logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल* *ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल* ‌‌संवाददाता ‌धीरेन्द्र कुमार ​ ऊँचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामचंद्र पुर के पास दिनांक 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बिजली विभाग का एक मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बटऊवा मजरे कोटियाँ चिंत्रा निवासी लगभग 46 वर्षीय संदीप पांडेय बिजली विभाग में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत हैं। वह किसी आवश्यक कार्य से अपनी बाइक द्वारा ऊँचाहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। जब वह रामचंद्र पुर के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप पांडेय सड़क पर दूर जा गिरे और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना को देख आसपास के लोग और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल निजी वाहन की मदद से घायल मीटर रीडर को ऊँचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया। ​सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल संदीप पांडेय को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है, जिनकी हालत पर नजर रखते हुए उनका उचित उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद घायल की पत्नी सहित परिवार में चिंता का माहौल है।

1 hr ago
user_Dhirendra Shukla
Dhirendra Shukla
ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल* *ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल* ‌‌संवाददाता ‌धीरेन्द्र कुमार ​ ऊँचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामचंद्र पुर के पास दिनांक 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बिजली विभाग का एक मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बटऊवा मजरे कोटियाँ चिंत्रा निवासी लगभग 46 वर्षीय संदीप पांडेय बिजली विभाग में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत हैं। वह किसी आवश्यक कार्य से अपनी बाइक द्वारा ऊँचाहार स्थित अपने कार्यालय

जा रहे थे। जब वह रामचंद्र पुर के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप पांडेय सड़क पर दूर जा गिरे और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना को देख आसपास के लोग और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल निजी वाहन की मदद से घायल मीटर रीडर को ऊँचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया। ​सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल संदीप पांडेय को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है, जिनकी हालत पर नजर रखते हुए उनका उचित उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद घायल की पत्नी सहित परिवार में चिंता का माहौल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल* *ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल* ‌‌संवाददाता ‌धीरेन्द्र कुमार ​ ऊँचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामचंद्र पुर के पास दिनांक 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बिजली विभाग का एक मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बटऊवा मजरे कोटियाँ चिंत्रा निवासी लगभग 46 वर्षीय संदीप पांडेय बिजली विभाग में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत हैं। वह किसी आवश्यक कार्य से अपनी बाइक द्वारा ऊँचाहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। जब वह रामचंद्र पुर के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप पांडेय सड़क पर दूर जा गिरे और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना को देख आसपास के लोग और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल निजी वाहन की मदद से घायल मीटर रीडर को ऊँचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया। ​सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल संदीप पांडेय को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है, जिनकी हालत पर नजर रखते हुए उनका उचित उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद घायल की पत्नी सहित परिवार में चिंता का माहौल है।
    2
    ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल*
*ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की आमने-सामने टक्कर से मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल*
