logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अझुवा में धूमधाम से मना डांडिया गरबा नाइट सीजन-2, महिलाओं ने बिखेरा जलवा 😳एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए मुस्कान केसरवानी और बेस्ट गरबा लुक के लिए सुजाता केसरी सम्मानित😳 अझुवा कौशाम्बी आदर्श नगर पंचायत अझुवा स्थित शांति मैरेज हाल में केसरवानी महिला मंडल की ओर से डांडिया गरबा नाइट सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे की धुन और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं के उत्साह ने समारोह को उत्सवमय बना दिया। देर रात तक गरबा और डांडिया की थाप पर महिलाएं जमकर थिरकीं और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और उनकी पत्नी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा महिला मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने वाला आयोजन बताया।आयोजन के दौरान मुस्कान रोहित केसरवानी को ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सुजाता केसरी को उत्कृष्ट गरबा लुक और आकर्षक पारंपरिक परिधान के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव्या मेकओवर, चौधरी रेस्टोरेंट, हीरो मोटर्स, कलर्स साड़ी सेंटर, चंदेल ट्रेडर्स, एमएससी पिज्जा, नन्ही मुस्कान क्लीनिक और रोहित ट्रेडर्स सहित प्रायोजकों का विशेष सहयोग रहा। सभासद फूलचंद केसरवानी की ओर से अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।केसरवानी महिला मंडल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।_

45 min ago
user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
सन्त लाल मौर्य पत्रकार
Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
45 min ago

अझुवा में धूमधाम से मना डांडिया गरबा नाइट सीजन-2, महिलाओं ने बिखेरा जलवा 😳एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए मुस्कान केसरवानी और बेस्ट गरबा लुक के लिए सुजाता केसरी सम्मानित😳 अझुवा कौशाम्बी आदर्श नगर पंचायत अझुवा स्थित शांति मैरेज हाल में केसरवानी महिला मंडल की ओर से डांडिया गरबा नाइट सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे की धुन और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं के उत्साह ने समारोह को उत्सवमय बना दिया। देर रात तक गरबा और डांडिया की थाप पर महिलाएं जमकर थिरकीं और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और उनकी पत्नी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा महिला मंडल की इस पहल की सराहना करते

हुए इसे महिलाओं की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने वाला आयोजन बताया।आयोजन के दौरान मुस्कान रोहित केसरवानी को ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सुजाता केसरी को उत्कृष्ट गरबा लुक और आकर्षक पारंपरिक परिधान के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव्या मेकओवर, चौधरी रेस्टोरेंट, हीरो मोटर्स, कलर्स साड़ी सेंटर, चंदेल ट्रेडर्स, एमएससी पिज्जा, नन्ही मुस्कान क्लीनिक और रोहित ट्रेडर्स सहित प्रायोजकों का विशेष सहयोग रहा। सभासद फूलचंद केसरवानी की ओर से अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।केसरवानी महिला मंडल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।_

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अझुवा में धूमधाम से मना डांडिया गरबा नाइट सीजन-2, महिलाओं ने बिखेरा जलवा 😳एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए मुस्कान केसरवानी और बेस्ट गरबा लुक के लिए सुजाता केसरी सम्मानित😳 अझुवा कौशाम्बी आदर्श नगर पंचायत अझुवा स्थित शांति मैरेज हाल में केसरवानी महिला मंडल की ओर से डांडिया गरबा नाइट सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे की धुन और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं के उत्साह ने समारोह को उत्सवमय बना दिया। देर रात तक गरबा और डांडिया की थाप पर महिलाएं जमकर थिरकीं और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और उनकी पत्नी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा महिला मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने वाला आयोजन बताया।आयोजन के दौरान मुस्कान रोहित केसरवानी को ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सुजाता केसरी को उत्कृष्ट गरबा लुक और आकर्षक पारंपरिक परिधान के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव्या मेकओवर, चौधरी रेस्टोरेंट, हीरो मोटर्स, कलर्स साड़ी सेंटर, चंदेल ट्रेडर्स, एमएससी पिज्जा, नन्ही मुस्कान क्लीनिक और रोहित ट्रेडर्स सहित प्रायोजकों का विशेष सहयोग रहा। सभासद फूलचंद केसरवानी की ओर से अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।केसरवानी महिला मंडल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।_
    2
    अझुवा में धूमधाम से मना डांडिया गरबा नाइट सीजन-2, महिलाओं ने बिखेरा जलवा

