थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार । गाजियाबाद :- थाना अंकुर विहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहनवाज और समीर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बाइक डीएलएफ अंकुर विहार इलाके से चोरी की थी और पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल दी थी। आरोपी इस बाइक का इस्तेमाल अन्य चोरी की वारदातों में करने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस चेकिंग में पकड़ लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

- गाजियाबाद से धीरेंद्र त्रिपाठी की ख़ास रिपोर्ट2
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261
- Post by Sonu Kanaujiya1
- सोनिया विहार में शिकायत करना पड़ा भारी: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सोनिया विहार इलाके में चौथा पुस्ता स्थित दुर्गा मंदिर के पास जंगल वाले रोड पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशा करने का विरोध करना इस परिवार को भारी पड़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटों को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके घर के पास एक खाली प्लॉट है, जहां कुछ युवक अक्सर नशा करते थे। करीब एक साल पहले इस संबंध में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। हाल ही में जब आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और उसे जलाने की कोशिश की, तो परिवार ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बात से नाराज आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू लेकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण और आर्यन के रूप में हुई है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- *#लोनी में #फूड #सेफ्टी #विभाग की #टीम से #दबंगों ने कि #मारपीट* *पूरी खबर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें* 👇👇👇 👉 *अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर देखने के लिए हमारा चैनल न्यूज 22 इंडिया को सब्सक्राइब और खबर को शैयर व लाईक करें धन्यवाद* *अब सभी न्यूज़ 22 इंडिया न्यूज़ चैनल की यूट्यूब खबरें पब्लिक-एप पर भी देख सकते हैं यह रहा लिंक* *खबर व विज्ञापन और ज्वाइनिंग के लिए संपर्क करें* 👇👇👇 *डायरेक्टर कामिनी शर्मा* 8383911385 *संपादक राजू सैफ़ी* *एडीटर इन चीफ़ शकील सैफ़ी* *न्यूज 22 इंडिया न्यूज चैनल हेल्पलाइन नंबर* 95998077861
- Post by फरमान इदरीसी1
- Post by पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी1
- गाज़ियाबाद के अजनारा फ्लैट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।1
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261