‌‌संवाददाता ‌धीरेन्द्र कुमार              ​       ऊँचाहार (रायबरेली): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामचंद्र पुर के पास दिनांक 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बिजली विभाग का एक मीटर रीडर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बटऊवा मजरे कोटियाँ चिंत्रा निवासी लगभग 46 वर्षीय संदीप पांडेय बिजली विभाग में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत हैं। वह किसी आवश्यक कार्य से अपनी बाइक द्वारा ऊँचाहार स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। जब वह रामचंद्र पुर के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप पांडेय सड़क पर दूर जा गिरे और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना को देख आसपास के लोग और विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर दौड़े। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल निजी वाहन की मदद से घायल मीटर रीडर को ऊँचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचाया।
​सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल संदीप पांडेय को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है, जिनकी हालत पर नजर रखते हुए उनका उचित उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद  घायल की पत्नी सहित परिवार में चिंता का माहौल है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप ऊंचाहार, रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे। किशोरी के नीचे नहीं उतरने पर गांव का एक युवक भी टावर पर चढ़ गया। उसने किशोरी को समझाया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया। सूचना मिलने पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को समझाया-बुझाया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किशोरी के इस कदम ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी।
    1
    शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, गांव में मचा हड़कंप
ऊंचाहार, रायबरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शादी की जिद को लेकर एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। किशोरी को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे।
किशोरी के नीचे नहीं उतरने पर गांव का एक युवक भी टावर पर चढ़ गया। उसने किशोरी को समझाया और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया।
सूचना मिलने पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को समझाया-बुझाया और बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। किशोरी के इस कदम ने परिवार के साथ-साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ा दी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग का किसानों के पास सुनहरा अवसर, 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं बीज रायबरेली : ऊॅंचाहार ब्लाक में रबी अभियान के अंतर्गत किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित बीज वितरण कार्यक्रम के तहत गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग अभी भी जारी है। ब्लाक के समस्त किसान भाइयों से सूचित किया जाता है कि वे स्वयं से अथवा जनसुविधा केंद्र अथवा राजकीय कृषि बीज भंडारों/ कृषि विभाग के कार्मिकों के माध्यम से विभागीय पोर्टल  पर बीजों की बुकिंग कराकर शासन की अनुदान योजना का लाभ उठाएँ। ब्लाक ऊॅंचाहार में गेहूँ के बीज का लक्ष्य 1160 कुंतल निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 735.80 कुंतल की बुकिंग किसानों द्वारा की जा चुकी है। अभी 424.20 कुंतल गेहूँ के बीज की बुकिंग शेष है। इसी प्रकार सरसों के बीज के निर्धारित 2.40 कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 1.43 कुंतल की बुकिंग हो चुकी है तथा 0.97 कुंतल की बुकिंग अभी शेष है। गेहूँ एवं सरसों के बीज सामान्य वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को बीज के मूल्य पर 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ प्राप्त होगा, जिससे वे बाजार मूल्य की तुलना में लगभग आधी कीमत पर बीज प्राप्त कर सकेंगे। वितरण पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक आधार पर किया जायेगा उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि चना, मटर, मसूर एवं जौ सहित अन्य फसलों के बीजों की बुकिंग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ण हो चुकी है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क वितरित की जाने वाली मिनीकिट की बुकिंग भी पूरी हो चुकी है। वर्तमान में गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग ही शेष है, जिसका लाभ किसान भाई उठा सकते हैं। सरसों उत्पादक किसानों से विशेष अपील की जाती कि सरसों की बुवाई के अनुकूल समय को देखते हुए वे बिना विलंब किए अपनी बुकिंग कराएँ तथा राजकीय कृषि बीज भंडार ऊॅंचाहार से उपलब्ध उन्नत प्रजातियों के गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त कर समय से बुवाई सुनिश्चित करें। गेहूँ की खेती करने वाले किसान भी अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग कराकर योजना का लाभ उठाएँ। अतः ब्लाक के सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र बीज बुकिंग कराएँ, ताकि उन्हें समय से गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हो सके और रबी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि की जा सके। प्रभारी, राजकीय कृषि बीज भण्डार ऊॅंचाहार