😳एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए मुस्कान केसरवानी और बेस्ट गरबा लुक के लिए सुजाता केसरी सम्मानित😳
अझुवा कौशाम्बी आदर्श नगर पंचायत अझुवा स्थित शांति मैरेज हाल में केसरवानी महिला मंडल की ओर से डांडिया गरबा नाइट सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे की धुन और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं के उत्साह ने समारोह को उत्सवमय बना दिया। देर रात तक गरबा और डांडिया की थाप पर महिलाएं जमकर थिरकीं और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और उनकी पत्नी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा महिला मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने वाला आयोजन बताया।आयोजन के दौरान मुस्कान रोहित केसरवानी को ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सुजाता केसरी को उत्कृष्ट गरबा लुक और आकर्षक पारंपरिक परिधान के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव्या मेकओवर, चौधरी रेस्टोरेंट, हीरो मोटर्स, कलर्स साड़ी सेंटर, चंदेल ट्रेडर्स, एमएससी पिज्जा, नन्ही मुस्कान क्लीनिक और रोहित ट्रेडर्स सहित प्रायोजकों का विशेष सहयोग रहा। सभासद फूलचंद केसरवानी की ओर से अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।केसरवानी महिला मंडल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।_
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • ➡️ प्रेस क्लब सिराथू की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों पर चर्चा। ➡️ अध्यक्ष उमेश मिश्रा बोले— पत्रकार हितों से नहीं होगा समझौता। ➡️ संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर। ➡️ जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का लिया गया निर्णय। ➡️ निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील। ➡️ पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प। #Kaushambi #Sirathu #PressClub #पत्रकार_सुरक्षा #KaushambiExpressNews
    1
    ➡️ प्रेस क्लब सिराथू की बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों पर चर्चा।
➡️ अध्यक्ष उमेश मिश्रा बोले— पत्रकार हितों से नहीं होगा समझौता।
➡️ संगठन को मजबूत बनाने और आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर।
➡️ जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का लिया गया निर्णय।
➡️ निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील।
➡️ पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प।
#Kaushambi #Sirathu #PressClub #पत्रकार_सुरक्षा #KaushambiExpressNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुण्य करो पाप नहीं #love #cow #viralvideo #trendingaudio #explore
    1
    पुण्य करो पाप नहीं

