डलमऊ में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी रायबरेली। जिले के डलमऊ क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो डलमऊ क्षेत्र में नहर के पास का है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति पर लात-घूंसों की बौछार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक को लगातार पीटा जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद कई लोग तमाशबीन बने खड़े नजर आ रहे हैं। किसी ने भी बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया, जिससे घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे डलमऊ क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मारपीट किस कारण हुई और पीड़ित व्यक्ति कौन है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच करने के साथ उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।
डलमऊ में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी रायबरेली। जिले के डलमऊ क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो डलमऊ क्षेत्र में नहर के पास का है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति पर लात-घूंसों की बौछार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक को लगातार पीटा जा रहा है, जबकि आसपास मौजूद कई लोग तमाशबीन बने खड़े नजर आ रहे हैं। किसी ने भी बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया, जिससे घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे डलमऊ क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मारपीट किस कारण हुई और पीड़ित व्यक्ति कौन है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच करने के साथ उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।
- 🔱 अपना ऊंचाहार 🔱 Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- ऊंचाहार:शिक्षा के मंदिर में रील का बोलबाला: प्राथमिक विद्यालय मवई से वीडियो वायरल,,,,, रायबरेली (विशेष संवाददाता- सागर तिवारी की विशेष रिपोर्ट,,,, रायबरेली जिले के विकास खंड रोहनिया क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मवई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और विद्यालय की अनुशासनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्यालय परिसर का इस्तेमाल पढ़ाई-लिखाई के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया रील्स और वीडियो बनाने के लिए किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव की ही एक लड़की जिसका नाम शिवानी बताया जा रहा है, वह आए दिन स्कूल समय के दौरान विद्यालय परिसर में पहुंचकर रील बनाती है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि जब यह रील शूट की जा रही थी, उस दौरान विद्यालय के शिक्षक भी पीछे बैठे हुए साफ नजर आ रहे हैं। शिक्षकों की मौजूदगी में इस तरह की गतिविधियों का बेरोकटोक चलना स्कूल प्रशासन और अध्यापकों की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। शिक्षा के जिस मंदिर में बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी होती है, वहां इस तरह का लापरवाह रवैया स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश पैदा कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल समय में बाहरी लोगों का इस तरह रील बनाना और अध्यापकों का मूकदर्शक बने रहना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित शिक्षा विभाग अधिकारियों और दोषी अध्यापकों पर क्या कार्रवाई करता है।1
- अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न, प्रवर्तन अभियान जारी रखने के निर्देश रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नशीली दवाओं, अवैध शराब निर्माण की रोकथाम के लिए अब तक हुई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में त्रिस्तरीय कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसमें प्रथम स्तर पर जागरूकता एवं सतर्कता हेतु आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं महिला शासक्तिकरण विभाग द्वारा आपसी समन्वय से तहसील/ब्लाक / ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगवाकर नुक्कड़ नाटक या अन्य कार्यक्रम आयोजित कर नशे से होने वाली हानियों और कानूनी प्राविधानों आदि के सम्बन्ध में जागरूकता एवं सतर्कता का प्रचार-प्रसार किया जाए। द्वितीय स्तर में आबकारी पुलिस तथा ड्रग इन्सपेक्टर के समन्वय से प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया जाये। तृतीय स्तर में जिला चिकित्सालय में तथा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न केन्द्रों में काउन्सिलिंग तथा पुनर्वास की व्यवस्था की जाए उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं को जागरूक किया जाए, ताकि समाज में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण करने वालों पर लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थि1
- *यूपी से बादल गायब हो रहे, मानसून की रफ्तार धीमी:* गोंडा में पेड़ नदी में समाए, बलिया में 100 परिवारों ने घर छोड़ा; 41 जिलों में अलर्ट: राज्य के लगभग 41 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।तराई और पूर्वी यूपी: तराई बेल्ट और पूर्वी उत्तर प्रदेश (East UP) के जिलों में आने वाले दिनों में मानसून की मजबूत वापसी हो सकती है, जिससे कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- आप सभी भक्तों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood1
- रायबरेली में गुरु पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब डलमऊ, गंगासो और गोकना घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी रायबरेली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। डलमऊ, गंगासो और गोकना गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया। घाटों पर दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गंगा स्नान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार घाटों पर निगरानी करते रहे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे दिन धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा।1
- रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के तेरूखा मजरे बक्का का पुरवा गांव में बुधवार को एक महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान पूनम (36 वर्ष) पत्नी ब्रजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि पूनम घर में अकेली रहती थीं। उनके पति ब्रजेश मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी 13 वर्षीय पुत्री सोनम अपनी नानी के घर रहती है। बुधवार को जब महिला घर के अंदर मृत अवस्था में मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है।1