंज से अकोढ़ियाँ जाने वाली सड़क इन दिनों राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए खतरे का पर्याय बनी हुई है। सड़क खालिकपुर खुर्द गाँव की दोनों पटरियों पर उगे जंगली बबूल के कटीले पेड़-पौधे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं।
​बीती 22 अक्टूबर 2026 को लॉर्ड बुद्ध स्कूल का छात्र 'लक्ष्य' पढ़ाई के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से एक वाहन आ जाने के कारण सड़क पर जगह न होने से बालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे कटीली झाड़ियों में जा गिरा। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे और उसकी साइकिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे वह गंभीर चोट से बच गया।
​स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सिंगल (एकल) सड़क बेहद संकरी है। जब भी कोई कार या बड़ा वाहन गुजरता है, तो साइकिल सवार बच्चों और राहगीरों के पास पटरियों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। लेकिन पटरियों पर उगे बबूल के जहरीले कांटों की वजह से बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
​क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि क्या प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
​ग्राम प्रधान का रवैया और गैर-जिम्मेदाराना बयान
​इससे पहले भी इस समस्या से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी, तब प्रधान ने आश्वासन दिया था कि काम शुरू होते ही सफाई करा दी जाएगी। लेकिन धरातल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
​जब इस संबंध में खालिकपुर खुर्द के ग्राम प्रधान रामफेर से बात की गई, तो उनका चौंकाने वाला बयान सामने आया। उन्होंने कहा, "हमारी ग्राम सभा में फिलहाल नरेगा का काम बंद है, ऐसे में क्या सफाई अपने जेब से कराएं?" हालांकि, बाद में मामला बढ़ता देख उन्होंने झाड़ियों की स्थिति दिखवाने की बात कही है।
​अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब नींद से जागता है और मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए पटरियों की सफाई कब कराई जाती है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश सलवन से शिवकुमारी की रिपोर्ट रोटरी क्लब के निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 412 मरीजों का हुआ उपचार। *रोटरी क्लब के स्वास्थ्य मेले में 15 वरिष्ठ चिकित्सकों ने 412 मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। रायबरेली। रोटरी क्लब रायबरेली के तत्वावधान में इंटेलेक्चुअल होम्योपैथिक ऑब्जेक्टिव सोसाइटी के सहयोग से शहर के बासन टोला स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में विशाल निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 412 जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गुप्ता एवं क्षेत्रीय सभासद शराफत अली का विशेष सहयोग रहा। रोटरी क्लब, रायबरेली के अध्यक्ष नवीन मेहरोत्रा ने उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब समाजसेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है। कार्यक्रम अधिकारी एवं क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने सभी चिकित्सकगणों एवं क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रमेश श्रीवास्तव, इंटेलेक्चुअल होम्योपैथिक ऑब्जेक्टिव सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. रफ़त आलम, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. डी. एन. शर्मा, डॉ. अदीबा फारूकी, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. सलीम, डॉ. पवन वर्मा एवं डॉ. क्रांति कुमार सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के सचिव अमित लुनिया ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजीव भार्गव, पपिंदर सिंह सलूजा, सुशांत टंडन, राकेश कक्कड़, रजनीश कपूर, गोविंद खन्ना, अभिषेक गोयल एवं हमज़ा अली सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। रोटरी क्लब के निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 412 मरीज का हुआ
    1
    लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश 

सलवन से शिवकुमारी की रिपोर्ट 

रोटरी क्लब के निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 412 मरीजों का हुआ उपचार।

*रोटरी क्लब के स्वास्थ्य मेले में 15 वरिष्ठ चिकित्सकों ने 412 मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

रायबरेली। रोटरी क्लब रायबरेली के तत्वावधान में इंटेलेक्चुअल होम्योपैथिक ऑब्जेक्टिव सोसाइटी के सहयोग से शहर के बासन टोला स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में विशाल निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 412 जरूरतमंद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गुप्ता एवं क्षेत्रीय सभासद शराफत अली का विशेष सहयोग रहा। रोटरी क्लब, रायबरेली के अध्यक्ष नवीन मेहरोत्रा ने उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब समाजसेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहता है। कार्यक्रम अधिकारी एवं क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने सभी चिकित्सकगणों एवं क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रमेश श्रीवास्तव, इंटेलेक्चुअल होम्योपैथिक ऑब्जेक्टिव सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. रफ़त आलम, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. डी. एन. शर्मा, डॉ. अदीबा फारूकी, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. सलीम, डॉ. पवन वर्मा एवं डॉ. क्रांति कुमार सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के सचिव अमित लुनिया ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजीव भार्गव, पपिंदर सिंह सलूजा, सुशांत टंडन, राकेश कक्कड़, रजनीश कपूर, गोविंद खन्ना, अभिषेक गोयल एवं हमज़ा अली सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब के निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 412 मरीज का हुआ
    user_शिव कुमारी
    शिव कुमारी
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.