#love #cow #viralvideo #trendingaudio

#explore
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *ऐतिहासिक मनौरी दशहरा मेला सकुशल संपन्न;पुलिस,पत्रकार और बिजली विभाग के जांबाज सम्मानित* *परंपरा और सुरक्षा का बेजोड़ संगम: कौशाम्बी और प्रयागराज पुलिस की मुस्तैदी से संपन्न हुआ मनौरी का ऐतिहासिक मेला* *मनौरी मेला कमेटी ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर जताया सहयोगियों का आभार,अंग्रेजों के जमाने से जारी है परंपरा* ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS *मनौरी/कौशाम्बी*....जनपद के मनौरी बाजार का ऐतिहासिक दशहरा मेला और भरत मिलाप कार्यक्रम इस वर्ष भी पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग, पत्रकार बंधुओं और मेला कमेटी की सजगता व तत्परता के साथ सकुशल संपन्न हो गया। मेले की शानदार सफलता और इसमें अहम योगदान देने वाले के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए बृहस्पतिवार को मनौरी दशहरा और रामलीला मेला कमेटी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में मेले को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, बिजली विभाग के स्टाफ और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकार बंधुओं को फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद मेला कमेटी के कर्मठ पदाधिकारियों का भी विशेष अभिनंदन किया गया। *मेला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा चायल चौकी इंचार्ज लाल साहब यादव, पुरामुफ्ती पुलिस टीम की महिला उपनिरीक्षक रश्मि निर्मल, महिला उपनिरीक्षक अर्चना वर्मा, महिला कांस्टेबल शैलजा देवी, सविता पाल, शालिनी सिंह, श्वेता यादव, अजय कुमार, यग्नेश, छाया कुमारी,पत्रकार बंधुओं जिलाध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशांबी जिला सचिव सुनील साहू, अनूप केसरवानी,बलराम साहू, पवन गुप्ता, मनोज सोनी, राकेश गुप्ता, शिव सागर, त्रिभुवन लाल सहित तमाम कमेटी के पदाधिकारियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।* कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश केसरवानी ने किया। गौरतलब है कि मनौरी दशहरा मेले की संवेदनशीलता और भव्यता को देखते हुए कौशाम्बी और प्रयागराज दोनों जनपदों की पुलिस प्रशासन ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला था। मेले के चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मी और रेलवे पुलिस मुस्तैद रही, जिसकी वजह से लाखों की भीड़ के बावजूद मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मेला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि मनौरी का यह ऐतिहासिक दशहरा मेला अंग्रेजों के जमाने से निरंतर आयोजित होता आ रहा है। मेले के दूसरे दिन भरत मिलाप के अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य रामदल यात्रा इस क्षेत्र के आकर्षण का मुख्य केंद्र होती है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। इस गरिमामयी अवसर पर मेला कमेटी के संरक्षक शंभूलाल केसरवानी,अध्यक्ष कुबेर चंद्र केसरवानी, प्रबंधक उमेश केसरवानी, मेला प्रमुख रतन केसरवानी, मेला प्रमुख मनोज केसरवानी, कोषाध्यक्ष अवधेश केसरवानी उर्फ डब्लू, व्यापार मंडल अध्यक्ष व मेला प्रमुख सुधीर केसरवानी, संरक्षक राधे श्याम केसरवानी, पूर्व प्रधान रवि केसरवानी, उपाध्यक्ष राजीव केसरवानी, प्रमोद केसरवानी, पंकज केसरवानी, राजू केसरवानी, मुन्ना केसरवानी (बालू वाले), और राजभूषण केसरवानी आदि ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और मेले को सफल बनाने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री रामलीला कमेटी और समाजसेवी मेला संरक्षक शंभूलाल केसरवानी, पूर्व मेला अध्यक्ष जगदीश चंद्र केसरवानी, मेला अध्यक्ष कुबेर चंद्र केसरवानी,प्रबंधक दीपू केसरवानी, कोषाध्यक्ष अवधेश केसरवानी, मेला प्रमुख प्रदीप केसरवानी, मेला मंत्री अध्यक्ष जन उद्योग व्यापार मंडल मनौरी संजीव केसरवानी,मेला प्रमुख मनोज पटेल उर्फ मनोज केसरवानी, मेला प्रमुख रतन केसरवानी,व्यापार मंडल अध्यक्ष मनौरी मेला प्रमुख सुधीर केसरवानी,मेला सुनील साहू, मेला प्रमुख राजीव केसरवानी,पूर्व प्रधान और मेला संरक्षक राधेश्याम केसरवानी, पूर्व मेला अध्यक्ष हेमचंद्र केसरवानी,मुन्ना केसरवानी,व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री नरोत्तम दास , मेला मंत्री धीरेन्द्र केसरवानी,वीरेंद्र केसरवानी उपाध्यक्ष,राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष,पूर्व प्रधान मनौरी रवि केसरवानी , अंकित केसरवानी , रामदल कमेटी अध्यक्ष अनिल केसरवानी, उपाध्यक्ष नितिन केसरवानी,अरुण केसरवानी, शिवम केसरवानी,युवा नगर अध्यक्ष अंकित केसरवानी,धीरेंद्र केसरवानी, बलराम साहू मंत्री, प्रमोद चंद्र केसरवानी, मुन्ना केसरवानी, गिरीश केसरवानी, रामराज पटेल,रामसजीवन कुशवाहा, उपाध्यक्ष राजेश केशरवानी ,राजू स्वामी, राजू केसरवानी,पंकज केसरवानी मौजूद रहें।
