logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप ऊंचाहार, रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। किशोरी के नीचे नहीं उतरने पर गांव का एक युवक भी टावर पर चढ़ गया। उसने किशोरी को समझाया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। सूचना मिलने पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को समझाया-बुझाया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किशोरी के इस कदम ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी।

1 hr ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप ऊंचाहार, रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। किशोरी के नीचे नहीं उतरने पर गांव का एक युवक भी टावर पर चढ़ गया। उसने किशोरी को समझाया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। सूचना मिलने पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को समझाया-बुझाया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किशोरी के इस कदम ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप ऊंचाहार, रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। किशोरी के नीचे नहीं उतरने पर गांव का एक युवक भी टावर पर चढ़ गया। उसने किशोरी को समझाया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। सूचना मिलने पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को समझाया-बुझाया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किशोरी के इस कदम ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी।
    1
    शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप
ऊंचाहार, रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे।
किशोरी के नीचे नहीं उतरने पर गांव का एक युवक भी टावर पर चढ़ गया। उसने किशोरी को समझाया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया।
सूचना मिलने पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को समझाया-बुझाया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किशोरी के इस कदम ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झाड़ियों की भेंट चढ़ती सुरक्षा: ऊँचाहार-अकोढ़ियाँ मार्ग पर जंगली बबूलों के कारण मंडरा रहा हादसों का खतरा झाड़ियों की भेंट चढ़ती सुरक्षा: ऊँचाहार-अकोढ़ियाँ मार्ग पर जंगली बबूलों के कारण मंडरा रहा हादसों का खतरा ​ऊँचाहार। ऊँचाहार क्षेत्र के अलीगंज से अकोढ़ियाँ जाने वाली सड़क इन दिनों राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए खतरे का पर्याय बनी हुई है। सड़क खालिकपुर खुर्द गाँव की दोनों पटरियों पर उगे जंगली बबूल के कटीले पेड़-पौधे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं। ​बीती 22 अक्टूबर 2026 को लॉर्ड बुद्ध स्कूल का छात्र 'लक्ष्य' पढ़ाई के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से एक वाहन आ जाने के कारण सड़क पर जगह न होने से बालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे कटीली झाड़ियों में जा गिरा। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे और उसकी साइकिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे वह गंभीर चोट से बच गया। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सिंगल (एकल) सड़क बेहद संकरी है। जब भी कोई कार या बड़ा वाहन गुजरता है, तो साइकिल सवार बच्चों और राहगीरों के पास पटरियों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। लेकिन पटरियों पर उगे बबूल के जहरीले कांटों की वजह से बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ​क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि क्या प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? ​ग्राम प्रधान का रवैया और गैर-जिम्मेदाराना बयान ​इससे पहले भी इस समस्या से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी, तब प्रधान ने आश्वासन दिया था कि काम शुरू होते ही सफाई करा दी जाएगी। लेकिन धरातल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ​जब इस संबंध में खालिकपुर खुर्द के ग्राम प्रधान रामफेर से बात की गई, तो उनका चौंकाने वाला बयान सामने आया। उन्होंने कहा, "हमारी ग्राम सभा में फिलहाल नरेगा का काम बंद है, ऐसे में क्या सफाई अपने जेब से कराएं?" हालांकि, बाद में मामला बढ़ता देख उन्होंने झाड़ियों की स्थिति दिखवाने की बात कही है। ​अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब नींद से जागता है और मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए पटरियों की सफाई कब कराई जाती है।
    1
    झाड़ियों की भेंट चढ़ती सुरक्षा: ऊँचाहार-अकोढ़ियाँ मार्ग पर जंगली बबूलों के कारण मंडरा रहा हादसों का खतरा
झाड़ियों की भेंट चढ़ती सुरक्षा: ऊँचाहार-अकोढ़ियाँ मार्ग पर जंगली बबूलों के कारण मंडरा रहा हादसों का खतरा