    1
    गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग का किसानों के पास सुनहरा अवसर, 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं बीज


रायबरेली : ऊॅंचाहार ब्लाक में रबी अभियान के अंतर्गत किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित बीज वितरण कार्यक्रम के तहत गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग अभी भी जारी है। ब्लाक के समस्त किसान भाइयों से सूचित किया जाता है कि वे स्वयं से अथवा जनसुविधा केंद्र अथवा राजकीय कृषि बीज भंडारों/ कृषि विभाग के कार्मिकों के माध्यम से विभागीय पोर्टल  पर बीजों की बुकिंग कराकर शासन की अनुदान योजना का लाभ उठाएँ।
ब्लाक ऊॅंचाहार में गेहूँ के बीज का लक्ष्य 1160 कुंतल निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 735.80 कुंतल की बुकिंग किसानों द्वारा की जा चुकी है। अभी 424.20 कुंतल गेहूँ के बीज की बुकिंग शेष है। इसी प्रकार सरसों के बीज के निर्धारित 2.40 कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 1.43 कुंतल की बुकिंग हो चुकी है तथा 0.97 कुंतल की बुकिंग अभी शेष है।
गेहूँ एवं सरसों के बीज सामान्य वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को बीज के मूल्य पर 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ प्राप्त होगा, जिससे वे बाजार मूल्य की तुलना में लगभग आधी कीमत पर बीज प्राप्त कर सकेंगे। वितरण पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक आधार पर किया जायेगा
उपरोक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि चना, मटर, मसूर एवं जौ सहित अन्य फसलों के बीजों की बुकिंग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ण हो चुकी है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क वितरित की जाने वाली मिनीकिट की बुकिंग भी पूरी हो चुकी है। वर्तमान में गेहूँ एवं सरसों के बीज की बुकिंग ही शेष है, जिसका लाभ किसान भाई उठा सकते हैं।
सरसों उत्पादक किसानों से विशेष अपील की जाती कि सरसों की बुवाई के अनुकूल समय को देखते हुए वे बिना विलंब किए अपनी बुकिंग कराएँ तथा राजकीय कृषि बीज भंडार ऊॅंचाहार से उपलब्ध उन्नत प्रजातियों के गुणवत्तायुक्त बीज प्राप्त कर समय से बुवाई सुनिश्चित करें। गेहूँ की खेती करने वाले किसान भी अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग कराकर योजना का लाभ उठाएँ।
अतः ब्लाक के सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए शीघ्र बीज बुकिंग कराएँ, ताकि उन्हें समय से गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हो सके और रबी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि की जा सके।
प्रभारी, राजकीय कृषि बीज भण्डार ऊॅंचाहार
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • साफ सफाई न होने से नाराज हुए ग्रामीण और खुद से स्वयं सफाई करने लगे। 🚨 कौशाम्बी: ग्राम प्रधान और सफाईकर्मी ने नहीं सुनी समस्या, तो ग्रामीण खुद ही सफाई में जुटे! 📍 कौशाम्बी जिले के सिराथू क्षेत्र के ककोड़ा गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि जब ग्राम प्रधान और सफाईकर्मी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो उन्होंने खुद ही गांव की सफाई की जिम्मेदारी उठाते हुए सफाई अभियान शुरू कर दिया। ❓ आखिर ग्रामीणों को अपनी समस्या के समाधान के लिए खुद ही सफाई करने को मजबूर क्यों होना पड़ा? 👉 अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं। 📢 जनता की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है। #कौशाम्बी #सिराथू #ककोड़ागांव #ग्रामप्रधान #सफाईकर्मी #गांवकीसमस्या #स्वच्छताअभियान #जनसमस्या #DMKaushambi #KaushambiNews #UttarPradesh #PublicProblems #ProblemSolving #Followers #DailyDainikNews
    1
    साफ सफाई न होने से नाराज हुए ग्रामीण और खुद से स्वयं सफाई करने लगे।
🚨 कौशाम्बी: ग्राम प्रधान और सफाईकर्मी ने नहीं सुनी समस्या, तो ग्रामीण खुद ही सफाई में जुटे!
📍 कौशाम्बी जिले के सिराथू क्षेत्र के ककोड़ा गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि जब ग्राम प्रधान और सफाईकर्मी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो उन्होंने खुद ही गांव की सफाई की जिम्मेदारी उठाते हुए सफाई अभियान शुरू कर दिया।
❓ आखिर ग्रामीणों को अपनी समस्या के समाधान के लिए खुद ही सफाई करने को मजबूर क्यों होना पड़ा?
