डंडई थाना क्षेत्र के बैरियादामर गांव के समीप डंडई धुरकी मुख्य मार्ग पर बालू लदा एक टिप्पर वाहन व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों की परखच्चे उड़ गए। घटना करीब अहले सुबह 5:00 की बताई गई। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने बताया कि करीब सुबह 5:00 धुरकी मुख्य मार्ग से बैरियादामार डंडई की ओर बालू लेकर दोनों वाहन आगे पीछे आ रही थी। बैरियादामर के पास बालू लदे ट्रैक्टर के चालक अपनी वाहन को रोक कर मूत्र विसर्जन कर रहा था इतने में ही पीछे से तेज रफ्तार से बालू लेकर आ रही टीप्पर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहनों की प्रखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर का ट्राली और इंजन अलग-अलग हो गए और काफी क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि टिपर का अगला हिस्सा व पहिया पूरी तरह से टूट गया। वाहन की टक्कर की आवाज सुनकर अगल-बगल गांव के लोग इकट्ठे हो गए। वहीं सूचना मिलते ही वाहन मालिक के सगे संबंधी घटना स्थल पर पहुंचे और वाहन चालकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे। साथ ही जेसीबी मशीन मंगाकर दोनों वाहनों में लग बालू को हटाया गया और मुख्य मार्ग पर जाम न लगे पथ को साफ किया गया। घटनास्थल पर जुटे कई ग्रामीणों ने बताया कि डंडई धुरकी मुख्य मार्ग से लगातार बालू का अवैध धंधा की ढुलाई कई महीनो से चल रही है। कहा कि रात भर टिप्पर और ट्रैक्टर से धुरकी के कनहर नदी से बालू का अवैध उत्खनन कर धुलाई किया जा रहा है इसमें पुलिस प्रशासन का मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता है ग्रामीणों ने बताया कि बालू लेकर डंडई की ओर आ रही सभी वाहनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि स्थानीय लोगों को मॉर्निंग वॉक करने के दौरान काफी खतरा का भय व्याप्त रहता है । वहीं सड़क के किनारे बसे ग्रामीणों को भी ट्रैक्टर की आवाज से रात्रि के समय नींद खराब होती है और असहजता महसूस होती है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर बालू धुलाई का गोरख धंधा लगातार चल रहा है जिस पर प्रशासन और संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौन साधे हुए हैं। बालू माफियाओं पर किसी भी तरह का कोई कार्रवाई नहीं हो रहा है जिससे बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 6 से 8 टीप्पर और 12 से 18 ट्रैक्टर लगातार बालू की ढुलाई किया जा रहा हैं। बताया कि अधिकतर वाहनों में नंबर प्लेट नहीं होता है। घटना होने पर वे आसानी से बच निकलते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बालू लदा ट्रैक्टर धुरकी सर्पलोटवा निवासी आलमगीर अंसारी का है तथा टिप्पर मेराल निवासी गिरवर का बताया गया। मामले में थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जप्त कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

- Ashish Soni उर्फ दौलत सोनी जी ने जीत के बाद अपने जनता मालिकों को बोले धन्यवाद।। गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर विजई होने पर दौलत सोनी जी को बहुत बहुत बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।। उन्होंने कहा कि यह जीत आप ऐप सभी भगवान रूपी जनता मालिकों का है । अपनसभी को दिल से धन्यवाद।।1
- Post by दैनिक भास्कर डंडई1
- हेमंत कुमारकी रिपोर्ट शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे चिनियां थाना परिसर में अंचल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर काशीद हुसैन एवं राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार दुबे उपस्थित रहे। अंचल दिवस के दौरान कुल चार मामलों की सुनवाई की गई। इनमें बरवाडीह गांव से जुड़े दो मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जबकि शेष दो मामलों को आवश्यक प्रक्रिया के तहत लंबित रखा गया है, जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर काशीद हुसैन ने उपस्थित ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। वहीं राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार दुबे ने अंचल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत करने की बात कही, ताकि उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके।1
- दुबई पर ईरान का हमला! आसमान से बरसीं मिसाइलें, देखिए तबाही का सबसे खौफनाक वीडियो. #DubaiUnderAttack #IranMissileStrike #DubaiNews #MiddleEastConflict #WarFootage #Israel #Iran #War #LatestNews #Prabhatkhabar1
- Post by Men of jharkhand1
- गढ़वा अधयछ पद पर विजयी बने दौलत सोनी l1
- हो गया गढ़वा में परिवर्तन आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी की हुई जीत1
- Post by दैनिक भास्कर डंडई1