​ऊँचाहार। ऊँचाहार क्षेत्र के अलीगंज से अकोढ़ियाँ जाने वाली सड़क इन दिनों राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए खतरे का पर्याय बनी हुई है। सड़क खालिकपुर खुर्द गाँव की दोनों पटरियों पर उगे जंगली बबूल के कटीले पेड़-पौधे आए दिन हादसों को दावत दे रहे हैं।
​बीती 22 अक्टूबर 2026 को लॉर्ड बुद्ध स्कूल का छात्र 'लक्ष्य' पढ़ाई के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से एक वाहन आ जाने के कारण सड़क पर जगह न होने से बालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे कटीली झाड़ियों में जा गिरा। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे और उसकी साइकिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे वह गंभीर चोट से बच गया।
​स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सिंगल (एकल) सड़क बेहद संकरी है। जब भी कोई कार या बड़ा वाहन गुजरता है, तो साइकिल सवार बच्चों और राहगीरों के पास पटरियों पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। लेकिन पटरियों पर उगे बबूल के जहरीले कांटों की वजह से बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
​क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि क्या प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
​ग्राम प्रधान का रवैया और गैर-जिम्मेदाराना बयान
​इससे पहले भी इस समस्या से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी, तब प्रधान ने आश्वासन दिया था कि काम शुरू होते ही सफाई करा दी जाएगी। लेकिन धरातल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
​जब इस संबंध में खालिकपुर खुर्द के ग्राम प्रधान रामफेर से बात की गई, तो उनका चौंकाने वाला बयान सामने आया। उन्होंने कहा, "हमारी ग्राम सभा में फिलहाल नरेगा का काम बंद है, ऐसे में क्या सफाई अपने जेब से कराएं?" हालांकि, बाद में मामला बढ़ता देख उन्होंने झाड़ियों की स्थिति दिखवाने की बात कही है।
​अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब नींद से जागता है और मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए पटरियों की सफाई कब कराई जाती है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग का किसानों के पास सुनहरा अवसर, 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं बीज रायबरेली : ऊॅंचाहार ब्लाक में रबी अभियान के अंतर्गत किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित बीज वितरण कार्यक्रम के तहत गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग अभी भी जारी है। ब्लाक के समस्त किसान भाइयों से सूचित किया जाता है कि वे स्वयं से अथवा जनसुविधा केंद्र अथवा राजकीय कृषि बीज भंडारों/ कृषि विभाग के कार्मिकों के माध्यम से विभागीय पोर्टल  पर बीजों की बुकिंग कराकर शासन की अनुदान योजना का लाभ उठाएँ। ब्लाक ऊॅंचाहार में गेहूँ के बीज का लक्ष्य 1160 कुंतल निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 735.80 कुंतल की बुकिंग किसानों द्वारा की जा चुकी है। अभी 424.20 कुंतल गेहूँ के बीज की बुकिंग शेष है। इसी प्रकार सरसों के बीज के निर्धारित 2.40 कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 1.43 कुंतल की बुकिंग हो चुकी है तथा 0.97 कुंतल की बुकिंग अभी शेष है। गेहूँ एवं सरसों के बीज सामान्य वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को बीज के मूल्य पर 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ प्राप्त होगा, जिससे वे बाजार मूल्य की तुलना में लगभग आधी कीमत पर बीज प्राप्त कर सकेंगे। वितरण पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक आधार पर किया जायेगा उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि चना, मटर, मसूर एवं जौ सहित अन्य फसलों के बीजों की बुकिंग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ण हो चुकी है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क वितरित की जाने वाली मिनीकिट की बुकिंग भी पूरी हो चुकी है। वर्तमान में गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग ही शेष है, जिसका लाभ किसान भाई उठा सकते हैं। सरसों उत्पादक किसानों से विशेष अपील की जाती कि सरसों की बुवाई के अनुकूल समय को देखते हुए वे बिना विलंब किए अपनी बुकिंग कराएँ तथा राजकीय कृषि बीज भंडार ऊॅंचाहार से उपलब्ध उन्नत प्रजातियों के गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त कर समय से बुवाई सुनिश्चित करें। गेहूँ की खेती करने वाले किसान भी अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग कराकर योजना का लाभ उठाएँ। अतः ब्लाक के सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र बीज बुकिंग कराएँ, ताकि उन्हें समय से गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हो सके और रबी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि की जा सके। प्रभारी, राजकीय कृषि बीज भण्डार ऊॅंचाहार