👉 अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
📢 जनता की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।
#कौशाम्बी #सिराथू #ककोड़ागांव #ग्रामप्रधान #सफाईकर्मी #गांवकीसमस्या #स्वच्छताअभियान #जनसमस्या #DMKaushambi #KaushambiNews #UttarPradesh #PublicProblems #ProblemSolving #Followers #DailyDainikNews
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • अझुवा में धूमधाम से मना डांडिया गरबा नाइट सीजन-2, महिलाओं ने बिखेरा जलवा 😳एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए मुस्कान केसरवानी और बेस्ट गरबा लुक के लिए सुजाता केसरी सम्मानित😳 अझुवा कौशाम्बी आदर्श नगर पंचायत अझुवा स्थित शांति मैरेज हाल में केसरवानी महिला मंडल की ओर से डांडिया गरबा नाइट सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे की धुन और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं के उत्साह ने समारोह को उत्सवमय बना दिया। देर रात तक गरबा और डांडिया की थाप पर महिलाएं जमकर थिरकीं और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और उनकी पत्नी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा महिला मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने वाला आयोजन बताया।आयोजन के दौरान मुस्कान रोहित केसरवानी को ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सुजाता केसरी को उत्कृष्ट गरबा लुक और आकर्षक पारंपरिक परिधान के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव्या मेकओवर, चौधरी रेस्टोरेंट, हीरो मोटर्स, कलर्स साड़ी सेंटर, चंदेल ट्रेडर्स, एमएससी पिज्जा, नन्ही मुस्कान क्लीनिक और रोहित ट्रेडर्स सहित प्रायोजकों का विशेष सहयोग रहा। सभासद फूलचंद केसरवानी की ओर से अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।केसरवानी महिला मंडल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।_
    2
    अझुवा में धूमधाम से मना डांडिया गरबा नाइट सीजन-2, महिलाओं ने बिखेरा जलवा

😳एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए मुस्कान केसरवानी और बेस्ट गरबा लुक के लिए सुजाता केसरी सम्मानित😳
अझुवा कौशाम्बी आदर्श नगर पंचायत अझुवा स्थित शांति मैरेज हाल में केसरवानी महिला मंडल की ओर से डांडिया गरबा नाइट सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे की धुन और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं के उत्साह ने समारोह को उत्सवमय बना दिया। देर रात तक गरबा और डांडिया की थाप पर महिलाएं जमकर थिरकीं और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और उनकी पत्नी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा महिला मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने वाला आयोजन बताया।आयोजन के दौरान मुस्कान रोहित केसरवानी को ऊर्जावान प्रस्तुति के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सुजाता केसरी को उत्कृष्ट गरबा लुक और आकर्षक पारंपरिक परिधान के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव्या मेकओवर, चौधरी रेस्टोरेंट, हीरो मोटर्स, कलर्स साड़ी सेंटर, चंदेल ट्रेडर्स, एमएससी पिज्जा, नन्ही मुस्कान क्लीनिक और रोहित ट्रेडर्स सहित प्रायोजकों का विशेष सहयोग रहा। सभासद फूलचंद केसरवानी की ओर से अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।केसरवानी महिला मंडल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों, अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।_
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रतापगढ़: कुंडा के तिरछा गांव में सरकारी ऊसर की ज़मीन पर दबंग का अवैध कब्जा, लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप ​पीड़ित काट रहा तहसील और थाने के चक्कर, एसडीएम के निर्देश के बाद भी राजस्व विभाग सुस्त; निर्माण कार्य तेज़ी से जारी ​कुंडा / महेशगंज (प्रतापगढ़): तहसील कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिरछा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही एक दबंग द्वारा सरकारी खाते में दर्ज ऊसर की जमीन पर जबरन पक्का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष में भारी आक्रोश है। ​क्या है पूरा मामला? ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तिरछा के रहने वाले आरोपी संदीप कुमार (पुत्र राम आसरे) द्वारा गाटा संख्या 216 पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार उक्त गाटा संख्या 'ऊसर' (सरकारी भूमि) के खाते में दर्ज है, जिस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण पूरी तरह से गैर-कानूनी है। ​एसडीएम के आदेश की उड़ रही धज्जियां ​सरकारी ज़मीन पर अवैध निर्माण की जानकारी मिलते ही पीड़ित संतोष कुमार ने कुंडा तहसील पहुंचकर एसडीएम (SDM) को लिखित शिकायती पत्र सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कुंडा ने तत्काल राजस्व विभाग की टीम को निर्माण कार्य रुकवाने के कड़े निर्देश दिए। ​लेकिन आरोप है कि एसडीएम के आदेश के बावजूद भी निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं। ​हल्का लेखपाल पर गुमराह करने और मिलीभगत के आरोप ​पीड़ित संतोष कुमार का सीधा आरोप है कि हल्का लेखपाल मौके पर जाकर काम रुकवाने के बजाय लगातार बहानेबाजी कर रहा है और उसे गुमराह करने में लगा हुआ है। पीड़ित जब भी लेखपाल को फोन कर गुहार लगाता है, तो वे पल्ला झाड़ते हुए कह देते हैं कि "112 नंबर (पुलिस) बुलाकर काम रुकवा दीजिए।" ​पुलिस और राजस्व विभाग की खींचतान में पिस रहा पीड़ित ​लेखपाल के कहने पर पीड़ित ने कई बार 112 (यूपी पुलिस) को मौके पर बुलाया, लेकिन पुलिस का कहना है कि "यह राजस्व विभाग का मामला है, राजस्व टीम को मौके पर बुलवाकर काम रुकवाएं।" ​इस तरह पुलिस और राजस्व विभाग के बीच समन्वय न होने तथा लेखपाल की कथित ढिलाई व मिलीभगत के कारण पीड़ित संतोष कुमार तहसील से लेकर थाने तक के चक्कर काटने को मजबूर है। वहीं दूसरी ओर, प्रशासनिक सुस्ती का फायदा उठाकर दबंग द्वारा निर्माण कार्य दिन-रात तेज़ी से कराया जा रहा है। ​प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग ​इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भी काफी रोष व्याप्त है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि: ​क्या कुंडा एसडीएम इस मामले पर दोबारा कड़ा संज्ञान लेंगे? ​क्या सरकारी ऊसर की ज़मीन को दबंगई और पक्के निर्माण से बचाया जा सकेगा? ​क्या मिलीभगत के आरोपी लेखपाल और दबंग के खिलाफ कोई कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी? ​पीड़ित और ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि तत्काल प्रभाव से मौके पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर अवैध निर्माण को गिरवाया जाए और दोषी लेखपाल व आरोपी दबंग पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ​मामले का विवरण एक नज़र में: ​स्थान: ग्राम तिरछा, थाना महेशगंज, तहसील कुंडा (प्रतापगढ़) ​विवादित भूमि: गाटा संख्या 216 (सरकारी ऊसर खाता) ​मुख्य आरोपी: संदीप कुमार पुत्र राम आसरे ​पीड़ित: संतोष कुमार
    1
    प्रतापगढ़: कुंडा के तिरछा गांव में सरकारी ऊसर की ज़मीन पर दबंग का अवैध कब्जा, लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप
​पीड़ित काट रहा तहसील और थाने के चक्कर, एसडीएम के निर्देश के बाद भी राजस्व विभाग सुस्त; निर्माण कार्य तेज़ी से जारी
​कुंडा / महेशगंज (प्रतापगढ़):
तहसील कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तिरछा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही एक दबंग द्वारा सरकारी खाते में दर्ज ऊसर की जमीन पर जबरन पक्का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष में भारी आक्रोश है।
​क्या है पूरा मामला?
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तिरछा के रहने वाले आरोपी संदीप कुमार (पुत्र राम आसरे) द्वारा गाटा संख्या 216 पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार उक्त गाटा संख्या 'ऊसर' (सरकारी भूमि) के खाते में दर्ज है, जिस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण पूरी तरह से गैर-कानूनी है।
​एसडीएम के आदेश की उड़ रही धज्जियां
​सरकारी ज़मीन पर अवैध निर्माण की जानकारी मिलते ही पीड़ित संतोष कुमार ने कुंडा तहसील पहुंचकर एसडीएम (SDM) को लिखित शिकायती पत्र सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कुंडा ने तत्काल राजस्व विभाग की टीम को निर्माण कार्य रुकवाने के कड़े निर्देश दिए।
​लेकिन आरोप है कि एसडीएम के आदेश के बावजूद भी निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं।
​हल्का लेखपाल पर गुमराह करने और मिलीभगत के आरोप
​पीड़ित संतोष कुमार का सीधा आरोप है कि हल्का लेखपाल मौके पर जाकर काम रुकवाने के बजाय लगातार बहानेबाजी कर रहा है और उसे गुमराह करने में लगा हुआ है। पीड़ित जब भी लेखपाल को फोन कर गुहार लगाता है, तो वे पल्ला झाड़ते हुए कह देते हैं कि "112 नंबर (पुलिस) बुलाकर काम रुकवा दीजिए।"
​पुलिस और राजस्व विभाग की खींचतान में पिस रहा पीड़ित
​लेखपाल के कहने पर पीड़ित ने कई बार 112 (यूपी पुलिस) को मौके पर बुलाया, लेकिन पुलिस का कहना है कि "यह राजस्व विभाग का मामला है, राजस्व टीम को मौके पर बुलवाकर काम रुकवाएं।"
​इस तरह पुलिस और राजस्व विभाग के बीच समन्वय न होने तथा लेखपाल की कथित ढिलाई व मिलीभगत के कारण पीड़ित संतोष कुमार तहसील से लेकर थाने तक के चक्कर काटने को मजबूर है। वहीं दूसरी ओर, प्रशासनिक सुस्ती का फायदा उठाकर दबंग द्वारा निर्माण कार्य दिन-रात तेज़ी से कराया जा रहा है।
​प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
​इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भी काफी रोष व्याप्त है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि:
​क्या कुंडा एसडीएम इस मामले पर दोबारा कड़ा संज्ञान लेंगे?