    1
    *ऐतिहासिक मनौरी दशहरा मेला सकुशल संपन्न;पुलिस,पत्रकार और बिजली विभाग के जांबाज सम्मानित*
*परंपरा और सुरक्षा का बेजोड़ संगम: कौशाम्बी और प्रयागराज पुलिस की मुस्तैदी से संपन्न हुआ मनौरी का ऐतिहासिक मेला*
*मनौरी मेला कमेटी ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर जताया सहयोगियों का आभार,अंग्रेजों के जमाने से जारी है परंपरा*
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
*मनौरी/कौशाम्बी*....जनपद के मनौरी बाजार का ऐतिहासिक दशहरा मेला और भरत मिलाप कार्यक्रम इस वर्ष भी पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग, पत्रकार बंधुओं और मेला कमेटी की सजगता व तत्परता के साथ सकुशल संपन्न हो गया। मेले की शानदार सफलता और इसमें अहम योगदान देने वाले के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए बृहस्पतिवार को मनौरी दशहरा और रामलीला मेला कमेटी द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस सम्मान समारोह में मेले को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, बिजली विभाग के स्टाफ और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकार बंधुओं को फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद मेला कमेटी के कर्मठ पदाधिकारियों का भी विशेष अभिनंदन किया गया। *मेला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा चायल चौकी इंचार्ज लाल साहब यादव, पुरामुफ्ती पुलिस टीम की महिला उपनिरीक्षक रश्मि निर्मल, महिला उपनिरीक्षक अर्चना वर्मा, महिला कांस्टेबल शैलजा देवी, सविता पाल, शालिनी सिंह, श्वेता यादव, अजय कुमार, यग्नेश, छाया कुमारी,पत्रकार बंधुओं जिलाध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशांबी जिला सचिव सुनील साहू, अनूप केसरवानी,बलराम साहू, पवन गुप्ता, मनोज सोनी, राकेश गुप्ता, शिव सागर, त्रिभुवन लाल सहित तमाम कमेटी के पदाधिकारियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।*
कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश केसरवानी ने किया।
गौरतलब है कि मनौरी दशहरा मेले की संवेदनशीलता और भव्यता को देखते हुए कौशाम्बी और प्रयागराज दोनों जनपदों की पुलिस प्रशासन ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला था। मेले के चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मी और रेलवे पुलिस मुस्तैद रही, जिसकी वजह से लाखों की भीड़ के बावजूद मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मेला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि मनौरी का यह ऐतिहासिक दशहरा मेला अंग्रेजों के जमाने से निरंतर आयोजित होता आ रहा है। मेले के दूसरे दिन भरत मिलाप के अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य रामदल यात्रा इस क्षेत्र के आकर्षण का मुख्य केंद्र होती है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।
इस गरिमामयी अवसर पर मेला कमेटी के संरक्षक शंभूलाल केसरवानी,अध्यक्ष कुबेर चंद्र केसरवानी, प्रबंधक उमेश केसरवानी, मेला प्रमुख रतन केसरवानी, मेला प्रमुख मनोज केसरवानी, कोषाध्यक्ष अवधेश केसरवानी उर्फ डब्लू, व्यापार मंडल अध्यक्ष व मेला प्रमुख सुधीर केसरवानी, संरक्षक राधे श्याम केसरवानी, पूर्व प्रधान रवि केसरवानी, उपाध्यक्ष राजीव केसरवानी, प्रमोद केसरवानी, पंकज केसरवानी, राजू केसरवानी, मुन्ना केसरवानी (बालू वाले), और राजभूषण केसरवानी आदि ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और मेले को सफल बनाने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।