    1
    गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग का किसानों के पास सुनहरा अवसर, 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं बीज


रायबरेली : ऊॅंचाहार ब्लाक में रबी अभियान के अंतर्गत किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित बीज वितरण कार्यक्रम के तहत गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग अभी भी जारी है। ब्लाक के समस्त किसान भाइयों से सूचित किया जाता है कि वे स्वयं से अथवा जनसुविधा केंद्र अथवा राजकीय कृषि बीज भंडारों/ कृषि विभाग के कार्मिकों के माध्यम से विभागीय पोर्टल  पर बीजों की बुकिंग कराकर शासन की अनुदान योजना का लाभ उठाएँ।
ब्लाक ऊॅंचाहार में गेहूँ के बीज का लक्ष्य 1160 कुंतल निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 735.80 कुंतल की बुकिंग किसानों द्वारा की जा चुकी है। अभी 424.20 कुंतल गेहूँ के बीज की बुकिंग शेष है। इसी प्रकार सरसों के बीज के निर्धारित 2.40 कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 1.43 कुंतल की बुकिंग हो चुकी है तथा 0.97 कुंतल की बुकिंग अभी शेष है।
गेहूँ एवं सरसों के बीज सामान्य वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को बीज के मूल्य पर 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ प्राप्त होगा, जिससे वे बाजार मूल्य की तुलना में लगभग आधी कीमत पर बीज प्राप्त कर सकेंगे। वितरण पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक आधार पर किया जायेगा
उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि चना, मटर, मसूर एवं जौ सहित अन्य फसलों के बीजों की बुकिंग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ण हो चुकी है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क वितरित की जाने वाली मिनीकिट की बुकिंग भी पूरी हो चुकी है। वर्तमान में गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग ही शेष है, जिसका लाभ किसान भाई उठा सकते हैं।
सरसों उत्पादक किसानों से विशेष अपील की जाती कि सरसों की बुवाई के अनुकूल समय को देखते हुए वे बिना विलंब किए अपनी बुकिंग कराएँ तथा राजकीय कृषि बीज भंडार ऊॅंचाहार से उपलब्ध उन्नत प्रजातियों के गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त कर समय से बुवाई सुनिश्चित करें। गेहूँ की खेती करने वाले किसान भी अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग कराकर योजना का लाभ उठाएँ।
अतः ब्लाक के सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र बीज बुकिंग कराएँ, ताकि उन्हें समय से गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हो सके और रबी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि की जा सके।
प्रभारी, राजकीय कृषि बीज भण्डार ऊॅंचाहार
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अझुवा में धूमधाम से मना डांडिया गरबा नाइट सीजन-2, महिलाओं ने बिखेरा जलवा 😳एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए मुस्कान केसरवानी और बेस्ट गरबा लुक के लिए सुजाता केसरी सम्मानित😳 अझुवा कौशाम्बी आदर्श नगर पंचायत अझुवा स्थित शांति मैरेज हाल में केसरवानी महिला मंडल की ओर से डांडिया गरबा नाइट सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे की धुन और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं के उत्साह ने समारोह को उत्सवमय बना दिया। देर रात तक गरबा और डांडिया की थाप पर महिलाएं जमकर थिरकीं और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और उनकी पत्नी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा महिला मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने वाला आयोजन बताया।आयोजन के दौरान मुस्कान रोहित केसरवानी को ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सुजाता केसरी को उत्कृष्ट गरबा लुक और आकर्षक पारंपरिक परिधान के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव्या मेकओवर, चौधरी रेस्टोरेंट, हीरो मोटर्स, कलर्स साड़ी सेंटर, चंदेल ट्रेडर्स, एमएससी पिज्जा, नन्ही मुस्कान क्लीनिक और रोहित ट्रेडर्स सहित प्रायोजकों का विशेष सहयोग रहा। सभासद फूलचंद केसरवानी की ओर से अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।केसरवानी महिला मंडल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।_
    2
    अझुवा में धूमधाम से मना डांडिया गरबा नाइट सीजन-2, महिलाओं ने बिखेरा जलवा

😳एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए मुस्कान केसरवानी और बेस्ट गरबा लुक के लिए सुजाता केसरी सम्मानित😳