​क्या सरकारी ऊसर की ज़मीन को दबंगई और पक्के निर्माण से बचाया जा सकेगा?
​क्या मिलीभगत के आरोपी लेखपाल और दबंग के खिलाफ कोई कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी?
​पीड़ित और ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि तत्काल प्रभाव से मौके पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर अवैध निर्माण को गिरवाया जाए और दोषी लेखपाल व आरोपी दबंग पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
​मामले का विवरण एक नज़र में:
​स्थान: ग्राम तिरछा, थाना महेशगंज, तहसील कुंडा (प्रतापगढ़)
​विवादित भूमि: गाटा संख्या 216 (सरकारी ऊसर खाता)
​मुख्य आरोपी: संदीप कुमार पुत्र राम आसरे
​पीड़ित: संतोष कुमार
    user_Ravi vishwakarma
    Ravi vishwakarma
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • गैस सिलेंडर से लगी आग, धू-धू कर जली दुकान; तीन लाख के नुकसान का अनुमान रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज हरदासपुर चौराहे पर गैस सिलेंडर से आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान धू-धू कर जलने लगी। लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौराहे पर स्थित एक दुकान में गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान जलने लगा। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान मकान मालिक के अनुसार, आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा सामान जलने से परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची। मेहनत से जुटाए गए सामान को आग में जलता देख परिवार के लोग बेहद दुखी हो गए। गैस सिलेंडर से आग लगने की इस घटना ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी चिंतित कर दिया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान के आकलन को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
    1
    गैस सिलेंडर से लगी आग, धू-धू कर जली दुकान; तीन लाख के नुकसान का अनुमान
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज हरदासपुर चौराहे पर गैस सिलेंडर से आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान धू-धू कर जलने लगी। लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौराहे पर स्थित एक दुकान में गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान जलने लगा। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
मकान मालिक के अनुसार, आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा सामान जलने से परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची। मेहनत से जुटाए गए सामान को आग में जलता देख परिवार के लोग बेहद दुखी हो गए।
गैस सिलेंडर से आग लगने की इस घटना ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी चिंतित कर दिया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान के आकलन को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚨 कौशांबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार! 📍 कौशांबी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कोखराज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी राकेश गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले से संबंधित एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। 🔹 16 अगस्त 2026 को नाबालिग घर से स्कूल जाने के बाद वापस नहीं लौटी थी। 🔹 परिजनों की शिकायत पर थाना कोखराज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 🔹 पुलिस ने 24 अक्टूबर 2026 को कानपुर नगर के अरौल थाना क्षेत्र के मनकापुर निवासी राकेश गौतम को गिरफ्तार किया। 🔹 पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। 📢 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए Kaushambi Express News को फॉलो करें। #KaushambiExpressNews #KaushambiPolice #KaushambiNews #UPPolice #OperationChakravyuh #BreakingNews #CrimeNews #Kaushambi #कोखराज #कौशांबी #उत्तरप्रदेश #PoliceAction
    1
    🚨 कौशांबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार!

📍 कौशांबी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कोखराज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी राकेश गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले से संबंधित एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

🔹 16 अगस्त 2026 को नाबालिग घर से स्कूल जाने के बाद वापस नहीं लौटी थी। 🔹 परिजनों की शिकायत पर थाना कोखराज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 🔹 पुलिस ने 24 अक्टूबर 2026 को कानपुर नगर के अरौल थाना क्षेत्र के मनकापुर निवासी राकेश गौतम को गिरफ्तार किया। 🔹 पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

📢 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए Kaushambi Express News को फॉलो करें।

#KaushambiExpressNews #KaushambiPolice #KaushambiNews #UPPolice #OperationChakravyuh #BreakingNews #CrimeNews #Kaushambi #कोखराज #कौशांबी #उत्तरप्रदेश #PoliceAction
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.