इस दौरान श्री रामलीला कमेटी और समाजसेवी मेला संरक्षक शंभूलाल केसरवानी, पूर्व मेला अध्यक्ष जगदीश चंद्र केसरवानी, मेला अध्यक्ष कुबेर चंद्र केसरवानी,प्रबंधक दीपू केसरवानी, कोषाध्यक्ष अवधेश केसरवानी, मेला प्रमुख प्रदीप केसरवानी, मेला मंत्री अध्यक्ष जन उद्योग व्यापार मंडल मनौरी संजीव केसरवानी,मेला प्रमुख मनोज पटेल उर्फ मनोज केसरवानी, मेला प्रमुख रतन केसरवानी,व्यापार मंडल अध्यक्ष मनौरी मेला प्रमुख सुधीर केसरवानी,मेला सुनील साहू, मेला प्रमुख राजीव केसरवानी,पूर्व प्रधान और मेला संरक्षक राधेश्याम केसरवानी, पूर्व मेला अध्यक्ष हेमचंद्र केसरवानी,मुन्ना केसरवानी,व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री नरोत्तम दास , मेला मंत्री धीरेन्द्र केसरवानी,वीरेंद्र केसरवानी उपाध्यक्ष,राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष,पूर्व प्रधान मनौरी रवि केसरवानी , अंकित केसरवानी , रामदल कमेटी अध्यक्ष अनिल केसरवानी, उपाध्यक्ष नितिन केसरवानी,अरुण केसरवानी, शिवम केसरवानी,युवा नगर अध्यक्ष अंकित केसरवानी,धीरेंद्र केसरवानी, बलराम साहू मंत्री, प्रमोद चंद्र केसरवानी, मुन्ना केसरवानी, गिरीश केसरवानी, रामराज पटेल,रामसजीवन कुशवाहा, उपाध्यक्ष राजेश केशरवानी ,राजू स्वामी, राजू केसरवानी,पंकज केसरवानी मौजूद रहें।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • प्रतापगढ़: कुंडा के तिरछा गांव में सरकारी ऊसर की ज़मीन पर दबंग का अवैध कब्जा, लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप ​पीड़ित काट रहा तहसील और थाने के चक्कर, एसडीएम के निर्देश के बाद भी राजस्व विभाग सुस्त; निर्माण कार्य तेज़ी से जारी ​कुंडा / महेशगंज (प्रतापगढ़): तहसील कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिरछा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही एक दबंग द्वारा सरकारी खाते में दर्ज ऊसर की जमीन पर जबरन पक्का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष में भारी आक्रोश है। ​क्या है पूरा मामला? ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तिरछा के रहने वाले आरोपी संदीप कुमार (पुत्र राम आसरे) द्वारा गाटा संख्या 216 पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार उक्त गाटा संख्या 'ऊसर' (सरकारी भूमि) के खाते में दर्ज है, जिस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण पूरी तरह से गैर-कानूनी है। ​एसडीएम के आदेश की उड़ रही धज्जियां ​सरकारी ज़मीन पर अवैध निर्माण की जानकारी मिलते ही पीड़ित संतोष कुमार ने कुंडा तहसील पहुंचकर एसडीएम (SDM) को लिखित शिकायती पत्र सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कुंडा ने तत्काल राजस्व विभाग की टीम को निर्माण कार्य रुकवाने के कड़े निर्देश दिए। ​लेकिन आरोप है कि एसडीएम के आदेश के बावजूद भी निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं। ​हल्का लेखपाल पर गुमराह करने और मिलीभगत के आरोप ​पीड़ित संतोष कुमार का सीधा आरोप है कि हल्का लेखपाल मौके पर जाकर काम रुकवाने के बजाय लगातार बहानेबाजी कर रहा है और उसे गुमराह करने में लगा हुआ है। पीड़ित जब भी लेखपाल को फोन कर गुहार लगाता है, तो वे पल्ला झाड़ते हुए कह देते हैं कि "112 नंबर (पुलिस) बुलाकर काम रुकवा दीजिए।" ​पुलिस और राजस्व विभाग की खींचतान में पिस रहा पीड़ित ​लेखपाल के कहने पर पीड़ित ने कई बार 112 (यूपी पुलिस) को मौके पर बुलाया, लेकिन पुलिस का कहना है कि "यह राजस्व विभाग का मामला है, राजस्व टीम को मौके पर बुलवाकर काम रुकवाएं।" ​इस तरह पुलिस और राजस्व विभाग के बीच समन्वय न होने तथा लेखपाल की कथित ढिलाई व मिलीभगत के कारण पीड़ित संतोष कुमार तहसील से लेकर थाने तक के चक्कर काटने को मजबूर है। वहीं दूसरी ओर, प्रशासनिक सुस्ती का फायदा उठाकर दबंग द्वारा निर्माण कार्य दिन-रात तेज़ी से कराया जा रहा है। ​प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग ​इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भी काफी रोष व्याप्त है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि: ​क्या कुंडा एसडीएम इस मामले पर दोबारा कड़ा संज्ञान लेंगे? ​क्या सरकारी ऊसर की ज़मीन को दबंगई और पक्के निर्माण से बचाया जा सकेगा? ​क्या मिलीभगत के आरोपी लेखपाल और दबंग के खिलाफ कोई कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी? ​पीड़ित और ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि तत्काल प्रभाव से मौके पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर अवैध निर्माण को गिरवाया जाए और दोषी लेखपाल व आरोपी दबंग पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ​मामले का विवरण एक नज़र में: ​स्थान: ग्राम तिरछा, थाना महेशगंज, तहसील कुंडा (प्रतापगढ़) ​विवादित भूमि: गाटा संख्या 216 (सरकारी ऊसर खाता) ​मुख्य आरोपी: संदीप कुमार पुत्र राम आसरे ​पीड़ित: संतोष कुमार