अझुवा कौशाम्बी आदर्श नगर पंचायत अझुवा स्थित शांति मैरेज हाल में केसरवानी महिला मंडल की ओर से डांडिया गरबा नाइट सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे की धुन और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं के उत्साह ने समारोह को उत्सवमय बना दिया। देर रात तक गरबा और डांडिया की थाप पर महिलाएं जमकर थिरकीं और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और उनकी पत्नी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा महिला मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने वाला आयोजन बताया।आयोजन के दौरान मुस्कान रोहित केसरवानी को ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सुजाता केसरी को उत्कृष्ट गरबा लुक और आकर्षक पारंपरिक परिधान के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव्या मेकओवर, चौधरी रेस्टोरेंट, हीरो मोटर्स, कलर्स साड़ी सेंटर, चंदेल ट्रेडर्स, एमएससी पिज्जा, नन्ही मुस्कान क्लीनिक और रोहित ट्रेडर्स सहित प्रायोजकों का विशेष सहयोग रहा। सभासद फूलचंद केसरवानी की ओर से अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।केसरवानी महिला मंडल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।_
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 min ago
  • ➡️ प्रेस क्लब सिराथू की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों पर चर्चा। ➡️ अध्यक्ष उमेश मिश्रा बोले— पत्रकार हितों से नहीं होगा समझौता। ➡️ संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर। ➡️ जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का लिया गया निर्णय। ➡️ निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील। ➡️ पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प। #Kaushambi #Sirathu #PressClub #पत्रकार_सुरक्षा #KaushambiExpressNews
    1
    ➡️ प्रेस क्लब सिराथू की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों पर चर्चा।
➡️ अध्यक्ष उमेश मिश्रा बोले— पत्रकार हितों से नहीं होगा समझौता।
➡️ संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर।
➡️ जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का लिया गया निर्णय।
➡️ निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील।
➡️ पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प।
#Kaushambi #Sirathu #PressClub #पत्रकार_सुरक्षा #KaushambiExpressNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लोकेशन -रायबरेली उत्तर प्रदेश सलवन से शिवकुमारी की रिपोर्ट रायबरेली में 27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के बैनर तले जुटेगा वैश्य समाज 2027 के चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा आयोजन हिस्सेदारी के साथ अधिकार की मांग को लेकर एकजुट होगा वैश्य समाज। रायबरेली में वैश्य समाज की एकजुटता को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के बैनर तले आगामी 27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वैश्य समाज के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी सरकार के सत्ता में आने के बाद वैश्य समाज को उपेक्षित नहीं समझा जाना चाहिए। समाज की जितनी भागीदारी है। उसी के अनुरूप राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अधिकार और हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए उन्होंने कहा कि वैश्य समाज लगातार सरकारों को अपना समर्थन देता आया है। और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करता है। लेकिन इसके बावजूद कई बार समाज को अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पाती। इसी को लेकर आगामी 27 अक्टूबर को रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में वैश्य समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की गई है दीपेंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज अपनी हिस्सेदारी को लेकर एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराएगा। सम्मेलन के माध्यम से वैश्य समाज अपनी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी की एक नई मिसाल पेश करने का प्रयास करेगा। रायबरेली में 27 अक्टुबर को होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
    1
    लोकेशन -रायबरेली उत्तर प्रदेश 

सलवन से शिवकुमारी की रिपोर्ट 

रायबरेली में 27 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के बैनर तले जुटेगा वैश्य समाज 2027 के चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा आयोजन हिस्सेदारी के साथ अधिकार की मांग को लेकर एकजुट होगा वैश्य समाज।

रायबरेली में वैश्य समाज की एकजुटता को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के बैनर तले आगामी 27 अक्टूबर को रिफॉर्म क्लब में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वैश्य समाज के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी सरकार के सत्ता में आने के बाद वैश्य समाज को उपेक्षित नहीं समझा जाना चाहिए। समाज की जितनी भागीदारी है। उसी के अनुरूप राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अधिकार और हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए उन्होंने कहा कि वैश्य समाज लगातार सरकारों को अपना समर्थन देता आया है। और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करता है। लेकिन इसके बावजूद कई बार समाज को अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पाती।