    1
    प्रतापगढ़: कुंडा के तिरछा गांव में सरकारी ऊसर की ज़मीन पर दबंग का अवैध कब्जा, लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप
​पीड़ित काट रहा तहसील और थाने के चक्कर, एसडीएम के निर्देश के बाद भी राजस्व विभाग सुस्त; निर्माण कार्य तेज़ी से जारी
​कुंडा / महेशगंज (प्रतापगढ़):
तहसील कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिरछा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही एक दबंग द्वारा सरकारी खाते में दर्ज ऊसर की जमीन पर जबरन पक्का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष में भारी आक्रोश है।
​क्या है पूरा मामला?
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तिरछा के रहने वाले आरोपी संदीप कुमार (पुत्र राम आसरे) द्वारा गाटा संख्या 216 पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार उक्त गाटा संख्या 'ऊसर' (सरकारी भूमि) के खाते में दर्ज है, जिस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण पूरी तरह से गैर-कानूनी है।
​एसडीएम के आदेश की उड़ रही धज्जियां
​सरकारी ज़मीन पर अवैध निर्माण की जानकारी मिलते ही पीड़ित संतोष कुमार ने कुंडा तहसील पहुंचकर एसडीएम (SDM) को लिखित शिकायती पत्र सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कुंडा ने तत्काल राजस्व विभाग की टीम को निर्माण कार्य रुकवाने के कड़े निर्देश दिए।
​लेकिन आरोप है कि एसडीएम के आदेश के बावजूद भी निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं।
​हल्का लेखपाल पर गुमराह करने और मिलीभगत के आरोप
​पीड़ित संतोष कुमार का सीधा आरोप है कि हल्का लेखपाल मौके पर जाकर काम रुकवाने के बजाय लगातार बहानेबाजी कर रहा है और उसे गुमराह करने में लगा हुआ है। पीड़ित जब भी लेखपाल को फोन कर गुहार लगाता है, तो वे पल्ला झाड़ते हुए कह देते हैं कि "112 नंबर (पुलिस) बुलाकर काम रुकवा दीजिए।"
​पुलिस और राजस्व विभाग की खींचतान में पिस रहा पीड़ित
​लेखपाल के कहने पर पीड़ित ने कई बार 112 (यूपी पुलिस) को मौके पर बुलाया, लेकिन पुलिस का कहना है कि "यह राजस्व विभाग का मामला है, राजस्व टीम को मौके पर बुलवाकर काम रुकवाएं।"
​इस तरह पुलिस और राजस्व विभाग के बीच समन्वय न होने तथा लेखपाल की कथित ढिलाई व मिलीभगत के कारण पीड़ित संतोष कुमार तहसील से लेकर थाने तक के चक्कर काटने को मजबूर है। वहीं दूसरी ओर, प्रशासनिक सुस्ती का फायदा उठाकर दबंग द्वारा निर्माण कार्य दिन-रात तेज़ी से कराया जा रहा है।
​प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
​इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भी काफी रोष व्याप्त है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि:
​क्या कुंडा एसडीएम इस मामले पर दोबारा कड़ा संज्ञान लेंगे?
​क्या सरकारी ऊसर की ज़मीन को दबंगई और पक्के निर्माण से बचाया जा सकेगा?
​क्या मिलीभगत के आरोपी लेखपाल और दबंग के खिलाफ कोई कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी?
​पीड़ित और ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि तत्काल प्रभाव से मौके पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर अवैध निर्माण को गिरवाया जाए और दोषी लेखपाल व आरोपी दबंग पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
​मामले का विवरण एक नज़र में:
​स्थान: ग्राम तिरछा, थाना महेशगंज, तहसील कुंडा (प्रतापगढ़)
​विवादित भूमि: गाटा संख्या 216 (सरकारी ऊसर खाता)
​मुख्य आरोपी: संदीप कुमार पुत्र राम आसरे
​पीड़ित: संतोष कुमार
    user_Ravi vishwakarma
    Ravi vishwakarma
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल* *ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल* ‌‌संवाददाता ‌धीरेन्द्र कुमार ​ ऊँचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामचंद्र पुर के पास दिनांक 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बिजली विभाग का एक मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बटऊवा मजरे कोटियाँ चिंत्रा निवासी लगभग 46 वर्षीय संदीप पांडेय बिजली विभाग में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत हैं। वह किसी आवश्यक कार्य से अपनी बाइक द्वारा ऊँचाहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। जब वह रामचंद्र पुर के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप पांडेय सड़क पर दूर जा गिरे और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना को देख आसपास के लोग और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल निजी वाहन की मदद से घायल मीटर रीडर को ऊँचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया। ​सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल संदीप पांडेय को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है, जिनकी हालत पर नजर रखते हुए उनका उचित उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद घायल की पत्नी सहित परिवार में चिंता का माहौल है।
    2
    ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल*
*ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल*
‌‌संवाददाता ‌धीरेन्द्र कुमार              ​       ऊँचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामचंद्र पुर के पास दिनांक 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बिजली विभाग का एक मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बटऊवा मजरे कोटियाँ चिंत्रा निवासी लगभग 46 वर्षीय संदीप पांडेय बिजली विभाग में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत हैं। वह किसी आवश्यक कार्य से अपनी बाइक द्वारा ऊँचाहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। जब वह रामचंद्र पुर के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप पांडेय सड़क पर दूर जा गिरे और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना को देख आसपास के लोग और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल निजी वाहन की मदद से घायल मीटर रीडर को ऊँचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया।
​सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल संदीप पांडेय को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है, जिनकी हालत पर नजर रखते हुए उनका उचित उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद  घायल की पत्नी सहित परिवार में चिंता का माहौल है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप ऊंचाहार, रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। किशोरी के नीचे नहीं उतरने पर गांव का एक युवक भी टावर पर चढ़ गया। उसने किशोरी को समझाया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। सूचना मिलने पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को समझाया-बुझाया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किशोरी के इस कदम ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी।
    1
    शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप
ऊंचाहार, रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे।
किशोरी के नीचे नहीं उतरने पर गांव का एक युवक भी टावर पर चढ़ गया। उसने किशोरी को समझाया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया।
सूचना मिलने पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को समझाया-बुझाया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किशोरी के इस कदम ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ### कौशाम्बी पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 अभियान ➡️ जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। ➡️ महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। ➡️ साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया गया। ➡️ आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। ➡️ अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। #MissionShaktiPhase6 #MissionShaktiUPP #UPPolice #KaushambiPolice #KaushambiExpressNews
    1
    ### कौशाम्बी पुलिस का मिशन शक्ति फेज-6 अभियान

➡️ जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

➡️ महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

➡️ साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया गया।

➡️ आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

➡️ अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।

#MissionShaktiPhase6 #MissionShaktiUPP #UPPolice #KaushambiPolice #KaushambiExpressNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.