इसी को लेकर आगामी 27 अक्टूबर को रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में वैश्य समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की गई है दीपेंद्र गुप्ता ने कहा कि समाज अपनी हिस्सेदारी को लेकर एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराएगा। सम्मेलन के माध्यम से वैश्य समाज अपनी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी की एक नई मिसाल पेश करने का प्रयास करेगा।
रायबरेली में 27 अक्टुबर को होगा राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन
    user_शिव कुमारी
    शिव कुमारी
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • हरचंदपुर में ₹25 करोड़ की विधायक निधि पर घमासान ! 25 करोड़ रुपये की विधायक निधि को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल लोधी की फेसबुक स्क्रिप्ट पर प्र हरचंदपुर में ₹25 करोड़ की विधायक निधि पर घमासान ! 25 करोड़ रुपये की विधायक निधि को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल लोधी की फेसबुक स्क्रिप्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश सिंह ने कहा कि विधायक निधि के अतिरिक्त भी विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए धनराशि मिलती है। अब उनके इस बयान के बाद हरचंदपुर की सियासत में बहस तेज हो गई है। आखिर ₹25 करोड़ की धनराशि का पूरा मामला क्या है? सुनिए, पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या कहा!
    1
    हरचंदपुर में ₹25 करोड़ की विधायक निधि पर घमासान !  25 करोड़ रुपये की विधायक निधि को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल लोधी की फेसबुक स्क्रिप्ट पर प्र
हरचंदपुर में ₹25 करोड़ की विधायक निधि पर घमासान !

25 करोड़ रुपये की विधायक निधि को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। राहुल लोधी की फेसबुक स्क्रिप्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश सिंह ने कहा कि विधायक निधि के अतिरिक्त भी विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए धनराशि मिलती है। अब उनके इस बयान के बाद हरचंदपुर की सियासत में बहस तेज हो गई है। आखिर ₹25 करोड़ की धनराशि का पूरा मामला क्या है? सुनिए, पूर्व विधायक राकेश सिंह ने क्या कहा!
    user_MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    MANJEET PAL Dainik Bhaskar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • गैस सिलेंडर से लगी आग, धू-धू कर जली दुकान; तीन लाख के नुकसान का अनुमान रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज हरदासपुर चौराहे पर गैस सिलेंडर से आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान धू-धू कर जलने लगी। लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौराहे पर स्थित एक दुकान में गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान जलने लगा। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान मकान मालिक के अनुसार, आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा सामान जलने से परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची। मेहनत से जुटाए गए सामान को आग में जलता देख परिवार के लोग बेहद दुखी हो गए। गैस सिलेंडर से आग लगने की इस घटना ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी चिंतित कर दिया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान के आकलन को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
    1
    गैस सिलेंडर से लगी आग, धू-धू कर जली दुकान; तीन लाख के नुकसान का अनुमान
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज हरदासपुर चौराहे पर गैस सिलेंडर से आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान धू-धू कर जलने लगी। लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौराहे पर स्थित एक दुकान में गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान जलने लगा। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
मकान मालिक के अनुसार, आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा सामान जलने से परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची। मेहनत से जुटाए गए सामान को आग में जलता देख परिवार के लोग बेहद दुखी हो गए।
गैस सिलेंडर से आग लगने की इस घटना ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी चिंतित कर दिया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान के आकलन को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.